सरकार ने स्टार्टअप संस्कृति को प्रोत्साहित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है: प्रधानमंत्री
स्टार्टअप इंडिया की यह सफलता दर्शाती है कि आज का भारत गतिशील, विश्वास से भरा और भविष्य के लिए तैयार है: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज स्टार्टअप इंडिया के नौ वर्ष पूरे होने पर इसकी सफलता को रेखांकित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में इस परिवर्तनकारी योजना ने अनगिनत युवाओं को सशक्त बनाया है और उनके अभिनव विचारों को सफल स्टार्टअप में बदल दिया है। प्रधानमंत्री ने दोहराया-“जहां तक ​​सरकार का सवाल है, हमने स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।"। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि स्टार्टअप इंडिया की सफलता दर्शाती है कि आज का भारत गतिशील, विश्वास से भरा और भविष्य के लिए तैयार है। श्री मोदी ने कहा, "मैं स्टार्टअप जगत के हर युवा को बधाई देता हूं और अधिक से अधिक युवाओं को इसे अपनाने का आग्रह करता हूं। मैं आश्वस्‍त कराता हूं कि आप निराश नहीं होंगे!"

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने पोस्ट में कहा कि-

"आज, हम #9YearsOfStartupIndia मना रहे हैं, जो एक अहम पहल है जिसने नवाचार, उद्यमशीलता और विकास को पुनर्परिभाषित किया है। यह कार्यक्रम है मेरे दिल के बहुत करीब है, क्योंकि यह युवा सशक्तिकरण का शक्तिशाली उपाय बनकर उभरा है। पिछले नौ वर्षों में इस परिवर्तनकारी योजना ने अनगिनत युवाओं को सशक्त बनाया है और उनके अभिनव विचारों को सफल स्टार्टअप में बदल दिया है।"

प्रधानमंत्री ने कहा कि "जहां तक ​​सरकार का सवाल है, हमने स्टार्टअप संस्कृति को प्रोत्साहित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हमारी नीतियों ने कारोबारी सुगमता, संसाधनों की बेहतर पहुंच और सबसे महत्वपूर्ण कि हर अवसर पर स्‍टार्टअप उद्यमियों की सहायता पर ध्यान केंद्रित किया है। हम सक्रियता से नवाचार और उद्भवन केंद्रों को बढ़ावा दे रहे हैं ताकि हमारे युवा कार्य में जोखिम उठाने वाले बनें। मैं व्यक्तिगत तौर पर उभरते स्टार्टअप के साथ नियमित रूप से बातचीत करता रहा हूं।"

"स्टार्टअपइंडिया की यह सफलता दर्शाती है कि आज का भारत गतिशील, विश्वास से भरा और भविष्य के लिए तैयार है। इसकी यात्रा के इस पड़ाव पर हम उद्यमशीलता पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता की पुन: पुष्टि करते हैं जो हर स्‍वप्‍न को पंख देकर आत्मनिर्भर भारत में योगदान दे रहा है। मैं स्टार्टअप की दुनिया के हर युवा को बधाई देता हूं और अधिक से अधिक युवाओं से इसे आगे बढ़ाने का आह्वान करता हूं। मैं आश्‍वस्‍त कराता हूं कि आप निराश नहीं होंगे!"

 

"This success of StartUpIndia reflects that today’s India is dynamic, confident and future-ready. As we mark this journey, we reaffirm our commitment to continue fostering an entrepreneurial ecosystem that uplifts every dream and contributes to Aatmanirbhar Bharat. I compliment every youngster in the StartUp world and urge more youngsters to pursue this. It’s my assurance you won’t be disappointed!"

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India adds 1.26 million credit cards in July as spending rises; HDFC, SBI lead the way

Media Coverage

India adds 1.26 million credit cards in July as spending rises; HDFC, SBI lead the way
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री 27 अगस्त को 'खेलो इंडिया डायलॉग' में युवाओं को संबोधित करेंगे
August 26, 2026
'खेलो इंडिया डायलॉग' एक ऐसा साझा मंच होगा, जहां खेल, युवा नेतृत्व, नागरिक कर्तव्य, स्वयंसेवा, फिटनेस और राष्ट्र निर्माण का एक साथ संगम देखने को मिलेगा 
खेलो इंडिया डायलॉग के तहत 'युवा संवाद' में पांच मुख्य थीमों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा: खेल, ओलंपिक आकांक्षाएं, युवा नेतृत्व, विकसित भारत और नशामुक्त युवा

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 27 अगस्त को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'खेलो इंडिया डायलॉग' को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को भारत की खेल यात्रा से जोड़ना, उनकी आकांक्षाओं को साझा करना और युवा-नेतृत्व वाले विकसित भारत के निर्माण के लिए उनके विचारों का योगदान प्राप्त करना है।

राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के उत्सव के एक हिस्से के रूप में 'मेरा युवा भारत' (MY भारत) द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम देश भर के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रत्येक जिले से दो-दो कॉलेजों के युवाओं की भागीदारी के साथ आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री के उस दृष्टिकोण के अनुरूप आयोजित किया जा रहा है, जिसमें युवाओं की आकांक्षाओं को राष्ट्रीय विकास के एजेंडे के केंद्र में रखते हुए एक फिट, अनुशासित और खेल-समर्पित राष्ट्र का निर्माण करना शामिल है।

राष्ट्रव्यापी 'खेलो इंडिया डायलॉग' खेल, युवा नेतृत्व, नागरिक जिम्मेदारी, स्वयंसेवा, फिटनेस और राष्ट्र निर्माण को एक साझा मंच पर एक साथ लाएगा। यह युवाओं को देश की खेल संबंधी आकांक्षाओं से सीधे जुड़ने का अवसर प्रदान करेगा, साथ ही यह सुनिश्चित करेगा कि उनके विचार और दृष्टिकोण भारत के युवा व खेल इकोसिस्टम पर चल रही निरंतर चर्चा का हिस्सा बनें।

राष्ट्रीय कार्यक्रम के बाद स्थानीय स्तर पर संवाद आयोजित किए जाएंगे, जिनमें युवा प्रतिभागी, MY भारत के स्वयंसेवक, स्थानीय खिलाड़ी और जन प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस पहल की एक प्रमुख विशेषता खेल में रुचि रखने वाले युवाओं और भारत के अग्रणी एथलीटों व पदक विजेताओं के बीच सीधा संवाद होगी। इस कार्यक्रम का मुख्य केंद्र 'युवा संवाद' होगा, जहां युवा प्रतिभागियों को अपने विचारों, दृष्टिकोणों और आकांक्षाओं को व्यक्त करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। यह संवाद पांच थीम पर आधारित होगा:

  • बेहतर सुविधाओं, कोचिंग, खेल विज्ञान और समावेशी भागीदारी के माध्यम से भारत के खेल इकोसिस्टम में सुधार करना;
  • वैज्ञानिक तरीकों से प्रतिभा की पहचान, पारदर्शी चयन प्रक्रिया और एथलीटों के लंबे समय तक विकास के जरिए 2036 ओलंपिक के लिए नए खिलाड़ियों को तैयार करना;
  • गवर्नेंस प्लेटफ़ॉर्म और 'मेरा युवा भारत' (MY भारत) के वॉलंटियरिंग अभियानों के ज़रिए नए युवा लीडर्स तैयार करना;
  • नागरिक कर्तव्य भाव, भविष्य के लिए उपयोगी कौशल और व्यवस्थित स्वयंसेवा के माध्यम से विकसित भारत के लिए युवाओं को सशक्त बनाना;
  • 'नशा मुक्त युवा' अभियान को बढ़ावा देने के लिए खेल और साथियों के नेटवर्क का उपयोग किया जा रहा है, ताकि मादक पदार्थों के व्यसन के खिलाफ एक मजबूत लड़ाई लड़ी जा सके। इस पहल को 2 अगस्त 2026 को शुरू किए गए प्रधानमंत्री के 100-सप्ताह के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत आयोजित साप्ताहिक 'जन भागीदारी' कार्यक्रमों से और अधिक बल मिल रहा है।