प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि देशवासियों के संघर्षों और उनकी कुर्बानियों को याद करते हुये 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया जायेगा।

अपने कई ट्वीटों में प्रधानमंत्री ने कहा हैः

“विभाजन की पीड़ा को कभी भुलाया नहीं जा सकता। वहशी नफरत और हिंसा के कारण हमारी लाखों बहनें और भाई दर-बदर हो गये और तमाम लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। अपने लोगों के संघर्षों और कुर्बानियों को याद करते हुये 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया जायेगा।

#PartitionHorrorsRemembranceDay हमें यह याद दिलाता रहेगा कि सामाजिक भेदभाव और वैमन्यस्य को मिटाने की तथाएकता, सामाजिक समरसता और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने की जरूरत है।

देश के बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता। नफरत और हिंसा की वजह से हमारे लाखों बहनों और भाइयों को विस्थापित होना पड़ा और अपनी जान तक गंवानी पड़ी। उन लोगों के संघर्ष और बलिदान की याद में 14 अगस्त को 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' के तौर पर मनाने का निर्णय लिया गया है।

#PartitionHorrorsRemembranceDayका यह दिन हमें भेदभाव, वैमनस्य और दुर्भावना के जहर को खत्म करने के लिए न केवल प्रेरित करेगा, बल्कि इससे एकता, सामाजिक सद्भाव और मानवीय संवेदनाएं भी मजबूत होंगी।"

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
‘Have to isolate dimaagi Naxals’: PM Modi in Independence Day speech from Red Fort

Media Coverage

‘Have to isolate dimaagi Naxals’: PM Modi in Independence Day speech from Red Fort
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने पारसी नववर्ष के शुभारंभ पर शुभकामनाएं दीं
August 15, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज पारसी नववर्ष के शुभारंभ पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में पारसी समुदाय के उल्लेखनीय योगदान ने हमारे राष्ट्र को अनगिनत तरीकों से समृद्ध किया है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा:

“पारसी नववर्ष के शुभारंभ पर शुभकामनाएं। विभिन्न क्षेत्रों में पारसी समुदाय के उल्लेखनीय योगदान ने हमारे राष्ट्र को अनगिनत तरीकों से समृद्ध किया है। आने वाला वर्ष सभी के लिए शांति, आनंद, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य से परिपूर्ण हो।

नवरोज़ मुबारक!”