गुजरात की स्वर्णिम जयंती पर मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरातियों के 50 वर्ष को अर्द्ध शताब्दी की पुरूषार्थ यात्रा बताया है। राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर अपने ब्लॉग पर उन्होंने गुजरात की जनता को बधाई दी।

श्री नरेन्द्र मोदी के अनुसार राज्य की स्थापना के लिए कई होनहार युवाओं ने बलिदान दिया है। कई पीढियों ने गुजरात की प्रगति के लिए अपनी जवानी न्यौछावर की है। अकाल हो, बाढ़ हो, चक्रवात हो या भूकंप हो-ऎसी कई आपदाओं का न केवल सामना किया बल्कि हर बार आपदा को एक अवसर के रूप में परिवर्तित भी किया है।

गुजरात की विकास यात्रा कई बार राजनीतिक कूटनीति का शिकार बनी, परंतु राजनीतिक इच्छाशक्ति से विकास की गाड़ी पटरी पर वापस लौट आई व पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। गरीब से गरीब आदमी हो, साक्षर हो या अनपढ़, शहरी हो या ग्रामीण, पुरूष हो या महिला, युवा हो या वरिष्ठ -हर एक गुजराती ने गुजरात को आगे बढ़ाने में कुछ न कुछ योगदान दिया है।

मुख्यमंत्री के अनुसार गुजरात को प्यार करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त करने का यह अवसर है। उन्होंने गुजरात के लिए जीने वाले, जूझने वाले व पुरूषार्थ करने वाले सभी का ह्वदय से धन्यवाद किया। मुख्यमंत्री ने जनता से आर्शीवाद देने की अपील की, ताकि वे अधिक से अधिक शक्ति के साथ, परिश्रम से, निष्ठापूर्ण तरीके से उनका साथी बनकर उनकी सेवा में सक्रिय रहें। शहर के नागरिकों ने रविवार को सरदार पटेल स्टेडियम में पुन: आयोजित किए गए स्वर्णिम समारोह का आनंद उठाया।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India a ‘front-runner’ market, plans to deepen AI and manufacturing presence: Ericsson CEO

Media Coverage

India a ‘front-runner’ market, plans to deepen AI and manufacturing presence: Ericsson CEO
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 3 मार्च 2026
March 03, 2026

Citizens Express Their Appreciation on Heartfelt Leadership, Historic Gains: PM Modi’s India Shines in Conservation, Commerce, and Clean Energy