कोरोनवायरस महामारी के मुद्दे पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा करते हुए कहा कि कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए वित्त मंत्री के नेतृत्व में सरकार ने कोविड-19 टॉस्क फोर्स गठित करने का फैसला किया है, जिसका नेतृत्व वित्त मंत्री द्वारा किया जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि टास्क फोर्स आर्थिक मामलों की हर परिस्थिति का आंकलन करते हुए फैसले लेगी और देश की अर्थव्यवस्था पर कोरोनवायरस के प्रभाव को कम करने के लिए काम करेगी।
वर्तमान परिदृश्य के मद्देनजर प्रधानमंत्री ने कहा कि गरीब, मध्यम वर्ग और निम्न-मध्य वर्ग सबसे अधिक पीड़ित हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि संकट की इस घड़ी में देश के व्यापारी जगत और उच्च आय वर्ग से भी आग्रह है कि अगर संभव है तो आप जिन-जिन लोगों से सेवाएं लेते हैं, उनके आर्थिक हितों का ध्यान रखें। अपने कर्मचारियों की सैलरी नहीं काटें।


