प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने राजस्थान के नागौर में सड़क दुर्घटना के कारण हुई लोगों की मृत्‍यु पर गहरा शोक व्‍यक्‍त किया है।

प्रधानमंत्री कार्यालय के एक ट्वीट में कहा;

"राजस्थान के नागौर में हुआ भीषण सड़क हादसा अत्यंत दुखद है। जिन लोगों को इस दुर्घटना में जान गंवानी पड़ी है, मैं उन सभी के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं: प्रधानमंत्री मोदी""

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
From Free Ration To ₹12.75 Lakh Tax-Free Income: PM Modi Lists Govt's Achievements Over 12 Years

Media Coverage

From Free Ration To ₹12.75 Lakh Tax-Free Income: PM Modi Lists Govt's Achievements Over 12 Years
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने सार्वजनिक सेवा को सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी और जनता का विश्वास अर्जित करने के माध्यम को दर्शाने वाले संस्कृत सुभाषितम को साझा किया
June 10, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज संस्कृत में एक सुभाषितम साझा किया जिसका अर्थ है कि लोक सेवा ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जो व्यक्ति विनम्रता, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निरंतर कार्य करता है, वही जनविश्वास अर्जित करता है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा:

"जनसेवा ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी है। विनम्रता, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निरंतर कार्य करने वाला व्यक्ति ही जनविश्वास अर्जित करता है।

सदानुरक्तप्रकृतिः प्रजापालनतत्परः।
विनीतात्मा हि नृपतिर्भूयसी श्रियमश्नुते॥"

एक जन प्रतिनिधि जो सेवा को एक पवित्र कर्तव्य मानता है, जनता के कल्याण के लिए अथक परिश्रम करता है, सुशासन के माध्यम से उनकी सुरक्षा और समृद्धि सुनिश्चित करता है और विनम्रता, आत्म-अनुशासन एवं विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ समाज की प्रगति की दिशा में समर्पित रहता है, वही वास्तव में जनता का विश्वास, सम्मान, मान्यता और समृद्धि अर्जित करता है।