भारतीय विदेश सेवा के 39 प्रशिक्षु अधिकारियों ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की
देश के समृद्ध इतिहास, संस्कृति और परंपराओं के परिप्रेक्ष्य में विदेशों में भारत का सही तरीके से प्रतिनिधित्व करें: पीएम मोदी
प्रौद्योगिकी की अधिक से अधिक जानकारी हासिल करने के साथ ही राज्य सरकारों और विदेश में बसे भारतीय समुदाय के लोगों के साथ जुड़े: प्रधानमंत्री

भारतीय विदेश सेवा संस्थान में प्रशिक्षण ले रहे भारतीय विदेश सेवा के 39 प्रशिक्षु अधिकारियों ने आज यहां प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर अधिकारियों से देश के समृद्ध इतिहास, संस्कृति और परंपराओं के परिप्रेक्ष्य में विदेशों में भारत का सही तरीके से प्रतिनिधित्व किये जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विदेश सेवा के अधिकारियों को देश की मौजूदा प्राथमिकताओं के प्रति ही नहीं बल्‍कि देश के विकास के लिए भविष्‍य की जरुरतों के प्रति भी सजग रहना है। उन्होंने अधिकारियों से प्रौद्योगिकी की अधिक से अधिक जानकारी हासिल करने के साथ ही राज्य सरकारों और विदेश में बसे भारतीय समुदाय के लोगों के साथ गहरे जुडऩे का आह्वान करते हुए कहा कि ऐसा इसलिए जरूरी है क्योंकि दूसरे देशों के साथ संबंध बेहतर बनाने में इनकी बड़ी भूमिका है।

प्रधानमंत्री से मुलाकात करने वाले अधिकारियों में भूटान के दो राजनयिक भी थे जो इन दिनों भारतीय विदेश सेवा संस्थान में प्रशिक्षण ले रहे हैं।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
'PM Modi Is One Of Our Greatest Friends': Netanyahu Says Israel Is 'Investing Heavily' In India Ties

Media Coverage

'PM Modi Is One Of Our Greatest Friends': Netanyahu Says Israel Is 'Investing Heavily' In India Ties
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 04 अगस्त 2026
August 04, 2026

From Auto PLI to Ramsar Sites: How India is Winning on Every Front Under PM Modi