हम कितने भाग्यवान है, पता नहीं किस जन्म में हमने कितने पुण्य किए होंगे कि हमें भी इस महान पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में मां भारती की सेवा करने का मौका मिला: प्रधानमंत्री मोदी
यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि देश के 19 राज्यों में हमारी पार्टी सत्ता में है और यह उससे भी अधिक गर्व का विषय है कि हमारी पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है: पीएम मोदी
शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सरकार मध्यप्रदेश के लोगों के सामाजिक सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है: प्रधानमंत्री
हम भारत के 125 करोड़ लोगों को एक परिवार के रूप में देखते हैं और हमारे लिए राष्ट्र हमेशा सबसे पहले आता है: प्रधानमंत्री मोदी
पंडित दीन दयाल उपाध्याय के विचार ही हमारी प्रेरणा है: पीएम मोदी
ये हमारा सौभाग्य है – हम वो लोग हैं जिन्हें गांधी भी मंजूर है, लोहिया भी मंजूर है और पंडित दीन दयाल उपाध्याय भी मंजूर है क्योंकि हम समन्वय में विश्वास करते हैं: प्रधानमंत्री
10 साल कांग्रेस ने दिल्ली में बैठकर आपके अधिकारों के साथ खिलवाड़ किया है इनको सजा देने का मौका पहली बार आया है: प्रधानमंत्री मोदी
पीएम मोदी ने पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि उनके बूथ पर बीजेपी की जीत सुनिश्चित हो और बूथ स्तर पर भाजपा के राज्य संगठन को मजबूत करने के लिए उन्हें “मेरा बूथ, सबसे मजबूत” का नारा दिया
प्रधानमंत्री ने राज्य और लोकसभा के आगामी चुनावों में मध्य प्रदेश के लोगों से ‘विकास’ और वोट बैंक की राजनीति के बीच चुनाव करने की बात कही
दुनिया के कई इस्लामी देशों में ‘तीन तालाक’ पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और भारत में इस पर प्रतिबंध लगने से मुस्लिम महिलाओं के लिए समान अधिकार और उनकी गरिमा सुनिश्चित होगी: प्रधानमंत्री मोदी
पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश में वर्तमान में पार्टी की मजबूत संगठनात्मक नींव को मजबूत बनाने में कुशाभाऊ ठाकरे और राजमाता विजया राजे सिंधिया जी जैसे बड़े नेताओं के योगदानों को याद किया
विपक्ष हमारे उपर जितना चाहे उतना कीचड़ उछाल सकता है लेकिन मैं उन्हें बताना चाहूंगा कि वे हम पर जितना कीचड़ उछालेंगे कमल उतना ही खिलेगा: प्रधानमंत्री

 

प्रधानमंत्री मोदी ने आज मध्य प्रदेश के भोपाल में ‘कार्यकर्ता महाकुंभ’ को संबोधित किया। 5 लाख से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने पंडित श्री दीन दयाल उपाध्याय जी को उनकी जयंती पर और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करके अपना भाषण शुरू किया। प्रधानमंत्री ने कहा, “हमें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के रूप में सेवा करने का अवसर मिला इस बात का गर्व है।”

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि देश के 19 राज्यों में हमारी पार्टी सत्ता में है और यह उससे भी अधिक गर्व का विषय है कि हमारी पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है।”

पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश में वर्तमान में पार्टी की मजबूत संगठनात्मक नींव को मजबूत बनाने में कुशाभाऊ ठाकरे और राजमाता विजया राजे सिंधिया जी जैसे बड़े नेताओं के योगदानों को भी याद किया। प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सरकार की भी प्रशंसा की और कहा कि उनकी सरकार मध्यप्रदेश के लोगों के सामाजिक सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है।

देश के लिए अपने विजन की बत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने दोहराया कि उनकी सरकार का मंत्र “सबका साथ, सबका विकास” है। पीएम मोदी ने यह कहते हुए अपना विजन और अपनी प्रतिबद्धता भी व्यक्त की, “हम भारत के 125 करोड़ लोगों को एक परिवार के रूप में देखते हैं और हमारे लिए राष्ट्र हमेशा सबसे पहले आता है।”

पीएम मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से भाजपा के संदेश, विजन और पार्टी की उपलब्धियों को मध्यप्रदेश के लोगों के बीच प्रसारित करने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री ने पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि उनके बूथ पर बीजेपी की जीत सुनिश्चित हो और बूथ स्तर पर भाजपा के राज्य संगठन को मजबूत करने के लिए उन्हें “मेरा बूथ, सबसे मजबूत” का नारा दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने लंबे समय तक राज्य में और केंद्र में शासन करने के बावजूद मध्यप्रदेश में आर्थिक और सामाजिक विकास लाने में विफल रहने के लिए विपक्षी दलों, विशेष रूप से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की आलोचना की। पीएम मोदी ने राज्य और लोकसभा के आगामी चुनावों में मध्य प्रदेश के लोगों से ‘विकास’ और वोट बैंक की राजनीति के बीच चुनाव करने की बात कही।

पीएम मोदी ने आगे बताया कि दुनिया के कई इस्लामी देशों में ‘तीन तालाक’ पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और भारत में इस पर प्रतिबंध लगने से मुस्लिम महिलाओं के लिए समान अधिकार और उनकी गरिमा सुनिश्चित होगी। उन्होंने इस मुद्दे पर कांग्रेस की वोट बैंक की राजनीति की आलोचना की और जोर देकर कहा कि सभी महिलाओं को बिना किसी धार्मिक भेदभाव के भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में समान अधिकार मिलना चाहिए।  

प्रधानमंत्री ने विपक्ष द्वारा अपने और अपनी सरकार के उपर लगाए गए अपमानजनक आरोपों का जवाब देते हुए कहा, “विपक्ष हमारे उपर जितना चाहे उतना कीचड़ उछाल सकता है लेकिन मैं उन्हें बताना चाहूंगा कि वे हम पर जितना कीचड़ उछालेंगे कमल उतना ही खिलेगा।”

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पार्टी के अन्य कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित थे।

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India leads globally in renewable energy; records highest-ever 31.25 GW non-fossil addition in FY 25-26: Pralhad Joshi.

Media Coverage

India leads globally in renewable energy; records highest-ever 31.25 GW non-fossil addition in FY 25-26: Pralhad Joshi.
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
PM Modi hails the commencement of 20th Session of UNESCO’s Committee on Intangible Cultural Heritage in India
December 08, 2025

The Prime Minister has expressed immense joy on the commencement of the 20th Session of the Committee on Intangible Cultural Heritage of UNESCO in India. He said that the forum has brought together delegates from over 150 nations with a shared vision to protect and popularise living traditions across the world.

The Prime Minister stated that India is glad to host this important gathering, especially at the historic Red Fort. He added that the occasion reflects India’s commitment to harnessing the power of culture to connect societies and generations.

The Prime Minister wrote on X;

“It is a matter of immense joy that the 20th Session of UNESCO’s Committee on Intangible Cultural Heritage has commenced in India. This forum has brought together delegates from over 150 nations with a vision to protect and popularise our shared living traditions. India is glad to host this gathering, and that too at the Red Fort. It also reflects our commitment to harnessing the power of culture to connect societies and generations.

@UNESCO”