Your Excellencies,

प्रधानमंत्री किशिदा, प्रधानमंत्री एंथोनी एल्बनिजि और राष्ट्रपति बिडेन

प्रधानमंत्री किशिदा, आपके शानदार अथित्या के लिये आपका बहुत बहुत धन्यवाद । आज टोक्यो में मित्रों के बीच होना मेरे लिए बहुत खुशी की बात है ।

मैं सबसे पहले प्रधान मंत्री एंथोनी एल्बनिजि, चुनावों में विजय के लिए आपको बहुत बहुत बधाई, बहुत बहुत शुभकामनाएं।

शपथ लेने के 24 घंटे के बाद ही आपका हमारे बीच होना, Quad मित्रता की ताकत और इसके प्रति आपकी प्रतिबद्धता को दिखाता है।

Excellencies,

इतने कम समय में Quad समूह ने विश्व पटल पर एक महत्वपूर्ण स्थान बना लिया है ।

आज Quad का scope व्यापक हो गया है और स्वरूप प्रभावी हो गया है ।

हमारा आपसी विश्वास, हमारा डिटरमिनेशन, लोकतांत्रिक शक्तियों को नई ऊर्जा और उत्साह दे रहा है ।

Quad के स्तर पर हमारे आपसी सहयोग से एक free, open और inclusive Indo-Pacific क्षेत्र को प्रोत्साहन मिल रहा है, जो हम सभी का साझा उद्देश्य है।

COVID - 19 की विपरीत परिस्थितियों के वाबजूद, हमने वैक्सिन-डिलिवरी, climate action, supply chain resilience , disaster response और आर्थिक सहयोग जैसे कई क्षेत्रों में आपसी समन्वय बढ़ाया है।

इससे इंडो-पैसेफिक में शांति, समृद्धि और स्थिरता सुनिश्चित हो रही है।

Quad इंडो-पेसिफिक क्षेत्र के लिए एक constructive एजेंडा लेकर चल रहा है।

इससे Quad की छवि एक ‘Force for Good’ के रूप में और भी सुदृढ़ होती जायेगी।

बहुत बहुत धन्यवाद।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India emerges as world’s 2nd-largest solar market, green energy momentum accelerates: Experts

Media Coverage

India emerges as world’s 2nd-largest solar market, green energy momentum accelerates: Experts
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा से सफलता पर आधारित संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
April 30, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने संस्कृत का एक सुभाषितम् साझा किया है, जिसका अर्थ है उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा व्यक्ति को अपने कार्यों में लगातार सक्रिय रहने के लिए प्रेरित करती है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह अटूट उत्साह उन सभी प्रयासों को सफलता की ओर ले जाता है जिन्हें कोई व्यक्ति पूरा करने का संकल्प लेता है।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट किया:

"कर्मशील और ऊर्जावान देशवासी ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं, जिनके परिश्रम से विकास की नई राहें तय होती हैं। इनके प्रयासों से देश समृद्धि, आत्मनिर्भरता और उन्नति के शिखर को छूता है।

अनिर्वेदो हि सततं सर्वार्थेषु प्रवर्तकः।

करोति सफलं जन्तोः कर्म यच्च करोति सः॥"

उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा व्यक्ति को अपने कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने के लिए प्रेरित करती है। यही अटूट उत्साह उन सभी प्रयासों को सफलता की ओर ले जाता है जिन्हें पूरा करने का व्यक्ति संकल्प करता है।