आघातजनक है जिंदादिल व्यक्तित्व के धनी स्व. सुरेशभाई की आकस्मिक विदाई : श्री मोदी

मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सुप्रसिद्घ साहित्यकार-कवि श्री सुरेश दलाल के आकस्मिक निधन पर पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

स्व. सुरेश दलाल को श्रद्घांजलि देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्य भाषाओं के साहित्य के बीच विश्व में गुजराती साहित्य के गौरव को प्रस्थापित करने वाले आजीवन तपस्वी व्यक्तित्व की आकस्मिक विदाई अकल्पनीय आघात है।

श्री मोदी ने स्व. सुरेश दलाल के जिंदादिल व्यक्तित्व, शब्द की साधना और साहित्य को समर्पित जीवन की प्रशंसा करते हुए कहा कि, स्व. दलाल की विदाई से समग्र साहित्य जगत, गुजराती साहित्य प्रेमियों और भाषा के चाहकों वैचारिक दुनिया को अपूरणीय क्षति पहुंची है।

मुख्यमंत्री ने स्व. सुरेश दलाल की चिरविदाई की पूर्व संध्या पर उनके साथ हुई बातचीत के संस्मरण याद करते हुए कहा कि, अपनी भावी योजनाओं के बारे में चर्चा करते हुए उन्होंने मुझसे भी उस सन्दर्भ में एक लेख लिखने का आग्रह पूर्वक अनुरोध किया था। स्व. सुरेशभाई के वात्सल्य भाव के प्रति मुख्यमंत्री ने आदरांजलि व्यक्त की।

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Make in India Electronics: Cos create 1.33 million job as PLI scheme boosts smartphone manufacturing & exports

Media Coverage

Make in India Electronics: Cos create 1.33 million job as PLI scheme boosts smartphone manufacturing & exports
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...