भारत ने 74वें गणतंत्र दिवस को बड़े जोश और उत्साह के साथ मनाया। देश की विविध संस्कृति और सशस्त्र बलों के सामर्थ्य को नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर प्रदर्शित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और समारोह के मुख्य अतिथि मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ने इस अवसर की शोभा बढ़ाई।

























