कन्या केळवणी और शाला प्रवेश महोत्सव

14 जून को मुख्यमंत्री श्री मोदी साबरकांठा के वनवासी क्षेत्र  में प्राथमिक शिक्षा का यज्ञ प्रज्जवलित करेंगे

गांधीनगर, बुधवार: मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी गुजरात में 14 से 16 जून, 2012 के दौरान आयोजित दसवें तीन दिवसीय कन्या केळवणी और शाला प्रवेश महोत्सव का नेतृत्व करेंगे।

श्री मोदी गुरुवार, 14 जून सुबह 10 बजे गांधीनगर से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए समग्र गुजरात में प्राथमिक शिक्षा को लेकर समाज की सामूहिक भागीदारी और संवेदना का प्रेरक मार्गदर्शन देंगे।

इसके बाद वे साबरकांठा के वनवासी क्षेत्र भिलोड़ा तहसील के मउटांडा और विजयनगर तहसील के तोडाव गांव की प्राथमिक स्कूल और आंगनबाड़ी प्रवेशोत्सव में भागीदार बनेंगे।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India is rewriting rules of AI governance, giving it open sky while keeping command in human hands

Media Coverage

India is rewriting rules of AI governance, giving it open sky while keeping command in human hands
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने पीएम सूर्य घर योजना के तहत 30 लाख घरों द्वारा रूफटॉप सोलर अपनाने की उपलब्धि की सराहना की
February 23, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज देश भर में 30 लाख घरों को रूफटॉप सोलर से सशक्त बनाने की सफलता की प्रशंसा की। उन्होंने इसे भारत की स्वच्छ ऊर्जा यात्रा में एक सराहनीय उपलब्धि बताया।

प्रधानमंत्री ने रूफटॉप सोलर अपनाने वाले सभी लाभार्थियों को बधाई दी और रेखांकित किया कि यह पहल नागरिकों के बीच बचत, स्थिरता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दे रही है।

श्री मोदी ने इस बात पर बल दिया कि यह योजना ऊर्जा आत्मनिर्भर, पर्यावरण अनुकूल और भविष्य के लिए तैयार भारत के निर्माण की दिशा में सरकार के प्रयासों का एक अभिन्न अंग है।

केंद्रीय मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी के एक पोस्ट का उत्तर देते हुए, प्रधानमंत्री ने पोस्ट किया;

“भारत की स्वच्छ ऊर्जा यात्रा में एक सराहनीय उपलब्धि!

उन सभी को बहुत-बहुत बधाई जिन्होंने इस योजना का लाभ उठाया है और रूफटॉप सोलर को अपनाया है, जिससे बचत, सतत जीवनशैली और आत्मनिर्भरता को बल मिला है।

यह योजना ऊर्जा आत्मनिर्भर, पर्यावरण अनुकूल और भविष्य के लिए तैयार भारत के निर्माण के हमारे प्रयासों का एक अभिन्न हिस्सा है।

#30LakhsPMSuryaGhar”