प्रधानमंत्री ने बधाई संदेशों के लिए विश्व भर के राजनेताओं का धन्यवाद किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद बधाई संदेशों के लिए विश्व भर के राजनेताओं का धन्यवाद किया। श्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर विश्व भर के राजनेताओं के बधाई संदेशों और टेलीफोन कॉल का जवाब दिया।

क्यूबा गणराज्य के राष्ट्रपति श्री मिगुएल डियाज-कैनेल बरमूडेज की एक पोस्ट पर धन्यवाद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा;

“राष्ट्रपति डियाज-कैनेल आपकी हार्दिक शुभकामनाओं के लिए आभारी हूं। हम क्यूबा के साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो दोनों ही देशों के लोगों के बीच सदियों पुराने जुड़ाव पर आधारित हैं।”

पराग्वे के राष्ट्रपति श्री सैंटियागो पेना की एक पोस्ट पर धन्यवाद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा;

“राष्ट्रपति श्री सैंटियागो पेना आपकी बधाई के लिए आभारी हूं। हम अपने देशवासियों के हित में भारत-पराग्वे संबंधों को आगे बढ़ाना निरंतर जारी रखेंगे।”

पनामा के राष्ट्रपति श्री लॉरेंटिनो कॉर्टिजो की एक पोस्ट पर धन्यवाद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा;

“राष्ट्रपति श्री नीटो कॉर्टिजो आपको धन्यवाद। पनामा एक प्रमुख साझेदार है। हम सभी आयामों में अपनी पारस्परिक लाभप्रद साझेदारी को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करेंगे।”

बुल्गारिया के राष्ट्रपति श्री रुमेन राडेव की एक पोस्ट पर धन्यवाद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा;

“राष्ट्रपति रुमेन राडेव आपको धन्यवाद। हम भारत एवं बुल्गारिया के बीच साझेदारी को और ज्‍यादा मजबूत करने के लिए मिलकर काम करना निरंतर जारी रखेंगे।”

ओमान सल्तनत के महामहिम सुल्तान हैथम बिन तारिक के साथ फोन पर हुई बातचीत पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा;

“ओमान सल्तनत के महामहिम सुल्तान हैथम बिन तारिक को उनकी फोन कॉल के लिए धन्यवाद और उनके हार्दिक अभिनंदन एवं मैत्रीपूर्ण शब्दों की हृदय से सराहना करता हूं। सदियों पुराने भारत-ओमान रणनीतिक संबंध नई ऊंचाइयों को छुएंगे।”

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
99.92% villages in India covered with banking outlets within 5 km radius: Govt

Media Coverage

99.92% villages in India covered with banking outlets within 5 km radius: Govt
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने पांडुलिपियों के संरक्षण के लिए आचार्य श्री कैलाश सागर सूरी ज्ञान मंदिर के प्रयासों की सराहना की
March 31, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पांडुलिपियों के संरक्षण के लिए आचार्य श्री कैलाश सागर सूरी ज्ञान मंदिर के किए जा रहे कार्यों की सराहना की। श्री मोदी ने कहा, “मुझे गर्व है कि हमारे देश में ऐसी कई समर्पित टीमें हैं जो इस कार्य में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं और यह सुनिश्चित कर रही हैं कि आने वाली पीढ़ियां हमारे समृद्ध इतिहास से जुड़ी रहें।”

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;

“मैंने आचार्य श्री कैलाश सागर सूरी ज्ञान मंदिर द्वारा पांडुलिपियों के संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों की एक झलक देखी। मुझे गर्व है कि हमारे देश में ऐसी कई समर्पित टीमें हैं जो इस कार्य में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं और यह सुनिश्चित कर रही हैं कि आने वाली पीढ़ियां हमारे समृद्ध इतिहास से जुड़ी रहें।”