प्रधानमंत्री ने कहा, हमारी सरकार ने लोगों के सपने को पूरा करने के लिए कदम उठाए हैं
रो-रो नौका सेवा से तटीय पर्यटन में एक नया अध्याय शुरू होगा: प्रधानमंत्री मोदी
हम नीली अर्थव्यवस्था (ब्लू इकॉनमी) पर ध्यान दे रहे हैं और यह न्यू इंडिया के हमारे सपने का एक अभिन्न अंग है: प्रधानमंत्री
हमारा मंत्र है पी फॉर पी - पोर्ट्स फॉर प्रोस्पेरिटीअर्थात समृद्धि के लिए बंदरगाह: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने दहेज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज से शुरू रो-रो नौका सेवा से हमारे देश के पर्यटन क्षेत्र को नया आयाम मिलेगा।

जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दहेज-घोघा के बीच रो-रो नौका सेवा से इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को काफी लाभ मिलेगा। इससे आर्थिक और सामाजिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हम जल परिवहन को बढ़ावा देकर रसद की लागत को कम कर सकते हैं और घोघा-दहेज रो-रो नौका सेवा से तटीय पर्यटन में एक नया अध्याय शुरू होगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उद्योगों को तट से अधिक दूर नहीं होना चाहिएइससे व्यवसाय करने में आसानी होगी और रसद लागत भी घटेगी। पीएम मोदी ने कहा कि सरकार विकास के दो प्रमुख स्तंभ बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी पर ध्यान दे रही है।

पीएम मोदी ने परिवहन प्रणाली के आधुनिकीकरण के बारे में बात करते हुए कहा कि संपूर्ण परिवहन ढांचा आधुनिक और एकीकृत होना चाहिए।

 

Click here to read the full text speech

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Proud Moment For Every Indian: PM Modi On Sarnath Being Inscribed On UNESCO World Heritage List

Media Coverage

Proud Moment For Every Indian: PM Modi On Sarnath Being Inscribed On UNESCO World Heritage List
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देश के वीर जवानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की
July 26, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि कारगिल विजय दिवस के अवसर पर पूरा देश भारत की सुरक्षा के प्रति असाधारण साहस और प्रतिबद्धता प्रदर्शित करने वाले हमारे वीर जवानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता है।

प्रधानमंत्री ने रेखांकित किया कि अत्यंत कठिन परिस्थितियों में भी हमारे सैनिकों का शौर्य सदैव राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बना रहेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे सैनिकों का अटूट देशभक्ति का भाव और कर्तव्य के प्रति उनका समर्पण आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करता रहेगा।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा:

“कारगिल विजय दिवस के अवसर पर, पूरा देश भारत की रक्षा में असाधारण शौर्य और समर्पण दिखाने वाले वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता है। अत्यंत कठिन परिस्थितियों में भी उनका शौर्य सदैव राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बना रहेगा। उनकी अटूट देशभक्ति और कर्तव्य के प्रति उनका समर्पण भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।"