प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी ने आज लोकसभा में अपने भाषण में इस बात का विस्तृत विवरण दिया कि इस वर्ष का बजट हमारे देश के आर्थिक परिवर्तन में किस प्रकार योगदान देगा। श्री मोदी ने कहा कि उन्होंने रिफॉर्म एक्सप्रेस, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को समर्थन, कौशल विकास, अगली पीढ़ी के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने, स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा को बढ़ावा देने के प्रयासों और अन्य पहलुओं पर बल दिया।
श्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट लिखा:
“लोकसभा में अपने भाषण में वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी ने इस बात का विस्तृत विवरण दिया कि इस वर्ष का बजट हमारे देश के आर्थिक परिवर्तन में किस प्रकार योगदान देगा। उन्होंने रिफॉर्म एक्सप्रेस, एमएसएमई को समर्थन, कौशल विकास, अगली पीढ़ी के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने, स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा को बढ़ावा देने के प्रयासों और अन्य पहलुओं पर जोर दिया।
@nsitharaman
In her speech in the Lok Sabha, Finance Minister Smt. Nirmala Sitharaman Ji gave a comprehensive picture of how this year’s Budget will contribute to our nation’s economic transformation. She emphasised on Reform Express, the support to MSMEs, skilling, push to next-gen…
— Narendra Modi (@narendramodi) February 12, 2026


