अतीत में हुए अत्याचारों और कठिनाइयों का सामना करने के बावजूद, भाजपा कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़कर नेतृत्व किया है: प्रधानमंत्री मोदी
विकासवाद की राजनीति की जीत होगी, वंशवाद वाली राजनीति खत्म हो जाएगी: पीएम मोदी
गुजरात हमेशा उस परिवार और उनकी पार्टी के लिए आंखों का कांटा रहा है, इतिहास जानता है कि उन्होंने सरदार पटेल के साथ क्या किया: प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष को विकास के मुद्दे पर गुजरात चुनाव लड़ने की चुनौती दी
जीएसटी पर निर्णय लेने में कांग्रेस भी बराबर की साझेदार रही है, कांग्रेस को इसपर झूठ नहीं फैलाना चाहिए: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने आज गांधीनगर में एक जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं की ऊर्जा और उनकी कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि मैं हर कार्यकर्ता की क्षमता और उनकी कड़ी मेहनत को समझता हूं।

उन्होंने आगे कहा कि अतीत में हुए अत्याचारों और कठिनाइयों का सामना करने के बावजूद, भाजपा कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़कर नेतृत्व किया है।

 
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कैसे कांग्रेस पार्टी हमेशा गुजरात के विकास के प्रति नकारात्मक दृष्टिकोण रखती है, उन्होंने सरदार सरोवर परियोजना को भी पूरा नहीं किया। पीएम मोदी ने कांग्रेस पार्टी के लोगों से कहा कि जो लोग गुजरात के विकास पर सवाल उठा रहे हैं, उन्हें याद रखना चाहिए कि राज्य की प्रगति के प्रति उनका योगदान कैसा रहा है।
 
 
कांग्रेस ने भाजपा की छवि खराब करने की हर संभव कोशिश की, हमें हर संभव तरीके से दोषी ठहराया। जब इससे उनका काम नहीं बना तो उन्होंने विकास को गाली देना शुरू कर दिया। कांग्रेस पार्टी हमेशा भ्रष्ट और भ्रष्टाचार का समर्थन किया है।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने जोर देकर कहा कि सरकार जीएसटी में आने वाली दिक्कतों का जल्द समाधान करने का प्रयास कर रही है और हजारों नए व्यवसायी इसके लिए पंजीकरण कर रहे हैं।
 
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाला गुजरात चुनाव विकासवाद और वंशवाद के बीच की एक लड़ाई है। जीत निश्चित रूप से विकासवाद की ही होगी।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, "कांग्रेस के लिए राजनीति और वंशवाद जरूरी है।"
 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, गुजरात के मुख्यमंत्री  विजय रूपानी, उपमुख्यमंत्री नितिनभाई पटेल, पूर्व मुख्यमंत्री आनंदिबेन पटेल, राज्य के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Ladakh residents to get ownership rights over 60,000 acres of barren land

Media Coverage

Ladakh residents to get ownership rights over 60,000 acres of barren land
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम के लिए भेजें अपने विचार एवं सुझाव
September 05, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार 27 सितंबर को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के माध्यम से देश को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए आप भी अपने विचार एवं सुझाव साझा कर सकते हैं। पीएम मोदी उनमें से कुछ चयनित विचारों एवं सुझावों को अपने कार्यक्रम में शामिल करेंगे।

नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपने विचार एवं सुझाव साझा करें।