मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कृषि महोत्सव में आए किसानों के साथ सांध्य वार्तालाप में कहा कि कृषि महोत्सव कल्पवृक्ष बन गया है। उन्होंने कहा कि धन के अभाव में किसानों को मुसीबत में नहीं पड़ने दिया जाएगा।

     खेती के लिए चिंता करनेवाले कर्मयोगियों, किसानों और पशुपालकों ने गुजरात में तपती गर्मी में भी सुख की अनुभुति करवाई है, इसका उल्लेख करते हुए श्री मोदी ने कहा कि इस वर्ष पशु स्वास्थ्य मेले के अभियान को जोड़कर मूक पशुओं की भी चिंता की गई है। कृषि क्षेत्र में कितनी नई उपलब्धियां हासिल की गई है, इसकी झांकी कृषि महोत्सव ने करवाई है।

गुजरात में 27 लाख किसान खातेदार सहकारी बैंकिंग में से कृषि ऋण प्राप्त करते हैं और 8211 सहकारी ऋण मंडलियों द्वारा आज कुल 8000 करोड़ का कृषि ऋण मिलता है जिससे किसान को आर्थिक हौसला मिला है। लम्बी अवधि के कृषि ऋण में डेढ़ गुणा वृद्धि हुई है।

भारत सरकार ने सहकारी बैंकों द्वारा कृषिलक्ष्यी ऋण के ब्याज में कोई राहत नहीं दी है मगर इस सरकार ने सहकारी बैंकों को सात प्रतिशत पर अगर वह कृषि ऋण दे तो ब्याज में 2 प्रतिशत राहत देकर 150 करोड़ रुपए दिए हैं। भारत सरकार ने गुजरात के सहकारी बैंकों के खातेदारों के साथ अन्याय किया है लेकिन गुजरात सरकार ने किसानों को सहकारी बैंकों से लोन लेने पर ब्याज में 2 प्रतिशत की राहत दी है। इसके साथ ही कृषि से जुड़े आर्थिक प्रवत्तियां करनेवाले 16000 से ज्यादा सखीमंडलों को 20 करोड़ की ब्याज राहत पांच प्रतिशत के हिसाब से दी है। रत्न कलाकार प्रवृत्ति करनेवाले किसानों को तीन प्रतिशत के ब्याज की छूट दी है क्योंकि उन्होंने सौराराष्ट्र में खेती को सहारा देने का संकल्प रखा था।

गुजरात की सात जिला सहकारी बैंक़ों के लायसेंस रद्द करने का फरमान रिजर्व बैंक ने दिया था तब इस सरकार ने ही 84 करोड़ चुकाकर इन बैंकों को जीवनदान दिया था। इतना ही नहीं, पंचमहाल जिला केन्द्रिय सहकारी बैंक को पुनर्जीवित करने के लिए समय पर सहायता करने की हिन्दुस्तान की यह पहली घटना है। इससे ढाई लाख आदिवासी किसानों को सहकारी बैंक लोन का फायदा मिलना शुरु हुआ है। फार्मर्स क्लब बनाया गया है, 5700 जितनी कृषि ऋण मंडलियों को रिवाइवल पेकेज देकर किसानों को लाभ दिया गया है। 50000 जितने नये सभासदों, दलितों- आदिवासियों के समुदाय से सहकारी मंडलियों के खातेदारों का समूह बनाया जा रहा है।

गुजरात सरकार ने 8000 सहकारी ऋण मंडलियों के रिवाइवल पेकेज के लिए 628 करोड­ का कोष दिया लेकिन केन्द्र सरकार से 260 करोड़ में से एक पैसा भी नहीं मिला। किसानों को बाजार व्यवस्था मिले, इसके लिए 291 एपीएमसी सहित 400 बाजर यार्डों की आधुनिक सुविधा के लिए 125 करोड़ खर्च किए हैं। भारत सरकार के पास गुजरात के लिए भाव नेटवर्क़ नहीं है लेकिन गुजरात ने समग्र खेत उत्पन्न बाजार व्यवस्था को ई-गवर्नेंस के साथ जोड़्ने का संकल्प किया है। गुजरात की खेत उत्पन्न बाजार समितियों द्वार 3000 लाख क्विंटल माल की आवक-जावक से 22000 करोड़ की आय किसानों को दी है। किसान कल्पवृक्ष योजना भी बाजार व्यवस्था सुदृढ़ बनाने के लिए शुरु की गई है।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
From 17,000 Violent Incidents To Bastar Olympics: How PM Modi Got The Maoists To Turn In

Media Coverage

From 17,000 Violent Incidents To Bastar Olympics: How PM Modi Got The Maoists To Turn In
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने संस्कृत सुभाषितम् साझा करते हुए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की
June 23, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को याद किया।

प्रधानमंत्री ने डॉ. मुखर्जी को एक विशिष्ट देशभक्त, विद्वान और राजनेता बताया, जिन्होंने अपना जीवन भारत के विकास के लिए समर्पित कर दिया। श्री मोदी ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का अटूट विश्वास, सार्वजनिक जीवन में साहस और राष्ट्रीय हित के प्रति उनकी दृढता पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का बलिदान राष्ट्र की सामूहिक स्मृति में अंकित है।

डॉ. मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्र और समाज की निस्वार्थ सेवा में समर्पित कर दिया। श्री मोदी ने कहा कि डॉ. मुखर्जी के गहन विचार और आदर्श देश की हर पीढ़ी को मातृभूमि की सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने संस्कृत में रचित सुभाषितम भी साझा किया:

“न कर्मणा न प्रजया धनेन त्यागेनैके अमृतत्वमानशुः।”

परेण नाकं निहितं गुहायां विभ्राजते यद्यतयो विशन्ति॥”

सुभाषितम् में इस बात पर जोर दिया गया है कि अमरत्व कर्मों, धन-दौलत या वंश से नहीं, बल्कि त्याग और महान आदर्शों के प्रति पूर्ण समर्पण से प्राप्त होता है। वे महान आत्माएं जो राष्ट्र, समाज और सत्य के लिए अपने स्वार्थों का त्याग कर देते हैं, समय की सीमाओं को पार करते हुए जनमानस में अमर हो जाते हैं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;

“डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर, मैं उनको श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, जो एक विशिष्ट देशभक्त, विद्वान और राजनेता थे जिन्होंने अपना जीवन भारत के विकास के लिए समर्पित कर दिया। सार्वजनिक जीवन में उनका अटूट विश्वास, साहस और राष्ट्रीय हित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। डॉ. मुखर्जी का बलिदान हमारी सामूहिक स्मृति में अंकित है। हम उनके द्वारा संजोए गए और अपनी अंतिम सांस तक सेवा किए गए मूल्यों के मार्गदर्शन में एक मजबूत और विकसित भारत के निर्माण के प्रति अपनी दृढता की पुष्टि करते हैं।”

“निःस्वार्थ भाव से राष्ट्र और समाज की सेवा में आजीवन समर्पित रहे देश की महान विभूति डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को उनके बलिदान दिवस पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। उनके प्रखर विचार और आदर्श देश की हर पीढ़ी को मातृभूमि की सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

न कर्मणा न प्रजया धनेन त्यागेनैके अमृतत्वमानशुः।

परेण नाकं निहितं गुहायां विभ्राजते यद्यतयो विशन्ति॥”