जन सेवा ही प्रभु सेवा: प्रधानमंत्री मोदी
हम केदारनाथ में जैसा काम कर रहे हैं, हम यह दिखाना चाहते हैं कि 'आदर्श तीर्थ क्षेत्र' कैसा होना चाहिए: पीएम मोदी
हम केदारनाथ में गुणवत्तापूर्ण बुनियादी ढांचे का निर्माण कर रहे हैं। यह आधुनिक होगा और इसमें पारंपरिक लोकाचार को भी संरक्षित किया जाएगा: पीएम मोदी 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज केदारनाथ का दौरा किया| उन्होंने केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और पांच आधारभूत संरचना और विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी| इन परियोजनाओं में मंदाकिनी नदी के किनारे दीवार और घाट का विकास, सरस्वती नदी के किनारे दीवार और घाट का विकास, केदारनाथ मंदिर तक सीधे पहुँचने के लिए मेन एप्रोच का निर्माण, शंकराचार्य कुटीर एवं शंकराचार्य संग्रहालय का विकास, केदारनाथ के पुरोहितों के लिए घरों का निर्माण शामिल हैं | प्रधानमंत्री को केदारपुरी के पुनर्निर्माण परियोजना के बारे में भी जानकारी दी गयी | 

केदारनाथ में एक सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वह दीवाली के अगले दिन वहाँ पहुंचकर बहुत प्रसन्न हैं| उन्होंने बताया कि आज के दिन गुजरात में नव वर्ष की शुरुआत होती है, इस मौके पर उन्होंने पूरे विश्व के लोगों को शुभकामनाएं दीं|

यह बताते हुए कि जन सेवा ही प्रभु सेवा है, प्रधानमंत्री ने 2022 तक विकसित भारत का सपना पूरा करने के लिए स्वयं को पूरी तरह समर्पित करने का संकल्प लिया| 2022 में भारत की आजादी के 75 साल पूरे होंगे | 2013 की प्राकृतिक आपदा को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उस समय गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने वह सब कुछ किया जो वह कर सकते थे, साथ ही उन्होंने इलाके के पुनर्निर्माण के लिए गुजरात से मदद का भी प्रस्ताव दिया| 

प्रधानमंत्री ने कहा कि केदारनाथ में होने वाले कार्यों के जरिये कोई भी यह समझ सकता है कि एक आदर्श तीर्थ स्थल कैसा होना चाहिए...चाहे वह श्रद्धालुओं के लिए सुविधा की बात हो या पुरोहितों के कल्याण की बात हो| उन्होंने बताया कि केदारनाथ में पूरी होने वाली परियोजनाएं उच्च गुणवत्ता की होंगी...वे आधुनिक तो होंगी पर साथ ही साथ वे पारंपरिक मूल्यों को संरक्षित करेंगी और पर्यावरण को हानि न हो यह सुनिश्चित करेंगी|

श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हिमालय आध्यात्म, रोमांच पर्यटन और प्रकृति प्रेमी के लिए काफी कुछ दे सकता है| उन्होंने सभी को हिमालय आने के लिए आमंत्रित किया | इस मौके पर उत्तराखंड के राज्यपाल डा. के के पॉल और मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत भी उपस्थित रहे|

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
12 Years Of Digital Revolution: How PM Modi’s Vision Democratised Technology For India’s Weakest Sections

Media Coverage

12 Years Of Digital Revolution: How PM Modi’s Vision Democratised Technology For India’s Weakest Sections
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने रक्षा अलंकरण समारोह 2026 (फेज-1) में भाग लिया
June 08, 2026

Prime Minister Shri Narendra Modi today attended the Defence Investiture Ceremony 2026 (Phase-1) where Gallantry Awards were conferred upon our brave personnel.

The Prime Minister expressed pride in their extraordinary courage, commitment and selfless service to the nation.

The Prime Minister posted on X:

"Attended the Defence Investiture Ceremony 2026 (Phase-1) where Gallantry Awards were conferred upon our brave personnel. We are proud of their extraordinary courage, commitment and selfless service to the nation."