प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के लिए ई-बस को हरी झंडी दिखाई
अमेरिका, फ्रांस और भारत द्वारा संयुक्त रूप से शुरू किया गया “मिशन इनोवेशन” कार्यक्रम का उद्देश्य है हरित प्रौद्योगिकी की दिशा में कार्य करना
सूरज की रोशनी से प्रचुर रूप में संपन्न देशों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सौर एलायंस की शुरुआत एक महत्वपूर्ण पहल: प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री ने उद्योगपतियों से भारत में सस्‍ती और कारगर इलेक्‍ट्रिक बैट्री बनाने का आह्वान किया

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी आज संसद भवन परिसर में रेट्रोफिट इलेक्ट्रिक बस लॉंच किए जाने के समारोह में शामिल हुए। यह बस डीजल बस से बैट्री चालित बस के रूप में बदली गई है। यह सड़क परिवहन तथा राजमार्ग मंत्रालय की पहल है और इसका उद्देश्य संसद सदस्यों की आवाजाही के लिए स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराना है।

प्रधानमंत्री थोड़े समय के लिए बस में गए और बस की चाबी लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन को भेंट की ।

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि पर्यावरण पर लंबे समय से चर्चा हो रही है लेकिन हाल के दिनों में साधारण आदमी पर्यावरण के नुकसान के प्रभाव को महसूस कर रहा है।

प्रधानमंत्री ने पेरिस की सीओपी-21 शिखर सम्‍मेलन की चर्चा करते हुए वहां उठाए गए दो प्रमुख कदमों का जिक्र किया। इसमें से एक है ‘मिशन इनोवेशन’। इसका उद्देश्‍य ग्रीन टेक्‍नोलॉजी के विकास की दिशा में काम करना है। ‘मिशन इनोवेशन’ को संयुक्‍त रूप से अमेरिका, फ्रांस तथा भारत ने बिल तथा मिलिन्‍डा गेट्स फाउंडेशन की सहायता से लांच किया गया है। दूसरा महत्‍वपूर्ण कदम धूप से प्रचुर रूप में संपन्‍न देशों का अंतर्राष्‍ट्रीय सौर गठबंधन है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इसका मुख्‍यालय नई दिल्‍ली में होगा।

प्रधानमंत्री ने बस लांच किए जाने में केंद्रीय सड़क परिवहन तथा राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी के प्रयासों की सराहना की। प्रधानमंत्री ने उद्योगपतियों का भारत में सस्‍ती और कारगर इलेक्‍ट्रिक बैट्री बनाने का आह्वान किया। इससे स्‍वच्‍छ जन परिवहन की दिशा में तेजी आएगी। 

लोकसभा की अध्‍यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन, केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी, श्री वैंकेया नायडू, श्री प्रकाश जावड़ेकर तथा बड़ी संख्‍या में संसद सदस्‍य इस अवसर पर उपस्‍थित थे।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
From 'chalta hai' to 'badal sakta hai': Decoding PM Modi's Punctuality narrative

Media Coverage

From 'chalta hai' to 'badal sakta hai': Decoding PM Modi's Punctuality narrative
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 23 अगस्त 2026
August 23, 2026

From Free Coaching to 400+ Space Startups — India’s Atmanirbhar Leap Under PM Modi