श्री मोदी का गांधीनगर में भाजपा युवा मोर्चा के सम्मेलन में संबोधन

कांग्रेस के लिए चुनाव झूठ और पैसों पर निर्भर होना है और हमारे लिए, हमारे कार्यकर्ता ही हमारी ताकत है : श्री मोदी

हम दिवाली 20 दिसंबर को मनाएंगे तथा भव्य स्तर पर मनाएंगे ये ऐसी दिवाली होगी जो पहले कभी मनाई नहीं गई हो : श्री मोदी

हम विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे हैं हम सकारात्मक राजनीति में विश्वास करते हैं : श्री मोदी

भाजपा खुशकिस्मत है कि वह इतने सारे युवा और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं से संपन्न है : मुख्यमंत्री

हम अखबारों में भले ही ना हों, पर हम लोगों के दिलों में हैं : श्री मोदी

गुजरात की छह करोड़ जनता मेरा परिवार है, मुझे लोगों पर भरोसा है ‘जनता सब कुछ जानती है’ : श्री मोदी

बुधवार, 31 अक्टूबर 2012 की दोपहर को श्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के सम्मेलन को गांधीनगर में संबोधित किया। अवसर था विधान सभा प्रयाण अभियान की शुरूआत का। इस अभियान के तहत, भाजयुमों के 2000 पूर्ण कालिक स्वयंसेवक 30,000 बूथ पर जाएंगे तथा लोगों से मिलेंगे। यह अभियान 4 नवंबर को 900 जिला पंचायतों की सीटों पर युवा सम्मेलन के साथ सम्पन्न होगा। श्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस का चुनाव प्रचार का अभियान पैसे, झूठ और आरोपों पर निर्भर है, परन्तु भाजपा के लिए अपने कार्यकर्ता ही इसकी ताकत है। श्री मोदी ने जोर देकर कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बाहर निकलें और लोगों के दिलों को जीतें। उन्होंने घोषणा की कि भाजपा विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है तथा सकारात्मक राजनीति में विश्वास करती है। मुख्यमंत्री ने पुष्टि की कि भाजपा अपने संगठन की ताकत पर चुनाव जीतती है तथा उसके लिए शॉर्टकट लेना भाजपा को स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि हम भले ही समाचार पत्रों में नहीं हो, पर हम लोगों के दिलों में हैं..! उन्होंने आगे कहा कि भाजपा खुशकिस्मत है कि वह इतने सारे युवाओं से संपन्न है। श्री मोदी ने कहा कि जब युवा कार्यकर्ता गांवों में जाएंगे तो लोग उनसे स्वाभाविक तौर पर पूछेंगे कि वे दिवाली क्यों नहीं मना रहे हैं, जिस पर उन्हें कहना चाहिए कि दिवाली 20 दिसंबर को मनाई जाएगी और वह भव्य स्तर पर मनाई जाएगी..! उन्होंने आगे कहा कि यह एक ऐसी दिवाली होगी जो गुजरात में पहले कभी मनाई नहीं गई होगी। उन्होंने पिछले कई सालों में लोगों से मिले प्यार के बारे में बात की तथा युवाओं को लोगों का दिल जीतने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि उन्हें कभी ये नहीं कहना चाहिए  कि ‘हमने ये किया’ या ‘हमने वो किया’ क्योंकि ऐसा करना सरकार का कर्तव्य है तथा ऐसा करके वे कोई अहसान नहीं कर रहे हैं। इसकी बजाय उन्होंने लोगों से पिछले दस सालों का काम और सीखना जारी रखने के लिए लोगों के आशीर्वाद मांगने को कहा। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के मंत्र, ‘हमेशा बढ़ते चलो’ को याद किया तथा भाजयुमो के कार्यकर्ताओं से इसी मंत्र का पालन करने का आग्रह किया। श्री मोदी ने जब वे संगठन के लिए काम करते थे तब गाँवों में जाने के, परिवारों के साथ बातचीत के तथा उन्हें लोगों से मिले स्नेह के अपने समृद्ध अनुभव की अद्भुत बातें बताई। मुख्यमंत्री ने कहा कि 12 सालों से उन्हें लगातार लक्ष्य बनाया जा रहा है, पर वे हमेशा लोकतंत्र के पुजारी तथा संवाहक रहे हैं, जिसके लिए उन्हें गर्व है। इसके विपरीत, उन्होंने कहा कि कांग्रेस कुछ भी सहन नहीं कर पाई और उन्हें अभी भी लोकतंत्र का उपासक बनना बाकी है। उन्होंने सलमान खुर्शीद के पत्रकार सम्मेलन का तथा श्री वीरभद्र सिंह से प्रेस वालों द्वारा उन पर लगे गंभीर आरोपों पर पूछे गए सवालों के जवाब में मीडिया के लोगों को धमकी का उदाहरण दिया। श्री मोदी ने कहा कि गुजरात की छह करोड़ जनता ही उनका परिवार है और कहा कि उन्हें लोगों पर भरोसा है। ‘जनता सब कुछ जानती है’ श्री मोदी ने घोषित किया।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Stranded in Tehran, 50 Iranian Sikhs return safely to India

Media Coverage

Stranded in Tehran, 50 Iranian Sikhs return safely to India
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी श्री पिंगली वेंकैया की 150वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
August 02, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी श्री पिंगली वेंकैया की 150वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री पिंगली वेंकैया को राष्ट्र को तिरंगा प्रदान करने में उनकी अमूल्य भूमिका के लिए स्मरण किया और कहा कि उनके प्रयास आज भी लोगों को समर्पण एवं देशभक्ति की भावना के साथ देश की सेवा करने के लिए प्रेरित करते हैं।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि तिरंगा प्रत्येक भारतीय के हृदय को अपार गर्व से भर देता है और राष्ट्र निर्माण की दिशा में कार्य करने के लिए पूरे देश को प्रेरित करता है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर लिखा;

"श्री पिंगली वेंकैया जी की 150वीं जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। हमारे राष्ट्र को तिरंगा प्रदान करने में उनकी अमूल्य भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी। उनके प्रयास सदैव लोगों को समर्पण और देशभक्ति की भावना के साथ मातृभूमि की सेवा करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।"

तिरंगा हरेक भारतीय के हृदय को अपार गर्व से भर देता है और हमें राष्ट्र निर्माण की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।