प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ राम मनोहर लोहिया को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। इस अवसर पर उन्होंने इतिहास के पन्नों से कुछ दिलचस्प बातें साझा की हैं, जिनमें डॉ. लोहिया का लॉर्ड लिनलिथगो को लिखा पत्र एवं डॉ. लोहिया के पिता और उनके बीच पत्राचार शामिल हैं।

ट्वीट की एक श्रृंखला में, प्रधानमंत्री ने कहा;

"डॉ राम मनोहर लोहिया को उनकी जयंती पर याद कर रहा हूँ। वे कई ऐतिहासिक घटनाओं में सबसे आगे थे और हमारे स्वतंत्रता संग्राम में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सैद्धांतिक राजनीति और बौद्धिक कौशल के लिए व्यापक तौर पर उनका बहुत सम्मान किया जाता है।"

"इतिहास के पन्नों से कुछ दिलचस्प बातें...डॉ लोहिया का लॉर्ड लिनलिथगो को लिखा पत्र एवं डॉ. लोहिया के पिता और उनके बीच पत्राचार।"

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India’s Agricultural Transformation: How India’s Agri sector transformed over the last decade

Media Coverage

India’s Agricultural Transformation: How India’s Agri sector transformed over the last decade
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आर्मेनिया के संसदीय चुनावों में सिविल कॉन्ट्रैक्ट पार्टी की जीत पर श्री निकोल पाशिन्यान को बधाई दी
June 08, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज आर्मेनिया के संसदीय चुनावों में सिविल कॉन्ट्रैक्ट पार्टी की शानदार जीत पर श्री निकोल पाशिन्यान को बधाई दी। श्री मोदी ने कहा कि नया जनादेश श्री पाशिन्यान के नेतृत्व और भविष्य दृष्टि के प्रति आर्मेनिया के लोगों के अटूट विश्वास और भरोसे को दर्शाता है।

श्री मोदी ने कहा कि वे भारत और आर्मेनिया के बीच सौहार्दपूर्ण और ऐतिहासिक संबंधों तथा सहयोग को और अधिक प्रगाढ़ बनाने के लिए श्री पाशिन्यान के साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हैं।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट किया:

"संसदीय चुनावों में सिविल कॉन्ट्रैक्ट पार्टी की शानदार जीत पर श्री निकोल पाशिन्यान को बधाई। नया जनादेश आपके नेतृत्व और भविष्य दृष्टि में आर्मेनिया की जनता के अटूट विश्वास और भरोसे को दर्शाता है। मैं भारत और आर्मेनिया के बीच सौहार्दपूर्ण और ऐतिहासिक मैत्री तथा सहयोग संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ बनाने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हूं।

@NikolPashinyan"