प्रधानमंत्री मोदी ने 74वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए लाल किले से राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन की घोषणा की। पीएम मोदी ने कहा कि यह देश में स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांति लाएगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन पूरी तरह से प्रौद्योगिकी आधारित पहल होगी और प्रत्येक भारतीय को एक स्वास्थ्य आईडी कार्ड मिलेगा जिसमें किसी व्यक्ति की चिकित्सा से जुड़ी सभी जानकारी होगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “प्रत्‍येक भारतीय को हेल्थ आईडी दी जाएगी। ये हेल्थ आईडी प्रत्‍येक भारतीय के स्‍वास्‍थ्‍य खाते की तरह काम करेगी। आपके हर टेस्ट, हर बीमारी, आपने किस डॉक्‍टर के पास, कौन-सी दवा ली थी, उनका क्‍या डॉयग्नॉसिस था, कब ली थी, उनकी रिपोर्ट क्‍या थी, ये सारी जानकारी आपकी इस हेल्थ आईडी में समाहित की जाएगी।”

पीएम मोदी ने कोविड-19 खतरे से निपटने के लिए स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे के तेजी से उन्नयन का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना के समय, उसके पूर्व हमारे देश में सिर्फ एक लैब थी टेस्टिंग के लिए, आज 1400 लैब का नेटवर्क है। हिन्‍दुस्‍तान के हर कोने में फैला हुआ है। जब कोरोना का संकट आया तो एक दिन में सिर्फ 300 टेस्‍ट हो पाते थे। इतने कम समय में हमारे लोगों ने वो शक्ति दिखा दी है कि आज हर दिन 7 लाख से ज्‍यादा टेस्‍ट हम कर पा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने एमबीबीएस और एमडी के लिए सीटों की संख्या बढ़ाने, देश भर में नए मेडिकल कॉलेजों और एम्स के विकास की भी बात की।

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Solar infra helps India meet record 256GW power demand

Media Coverage

Solar infra helps India meet record 256GW power demand
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने सुप्रसिद्ध फोटोग्राफर श्री रघु राय के निधन पर शोक व्यक्त किया
April 26, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सुप्रसिद्ध फोटोग्राफर रघु राय के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है और उन्हें कला का एक ऐसा पर्याय बताया है जिन्होंने अपने लेंस के माध्यम से भारत की जीवंतता को अमर बना दिया। श्री मोदी ने कहा कि श्री रघु राय का कार्य गहन संवेदनशीलता, गहराई और विविधता से परिपूर्ण था, जिसने भारत के जनजीवन के विभिन्न पहलुओं को संजोया और उन्हें लोगों के करीब लाया। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि फोटोग्राफी और संस्कृति की दुनिया में उनका योगदान अद्वितीय है और उनका निधन कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट में लिखा:

“श्री रघु राय जी को कला के एक ऐसे पर्याय के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने अपने लेंस के माध्यम से भारत की जीवंतता को अमर बना दिया। उनकी फोटोग्राफी में गहन संवेदनशीलता, गहराई और विविधता थी। इसने लोगों को भारत के जनजीवन के विभिन्न पहलुओं के और अधिक करीब लाया। उनका निधन फोटोग्राफी और संस्कृति की दुनिया के लिए एक अपूरणीय क्षति है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, प्रशंसकों और फोटोग्राफी जगत के साथ हैं। ओम शांति।”