देश बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहा है, दुनिया मानवता के क्षेत्र में भारत की तरफ से किए गए प्रयासों की सराहना कर रही है: प्रधानमंत्री मोदी
आज भारत डिजिटल संसाधनों के क्षेत्र में शानदार तरीके से प्रगति कर रहा है, गांव-गांव तक ब्राडबैंड की कनेक्टिविटी (इंटरनेट) पहुंच रही है: पीएम मोदी
‘मेक इन इंडिया आज ग्लोबल ब्रांड के तहत उभर रहा है: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज जापान की राजधानी टोक्‍यो में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने भारत और जापान के बीच विभिन्‍न क्षेत्रो में साझेदारी का विषेश रूप से उल्‍लेख किया और पूरी गर्मजोशी के साथ स्‍वागत किए जाने के लिए जापान के प्रधानमंत्री शिन्‍जो आबे और जापान के लोगों का आभार जताया। उन्‍होंने जापान में बसे भारतीयों को दीपावली की शुभकामनाएं भी दीं।

 श्री मोदी ने भारतीय समुदाय को जापान में भारत का प्रति‍निधि बताते हुए उनसे भारत में निवेश करने और अपनी मातृभूमि के साथ सांस्कृतिक संबंध बनाए रखने का आग्रह किया।

पिछले चार वर्षों की अपनी सरकार की उपलब्धियों का उल्‍लेख करते हुए प्रधान मंत्री ने कहा कि भारत लगातार वैश्विक अनुप्रयोगों की भावना के साथ काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि वित्तीय समावेशन का भारत का मॉडल, खासकर,जन धन योजना, मोबाइल, आधार, ट्रिनिटी और डिजिटल लेनदेन मॉडल की आज पूरी दुनिया में सराहना की जा रही है।

श्री मोदी ने इस अवसर पर भारत के बेहद सफल अंतरिक्ष कार्यक्रमों और मजबूत डिजिटल आधारभूत संरचना का भी विशेष रूप से उल्‍लेख किया। उन्‍होंने कहा कि‍ मेक इन इंडिया कार्यक्रम के जरिए आज भारत, दुनिया में इलेक्‍ट्रानिक और ऑटोमोबाइल विनिमार्ण के बडे केन्‍द्र के रूप में उभर रहा है।

प्रधानमंत्री ने न्‍यू इंडिया के निर्माण के लिए आधारभूत संरचना विकसित करने में जापान से मिल रहे सहयोग का उल्‍लेख करते हुए भारतीय समुदाय से भारत और जापान के बीच संबंधों को लगातार सुधारने के लिए प्रयासरत रहने का आग्रह किया।

प्रधान मंत्री जापान के दो दिवसीय दौरे पर हैं।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Parliament passes Jan Vishwas Bill 2026, decriminalising 717 offences, fines up to Rs 1 crore

Media Coverage

Parliament passes Jan Vishwas Bill 2026, decriminalising 717 offences, fines up to Rs 1 crore
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 3 अप्रैल 2026
April 03, 2026

India’s Sweet, Fast & High-Tech Revolution: FY26 Milestones That Signal Viksit Bharat Has Arrived