प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 9 अप्रैल, 2021 को नीदरलैंड के प्रधानमंत्री के साथ एक वर्चुअल शिखर सम्मेलन का आयोजन करेंगे।

यह सम्मेलन संसदीय चुनावों में प्रधानमंत्री रुटे हाल की जीत के बादहो रहा है और नियमित उच्च स्तरीय संवाद के द्वारा द्विपक्षीय संबंधों में गति बनाई रखी जाएगी। शिखर सम्मेलन के दौरान, दोनों नेता द्विपक्षीय संबंध पर विस्तार से चर्चा करेंगे और संबंधों को मजबूत बनाने के नए तरीकों पर गौर करेंगे। वे परस्पर हितों के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान भी करेंगे।

भारत और नीदरलैंड लोकतंत्र, कानून के शासन और स्वतंत्रता के साझा मूल्यों के द्वारा सौहार्दपूर्ण और मैत्रीपूर्ण संबंधों को आगे बढ़ाते हैं।

यूरोप महाद्वीप में नीदरलैंड में बड़ी भारतीय आबादी निवास करती है। दोनों देशों के बीच जल प्रबंधन, कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण, स्वास्थ्य, स्मार्ट शहरों व शहरी यातायात, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, नवीकरणीय ऊर्जा और अंतरिक्ष क्षेत्रों सहित व्यापक सहयोग कायम है। भारत में नीदरलैंड तीसरा बड़ा निवेशक होने के साथ ही दोनों देश मजबूत आर्थिक भागीदारी भी साझा करते हैं। भारत में 200 से ज्यादा डच कंपनियां मौजूद हैं, वहीं नीदरलैंड में भी समान संख्या में भारतीय कंपनियां मौजूद हैं।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India’s digital economy enters mature phase as video dominates: Nielsen

Media Coverage

India’s digital economy enters mature phase as video dominates: Nielsen
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम के लिए भेजें अपने विचार एवं सुझाव
May 05, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार 31 मई को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के माध्यम से देश को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए आप भी अपने विचार एवं सुझाव साझा कर सकते हैं। पीएम मोदी उनमें से कुछ चयनित विचारों एवं सुझावों को अपने कार्यक्रम में शामिल करेंगे।

नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपने विचार एवं सुझाव साझा करें।