प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कल श्रीलंका में आयोजित राष्ट्रपति चुनावों में श्री गोटाबाया राजपक्षे को राष्‍ट्रपति के चुनाव में हुई उनकी जीत के लिए टेलीफोन पर बधाई दी।

भारत की जनता और अपनी ओर से शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि आप के कुशल नेतृत्व में श्रीलंका के लोग शांति और समृद्धि के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे तथा भारत और श्रीलंका के बीच बंधुत्‍व, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और सभ्‍यता संबंधी संबंध अधिक मजबूत होंगे। प्रधानमंत्री ने इन विषयों पर श्रीलंका की सरकार के साथ लगातार काम करने की भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया।

श्री राजपक्षे ने प्रधानमंत्री को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने विकास और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारत के साथ मिलकर काम करने की अपनी तत्परता भी व्यक्त की। प्रधान मंत्री ने श्री राजपक्षे को अपनी सुविधानुसार जल्‍दी ही भारत की यात्रा करने का निमंत्रण दिया। श्री राजपक्षे ने यह निमंत्रण स्वीकार किया।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India Post launches drone delivery pilot across Himachal, Assam

Media Coverage

India Post launches drone delivery pilot across Himachal, Assam
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 22 अगस्त 2026
August 22, 2026

Citizens Appreciate PM Modi’s Leadership Driving India’s Growth, Innovation and Connectivity