गुजरात भाजपा का विधानसभा चुनाव 2012 के लिए संकल्प पत्र जारी

संकल्प पत्र विकास के प्रति एक दृढ़ प्रतिबद्धता है, यह आने वाले पांच सालों का खाका है : श्री मोदी

संकल्प पत्र एक कल्पना तथा उसकी कार्य योजना है : मुख्यमंत्री

घोषणा पत्र राज्य के सर्वांगीण विकास पर केंद्रित होने के साथ समाज के सभी वर्गों को छूता है

4 दिसंबर 2012 की दोपहर, गुजरात भाजपा ने संकल्प पत्र जारी किया, जो 2012 के गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए उनका घोषणा पत्र है। यह संकल्प पत्र एक विस्तृत दस्तावेज है, जिसमें समाज के सभी वर्गों के लिए अगले पांच सालों में विकास के स्पष्ट और सुसंगत दृष्टिकोण का विवरण दिया गया है। श्री नरेन्द्र मोदी, राज्यसभा में विपक्ष के नेता श्री अरूण जेटली, गुजरात भाजपा के अध्यक्ष श्री आर. सी. फलदू तथा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री पुरूषोत्तम रूपाला इस अवसर पर मौजूद थे।

इस अवसर पर बोलते हुए श्री मोदी ने कहा कि यह संकल्प पत्र महज़ वादा नहीं है, लेकिल विकास के प्रति एक मजबूत संकल्प है। यह अगले पांच सालों का खाका है, जहां कल्पना तथा उसकी कार्य योजना, दोनों को सूचीबद्ध किया गया है, मुख्यमंत्री ने कहा।

श्री मोदी ने कहा कि घोषणा पत्र में नव मध्यम वर्ग का विशेष तौर पर ध्यान रखा गया है जो पिछले दस सालों में उभरा है तथा विकास के प्रतिफल का आनंद ले रहा है। उन्होंने आगे कहा कि संकल्प पत्र मात्र युवा विकास की ही बात नहीं करता, बल्कि युवा नेतृत्व में विकास के बारे में भी बात करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संकल्प पत्र में स्किल (कौशल), स्केल (पैमाना) और स्पीड (गति) को महत्व दिया गया है।

संकल्प पत्र के कुछ मुख्य बिंदु निम्न प्रकार से हैं :

  • लेक और वेटलैंड अथॉरिटी की स्थापना
  • ‘सौनी’ योजना, जिससे नर्मदा का पानी सौराष्ट्र ले जाया जाएगा।
  • पिछले दस सालों में बनाए गए 22 लाख मकानों के अलावा (कांग्रेस शासन के 40 सालों में बने 10 लाख मकान, वो भी बहुत बुरी हालत में), 50 लाख मकान। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में इसके लिए एक विशेष विभाग का गठन।
  • गुजरात में खेलों के विकास और बढ़ावे के लिए एक  व्यापक दृष्टिकोण
  • कृषि क्षेत्र में, अगले और पिछले तारतम्य पर जोर, जिसमें गुजरात पिछले एक दशक से चमक रहा है।
  • हर दो वर्ष में कृषि मेला, जिसमें कृषि के साथ प्रौद्योगिकी के एकीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
  • टेक्सटाइल पॉलिसी, जो गुजरात को भारत के टेक्सटाइल हब के रूप में स्थापित करेगी तथा किसानों के हितों की रक्षा करेगी। कपास के किसानों को भारत सरकार पर निर्भर नहीं रहना पड़े।
  • राज्य व्यापी वाई-फाई नेटवर्क
  • महिलाओं के विकास पर विशेष ध्यान, अधिक से अधिक महिलाओं को सखी मंडल के साथ से जोडऩा तथा प्रगति की यात्रा में एकीकृत करना।
  • जो युवा अपना व्यवसाय प्रारंभ करने के लिए लोन लेना चाहते हैं, उनके लिए राज्य सरकार गारंटर बनेगी।
  • दूध उत्पादन पर तथा इस प्रक्रिया को और आसान करने पर ध्यान केंद्रित करना।
  • सिंचाई भूमि को बढ़ाना।
गुजरात विधानसभा चुनाव 2012 के लिए भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र का सारांश (अंग्रेजी) पढ़ें

गुजरात विधानसभा चुनाव 2012 के लिए भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र का सारांश (गुजराती)

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Stranded in Tehran, 50 Iranian Sikhs return safely to India

Media Coverage

Stranded in Tehran, 50 Iranian Sikhs return safely to India
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी श्री पिंगली वेंकैया की 150वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
August 02, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी श्री पिंगली वेंकैया की 150वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री पिंगली वेंकैया को राष्ट्र को तिरंगा प्रदान करने में उनकी अमूल्य भूमिका के लिए स्मरण किया और कहा कि उनके प्रयास आज भी लोगों को समर्पण एवं देशभक्ति की भावना के साथ देश की सेवा करने के लिए प्रेरित करते हैं।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि तिरंगा प्रत्येक भारतीय के हृदय को अपार गर्व से भर देता है और राष्ट्र निर्माण की दिशा में कार्य करने के लिए पूरे देश को प्रेरित करता है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर लिखा;

"श्री पिंगली वेंकैया जी की 150वीं जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। हमारे राष्ट्र को तिरंगा प्रदान करने में उनकी अमूल्य भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी। उनके प्रयास सदैव लोगों को समर्पण और देशभक्ति की भावना के साथ मातृभूमि की सेवा करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।"

तिरंगा हरेक भारतीय के हृदय को अपार गर्व से भर देता है और हमें राष्ट्र निर्माण की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।