प्रधानमंत्री ने पीएमएनआरएफ से डोरिस फ्रांसिक के ईलाज के लिए 3 लाख रुपये को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कल श्रीमती डोरिस फ्रांसिस के इलाज के लिए पीएमएनआरएफ से तीन लाख रुपये के अनुदान को मंजूरी दे दी। प्रधानमंत्री कार्यालय ने श्रीमती डोरिस फ्रांसिस की सेवाओं और उनके कैंसर से पीड़ित होने संबंधी खबरों का संज्ञान लेते हुए यह कदम उठाया है। डोरिस फ्रांसिस का नई दिल्ली स्थित एम्स में इलाज चल रहा है। अस्पताल के अधिकारियों ने उन्हें गहन चिकित्सा मुहैया कराने का निवेदन किया था। अस्पताल के साथ ही श्रीमती डोरिस फ्रांसिस के परिजनों को इस अनुदान के बारे में अवगत करा दिया गया है। डोरिस फ्रांसिस को एक राष्ट्रीय राजमार्ग के एक व्यस्त चौराहे पर यातायात का प्रबंधन के लिए अच्छी तरह से स्वैच्छिक सेवाएं प्रदान करने के लिए जाना जाता है।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
I planned to set up semiconductor factory in India 2 decades ago, but government was shackled then: PM Modi

Media Coverage

I planned to set up semiconductor factory in India 2 decades ago, but government was shackled then: PM Modi
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ पर अमेरिका के राष्ट्रपति को बधाई दी
July 04, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर अमेरिका के राष्ट्रपति श्री डोनाल्ड जे. ट्रम्प और अमेरिका की जनता को बधाई दी। श्री मोदी ने भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर जोर दिया। उन्होंने उल्लेख किया कि दोनों लोकतंत्रों के बीच का रिश्ता केवल एक रणनीतिक साझेदारी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह लोकतंत्र के साझा मूल्यों, कानून के शासन और अपने लोगों की असीम क्षमता में विश्वास पर आधारित है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट में लिखा:

140 करोड़ भारतीयों की ओर से, मैं राष्ट्रपति ट्रम्प और अमेरिका की जनता को आपकी स्वतंत्रता की इस ऐतिहासिक 250वीं वर्षगांठ पर हार्दिक बधाई देता हूँ।

भारत और अमेरिका केवल एक रणनीतिक साझेदारी से कहीं बढ़कर एक गहरा रिश्ता साझा करते हैं। लोकतंत्र, कानून के शासन और अपने लोगों की असीम क्षमता में हमारा साझा विश्वास हमारी मित्रता को वैश्विक कल्याण की एक ताकत बनाता है।

आने वाले 250 वर्ष अमेरिका के लिए और भी अधिक समृद्धि, शांति और प्रगति लेकर आएं तथा भारत-अमेरिका साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं।

@POTUS
@realDonaldTrump