66 वां स्वतंत्रता दिवस महोत्सव

जूनागढ़: पूर्वसंध्या पर सांस्कृतिक प्रस्तुति का अनोखा नजारा- गौरवगढ़ जूनागढ़

मुख्यमंत्री ने किया जिले के 21 सेवानिष्ठ प्रतिभा सम्पन्न व्यक्तियों को सम्मानित

राजनैतिक स्थिरता ने गुजरात के विकास को गति दी इसका श्रेय

गुजरात की जनता को : श्री मोदी

जूनागढ़ को 3 करोड़ का विशेष अनुदान

मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 66 वें स्वतंत्रता पर्व के राज्यस्तरीय समारोह की पूर्वसंध्या पर जूनागढ़ में शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति गौरवगढ़ जूनागढ़ समारोह में कहा कि भारत में राष्ट्रीय पर्वों को विकास पर्व के रूप में मनाने की नई परम्परा गुजरात ने शुरु की है।

इस अवसर पर श्री मोदी द्वारा जूनागढ़ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष योगदान देनेवाले 21 व्यक्तियों को सम्मानित किया गया और जूनागढ़ जिले के विविधलक्षी विकास की विशेषता उजागर करने वाली राज्य सूचना विभाग की तीन पुस्तकों का विमोचन भी किया गया। राज्य स्तरीय आजादी पर्व की स्मृति को चिरंजीवी बनाने के लिए श्री मोदी ने जूनागढ़ नगरपालिका के शहरी विकास और ग्रामीण जिले के प्रत्येक के विकास के लिए एक-एक करोड़ की विशेष ग्रांट देने की घोषणा की। सांस्कृतिक प्रस्तुति में जिले के कलाकारों ने जिले के इतिहास अस्मिता की झलक पेश कर सभी का मन मोह लिया।

इतिहासबोध और इतिहास को जीवंत रखने की नई परम्परा के साथ राष्ट्रीय पर्वों को प्राणवान बनाने के साथ ही यह विकास के पर्व बनें ऐसी अविरत विकासयात्रा में आज से इस सरकार ने जूनागढ़ जिले में गांव गांव में विकास का झन्डा फहराया है। विकास की भावी पथरेखा अंकित करके विकास की सभी समस्याओं का समाधान किया गया है।

जिले- जिले में मेडीकल कॉलेजे शुरु करने के संकल्प के तहत जूनागढ़ को भी नई मेडीकल कॉलेज मिलेगी। राज्य के गांवों में विकास को गति देने के मकसद से पंचायतों को 2 लाख के बजाए 5 लाख का धन खर्च करने के अधिकार दिए गए हैं। अकाल का स्वागत करनेवालों की इच्छा पूरी नहीं होने वाली है और भगवान भी उनका साथ ऐसे काम में नहीं देगा। इन्द्रदेव गुजरात पर जरूर मेहरबान होंगे।

जापान की सफल यात्रा का उल्लेख करते हुए श्री मोदी ने कहा कि जापान और गुजरात ने विकास में नई ऊंचाईयां हासिल की हैं। विकास की इस सफलता के पीछे 12 साल की राजनैतिक स्थिरता कारणभूत है। गुजरात की जनता ने यह स्थिरता ना दी होती तो कुर्सी बचाने के चक्कर मॆ राज्य का विकास अटक गया होता। गुजरात की जनता के कारण ही यह सम्भव हुआ है।

इस मौके पर प्रभारी मंत्री दिलीप संघाणी ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में राज्य मंत्री कनुभाई भलाळा, महेन्द्र मशरू, वन्दनाबेन मकवाणा, राजसीभाई जेटवा, प्रवीणभाई मांकडिया, महेन्द्रसिंह सरवैया, भगवानजी भाई करगटिया, देवीबेन बारिया, माघाभाई बोरिचा, संत बारती बापू, शेरना बापू, मुख्य सचिव एके जोती, अग्र सचिव एसके नन्दा, डीजीपी चितरंजन सिंह, प्रभारी सचिव विपुल मित्रा, सचिव भाग्येश झा, कमिशनर ऑफ इंफॉरमेशन वी. थिरुपुगल, जिलाधीश मनीष भारद्वाज, मनपा आयुक्त सुश्री विप्रा भाल, डीडीओ दिलीप राणा सहित कई नागरिक मौजूद थे। श्री मोदी ने जिले के विशिष्ठ कार्य करने वाले 21 व्यक्तियों को सम्मानित किया।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Apple exports record $2 billion worth of iPhones from India in November

Media Coverage

Apple exports record $2 billion worth of iPhones from India in November
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 17 दिसंबर 2025
December 17, 2025

From Rural Livelihoods to International Laurels: India's Rise Under PM Modi