प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा ‘’श्री बुश के निधन पर मैं उनके परिजनों और अमरीका के लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। श्री बुश ने विश्व इतिहास के बेहद संकटग्रस्त दौर में एक कुशल राजनीतिज्ञ की भूमिका निभाई। अमरीका के राष्ट्रपति रहने के दौरान वह भारत और अमरीका के बीच मजबूत संबंधों के हिमायती थे। उनकी कमी बहुत खलेगी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।’’
Condolences to the Bush family and the people of USA on the passing away of former President George H .W. Bush. He was a leading statesman at a critical period of world history.
— Narendra Modi (@narendramodi) December 1, 2018
Former President George H. W. Bush was passionate about strong relations between India and USA. His presence will be sorely missed. May he rest in peace.
— Narendra Modi (@narendramodi) December 1, 2018


