"In Shri Pathak, Gujarat has lost a dedicated officer: CM"
"Gujarat will always remember Shri Amitabh Pathak’s service: CM"
"CM speaks to Shri Pathak’s son and offers condolences"

मिलनसार और सरल व्यक्तित्व के धनी स्व. पाठक ने टीम स्पीरिट से राज्य पुलिस बल का नेतृत्व किया: श्री मोदी

मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के पुलिस महानिदेशक अमिताभ पाठक की थाईलैंड में हुए आकस्मिक निधन पर गहरा दुख और शोक जताया है।

श्री मोदी ने स्व. अमिताभ पाठक को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि गुजरात के समग्र पुलिस बल और राज्य सरकार के लिए यह दुर्भाग्यपूर्ण और करूण घटना है। स्व. पाठक 1977 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी थे। वह मिलनसार और सरल व्यक्तित्व के धनी थे और उन्होंने टीम स्पीरिट से राज्य पुलिस बल का नेतृत्व किया। स्व. पाठक की प्रेरक कार्यशैली की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने सदगत को श्रद्धांजलि दी।

स्व. पाठक के निधन की जानकारी मिलते ही श्री मोदी ने उनके पुत्र अमित से फोन पर सम्पर्क स्थापित कर दुख जताया। परिवार के साथ छुट्टियां बिताने विदेश गये स्व. पाठक की अचानक विदायी से परिवार पर आई विपदा में उनके परिजनों को श्री मोदी ने सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि स्व. पाठक के पार्थिव देह का अंतिम संस्कार उनके परिवार की इच्छानुसार करने का राज्य सरकार प्रबन्ध कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. पाठक के आकस्मिक अवसान से गुजरात राज्य का समग्र पुलिस परिवार शोकाकुल है। उन्होंने परिजनों के दुख में सहभागी होते हुए स्व. पाठक की आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Defence ministry inks Rs 5,083 cr pact for acquisition of six Mk-III light helicopters and missiles

Media Coverage

Defence ministry inks Rs 5,083 cr pact for acquisition of six Mk-III light helicopters and missiles
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 4 मार्च 2026
March 04, 2026

Citizens Celebrate Colours of Confidence: PM Modi's Vision Powers Holi Joy, Jobs, Security, and Global Trust