प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गेहूं की आपूर्ति, स्टॉक और निर्यात के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता की।

प्रधानमंत्री को विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई। उन्हें फसल उत्पादन पर मार्च-अप्रैल, 2022 के महीनों में उच्च तापमान के प्रभाव के बारे में जानकारी दी गई। गेहूं की सरकारी खरीद और निर्यात की स्थिति कीभी समीक्षा की गई।

भारत के कृषि उत्पादों की बढ़ती मांग को देखते हुए, प्रधानमंत्री ने निर्देश दिया कि गुणवत्ता नियमों और मानकों को सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठाए जाएं, ताकि भारत खाद्यान्न और अन्य कृषि उत्पादों के एक निश्चित स्रोत के रूप में उभर सके। उन्होंने अधिकारियों से किसानों को अधिक से अधिक मदद सुनिश्चित करने के लिए भी कहा। पीएम को मौजूदा बाजार दरों के बारे में भी बताया गया, जो किसानों के लिए फायदेमंद हैं।

बैठक में प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव, सलाहकारों, कैबिनेट सचिव तथा खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग एवं कृषि विभाग के सचिवों ने भाग लिया।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Engineering goods exports up 10.4% in January,2026, crosses $100 billion mark in April-January Period of FY26

Media Coverage

Engineering goods exports up 10.4% in January,2026, crosses $100 billion mark in April-January Period of FY26
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Eminent Malayali Litterateurs Meet Prime Minister Narendra Modi to Express Gratitude for Renaming State to Keralam
February 27, 2026