Excellencies,

आपके विचारों के लिए बहुत धन्यवाद। हमारे मंथन से जो विचार उभरे हैं, हम उन पर जरूर गौर करेंगे। हमारी कुछ साझा प्राथमिकताएँ हैं और Pacific Island देशों की कुछ आवश्यकताएँ। इस मंच पर हमारा प्रयास है कि हमारी partnership इन दोनों पहलूओं को ध्यान में रखते हुए चले। FIPIC में हमारे सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए मैं कुछ घोषणाएं करना चाहता हूँ:

1. Pacific Region में हेल्थकेयर को बूस्ट करने के लिये हमने फ़िजी में एक सुपर-स्पेशियलिटी कार्डियोलॉजी अस्पताल बनाने का निर्णय किया है। प्रशिक्षित स्टाफ़, अत्याधुनिक सुविधाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर से युक्त यह अस्पताल पूरे क्षेत्र के लिए एक लाइफ लाइन बनेगा। भारत सरकार इस मेगा ग्रीन-फील्ड प्रोजेक्ट का पूरा खर्च उठाएगी।

2. भारत सभी 14 पेसिफिक आइलैंड देशों में डायलिसिस (Dialysis) यूनिट लगाने में मदद करेगा।

3. सभी 14 पेसिफिक आइलैंड देशों को Sea एम्बुलेंस प्रदान की जायेगी।

4. वर्ष 2022 में फ़िजी में हमने Jaipur Foot Camp लगाया था।

इस कैंप में 600 से अधिक लोगों को बिना किसी शुल्क प्रोस्थेटिक limbs लगाए गए।

दोस्तों, यह gift जिसे मिलता है, उसको लगता है मानो जीवनदान मिल गया हो।

PIC क्षेत्र के लिए, हमने इस वर्ष PNG में Jaipur foot camp लगाने का फैसला किया है।

2024 से, हर साल इस तरह को दो और कैंप Pacific आइलैंड देशों में लगाये जायेंगे।

5. भारत में जन औषधि स्कीम के द्वारा, किफायती दामों पर अच्छी quality की 1800 जेनेरिक दवाइयां लोगों को दी जा रही हैं। उदाहरण के तौर पर, Anti-Diabetes दवा, बाज़ार की कीमत के मुकाबले जन औषधि केंद्र में 90% तक कम कीमत पर मिलती है। और बाकी सभी दवाएं, 60 से 90% तक कम कीमत पर। इसी तरह के जन औषधि केन्द्र को आपके देशों में लाने का प्रस्ताव करता हूँ।

6. साइंटिफिक स्टडीज दिखाती हैं कि diabetes जैसे लाइफस्टाइल डिजीज के prevention में योग बहुत काम आ सकता है।

हम आपके देशों में योग center स्थापित करने का प्रस्ताव रखते हैं।

7. PNG में Centre of Excellence for IT को अपग्रेड किया जाएगा। और उसे "Regional Information Technology और Cyber security hub” के रूप में तैयार किया जाएगा।

8. फिजी के नागरिकों के लिए एक 24X7 emergency हेल्पलाइन की सुविधा तैयार की जाएगी जाएगी। PIC के सभी देशों में भी इस तरह की सुविधा स्थापित करने में हमें खुशी होगी।

9. हर एक पैसिफिक आइलैंड देश में SME सेक्टर के विकास के लिए परियोजना घोषित करता हूँ। इस स्कीम के तहत मशीनरी और टेक्नोलॉजी सप्लाई की जाएगी और कैपेसिटी building के लिए programme किये जायेंगे।

10. Pacific आइलैंड Heads of State के Residences को सोलर करने का project आप सभी ने पसंद किया। अब हम सभी FIPIC देशों में कम से कम एक सरकारी इमारत को सोलर ऊर्जा में कन्वर्ट करेंगे।

11. पीने के पानी की समस्या को दूर करने के लिए, मैं हर पैसिफिक आइलैंड देश के लोगों के लिए desalination units देने की घोषणा करता हूँ।

12. Capacity building में हमारे long-term सहयोग को आगे बढ़ाते हुए, मैं आज pacific आइलैंड देशों के लिए 'Sagar Amrut Scholarship' स्कीम की घोषणा करता हूँ। इसके अंतर्गत अगले पाच सालों मे 1000 ITEC training दी जाएँगी।

Excellencies,

आज मैं अपनी बात यहीं पर समाप्त करता हूँ। इस फोरम से मेरा विशेष लगाव है। यह सीमाओं को चुनौती देता है। और साथ ही मानवीय सहयोग की सीमाओं को असीमित मानता है। एक बार फिर, आज आप सभी की उपस्थिति के लिए आपको बहुत-बहुत धन्यवाद।

आशा करता हूँ अगली बार भारत में आपका स्वागत करने का मौका मिलेगा।

एक मित्र के रूप में , मैं आशा करता हूँ कि, UN में Global South की आवाज उठाने के लिए, 2028-29 में भारत की UNSC सदस्यता को आप सभी का समर्थन मिलेगा।

धन्यवाद!

 

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
From AI to Semiconductors: Modi Courts Europe Inc. for India’s Next Growth Phase

Media Coverage

From AI to Semiconductors: Modi Courts Europe Inc. for India’s Next Growth Phase
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खण्डूड़ी (सेवानिवृत्त) के निधन पर दुःख व्यक्त किया है
May 19, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खण्डूड़ी (सेवानिवृत्त) के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया।

 प्रधानमंत्री ने कहा कि मेजर जनरल खण्डूड़ी ने सशस्त्र बलों से लेकर राजनीतिक जगत तक विभिन्न क्षेत्रों में अमूल्य योगदान दिया है जिसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। श्री मोदी ने मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल के दौरान उत्तराखंड के विकास के प्रति उनके दृढ़ समर्पण का उल्लेख किया और केंद्रीय मंत्री के रूप में उनके कार्यकाल को सच्चे अर्थों में प्रेरणादायक बताया। उन्होंने देशभर में संपर्क व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार लाने के लिए उनके अथक प्रयासों की भी सराहना की।

 प्रधानमंत्री ने दुःख की इस घड़ी में दिवंगत नेता के परिवार और समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।

 प्रधानमंत्री ने एक्स पर किए गए पोस्ट में लिखा है:

 "उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खण्डूड़ी (सेवानिवृत्त) जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। सशस्त्र बलों से लेकर राजनीतिक जगत में उन्होंने बहुमूल्य योगदान दिया जिसके लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा। उत्तराखंड के विकास के लिए वे हमेशा समर्पित रहे, जो मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल में भी साफ तौर पर दिखा। केंद्रीय मंत्री के रूप में भी उनका कार्यकाल हर किसी को प्रेरित करने वाला है। देशभर में कनेक्टिविटी की बेहतरी के लिए उन्होंने निरंतर अथक प्रयास किए। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और समर्थकों के साथ हैं। ओम शांति!"

 उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खण्डूडी (सेवानिवृत्त) जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। सशस्त्र बलों से लेकर राजनीतिक जगत में उन्होंने बहुमूल्य योगदान दिया, जिसके लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा। उत्तराखंड के विकास के लिए वे हमेशा समर्पित रहे, जो मुख्यमंत्री के… pic.twitter.com/JNhgOsj0eY