भारत वास्तव में लोकतंत्र की जननी है। लोकतंत्र सिर्फ एक संरचना नहीं है, यह एक भावना भी है : पीएम मोदी
कई वैश्विक चुनौतियों के बावजूद देश सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बन गया है और इससे साबित होता है कि डेमोक्रेसी डिलीवर कर सकता है : पीएम मोदी
भारत में हमारा मार्गदर्शक दर्शन ‘सबका साथ, सबका विकास’ है, जिसका अर्थ है समावेशी विकास के लिए मिलकर प्रयास करना : पीएम मोदी

नमस्‍कार!

मैं आपके लिए भारत के 1.4 बिलियन लोगों की शुभकामनाएं लेकर आया हूं।

प्राचीन भारत में शेष विश्‍व से बहुत पहले निर्वाचित नेताओं का विचार सामान्य विशेषता थी। हमारे प्राचीन महाकाव्य महाभारत में नागरिकों का प्रथम कर्तव्य अपने नेता को चुनने के रूप में वर्णित किया गया है।

हमारे पवित्र वेदों में, व्यापक-आधार वाले परामर्श निकायों द्वारा राजनीतिक शक्ति का उपयोग किए जाने की बात कही गई है। प्राचीन भारत में गणतंत्र राज्यों के कई ऐतिहासिक संदर्भ भी हैं, जहां वंशानुगत शासक नहीं थे। भारत वास्तव में लोकतंत्र की जननी है।

महामहिम,

लोकतंत्र केवल एक संरचना नहीं है, बल्कि यह एक आत्‍मा भी है। यह इस मत पर आधारित है कि प्रत्‍येक मनुष्‍य की आवश्‍यकताएं और आकांक्षाएं समान रूप से महत्वपूर्ण हैं। इसलिए, भारत में हमारा मार्गदर्शक दर्शन "सबका साथ, सबका विकास" है, जिसका अर्थ है 'समावेशी विकास के लिए मिलकर प्रयास करना'

चाहे जीवन शैली में परिवर्तन के माध्यम से जलवायु परिवर्तन से लड़ने का हमारा प्रयास हो, वितरित भंडारण के माध्यम से जल संरक्षण करना हो या सभी को स्वच्छ रसोई ईंधन देना हो, हर पहल भारत के नागरिकों के सामूहिक प्रयासों से संचालित होती है।

कोविड-19 के दौरान, भारत की प्रतिक्रिया लोक-प्रेरित थी। उन्‍होंने ही मेड इन इंडिया टीकों की दो बिलियन से अधिक खुराक देना संभव बनाया। हमारी ''वैक्सीन मैत्री'' पहल ने विश्‍व के साथ लाखों टीकें साझा किए।

यह 'वसुधैव कुटुम्बकम' - एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य की लोकतांत्रिक भावना से भी निर्देशित था।

महामहिम,

लोकतंत्र के गुणों के बारे में कहने के लिए बहुत कुछ है, लेकिन मैं केवल इतना कहना चाहता हूं : भारत अनेक वैश्विक चुनौतियों के बावजूद आज सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है। यह अपने आप में विश्‍व में लोकतंत्र के लिए सबसे अच्छी सूचना है। यह स्‍वयं कहती है कि लोकतंत्र काम कर सकता है।

धन्यवाद, राष्ट्रपति यून, इस सत्र की अध्यक्षता करने के लिए।

और उपस्थित सभी गणमान्य नेताओं को धन्यवाद।

बहुत-बहुत धन्यवाद।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India’s Budget Driving AI, Semiconductors and IT Growth

Media Coverage

India’s Budget Driving AI, Semiconductors and IT Growth
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister speaks with the King of Jordan
March 02, 2026

Prime Minister Narendra Modi spoke with His Majesty King Abdullah II, the King of Jordan.

The Prime Minister conveyed deep concern at the evolving situation in the region. He reaffirmed support for the peace, security, and well-being of the people of Jordan.

The Prime Minister also thanked His Majesty for taking care of the Indian community in Jordan in this difficult hour.

The Prime Minister shared on X;

"Spoke with His Majesty King Abdullah II, the King of Jordan. Conveyed our deep concern at the evolving situation in the region. We reaffirm our support for peace, security and the well-being of the people of Jordan. I thanked him for taking care of the Indian community in Jordan in this difficult hour."