Only BJP can improve law and order situation in Uttar Pradesh: PM Modi

Published By : Admin | February 20, 2017 | 16:31 IST
SP, BSP, Congress should be defeated from Bundelkhand. They have been taking this region for granted: PM
If the BJP forms the Government, there will be a different Bundelkhand Vikas Board directly monitored by the CMO: PM
SP and BSP are sworn enemies. When one says something, the other party says the opposite: PM
In Uttar Pradesh law and order situation is a disaster. This must change: PM Modi
I urge people of the states to elect a BJP Government that would work for welfare of all: PM

भारत माता की जय। भारत माता की जय। मंच पर विराजमान भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष श्रीमान केशव प्रसाद मौर्य जी, संसद में मेरे साथी श्री विनोद सोनकर जी, श्री श्यामा चरण गुप्त जी, श्रीमान विरेंद्र सिंह मस्त जी, इलाहाबाद की मेयर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता जी, श्रीमान अमरनाथ यादव जी, श्रीमान शिवदत्त पटेल जी, श्रीमान अवधेश गुप्ता जी, श्रीमान अमरनाथ तिवारी जी और इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार फूलपुर से श्रीमान प्रवीण पटेल जी, इलाहाबाद पश्चिम से श्रीमान सिद्धार्थनाथ जी, इलाहाबाद दक्षिण से श्री नंदकुमार गुप्ता जी, मेजा से श्रीमती नीलम करबड़िया, पट्टी से श्रीमान राजेंद्र प्रताप सिंह, फाफामऊ से श्रीमान विक्रमजीत मौर्य जी, चायल से श्रीमान संजय गुप्ता जी, बारा से डॉक्टर अजय भारती जी, सोरांव से जमुना प्रसाद सरोज जी, कोरांव से श्रीमान राजमणि कौल जी, इलाहाबाद उत्तरी से श्रीमान हर्षवर्धन वाजपेयी जी, हंडिया से श्रीमती प्रमिला त्रिपाठी जी, रानीगंज से श्रीमान अभय कुमार जी, प्रतापगढ़ से श्रीमान संगम लाल गुप्ता जी, प्रतापपुर से श्रीमान करण सिंह जी, मंजनपुर श्री श्रीमान लाल बहादुर जी, करछना से पीयूष रंजन निषाद जी और विशाल संख्या में पधारे हुए इलाहाबाद के मेरे भाइयों और बहनों।

मेरे साथ पूरी ताकत से बोलिए। भारत माता की जय। भारत माता की जय। सभी उम्मीदवार आ जाएं अपने-अपने स्थान पर। पिछले कुछ दिनों में मुझे उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाके में जाने का सौभाग्य मिला। भाइयों-बहनों चुनाव तो बहुत देखे हैं, चुनाव सभाएं भी बहुत देखी हैं, लेकिन इस चुनाव में मैं देख रहा हूं, उत्तर प्रदेश के हर कोने-कोने में परिवर्तन की तेज आंधी चल रही है, तेज आंधी। ये चुनाव इसलिए याद रहेगा कि झूठ-मूठ की प्रचार लीला के द्वारा हिंदुस्तान के गरीब से गरीब मतदाता की आंखों में धूल नहीं झोंकी जा सकती है। ये चुनाव में साफ-साफ दिख रहा।

भाइयों-बहनों।

इलाहाबाद की धरती एक प्रकार से प्रधानमंत्रियों की धरती रही है। प्रधानमंत्री तो देश ने बहुत देखे हैं, लेकिन जो गरीबी में पले बढ़े, गरीबी में जीए, ऐसा व्यक्ति जब देश का प्रधानमंत्री बना तो जय-जवान, जय किसान का मंत्र देकर के, लाल बहादुर शास्त्री जी ने देश में एक नई चेतना भर दी थी। हर हिंदुस्तानी को लाल बहादुर शास्त्री अपने लगते थे।

भाइयों-बहनों।

ऐसे महापुरुषों की ये धरती है। और यही धरती है, जहां से उत्तरप्रदेश का भाग्य निर्धारित होने वाला है। चुनाव का तीसरा दौर भी पूर्ण हो गया, और चुनाव प्रारंभ में सपा, बसपा, कांग्रेस, उनकी जो भाषा थी, जो मिजाज था, तीसरा चुनाव आते-आते ही सबकुछ सिमट गया। भारतीय जनता पार्टी तीन चरण में जो भारी मतदान हुआ, भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में हुआ। उसके लिए मतदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।

भाइयों-बहनों।

पहले-दूसरे और तीसरे चरण में सपा-बसपा भी, सपा-कांग्रेस भी सरकार बनाने के इरादे से प्रचार अभियान में जुटे थे। लेकिन तीन चरण पूरे होने के बाद सरकार बनाने के आत्मविश्वास के साथ अगर कोई चुनाव में आगे बढ़ रहा है तो सिर्फ भारतीय जनता पार्टी, अपना दल आगे बढ़ रहा है।

भाइयों-बहनों।

पहले तीन चरण के समय जो लोग दोबारा सत्ता में आएंगे की बातें करते थे, सत्ता हथिया लेंगे ऐसी बातें करते थे, वो तीनों दल तीन चरण के बाद इस रणनीति में लगे हैं कि इज्जत बच जाए, इतनी सीटें कैसे लाएं। एक तरफ वो अपनी इज्जत बचाने का चुनाव लड़ रहे हैं, दूसरी तरफ हम उत्तर प्रदेश का भाग्य बचाने के लिए चुनाव के मैदान में हैं भाइयों-बहनों।

भाइयों-बहनों।

मैंने ऐसी सरकार कभी देखी नहीं थी, जो जनता के प्रति जिम्मेवार न हो, नीयत में साफ न हो और जो सरकार कहती हो, सरकार का काम बोलता है। श्रीमान अखिलेश जी, अगर आपका काम बोलता तो, इलाहाबाद की हाई कोर्ट को क्यों बोलना पड़ता। आए दिन इलाहाबाद की कोर्ट जो बोलती है, उससे पता चलता है कि है आपका काम बोलता है कि कारनामे बोलते हैं। शायद हिंदुस्तान में कोई राज्य सरकार ऐसी नहीं होगी, जिसको हर सप्ताह अदालत से डांट पड़ती हो, फैसले रोक दिए जाते हों, फैसले निरस्त कर दिए जाते हों। क्यों, क्योंकि आप जो पाप कर रहे हो, वो अब पूरे उत्तर प्रदेश की जनता के सामने बेनकाब हो चुका है। अब आप बचने वाले नहीं हैं।

भाइयों-बहनों।

इस चुनाव में, इस चुनाव में सपा और कांग्रेस का गठबधन हुआ है। ये गठबंधन भी बड़ा कमाल का है जी। महीने पहले जो कहते थे 27 साल यूपी बेहाल। ये ऐसा गठबंधन है जिसमें एक कहते थे, यूपी बेहाल और दूसरे हैं बेहाल करने वाले। ऐसे लोगों का गठबंधन, जो बेहाल कहने वाले और बेहाल करने वाले दोनों मिल जाएं तो भाइयों-बहनों। इस चुनाव में उनको कितना डर लगता होगा, पराजय कितना परेशान करता होगा, इसका ये जीता-जागता सबूत है भाइयों।

भाइयों-बहनों।

आखिरकार उत्तर प्रदेश, कानून-व्यवस्था देखिए, प्रति व्यक्ति आय देखिए, शिक्षा की स्थिति देखें, अरे, शौचालय बनाने का काम देखिए, घरों में बिजली पहुंचाने का काम देखिए, उत्तरप्रदेश का नंबर हिंदुस्तान के सभी राज्यों में आखिरी कतार में, उत्तरप्रदेश नजर आता है। कोई ऐसा विकास का मानदंड नहीं है जहां उत्तर प्रदेश नंबर एक पर खड़ा हो। हिंदुस्तान का इतना बड़ा प्रदेश, ये अगर भारत के सभी राज्यों में आखिरी कतार में खड़ा होगा, तो भाइयों-बहनों। भारत के भाग्य को बदलने में कितनी कठिनाइयां आएगी, इसका आप अंदाज कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश अगर एक नंबर कहीं है, तो अपराधीकरण में है,  एक नंबर है तो अत्याचार में है, एक नंबर है तो भाई-भतीजावाद में है, एक नंबर है तो मेरे-तेरे में है।

भाइयों-बहनों।

उत्तर प्रदेश की स्थिति को बदलने के लिए, मैं आज इस इलाहाबाद क्षेत्र के लोगों से प्रार्थना करने आया हूं। हमें भारी बहुमत देकर के पांच साल सेवा का मौका दीजिए। और आप देखना, आप  देखना की हर पारामीटर में हम स्थितियां बदलने में सफल होते हैं कि नहीं होते, आप देखिए।

भाइयों-बहनों।

2014 लोकसभा का चुनाव था, कांग्रेस पार्टी मुख्य रूप से हमारे सामने मैदान में थी, भारतीय जनता पार्टी ने मुझे नेतृत्व का काम दिया था, भारतीय जनता पार्टी के लाखों कार्यकर्ता, देश के करोड़ों-करोड़ों नागरिकों के सपनों को पूरा करने के लिए संकल्पबद्ध होकर के जुट पड़े थे। उस समय कांग्रेस पार्टी के चुनाव का मुद्दा क्या था। चुनाव से पहले कांग्रेस का एक बहुत बड़ा अधिवेशन हुआ दिल्ली में, सारे देश की मीडिया का ध्यान था। सुबह से शाम लाइव टेलीकास्ट चल रहा था और देश सोच रहा था कि कांग्रेस पार्टी कोई बहुत बड़ी योजना लेकर के चुनाव के मैदान में उतरेगी। और शाम को प्रेस कांफ्रेंस हुई तो पत्रकार वार्ता में कांग्रेस ने क्या घोषणा की। उन्होंने कहा कि अगर हम चुनाव में जीतकर के आएंगे तो गैस के जो 9 सिलेंडर मिलते हैं, हम 12 कर देंगे। अब जिनकी सोच 9 से 12 करने की है, वो आपकी जिंदगी कैसे बदल सकते हैं। 2014 मई में आप लोगों ने हमें जिम्मेवारी दी। 15 अगस्त को लालकिले से मैंने देशवासियों को कहा, मुझे लगा कि देश के सामने एक बात तो रखें और मैंने देशवासियों को कहा कि आपको जो गैस के सिलेंडर की सब्सिडी मिलती है, अगर आपकी आर्थिक स्थिति उस सब्सिडी लेने योग्य नहीं है, आप जरा कमाते हैं तो इसे छोड़ दीजिए।

भाइयों-बहनों।

मैं मेरे देश की ईमानदारी को नमन करता हूं। सवा करोड़ लोग आगे आए, सवा करोड़ परिवार, जिन्होंने अपनी गैस की सब्सिडी छोड़ दी भाइयों-बहनों। एक लाल बहादुर शास्त्री हुआ करते थे, जिन्होंने देश को कहा था 65 में कि देश की खातिर आप एक टाइम सप्ताह में खाना छोड़ दीजिए और हिंदुस्तान के लोगों ने सप्ताह में एक दिन खाना छोड़ दिया था। लाल बहादुर शास्त्री के बाद मुझमें वो हिम्मत आई। लाल बहादुर शास्त्री के आशीर्वाद से मैंने देशवासियों को कहा कि आप गैस की सब्सिडी छोड़ दीजिए। सवा करोड़ लोगों ने छोड़ दी भाइयों-बहनों। और तब मैंने घोषणा की थी कि हमारी गरीब माताएं, जो लकड़ी का चूल्हा जलाकर के खाना पकाती है और जब मां लकड़ी का चूल्हा जलाकर के खाना पकाती है तो उसके शरीर में 400 सिगरेट का धुआं जाता है, 400 सिगरेट का। जिस मां के शरीर में 400 सिगरेट का धुआं जाएगा, उस मां की तबीयत का हाल क्या होगा। भाइयों-बहनों, और जब छोटे-छोटे बच्चे घर में खेलते हों, खाना पकता हो, तो धुआं सिर्फ मां के पेट में जाता है ऐसा नहीं, वहां खेलने वाले बच्चे के पेट में भी जाता है, शरीर में जाता है, उन बच्चों की तबीयत का क्या होगा। आप मुझे बताइए।

भाइयों-बहनों।

70 साल हो गया आजादी के, क्या ये गरीब माताएं मेरे देश के नागरिक नहीं हैं। क्या ये गरीब माताओं की चिंता करना, ये सरकार का दायित्व नहीं है, क्या इन गरीब माताओं की तबीयत पर गंभीरता से सोचना, ये देश के शासकों के सोचने का काम नहीं है। 70 साल तक नहीं देखा गया, पूछा तक नहीं गया भाइयों-बहनों। हमने निर्णय कर लिया कि 5 करोड़ गरीब परिवार जो लकड़ी के चूल्हे जला कर के, चूल्हा जलाकर के खाना पकाती है। उन 5 करोड़ गरीब परिवारों को, उन माताओं को धुएं से मुक्त करेंगे, गैस का सिलेंडर देंगे, मुफ्त में कनेक्शन देंगे।

भाइयों-बहनों।

अभी तो योजना को एक साल पूरा नहीं हुआ है। अब तक 1 करोड़ 80 लाख परिवारों में हम गैस का कनेक्शन दे चुके हैं भाइयों-बहनों। उन करोड़ों परिवार की माताएं जो लकड़ी के धुएं से मुक्त हुई है। उनका आशीर्वाद है जो मुझे काम करने की ताकत देते हैं, प्रेरणा देते हैं, मैं उन माताओं को नमन करता हूं।

भाइयों-बहनों।

अकेले उत्तर प्रदेश में 55 लाख परिवारों में गैसे के सिलेंडर, गैस का चूल्हा पहुंच चुका है, अकेले उत्तर प्रदेश में ये काम हमने आगे बढ़ाया है। आप मुझे बताइए। सरकार अगर गरीबों के लिए निर्धारित करती है और एक के बाद एक कदम उठाती है तो काम होता है कि नहीं होता है ...। काम होता है कि नहीं होता है ...। परिणाम मिलता है कि नहीं मिलता है ...। क्या उसके लिए टीवी और अखबारों में एडवरटाइजमेंट दिए बिना नहीं हो सकता है क्या। भाइयों-बहनों, हमने करके दिखाया है।

आप मुझे बताइए। आजादी के 70 साल के बाद हमारी माताओं-बहनों को खुले में शौच जाना पड़े। क्या हमारा माथा शर्म से झुकता है कि नहीं झुकता है ...। हमारी मां शौच जाने के लिए आधी रात जग जाती है और सोचती है सूरज उगने से पहले चली जाऊं और शौच होकर के चली आऊं, अंधेरे में चली जाती है। डर के मारे जिंदगी गुजारती है, और दिन में कभी जरूरत पड़ गई तो इंतजार करती है जब शाम को सूरज ढलेगा, अंधेरा होगा, तब शौचालय जाऊंगी। उन माताओं की तबीयत का क्या होता होगा। क्या मेरे देश की गरीब मां को एक शौचालय नहीं मिल सकता।

भाइयों-बहनों।

70 साल हो गए, इनको इसकी फुर्सत नहीं थी। मैंने बेड़ा उठाया। 2019 में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती होगी. मैं हिंदुस्तान के गरीब के घर में भी शौचालय बनाने के लिए काम करने की कोशिश करूंगा भाइयों-बहनों। ऐसी सरकारें चलीं, उनको गरीबों का काम, कभी काम नहीं लगता था भाइयों-बहनों। और मुझे खुशी है कि इतने कम समय में 4 करोड़ से ज्यादा शौचालय बन चुके हैं और लोगों ने शौचालय बनाने के लिए एक आंदोलन खड़ा कर दिया है भाइयों-बहनों। मैंने ऐसी माता देखी है, 90 साल की बूढ़ी मां अपनी बकरी बेचकर के शौचालय बनाती है, मैंने ऐसी बेटियां देखी हैं कि शौचालय नहीं है तो बारात को लौटा देती है। ये क्रांति का वातावरण आजादी के बाद सामान्य मानवी की जिंदगी में बदलाव लाने के लिए पैदा हुआ है।

भाइयों-बहनों।

इसका लाभ उत्तरप्रदेश के गांव गरीब को भी मिल सकता है, उत्तर प्रदेश के गरीब को भी मिल सकता है, लेकिन एक परिवार का भला करने के लिए बैठे लोग कभी उत्तर प्रदेश का भला नहीं कर सकते हैं भाइयों-बहनों, कभी भला नहीं कर सकते, और इसलिए भाइयों-बहनों, हम तो ये मंत्र लेकर के आए हैं न जात पात, न भेदभाव, न ऊंच-नीच, सबका साथ, सबका विकास। सबका साथ, सबका विकास, कोई भेद रेखा नहीं।

भाइयों-बहनों।

आजादी के 70 साल हो गए हैं, ये कैसी सरकारें चलाते थे जब मैं प्रधानमंत्री के रूप में काम शुरू किया, तो मीटिंग ले रहा था, बिजली वालों की मीटिंग ली, मैंने कहा भाई बताइए। कितने गांव हैं, जहां बिजली नहीं पहुंची। उन्होंने कहा 18 हजार गांव। मैंने कहा कब तक पहुंचाओगे, बोले साहब 3 साल में पहुंचा देंगे। किसी ने कहा 7 साल में पहुंचा देंगे। भाइयों-बहनों। मैंने कहा 18 हजार गांव में बिजली पहुंचाने के लिए 3 साल लगेंगे। मैंने लालकिले से बोल दिया, मैंने कहा 1000 दिन में मैं 18 हजार गांव में बिजली पहुंचाऊंगा। भाइयों-बहनों, उन 18 हजार गांव में सबसे ज्यादा 15 सौ गांव उत्तर प्रदेश के थे। बिजली का खंभा तक नहीं पहुंचा था, इतने साल सरकारें चलाईं। भाइयों-बहनों मैंने बीड़ा उठाया, अभी तो हजार दिन पूरा होना बाकी है। हमने उत्तर प्रदेश के 15 सौ गांवों में से, एक 50-60 गांवों में काम चल रहा है, बाकी सभी गांवों में, बिजली का खंभा पहुंचाया, तार पहुंचाया, बिजली पहुंचा दी।

भाइयों-बहनों।

18वीं शताब्दी में वो लोग जीते थे उनको 21वीं शदी का अनुभव करा दिया, ये काम ऐसे होता है। भाइयों-बहनों, कोई बीमार हो जाए, हमारी सरकार का मंत्र है, किसान को सिंचाई, बालकों को पढ़ाई, युवकों को कमाई, बुजुर्गों को दबाई। भाइयों-बहनों, आज घर में कोई बीमार हो जाए तो परिवार का पूरा बजट बर्बाद हो जाता है। जो-जो सपने सोचे हैं, सब बेकार हो जाता है। अगर परिवार में एक को हार्ट अटैक आ गया, तो बेटी की शादी रूक जाती है।

भाइयों-बहनों।

गरीब की सेवा कौन करेगा, अगर सरकार नहीं करेगी तो उसका कौन करेगा। भाइयों-बहनों, दवाइयां इतनी महंगी थीं, कैंसर, हार्ट अटैक, डायबिटीज, ऐसी गंभीर बीमारियां और उसकी दवाइयां, किसी दवाई का 30 हजार रुपया लगता था, किसी का 7 सौ लगता था, किसी का 12 सौ लगता था।

भाइयों-बहनों।

मैंने ये दवाई वालों से बातचीत शुरू की, हिसाब-किताब लगाया और उसके बाद 7 सौ दवाइयों की सूची बनाई जो किसी भी बीमार को जरूरत पड़ जाती है। और हमने फैसला किया जो दवाई 30 हजार में बिकती है, उसको 3 हजार में बेचना पड़ेगा। जो गोली 80 रुपये में बिकती है उसको 7 रुपये में बेचना पड़ेगा और भाइयों-बहनों, ये मैंने करके दिखाया, 7 सौ दवाइयों के दाम 5 पर्सेंट, 10 पर्सेंट पर लेकर के आ गया। फिर मैंने दूसरा शुरू किया। किसी को हृदय रोग की बीमारी हो जाती है, डॉक्टरों के पास जाते हैं, अब पता तो चलता नहीं कि अंदर क्या है, डॉक्टर जो कहेगा वो मानना पड़ता है। तो डॉक्टर कहता है मामला गंभीर है, अगर तत्काल कुछ नहीं करोगे तो जिंदा रहना मुश्किल है, परिवार वाले डर जाते हैं, गरीब से गरीब परिवार भी डर जाता है, तो कहता डॉक्टर साहब क्या करना चाहिए बताओ, तो डॉक्टर कहता है स्टेंट लगाना पड़ेगा स्टेंट। उत्तर प्रदेश में छल्ला बोलते हैं छल्ला। हृदय की नाली में, उस नली के अंदर आपको स्टेंट लगाना पड़ेगा। फिर कहते हैं कि देखो ये भारत का बना हुआ छल्ला है, ये लगाओगे तो 8-10 साल जीओगे, इसकी कीमत 45 हजार रुपये होगी। ये छल्ला विदेश का है, ये लगाओगे तो सवा लाख-डेढ़ लाख रुपया होगा, लेकिन फिर जिंदगी को कोई खतरा नहीं है। तो गरीब आदमी भी सोचता है यार इतना खर्चा करो, जिंदगी तो बच जाएगी। वो बेचारा जमीन गिरवी रख देता है, मकान गिरवी रख देता है, कर्ज कर देता है और लाख-सवा लाख का छल्ला लगवा देता है।

भाइयों-बहनों।

गरीब इतने पैसे कहां से लाएगा, मैं दो साल से लगातार स्टेंट बनाने वाली कंपनियों से बात कर रहा था, उनसे पूछ रहा था, बताओ भाई कितनी लागत आती है, कितना खर्चा होता है, कितना कंपनी को खर्चा लगता है बताओ जरा। हिसाब लगाते-लगाते, उनको मैं बराबर घेरता गया। दो साल मेहनत करनी पड़ी, लेकिन पिछले हफ्ते हमने फरमान निकाल दिया कि 45 हजार का जो छल्ला है वो 7 हजार में देना पड़ेगा। सवा लाख-डेढ़ लाख का छल्ला है, वो 25-27 हजार में देना पड़ेगा।

भाइयों-बहनों। बताइए गरीब को मदद होगी कि नहीं होगी ...। मध्यम वर्ग के लोगों को मदद होगी कि नहीं होगी ...। क्या सरकार को ये काम करना चाहिए कि नहीं करना चाहिए ...। 70 साल तक आपको किसने रोका था, आपने क्यों नहीं सोचा। हम गरीबों के लिए हैं, हम मध्यम वर्ग के लिए हैं, हम सामान्य मानवी के लिए हैं, हम ईमानदार लोगों के लिए हैं और इसलिए ईमानदारी के काम पर बल देते हैं भाइयों-बहनों।

भाइयों-बहनों।

मेरा किसान, किसान खेती करता है, अगर यूरिया समय पर न मिला, एक हफ्ता भी अगर देर हो गई तो उसकी फसल को भारी नुकसान हो जाता है। उसको यूरिया चाहिए, समय पर चाहिए, जितनी जरूरत हो उतना चाहिए, आप मुझे सच्चाई बताइए भैया, 2 साल पहले की बात बताइए, क्या यूरिया समय पर मिलता था ...। पूरी ताकत से बताइए मिलता था ...। जितना चाहिए उतना मिलता था ...। यूरिया के लिए कतार में खड़ा रहना पड़ता था ...। कतार में पुलिस आकर के डंडे चलाती थी ...। यूरिया कालेबाजारी में लेना पड़ता था ...। किसान मर रहा था कि नहीं मर रहा था ...।

भाइयों-बहनों।

प्रधानमंत्री के रूप में जब मुझे जिम्मेवारी मिली, हर मुख्यमंत्री मुझे चिट्ठी लिखता था, 2014 में मेरी ढेर सारी चिट्ठियां पड़ी हैं, कि हमारे राज्य को यूरिया दीजिए, यूरिया दीजिए, पिछले दो साल में एक भी मुख्यमंत्री को चिट्ठी नहीं लिखनी पड़ी, यूरिया जितना चाहिए उतना मिला, जब चाहे वहां मिला, जितना चाहए उतना मिला और ब्लैक बंद हो गया। कारण क्या है भाइयों-बहनों। क्या कारण है। ये कैसे हुआ। पहले क्या होता था, चोरी, बेईमानी, भ्रष्टाचार और उसी का नतीजा था कि यूरिया की कमी पड़ती थी, यूरिया कम नहीं था। फैक्ट्री में जितना यूरिया बनता था, आज भी उतना यूरिया बनता है, लेकिन यूरिया फैक्ट्री से निकलता था, किसान के पास नहीं पहुंचता था, खेत में नहीं पहुंचता था। जो केमिकल के फैक्ट्री वाले हैं, वो रास्ते में ऐसे उठाकर के अपनी फैक्ट्री में ले जाते थे और फिर उसको वो रॉ मटेरियल के नाते उपयोग करके दूसरे काम में उपयोग कर देते थे। किसान को यूरिया नहीं मिलता था, चोरी का माल बिकता था।

भाइयों-बहनों।

इसको रोकना था, क्या करें। हमने यूरिया का नीम कोटिंग कर दिया। कुछ लोगों को लगता है कि नीम कोटिंग यानी हमने कोई बहुत बड़ा काम किया होगा। कोई बहुत बड़ा विज्ञान नहीं है भैया, सिंपल सी बात है, हमने गांव में गरीबों को कहा कि आपके यहां नीम के जो पेड़ हैं वो पेड़ की जो फली है, वो जरा इकट्ठी करिए हम खरीद लेंगे। जहां पर फर्टिलाइजर के कारखाने थे, उसके अगल-बगल के गांवों में नीम के पेड़ की फली खरीद ली, उस फली का तेल निकाला और यूरिया के अंदर मिक्स कर दिया। उसके बाद यूरिया का एक ही उपयोग हो सकता है और वो सिर्फ खेत में उपयोग हो सकता है, कारखाने में नहीं हो सकता है। चोरी गई कि नहीं गई ...। चोरी गई कि नहीं ...। बेईमानी गई कि नहीं गई ...। भ्रष्टाचार गया कि नहीं गया ...। किसान को यूरिया मिला कि नहीं मिला ...। भाइयों-बहनों। ऊपर से नीम की फली इकट्ठी करने वाली मां-बहनों को रोजगार मिल गया। नीम कोटिंग यूरिया डालने से फसल की पैदावार 5 पर्सेंट से 15 पर्सेंट तक बढ़ गई, किसान को फायदा हुआ।

भाइयों-बहनों।

अब आप मुझे बताइए। एक ऐसा प्रधानमंत्री, दवाई बनाने वालों को कहे दवाई का दाम कम करो, छल्ला बनाने वाले को कहे छल्ले का दाम कम करो, यूरिया बनाने वाले को कहे कि चोरी मत होने दो, कारखाने वाले को यूरिया मत दो। हर प्रकार से बेईमानों को रोकने का प्रयास हो रहा है, तो इन लोगों को गुस्सा होगा कि नहीं होगा ...। मोदी उनको दुश्मन लगेगा कि नहीं लगेगा ...। इनके सारे खेल बंद हो गए तो परेशान होंगे कि नहीं होंगे ...। और जो परेशान हो रहे हैं वो मुझे परेशान करेंगे कि नहीं करेंगे ...। झूठी बातें फैलाएंगे कि नहीं फैलाएंगे ...। बदनाम करने की कोशिश करेंगे कि नहीं करेंगे ...। लेकिन भाइयों-बहनों, इस देश के गरीब के लिए लड़ रहा हूं, इस देश के किसान के लिए लड़ रहा हूं, इस देश के गांव के लिए लड़ रहा हूं, जिसको जो करना है कर ले ...। भ्रष्टाचार, कालेधन के खिलाफ ये लड़ाई रूकने वाली नहीं है और मोदी थकने वाला नहीं है।

भाइयों-बहनों।

8 तारीख, नवंबर, 8 नवंबर रात को 8 बजे, टीवी पर आकर मोदी ने कहा मेरे प्यारे देशवासियों, ऐसा तूफान खड़ा हुआ, ऐसा तूफान खड़ा हुआ, कुछ लोगों को तो अभी भी नींद नहीं आ रही है। 70 साल जमा जमाए हजार-हजार की नोटें, लूट-लूट कर इकट्ठी की हुई 5-5 सौ की नोटें, सब निकला बाहर, सब निकला। नीची मुंडी करके बैंकों में जमा करना पड़ा। अब हिसाब देना पड़ रहा है, रात को नींद नहीं आ रही है। आप मेरे प्यारे भाइयों-बहनों, मां गंगा की तट पर खड़े हैं। आप मुझे बताइए।

आप मुझे बताइए मेरे प्यारे भाइयों-बहनों।

ये प्रयागराज की पवित्र धरती से पूरी ताकत से बताइए, जिन्होंने 70 साल तक गरीबों का लूटा है वो गरीबों को लौटना चाहिए कि नहीं चाहिए ...। लौटना चाहिए कि नहीं चाहिए ...। भ्रष्टाचार खत्म होना चाहिए कि नहीं होना चाहिए ...। कालाधन जाना चाहिए कि नहीं जाना चाहिए ...। बेईमानों को ठिकाना लगाना चाहिए कि नहीं लगाना चाहिए ...। देश में ईमानदारों की मदद होनी चाहिए कि नहीं होनी चाहिए ...। गरीबों का भला होना चाहिए कि नहीं होना चाहिए ...।

भाइयों-बहनों।

उत्तर प्रदेश में भी इन्हीं सपनों को साकार करने के लिए हम आपसे आशीर्वाद चाहते हैं। भारी-बहुमत से सरकार बनाना चाहते हैं, और मैं उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जी को बधाई देता हूं। मैं उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की टीम को बधाई देता हूं। उन्होंने एक बहुत बड़ा संकल्प किया है, बहुत बड़ा संकल्प किया है। उन्होंने कहा है कि जो छोटे किसान हैं उनकी फसल का कर्ज माफ कर दिया जाएगा भाइयों-बहनों।

भाइयों-बहनों।

मैं यूपी का सांसद हूं। आपने मुझे पार्लियामेंट का मेंबर बनाया और आपने इतना भारी बहुमत दिया कि देश को स्थिर सरकार मिल गई और उत्तर प्रदेश के आशीर्वाद से मुझे देश के प्रधानमंत्री के रूप में सेवा करने का अवसर मिल गया। लेकिन, भाइयों-बहनों। मैं उत्तर प्रदेश का सांसद भी हूं और उत्तर प्रदेश के सांसद के नाते बड़ी जिम्मेवारी के साथ आपको मैं वादा करता हूं। मेरे भाइयों-बहनों, मैं आपसे वादा करता हूं। एक सांसद के नाते वादा करता हूं, 11 मार्च को चुनाव के नतीजे आएंगे दो-चार दिन में सरकार गठित हो जाएगी, सरकार गठित होने के बाद उसकी पहली कैबिनेट की मीटिंग होगी, मैं आपको वादा करता हूं कि पहली मीटिंग में ही किसानों की कर्ज माफी का निर्णय कर लिया जाएगा।

भाइयों-बहनों।

हम विकास के लिए काम करने वाले लोग हैं और विकास के लिए काम करने के लिए, अब मुझे बताइए, ये इलाहाबाद, ये रास्ते, ये ट्रैफिक, परेशानिया झेल रहे हो कि नहीं झेल रहे हो ...। भाइयों-बहनों, इसके रास्ते नहीं निकाले जा सकते हैं ...। भारत सरकार ने योजनाएं बनाई हैं, भारत सरकार पैसे देने के लिए तैयार है, लेकिन उत्तर प्रदेश में एक ऐसी सरकार बैठी है कि जिसको सुशासन क्या चीज होती है। इसका अता-पता ही नहीं है भाइयों-बहनों। और उसके कारण पैसे देने के बाद भी उसको लागू भी नहीं कर पाते हैं। हमने बिजली के लिए 18 हजार करोड़ रुपया, लोगों को घरों में बिजली देने के लिए दिया वो मुश्किल से अबतक एक-तिहाई पैसे भी खर्च नहीं कर पाए हैं भाइयों-बहनों। ऐसी निकम्मी सरकार वो आपका भला कैसे कर सकती है। इसलिए भाइयों-बहनों, इस इलाके के नौजवानों को रोजगार मिलना चाहिए भाइयों-बहनों, और अपने जनपद में रोजगार मिलना चाहिए, हम स्टार्ट अप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया, स्किल इंडिया, इन चीजों को लेकर के आगे बढ़ रहे हैं। 2014 के पहले सुन रहे थे स्कैम इंडिया, 2014 के बाद सुन रहे हैं स्किल इंडिया, 2014 के पहले अखबार निकाल लीजिए, खबरें क्या होती थीं, 2014 के पहले अखबार भरे रहते थे, आज कोयले में कितना गया, आज टूजी में कितना गया, आज कॉमनवेल्थ गेम्स में कितना गया, भ्रष्टाचार की चारों तरफ चर्चा थी, लाखों-करोड़ों के घपलों की चर्चा थी, खबरें यही आती थीं कि कोयले में इतना लाख करोड़ गया, टूजी में इतना लाख करोड़ गया, कॉमनवेल्थ गेम्स में इतना लाख करोड़ गया। 14 के पहले देश में एक ही वातावरण था, कितना गया, कितना गया, कितना गया अब जब से मोदी प्रधानमंत्री बना है, पार्लियामेंट हो या बाहर, मुझे लोग यही पूछते हैं, मोदी जी कितना वापस आया ...। कितना वापस आया। वो एक सरकार थी, जब गिनती गए की होती थी, ये सरकार है जहां गिनती आए की होती है।

भाइयों-बहनों।

ये ईमानदारी के कारण, ईमानदार इरादों के कारण है और इसलिए भाइयों-बहनों, उत्तरप्रदेश के नौजवान को रोजगार मिले, कारखाने लगे, इंफ्रास्ट्रक्चर के काम हो, हमने 2022, हिंदुस्तान के गरीब से गरीब को, उसका अपना घर मिले इसका बेड़ा उठाया है, करोड़ों-करोड़ों घर बनाने हैं, घर बनाने के लिए कितने लोगों को रोजगार मिलेगा। कितना सीमेंट लगेगा, कितना लोहा लगेगा, कितने कारखाने दौड़ेंगे, कितने नौजवानों को रोजगार मिलेगा, इस काम को हम बल देने का प्रयास कर रहे हैं।

भाइयों-बहनों।

उत्तर प्रदेश में एक बड़ी जबर्दस्त बीमारी है, और सरकार के आशीर्वाद से वो बीमारी चल रही है, सपा के नेताओं की कृपा से चल रही है और वो है भू-माफिया। हर इलाके में भू-माफिया का त्रास है कि नहीं भाई। भू-माफिया किसी की भी जमीन कब्जा कर लेते हैं कि नहीं कर लेते ...। सरकारी जमीन हड़प कर लेते हैं कि नहीं कर लेते ...। भले-भोले इंसानों के मकान कब्जा कर लेते कि नहीं कर लेते ...। ये उनको वापस मिलना चाहिए कि नहीं मिलना चाहिए ...। मिलना चाहिए कि नहीं मिलना चाहिए ...। ये वापस दिलाने की जिम्मेवारी सरकार की है कि नहीं है ...। सरकार की है कि नहीं है ...। ये सरकार सुनती है क्या आपका ...। सुनती है क्या ...। मैं आपको वादा करता हूं यहां, भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद, इन भू-माफियाओं, अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ एक स्पेशल टास्क फोर्स बनाया जाएगा और अच्छे-अच्छे लोगों को दिन में तारे गिना दिए जाएंगे भाइयों-बहनों।

भाइयों-बहनों।

ये कितनी शर्मिंदगी की बात है उत्तर प्रदेश, भाइयों-बहनों। मैं एक जगह भाषण में बोला कि सूरज ढलने के बाद उत्तर प्रदेश में मां-बहनों को अकेले घर के बाहर जाना हो तो परिवार को चिंता होती है, निकल नहीं पाते हैं, तो मैं जैसे ही सभा करके नीचे उतरा तो एक सज्जन ने मुझे पकड़ा बोले साहब आपने सही नहीं बताया, मैंने कहा क्यों, बोले सूरज ढलने का इंतजार मत कीजिए, कितना ही सूरज तेज तपता हो तो भी उत्तर प्रदेश में बहन-बेटी अकेले बाहर जाने से डरती है। ये शर्मिंदगी नहीं है तो क्या है।

भाइयों-बहनों।

उत्तर प्रदेश में थानों को सपा के कार्यालयों में परिवर्तित कर दिया गया है और अगर कोई थानेदार कानूनन काम करे तो सपा वाले उसकी बदली करवाते हैं, उसको डराते हैं। वो गरीब थानेदार बेचारा करेगा क्या, उसको दबा दिया जाता है, उसको धमकाया जाता है, उसको नौकरी से निकाला जाता है। भाइयों-बहनों, हम इन पुलिसवालों को सुरक्षा भी देंगे और थाना थाने का काम करे, नेताओं का काम करने के लिए थाने नहीं होते हैं।

भाइयों-बहनों।

बहुत कुछ करने को है और इसलिए मैं आपसे वादा करने आया हूं कि भाइयों-बहनों आप हमें इस चुनाव में पूरी ताकत से मदद कीजिए और मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि हम उत्तर प्रदेश में, पिछले कई वर्षों में जो नहीं हुआ है ऐसा उत्तम काम करके देंगे भाइयों। और हर काम का उत्तर देंगे, हम उत्तम काम करेंगे, हर काम का उत्तर देंगे। ये भी मैं आपको विश्वास दिलाता हूं।

भाइयों-बहनों।

आप इतनी बड़ी तादाद में आए, भारतीय जनता पार्टी की सरकार उत्तर प्रदेश में बनना निश्चित हो चुका है, भारी बहुमत से बनना निश्चित हो चुका है, जनता के मिजाज को अब कोई रोक नहीं सकता है भाइयों और इसलिए सपा, बसपा, कांग्रेस ये तीनों के चक्कर से मुक्त होकर के घर-घर जाइए, एक-एक मतदाता को मिलिए, हर मतदाता को भाजपा और अपना दल को वोट देने के लिए प्रेरित कीजिए, भाजपा के लोग भी जीतें, अपना दल के लोग भी जीतें और मिलजुल करके उत्तर प्रदेश को आगे बढ़ाएं।

भाइयों-बहनों।

मैं सरदार पटेल की धरती से आता हूं। सरदार वल्लभ भाई पटेल, जैसे ये देश लाल बहादुर शास्त्री को याद करता है वैसे ही हमारा देश सरदार वल्लभ भाई पटेल को याद करता है। आज भी हिंदुस्तान यही कहता है, काश, काश सरदार वल्लभ भाई पटेल अगर देश के पहले प्रधानमंत्री होते तो मेरे देश के गांव का, मेरे देश के किसान का ये बर्बादी न होती भाइयों-बहनों, रास्ता ही गलत पकड़ लिए पहले दिन से, सरदार साहब होते तो ये हाल न होता। भाइयों-बहनों, हम संकल्प करें, सरदार साहब के जो सपने थे, उन सपनों को पूरा करने के लिए मिलजुल करके, पूरी ताकत से एक ऐसी सरकार बनाएं जो उत्तरप्रदेश के भाग्य को लिखे, भाग्य को बदले, नौजवानों के भविष्य को बनाए, ऐसी सरकार बनाने के लिए, मैं आपको वोट देने के लिए निमंत्रित करता हूं, भारतीय जनता पार्टी, अपना दल को समर्थन देने के लिए निमंत्रित करता हूं। मेरे साथ पूरी ताकत से बोलिए। भारत माता की जय। भारत माता की जय। भारत माता की जय। बहुत-बहुत धन्यवाद।

Explore More
શ્રી રામ જન્મભૂમિ મંદિર ધ્વજારોહણ ઉત્સવ દરમિયાન પ્રધાનમંત્રીના સંબોધનનો મૂળપાઠ

લોકપ્રિય ભાષણો

શ્રી રામ જન્મભૂમિ મંદિર ધ્વજારોહણ ઉત્સવ દરમિયાન પ્રધાનમંત્રીના સંબોધનનો મૂળપાઠ
Startup India recognises 2.07 lakh ventures, 21.9 lakh jobs created

Media Coverage

Startup India recognises 2.07 lakh ventures, 21.9 lakh jobs created
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Text of of PM Modi’s speech at public rally in Guwahati, Assam
February 14, 2026
This year’s Budget places strong emphasis on making the North East economically self-reliant: PM Modi in Assam
Assam will continue to move ahead on the path of peace, security and rapid development: PM Modi
The Congress, frustrated after being out of power for ten years, wants to push Assam back into instability: PM’s strong jibe at the opposition
In 70 years of Congress rule, only 3 bridges were built over the Brahmaputra; in the last 10 to 11 years, BJP NDA has completed 5 major bridges: PM in Assam rally

होकोलुके नमोस्कार जोनाइशु….

की खोबोर आपुनलुकोर?…

भाले आसे?…

जॉय आई अहोम..

जॉय आई अहोम…

जॉय आई अहोम !

मैं असम भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का हृदय से बहुत-बहुत अभिवादन करता हूं अभिनंदन करता हूं। बड़ी-बड़ी आमसभाएं करने का तो बहुत अवसर मिलता है, जनता-जनार्दन का दर्शन करना उन्हें संबोधित करना, ये लगातार चलता रहता है। लेकिन असम के बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं का दर्शन करना, ये मेरे लिए बहुत बड़ा सौभाग्य है। आज भारतीय जनता पार्टी जहां पहुंची है उसका श्रेय उसकी क्रेडिट अगर किसी को मिलती है तो वो सिर्फ और सिर्फ भाजपा के कार्यकर्ताओं को मिलती है। हमारा विश्वास संगठन में है। हम राष्ट्र जीवन में परिवर्तन का आधार संगठन की शक्ति मानते हैं और इसलिए इतनी बड़ी तादाद में जमीन की जड़ों से जुड़े हुए कार्यकर्ताओं का दर्शन करना ये अपने आप में बहुत बड़ा सौभाग्य है। साथियों हमलोग एक ही मंत्र लेकर जीए हैं। हमलोग एक मंत्र को साकार करने के लिए अपने आप को खपा रहे हैं। और वो मंत्र है भारत माता की जय.. दोनों मुट्ठी बंद करके पूरी ताकत से मेरे साथ बोलिए भारत माता की... भारत माता की... भारत माता की... वंदे...वंदे ... वंदे...

यहां इस विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में आए हुए भाजपा के हरेक कार्यकर्ता का हृदय से मैं स्वागत करता हूं अभिनंदन करता हूं। भाजपा में रहते हुए आपने मां भारती की सेवा को...जनता की सेवा को अपना धर्म बनाया है। आप सभी भाजपा कार्यकर्ता ही भाजपा की प्राणवायु है ऑक्सीजन है। भाजपा का कार्यकर्ता...परिश्रम की पराकाष्ठा करता है, और उसके कारण भारतीय जनता पार्टी आगे बढ़ती है। साथियों मैं गर्व से कहता हूं अगर मेरा सबसे बड़ा क्वालिफिकेशन है, मेरी सबसे बड़ी गौरवपूर्ण जीवन की बात है वो यही है कि नरेंद्र मोदी भाजपा का कार्यकर्ता है। और एक भाजपा कार्यकर्ता के तौर पर...मैं असम के अपने सभी कार्यकर्ता और भाइयों और बहनों को और संगठन की शक्ति को सर झुकाकर का नमन करता हूं।

साथियों,

मैं मां आदिशक्ति मां कामाख्या को भी कोटि-कोटि प्रणाम करता हूं। मां कामाख्या की असम पर, असम वासियों पर बहुत कृपा रही है। उनके आशीर्वाद से असम ने, राष्ट्ररक्षा और देश की स्वतंत्रता, देश की संस्कृति को आगे बढ़ाने वाली अनेक संतानें दी हैं। ऐसी ही एक महान संतान, कविन्द्र पुरकायस्थ जी को मैं आज प्रणाम करता हूं। उन्होंने अपना पूरा जीवन असम और समाज की सेवा के लिए समर्पित किया। इसी योगदान को नमन करते हुए...बीजेपी-NDA सरकार को उन्हें पद्म पुरस्कार से सम्मानित करने का सौभाग्य मिला है। वर्ष 2014 के बाद, नॉर्थ ईस्ट के सवा सौ से अधिक महान व्यक्तित्वों को पदम् पुरस्कार मिले हैं। सवा सौ से अधिक... ये दिखाता है कि असम की धरती का, नॉर्थ ईस्ट की धरती का सामर्थ्य कितना बड़ा है। नॉर्थ ईस्ट का यही सामर्थ्य अब विकसित भारत का बहुत बड़ा आधार है।

साथियों,

कुछ दिन पहले ही, देश का बजट आया है। बजट के बाद, असम का, नॉर्थ ईस्ट का मेरा ये पहला दौरा है। जिस नॉर्थ ईस्ट को कांग्रेस ने हमेशा नजरअंदाज किया...हम उस नॉर्थ ईस्ट की भक्ति भाव से सेवा कर रहे हैं। नॉर्थ ईस्ट हमारे लिए अष्टलक्ष्मी है। इस वर्ष का बजट... अष्टलक्ष्मी के लिए बीजेपी-NDA के विजन को और मजबूती देने वाला है। बजट में बहुत अधिक फोकस... नॉर्थ ईस्ट को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने पर है। इस साल असम को टैक्स की हिस्सेदारी के रूप में... लगभग पचास हज़ार करोड़ रुपए मिलने वाले हैं।

साथियों,

कांग्रेस सरकार के समय असम को कैसे पाई-पाई के लिए तरसा कर रखा जाता था... वो भी आपको याद रखना है। कांग्रेस के समय असम को टैक्स के हिस्से के रूप में सिर्फ 10 हजार करोड़ रुपए मिलते थे। अब भाजपा सरकार में असम को कांग्रेस सरकार के मुकाबले 5 गुना ज्यादा रुपए मिल रहे हैं। अगर मैं पिछले 11 वर्ष की बात करूं..तो असम को तमाम विकास परियोजनाओं के लिए....केंद्र सरकार से साढ़े पांच लाख करोड़ रुपए से अधिक मिले हैं। ये आंकड़ा आपको याद रहेगा… मैं जो आंकड़ा बोल रहा हूं वो आपको याद रहेगा आपको… केंद्र सरकार से साढ़े पांच लाख करोड़ रुपए से अधिक मिले हैं। कितने… कितने.. पीछे से आवाज आनी चाहिए कितने… आप मुझे बताइए...जो कांग्रेस, असम के विकास के लिए पैसे देने से भी बचती हो...वो कांग्रेस क्या असम का विकास कर सकती है? असम का विकास कर सकती है, असम का विकास कर सकती है। आपका भला कर सकती है। … यहां के युवाओं का भला कर सकती है… यहां के किसानों का भला कर सकती है? यहां के गांवों का भला कर सकती है?

साथियों,

इस साल के बजट में...नॉर्थ ईस्ट की कनेक्टिविटी को और अधिक मजबूती देने का काम किया गया है। कनेक्टिविटी बढ़ती है, तो रोजगार के अवसर भी बढ़ते हैं। इसलिए असम में हाइवे और अन्य रोड प्रोजेक्ट्स के लिए...करीब हज़ारों करोड़ रुपए देना तय हुआ है। बजट में जो घोषणा हुई है, उससे असम में टूरिज्म का भी विस्तार होगा। अभी आपने देखा होगा...परीक्षा पे चर्चा का कार्यक्रम गुवाहाटी में हुआ था। हमने ब्रह्मपुत्र नदी में क्रूज पर विद्यार्थियों से चर्चा की थी। आने वाले समय में ब्रह्मपुत्र पर ऐसे ही रिवर टूरिज्म को और बढ़ाया जाएगा। मैं ऐसे ही वहां नहीं गया था। मैं देश को बताना चाहता था कि टूरिज्म के लिए इससे बेहतर जगह नहीं है। आओ ये मेरा आसाम है, ये मेरी ब्रह्मपुत्र है, आइए.. इस बार के बजट में, इसके लिए भी व्यवस्था की गई है।

साथियों,

आज के दिन देश की नज़रें असम पर हैं... सबने देखा कि असम का, नॉर्थ ईस्ट का सामर्थ्य क्या है। थोड़ी देर पहले जब मैं वायुसेना के विमान से मोरान के हाईवे पर उतरा... रनवे पर नहीं, हाईवे पर विमान से उतरा, तो एक नया इतिहास बन गया। कभी नॉर्थ ईस्ट का नाम आते ही लोग सोचते थे… अरे यार छोड़ो.. टूटी फूटी सड़कें, कोई ठिकाना नहीं, निकलें तो पता नहीं कब पहुंचेंगे वो भी एक वक्त था, ये भी एक वक्त है। और आज यहां ऐसे हाईवे बनकर तैयार हो रहे हैं.. जहां सिर्फ गाड़ियां ही नहीं चलतीं… बल्कि हवाई जहाज भी लैंड करते हैं।

साथियों,

आप मुझे बता दीजिए आपके हाईवे पर विमान लैंड हो, ये आपको गर्व हुआ कि नहीं हुआ… गर्व हुआ कि नहीं हुआ… तो अब अपना मोबाइल निकालिए और अपना फ्लैश लाइट ऑन कीजिए आपको गर्व हुआ है ना....? मोबाइल फोन निकालिए और फ्लैश लाइट ऑन कीजिए सबके सब दूर-दूर तक ये गर्व का पल है ये असम का बदलता हुआ मिजाज है हाथ बढ़ाकर ऊपर कर के दिखाइए। आपको गर्व हुआ कि नहीं हुआ… गर्व से मन भर गया कि नहीं भर गया बोलिए भारत माता की…

साथियों,

असम का इतना विकास इसलिए हो रहा है... क्योंकि यहां आप सभी की मेहनत से बीजेपी सरकार बनी है... यहां के नागरिकों ने भाजपा पर भरोसा किया है। आपने मेरा बूथ-सबसे मजबूत … मेरा बूथ- सबसे मजबूत, मेरा बूथ- सबसे मजबूत, की भावना से बूथ बूथ जाकर, एक-एक परिवार को मिलकर, एक-एक मतदाता को मिलकर बीजेपी के हर समर्थक को अपने साथ जोड़ा उन्हें उनके वोट की ताकत का परिचय करवाया । और इस प्रयास से ही, असम में बीजेपी की सरकार बनी। असम के इसी आशीर्वाद के कारण, असम के नागरिकों के वोट के कारण.. यहां लाखों गरीबों के घर बने लाखों परिवारों में शौचालय की व्यवस्था हुई। पीने का साफ पानी उनके घर तक पहुंचा। आप मुझे बताइए… गरीबों को घर मिलता है तो पुण्य मिलता है कि नहीं मिलता है। गरीब के घर टॉयलेट बनता है तो पुण्य मिलता है कि नहीं मिलता है… गरीब के घर में पीने का पानी पहुंचता है तो पुण्य मिलता है कि नहीं मिलता है। इस पुण्य का हकदार कौन है…इस पुण्य का हकदार कौन है… इस पुण्य का हकदार कौन है… इस पुण्य का अधिकार भारतीय जनता पार्टी के बूथ का कार्यकर्ता है। गरीबों को आय़ुष्मान योजना का लाभ मिला, उन्हें सुरक्षा और आत्मविश्वास मिला... इसलिए... इस बार भी आपको ऐसे ही अपने बूथ पर एक-एक वोट पर ध्यान रखना है...रखोगे… अब और कुछ मत करो बस पूरी ताकत बूथ पर लगा दो.. आपका बूथ विजयी होगा...तो बीजेपी विजयी होगी कि नहीं होगी। आपको विजय पाना है तो कहां पाना है, बूथ में विजय पाना है।

साथियों,

आज देश को सिर्फ एक और इमरजेंसी लैंडिंग स्ट्रिप नहीं मिली है... ये इस बात का भी प्रमाण है कि नया भारत, अपनी सुरक्षा के लिए हर तरह से तैयार हो रहा है। आज का भारत ना सिर्फ अपनी सीमाओं को सशक्त कर रहा है, बल्कि देश के दुश्मनों को उनके घर में घुसकर जवाब भी देता है। साथियों, आज ही पुलवामा हमले की बरसी है। मैं इस हमले में जान गंवाने वाले मां भारती के वीर सपूतों को नमन करता हूं। इस आतंकी हमले के बाद भारत ने जिस तरह आतंकियों को सजा दी, वो पूरी दुनिया ने देखा है। और कुछ लोग तो आज भी कांप रहे हैं। अभी आपने भारत की ये शक्ति ऑपरेशन सिंदूर में भी देखी है। लेकिन साथियों, मैं आपसे जानना चाहता हूं... क्या कभी कांग्रेस से हम देशहित के लिए इतनी हिम्मत के साथ फैसले करने की ताकत थी क्या ? वो कर सकते थे क्या। वो ज्यादा से ज्यादा बयान दे सकते हैं। कुछ नहीं कर सकते। जो कांग्रेस भारत को राष्ट्र मानने से भी इनकार करती हो... जो सवाल करते हैं कि मां भारती क्या होती है, जो मां भारती के नाम तक से परहेज करती हो, जो मां भारती के प्रति जरा सा सम्मान तक नहीं दिखाते, वो कांग्रेस कभी भारत का भला नहीं कर सकती। इसलिए कांग्रेस ने कभी देश की सुरक्षा को प्राथमिकता नहीं दी। कांग्रेस की सरकारों के इसी नकारेपन से.... पूरा नॉर्थ ईस्ट, डर और असुरक्षा में जीता था। कांग्रेस ने हमेशा देश को खतरे में डा के रखा। कांग्रेस के समय में जब भी सेना के लिए हथियार खरीदे गए... उसका मतलब होता था- हजारों करोड़ का घोटाला।

साथियों,

आज देश अपनी सेनाओं को मजबूत कर रहा है... भारत अपनी सीमाओं पर शानदार हाईवे, शानदार टनल्स, ऊंचे-ऊंचे ब्रिज, आधुनिक एयरफील्ड्स... ये सब बना रहा है... देश की सुरक्षा बढ़ा रहा है... और इसलिए कांग्रेस बौखलाई हुई है। उनको यही हो रहा है कि मोदी सब कैसे कर लेता है उन बेचारों को नींद नहीं आती… नींद नहीं आती । और जब नींद नहीं आती दो दिन में कुछ भी बोलते रहते हैं। साथियों, आज की कांग्रेस हर उस विचार.. हर उस आतंकी को कंधे पर बिठाती है... जो देश का बुरा सोचता है। जो लोग देश के टुकड़े-टुकड़े करने का सपना देखते हैं... जो लोग, नॉर्थ ईस्ट को भारत से अलग करने के नारे लगाते हैं... वो कांग्रेस के लिए पूजनीय बन चुके हैं। आजादी के समय मुस्लिम लीग ने देश का बंटवारा कराया... अब आज की कांग्रेस... मुस्लिम लीगी माओवादी कांग्रेस बनकर फिर देश बांटने में जुट गई है। ये एमएमसी है- माओवादी मुस्लिमलीगी कांग्रेस इसलिए आपको कांग्रेस से सावधान रहना है... और असम की जनता को भी सावधान करना है।

साथियों,

यहां जो नौजवान हैं, जो अभी 20-25 वर्ष के हैं... उन्हें कांग्रेस का कुशासन शायद पता नहीं होगा… याद नहीं होगा... कांग्रेस की सरकारें चाहे असम में रही हों या फिर दिल्ली में... उन्होंने असम को अपने हाल पर छोड़ दिया था। आज जब मैं यहाँ ब्रह्मपुत्र के तट पर खड़ा हूं... तो इस महान नदी का ही उदाहरण देता हूं। असम के विकास में... असम के लोगों के जीवन को आसान बनाने में... ब्रह्मपुत्र की बहुत बड़ी भूमिका है। लेकिन कांग्रेस के सत्तर साल के शासन में ब्रह्मपुत्र को पार करना हमेशा बड़ी चुनौती रहा। आज़ादी के बाद से लेकर 2014 तक… और उनके तो प्रधानमंत्री यहां से चुनकर गए थे यानी लगभग सात दशक में कांग्रेस सरकारों ने ब्रह्मपुत्र पर सिर्फ़ तीन पुल बनवाए थे। इतने दशकों में कितने पुल… कितने… आप कल्पना कर सकते हैं कि इतनी विशाल नदी पर, असम की इतनी बड़ी जनसंख्या को जीवन देने वाली नदी पर, सिर्फ तीन पुल बने थे। क्या ऐसी हालत में असम का तेज विकास संभव था ?

मेरे कार्यकर्ता साथियों,

2014 में आपकी मेहनत का परिणाम था कि मुझे भारत सरकार में देश की सेवा का अवसर मिला। उसके 2-3 साल बाद, आप सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने यहां डबल इंजन सरकार बनाई। और इसका नतीजा क्या हुआ? बीते 10-11 वर्षों में... बीजेपी-NDA सरकार ने ब्रह्मपुत्र नदी पर 5 बड़े पुल पूरे कर लिए हैं। ये आंकड़े याद रहेंगे ना? कांग्रेस की 70 साल की सत्ता में, सिर्फ तीन पुल बने थे... लेकिन हमने सिर्फ 10 वर्षों में 5 पुल बनाए हैं... यानि कांग्रेस ने असम को सिर्फ समस्याएं दीं... जबकि बीजेपी ने असम को समाधान दिए हैं।

साथियों,

आज गुवाहाटी के दो हिस्सों को जोड़ने वाले शानदार पुल का भी लोकार्पण हो गया है। इस सेतु का नाम, प्राचीन कामरूप के महाप्रतापी सम्राट... कुमार भास्कर वर्मन जी के नाम पर रखा गया है। ये लोग होते तो अपने परिवार के नाम पर ही चढ़ा देते। यानि ये भास्कर सेतु, असम के आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और असम के समृद्ध इतिहास का संगम है। ये इस बात का प्रमाण है... कि बीजेपी तेज़ विकास करती है, और विरासत को भी आगे बढ़ाती है।

साथियों,

इस नए सेतु के बनने से... गुवाहाटी देश का एक बड़ा ग्रोथ सेंटर बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा... सिक्स लेन के इस ब्रिज से... नौजवान हो या बुजुर्ग... किसान हो या उद्यमी... सबको फायदा होगा। और मैं आपको एक और बात बता दूं... यहां अभी ऐसे कई सारे पुलों पर काम चल रहा है। जब ये सभी तैयार हो जाएंगे, तो असम और नॉर्थ ईस्ट के विकास को बहुत तेज गति मिलने वाली है।

भाइयों और बहनों,

कांग्रेस के दशकों के कुशासन की सबसे बड़ी वजह रही है- कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति...वोट बैंक पॉलिटिक्स। कांग्रेस ने असम को हमेशा वोट के चश्मे से ही देखा... कांग्रेस ने हर वो काम किया, जिससे तुष्टिकरण को बढ़ावा मिले… और हर वो काम रोका, जिससे असम का विकास हो। कांग्रेस के समय..केंद्र सरकार की योजनाओं को असम तक पहुंचने में भी बरसों लग जाते थे। लेकिन साथियों, बीजेपी ने असम के विकास को, नॉर्थ ईस्ट के विकास को...हमेशा प्राथमिकता दी है। बीते 11 वर्षों में देखिए... जब भी कोई नई शुरुआत देश में हुई, तो तुरंत उसका लाभ नॉर्थ ईस्ट को भी मिला। कोई भी विलंब के बिना मिला। देश में सेमी-हाईस्पीड वंदेभारत ट्रेनें लॉन्च हुई... तो असम और नॉर्थ ईस्ट भी इससे शुरुआत में ही कनेक्ट हो गया। अभी कुछ समय पहले देश की पहली स्लीपर वंदेभारत ट्रेन असम से ही शुरू हुई है। जब देश ने तय किया... कि अब सेमीकंडक्टर सेक्टर में तेजी से काम करना है। और असम इस सेक्टर में भी ग्रोथ इंजन बन रहा है... और वो दिन दूर नहीं जब असम की चाय की तरह ही... असम की चाय की तरह ही...असम में बनी चिप्स की भी पूरी दुनिया में चर्चा होगी। चाय से लेकर के चिप्स तक असम की विकास यात्रा दिखाई देती है।

साथियों,

असम का ये प्यार मैं कैसे भूल सकता हूं। लेकिन मैं असम से वादा करता हूं कि आपने जो मुझे प्यार दिया है, उसे ब्याज समेत लौटाउंगा और विकास करके लौटाउंगा। मैं आपको डिजिटल कनेक्टिविटी का भी उदाहरण दूंगा। आप देखिए... कांग्रेस के समय में 3G और 4G टेक्नोलॉजी आई.. .ये टूजी के घोटाले भी आए लेकिन नॉर्थ ईस्ट तक, असम तक उसे तेजी से पहुंचाने के लिए कांग्रेस ने मेहनत ही नहीं की... और जब भाजपा सरकार में 5G टेक्नॉलॉजी आई तो हमने क्या किया? हमने इस टेक्नॉलजी को पूरे असम में, पूरे नॉर्थ ईस्ट में... गांव गांव तक पहुंचाने के लिए काम किया। इस सैचुरेशन अप्रोच के कारण, आज गुवाहाटी के युवाओं को हाई-स्पीड इंटरनेट का लाभ मिल रहा है। और अब असम में NIC डेटा सेंटर की भी शुरुआत हुई है, ये डेटा सेंटर, यहां के नौजवानों को बहुत बड़ा लाभ देने वाला है।

साथियों,

एक और उदाहरण स्वास्थ्य सेवाओं का भी है। कांग्रेस ने दशकों तक AIIMS के विस्तार पर ध्यान नहीं दिया। जब अटल जी की सरकार बनी तो एम्स की संख्या बढ़ाई गई। इसके बावजूद हालत ये थी कि 2014 में देश में सिर्फ 6 एम्स थे। आपने 2014 में मोदी को देश की सेवा का अवसर दिया... और आज देश में एम्स की संख्या बढ़कर 20 से ज्यादा हो चुकी है। बीजेपी सरकार ने एम्स गुवाहाटी का भी निर्माण किया है। इसके अलावा असम में कई मेडिकल कॉलेज और कैंसर हॉस्पिटल भी खोले गए हैं। और कल ही, हमने पीएम राहत स्कीम को भी मंजूरी दी है... देश के किसी भी हिस्से में, अगर कोई भी व्यक्ति किसी दुर्घटना में घायल होता है... तो केंद्र की सरकार की ओर से, उसका डेढ़ लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त में कराया जाएगा। एक्सीडेंट के बाद तुरंत मदद मिलने से जान बच जाती है।

साथियों,

यहां आए भाजपा कार्यकर्ताओं में बड़ी संख्या में मेरे युवा बेटे-बेटियों की है...आप याद रखिए...देश में जब मैनेजमेंट और उच्च शिक्षा की बात होती थी...तो असम और नॉर्थ ईस्ट के युवाओं के पास सिर्फ पलायन का ही विकल्प होता था। लेकिन आज देखिए...IIM पालसबारी का नया कैंपस शुरू हो चुका है। IIT गुवाहाटी का भी आधुनिकीकरण हो रहा है। इसके अलावा असम में IARI की भी स्थापना की गई है। ये संस्थान, असम में नए टेक्नॉलजी लीडर्स को तैयार करेगी।

साथियों,

आज केंद्र की बीजेपी-NDA सरकार...देश के छोटे-छोटे शहरों में इलेक्ट्रिक बसों का जाल बिछा रही है। आज ही, मुझे गुवाहाटी में हंड्रेड, सौ इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाने का अवसर मिला है। इस वर्ष के बजट में भी पूर्वोदय स्कीम के तहत चार हज़ार इलेक्ट्रिक बसों की घोषणा की गई है। इससे आने वाले समय में बहुत बड़ी संख्या में असम को भी इलेक्ट्रिक बसें मिलने वाली हैं।

साथियों,

कांग्रेस ने असम के साथ एक और बहुत बड़ा अन्याय किया है। कांग्रेस ने असम को अशांत रखा...हिंसा और अलगाव में रखा। आज़ादी के बाद से ही असम, बम-बंदूक, बंद-ब्लॉकेड और कर्फ्यू की चपेट में रहा। और इसकी गुनहगार कांग्रेस ही थी। मुझे याद है जब मैं यहां संगठन का काम करता था तो मैं वापस जाने का भी कार्यक्रम बना के आता था। लेकिन यहा मैं कार्यक्रम नहीं कर पाता था क्यों, क्योंकि कहीं ब्लॉकेड है, कहीं जा नहीं सकते, रास्ते बंद हैं। तो मुझे तो कभी -कभी तो तीन दिन के लिए आया था सात दिन तक वापस नहीं जा पाता था। काम ही नहीं कर पाता था, ये हालत करके रखी थी। लेकिन साथियों भाजपा-एनडीए सरकार, असम में शांति बहाली और तेज विकास का संकल्प लेकर चल रही है। इसलिए जो असम कभी बम धमाकों से गूंजता था...उसी असम में अब शांति की स्थापना हो रही है। जिस असम में हर साल औसतन एक हज़ार से ज़्यादा लोग हिंसा में मारे जाते थे...आज वहां हिंसा की घटनाएं बंद हो रही हैं। पहली बार असम में बोडो, कार्बी, आदिवासी, DNLA, उल्फा ऐसे हर सगंठन से जुड़े साथियों ने बंदूक छोड़कर...देश के संविधान का रास्ता चुना है...शांति और विकास की राह पकड़ी है। लेकिन मेरे कार्यकर्ता साथियों, आपको भूलना नहीं है...10 वर्ष सत्ता से बाहर रहने की वजह से कांग्रेस और ज्यादा जहरीली हो गई है। उनके टॉप लीडर से नीचे तक उनकी जुबान से जहर ही निकलता है। कांग्रेस असम को फिर से अशांति और अराजकता में झोंकना चाहती है। कांग्रेस...असम को घुसपैठियों के हवाले करना चाहती है। आप इनके दिल्ली के नेताओं को देखिए...यहां जो इनके नेता हैं, उनको देखिए...ये सब घुसपैठियों को बचाने में ही लगे हुए हैं। कांग्रेस, असम की असल पहचान को मिटाना चाहती है।

साथियों,

आने वाले पांच साल असम के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस दौरान ऐसे अनेक प्रोजेक्ट पूरे होने वाले हैं...जो असम की ग्रोथ को नए पंख लगाएंगे...इसलिए यहां डबल इंजन की बीजेपी सरकार बहुत जरूरी है। इसलिए बीजेपी के हर कार्यकर्ता को याद रखना है... असम के तेज विकास के लिए... आको एबार, बीजेपी सोरकार। असम के युवाओं को रोजगार के लिए... आको एबार,बीजेपी सोरकार। असम की बेटियों को नए अवसरों के लिए... आको एबार,बीजेपी सोरकार। असम की पहचान बचाने के लिए... आको एबार, बीजेपी सोरकार।

साथियों,

आज यहां आप सब का ये जोश देखकर, असम की महाविजय का मेरा विश्वास और मजबूत हो गया है। मुझे पूरा भरोसा है, कि इस बार और बड़े बहुमत से…असम में हमारी सरकार की वापसी होने वाली है। लेकिन साथियों, याद रखिएगा... हमें सिर्फ चुनाव ही नहीं जीतना है, हमें निरंतर असम के लोगों का मन भी जीतना है...उनका दिल भी जीतना है। और इसके लिए असम के एक-एक भाजपा कार्यकर्ता को... एक एक पदाधिकारी को, सभी पदाधिकारी को पूरे परिश्रम से काम करना है। जब तक असम में वोटिंग का काम नहीं होता है। जब तक काउंटिंग नहीं होता है, जब तक भाजपा की नई सरकार की शपथ नहीं होती है तब तक, हमें हर दिन अपने क्षेत्र के हर घर में जाना है।.हर घर में, लोगों को मिलकर उनकी आकांक्षा अपेक्षा सुननी है। लोगों को अपने काम बताने हैं, उनके काम आना है। एक एक पन्ना प्रमुख, एक एक बूथ वर्कर को अगले 2 महीने खूब मेहनत करनी है। अगले 2 महीने एक एक घर में, एक-एक असमिया भाई बहन तक...अपनी सरकार के विजन को पहुंचाना है...

साथियों,

असम में तीसरी बार बीजेपी-एनडीए सरकार...असम के तीन गुना विकास का रास्ता बनाएगी। इसलिए हर एक कार्यकर्ता का एक ही मंत्र होना चाहिए- मेरा बूथ...मेरा बूथ... मेरा बूथ.. सबसे मजबूत...मोर बूथ.. मोर बूथ... मोर बूथ

साथियों,

आप मेरा एक और काम करेंगे...? पक्का करेंगे ?... ये सारी बातें याद रखेंगे? पूरी तरह लागू करेंगे ? एक-एक मतदाता तक पहुंचेंगे? उनको बताना मोदी जी आपके लिए ही जी रहे हैं... बताएंगे? बताएंगे? बोलिए भारत माता की... भारत माता की...भारत माता की... बहुत-बहुत धन्यवाद...