"Gujarat Government in touch with Indian authorities in Kenya over the safety and well being of the Indian community there"

गुजरात सरकार ने केन्या के भारतीय उच्चायुक्त के साथ लगातार सम्पर्क रखकर भारतीयों की सलामती की चिंता की है

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के लिए सामूहिक दायित्व की प्रतिबद्धता जरूरी

गुजरात के मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारत के प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहनसिंह को पत्र भेजकर केन्या के नैरोबी में आतंकी हिंसा का शिकार बने गुजरातियों सहित भारत परिवारों की सुरक्षा का प्रबंध करने के लिए केन्द्र सरकार से उसकी तमाम शक्तियों का उपयोग करने का अनुरोध किया है।

श्री मोदी ने प्रधानमंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि नैरोबी में आतंकवादी हिंसा का शिकार बने मृतकों और घायलों में अनेक भारतीय हैं। इस अमानवीय आतंक से अनेक निर्दोष भारतीय परिवार असुरक्षा की भावना के बीच भारत सरकार से तत्काल सहायता की अपेक्षा रखते हैं। गुजरात सरकार ने गुजरातियों सहित भारतीय परिवारों को सांत्वना दी है और वहां के भारतीय उच्चायुक्त से सम्पर्क स्थापित कर पीड़ितों को सुरक्षा का भरोसा दिलवाने की अपील की है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है कि केन्या में भारतीय मूल के, खास तौर पर गुजरात के काफी परिवार पीढ़ियों से वहां बसे हैं और भारतीय समाज ने केन्या के आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनके निशाना बनाकर आतंकी हमला हुआ जिससे केन्या के भारतीयों को आघात लगा है और सुरक्षा के कदमों के लिए वह भारत सरकार पर भरोसा रख रहे हैं।

श्री मोदी ने कहा कि हम आतंकवादी हिंसा का शिकार बनते रहे हैं और ऐसे में निर्दोष लोगों की पीड़ा, वेदना समझ सकते हैं। इस तरह की किसी भी घटना की भर्त्सना करने के साथ ही समग्र विश्व में मानवतावादी लोगों को संगठित कर आतंकवाद के खिलाफ लड़ने की जरूरत है क्योंकि आतंकवाद का कोई धर्म, सीमा या मान्यता नहीं होती। इस आतंकी हिंसा ने फिर से एक बार हमें आतंकवाद से लड़ने की सामूहिक प्रतिबद्धता को समझाया है और इसमें हमें कोई कसर शेष नहीं रखनी होगी।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India’s G7 role indispensable, Rafale deal to align with Make in India: French envoy Mathou

Media Coverage

India’s G7 role indispensable, Rafale deal to align with Make in India: French envoy Mathou
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने लोकसेवा को सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी और जनता का विश्वास अर्जित करने के माध्यम को दर्शाने वाले संस्कृत सुभाषितम को साझा किया
June 10, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज संस्कृत में एक सुभाषितम साझा किया जिसका अर्थ है कि लोक सेवा ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जो व्यक्ति विनम्रता, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निरंतर कार्य करता है, वही जनविश्वास अर्जित करता है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा:

"जनसेवा ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी है। विनम्रता, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निरंतर कार्य करने वाला व्यक्ति ही जनविश्वास अर्जित करता है।

सदानुरक्तप्रकृतिः प्रजापालनतत्परः।
विनीतात्मा हि नृपतिर्भूयसी श्रियमश्नुते॥"

एक जन प्रतिनिधि जो सेवा को एक पवित्र कर्तव्य मानता है, जनता के कल्याण के लिए अथक परिश्रम करता है, सुशासन के माध्यम से उनकी सुरक्षा और समृद्धि सुनिश्चित करता है और विनम्रता, आत्म-अनुशासन एवं विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ समाज की प्रगति की दिशा में समर्पित रहता है, वही वास्तव में जनता का विश्वास, सम्मान, मान्यता और समृद्धि अर्जित करता है।