परीक्षा पे चर्चा के दौरान असम की कृष्टि सैकिया को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ बातचीत करने का मौका मिला। उसने पैरेंट्स और बच्चों के बीच जनरेशन गैप के बारे में एक महत्वपूर्ण बिंदु उठाया।
कृष्टि सैकिया ने प्रधानमंत्री मोदी से पूछा, "नई पीढ़ी के एक बच्चे के तौर पर हम अपने पैरेंट्स और अपने बीच के जनरेशन गैप को हमेशा कम करना चाहते हैं। हम ये किस प्रकार कर सकते हैं?"
उसके सवाल का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने पैरेंट्स से खुद और बच्चों के बीच जनरेशन गैप को कम करने की दिशा में काम करने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "अपने बच्चों के साथ जुड़ें, उनकी पसंद और नापसंद के बारे में जानें। उनकी दुनिया में खुद को शामिल करने से जनरेशन गैप कम हो जाएगा, वे आपकी बातों की सराहना करेंगे।"
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, " याद कीजिए, जब आपका बच्चा एक साल का था, तो आपने उससे कैसे बात की थी? आप उसे हंसाने के लिए किस तरह की आवाजें निकालते थे? आप कैसे उनसे चेहरे के भावों के जरिए बात करते थे। क्या आपने कभी सोचा कि अगर लोग आपको ऐसा करते हुए देखें, तो वे क्या कहेंगे? आपको उस समय मजा आया था, इसलिए आपने ऐसा किया। आपने किसी की परवाह नहीं की, यानि आप सब कुछ छोड़कर खुद बच्चे बन गए।"
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर अमेरिका के राष्ट्रपति श्री डोनाल्ड जे. ट्रम्प और अमेरिका की जनता को बधाई दी। श्री मोदी ने भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर जोर दिया। उन्होंने उल्लेख किया कि दोनों लोकतंत्रों के बीच का रिश्ता केवल एक रणनीतिक साझेदारी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह लोकतंत्र के साझा मूल्यों, कानून के शासन और अपने लोगों की असीम क्षमता में विश्वास पर आधारित है।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट में लिखा:
140 करोड़ भारतीयों की ओर से, मैं राष्ट्रपति ट्रम्प और अमेरिका की जनता को आपकी स्वतंत्रता की इस ऐतिहासिक 250वीं वर्षगांठ पर हार्दिक बधाई देता हूँ।
भारत और अमेरिका केवल एक रणनीतिक साझेदारी से कहीं बढ़कर एक गहरा रिश्ता साझा करते हैं। लोकतंत्र, कानून के शासन और अपने लोगों की असीम क्षमता में हमारा साझा विश्वास हमारी मित्रता को वैश्विक कल्याण की एक ताकत बनाता है।
आने वाले 250 वर्ष अमेरिका के लिए और भी अधिक समृद्धि, शांति और प्रगति लेकर आएं तथा भारत-अमेरिका साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं।
@POTUS
@realDonaldTrump
On behalf of 1.4 billion Indians, I extend my warmest congratulations to President Trump and the people of the United States on the historic 250th anniversary of your Independence.
— Narendra Modi (@narendramodi) July 4, 2026
India and the United States share more than a strategic partnership. Our shared belief in…


