प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने 17 फरवरी, 2019 को झारखंड के रांची का दौरा किया। प्रधानमंत्री ने वहां आयुष्‍मान भारत योजना के चुनिंदा लाभार्थियों से बातचीत की। इस अवसर पर झारखंड की राज्‍यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू और मुख्‍यमंत्री श्री रघुवर दास भी उपस्थित थे।

इससे पहले, झारखंड के हजारीबाग में प्रधानमंत्री ने कहा कि यह झारखंड की धरती हैं, जहां आयुष्‍मान भारत योजना का शुभांरभ किया था। इस योजना से झारखंड के हजारों लोगों सहित देश भर में लाखों लोग लाभान्वित हुए हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने 23 दिसंबर, 2018 को रांची से प्रधानमंत्री जन आरोग्‍य योजना –आयुष्‍मान भारत की शुरूआत की थी तथा इसे ‘’गरीबों की सेवा के लिए एक अभूतपूर्व पहल’’ बताया था।

प्रधानमंत्री जन आरोग्‍य योजना का लक्ष्‍य गरीब और कमजोर लोगों को संकटपूर्ण महंगे अस्‍पतालों की परेशानियों से मुक्‍त करना और अच्‍छी स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करना है। इस योजना में 50 करोड़ से अधिक लोगों के लाभ के लिए 5 लाख रूपये प्रति परिवार प्रतिवर्ष के स्‍वास्‍थ्‍य बीमा का प्रावधान है और यह विश्‍व की सबसे बड़ी स्‍वास्‍थ्‍य बीमा योजना है। मोटे तौर पर इस योजना के लाभार्थियों की संख्‍या यूरोपीय संघ की जनसंख्‍या अथवा कुल मिलाकर अमरीका, कनाडा तथा मेक्सिको की जनसंख्‍या के बराबर है।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India’s EV Market Races Ahead, Sales Up Nearly 70% in Jan-Apr

Media Coverage

India’s EV Market Races Ahead, Sales Up Nearly 70% in Jan-Apr
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
हरियाणा के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री से भेंट की
May 02, 2026

हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी से भेंट की।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट किया:

"हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष ने प्रधानमंत्री @narendramodi से भेंट की।"