While holding a roadshow in Bihar's Patna, Prime Minister Narendra Modi, in an interview to NDTV, spoke about the Lok Sabha elections and NDA government's agenda of development.

एनडीटीवी – एनडीटीवी के दर्शकों के लिए बात करने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। हमारे छह चैनल के जो व्यूअर्स हैं, वो भी आपको देख रहे हैं। आपने देशभर में कार्यक्रम किया। पटना की वाइव्स क्या कुछ अलग है?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी: हिंदुस्तान के करीब-करीब सभी राज्यों में मेरा जाना हुआ है। और मैं कह सकता हूं कि पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी और एनडीए को 400 पार कराने का दृढ़ संकल्प है। बिहार ने भी इसमें कई नए रंग भरे हैं। बिहार ने उसमें एक नई ताकत दी है। और इस प्रकार से ये अपनेआप में, पूरे देश का जो माहौल है, वो ही माहौल बिहार का है।

एनडीटीवी – प्रधानमंत्री जी, बहुत सारे आंकलन लगाए जा हैं कि जो ईस्ट इंडिया है, वहां पर बीजेपी का अप स्विंग है। आप बंगाल की बात कर लें या ओडिशा की। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी, तो आपका क्या असेसमेंट है?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी: एक तो राजनीति के अलावा अगर मैं कहूं तो शायद मेरा 2013 का भाषण है। और तब मैं पीएम कैंडीडेट भी नहीं था। कि भारत का विकास करना है, तो हमें पूर्वी भारत को विकसित करना चाहिए। पूर्वी भारत को ग्रोथ इंजन बनाना चाहिए। पिछले दस साल में मैंने लगातार हिंदुस्तान के पूर्वी भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर, एजुकेशन, हेल्थ ऐसे हर सेक्टर पर बल दिया है। इस चुनाव का जहां तक सवाल है, जबरदस्त आंधी है, उत्तर-दक्षिण, पूर्व-पश्चिम सब दूर है। पूर्व में परिणाम इस बार ज्यादा मिलेंगे, पहले की तुलना में। और मैं मानता हूं देश के लोगों के लिए ये चौंकाने वाले हैं। जैसे तेलंगाना, आप कल्पना नहीं कर सकते, वैसा परिणाम तेलंगाना में मिलेगा। वैसा आंध्र में मिलेगा। वैसा उड़ीसा में मिलेगा। वैसा बंगाल में मिलेगा। पूर्वी भारत में मिलेगा। बिहार हो, झारखंड हो, आसाम हो, यानि एक प्रकार से मैं देख सकता हूं कि चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पास जो है, उसमें कई नए एरिया अधिक प्लस करेंगे।

एनडीटीवी – ये कैचमेंट एरियाज की आप बात कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जी, बिहार का आंकलन करिए, क्या लग रहा है, बिहार में क्या होगा?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी: बिहार में हमारे साथियों से हमारी बात हुई, पहले हमारी एक सीट हम हारे थे, शायद इस बार हम एक भी नहीं हारेंगे।

एनडीटीवी – अभी हम जहां खड़े हैं, चरखा समिति के पास है। आप बताइए कि जब आप आते हैं बिहार, तो आपको क्या-क्या ख्याल आता है?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी: वैसे मैं संगठन के काम के लिए यहां बहुत आया हूं। अनेक क्षेत्रों में मैं गया हूं। अनेक क्षेत्रों में गया हूं। और मैं काफी पुरानी चीजों से जुड़ा हुआ रहा हूं यहां।

एनडीटीवी – आप इस चुनाव को रेफरेंडम के तौर पर देखते हैं या गवर्नेंस मॉडल की लड़ाई देखते हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी: भारतीय जनता पार्टी ने देश को एक गवर्नेंस का मॉडल दिया है। देश ने कांग्रेस का मॉडल देखा है। देश ने लेफ्ट का मॉडल देखा है। देश ने मिली-जुली सरकारों का मॉडल देखा है। और देश ने पूर्ण बहुमत वाले भाजपा-एनडीए का मॉडल देखा है और वो एक गतिशील सरकार देखी है। निर्णायक सरकार देखी है। रिस्क लेने वाली सरकार देखी है और उसके आधार पर हम आगे बढ़ रहे हैं।

एनडीटीवी – प्रधानमंत्री जी, महिलाओं की संख्या वहां पर बहुत है। महिला वोटर, आपने एक कान्सिट्वेंसी बनाई अपने लिए। क्योंकि जो-जो आपने किया, इज्जत घर दिया, उज्ज्वला योजना। बहुत सारे राज्य में भी महिला सेंसस स्कीम है तो आपको लगता है कि वो महिला वोटर आपके साथ हैं?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी: इंपॉवरमेंट ऑफ वुमैन, ये मेरा कमिटमेंट है। मैंने जी20 समिट में एक लीड लिया है, वुमैन-लेड डेवलपमेंट। और इसके लिए हमें महिलाओं को अवसर देना चाहिए। परंपरागत हमारी जो चीजों में महिलाओं को जोड़ते हैं, उससे ऊपर उठना चाहिए। जैसे हमने गांव में ड्रोन दीदी बनाई। जैसे हमने आर्मी के दरवाजे खोल दिए। जैसे एयरफोर्स में पायलट बनाए। हमने सीमा पर हमारी बेटियों को भेजा। सियाचिन में हमारी बेटियां जाकर के देश की रक्षा कर रही हैं। तो मैं एक साइकोलॉजिकल चेंज में सफल हुआ हूं और देश की विकास यात्रा में महिलाओं की शक्ति, एक अतिरिक्त शक्ति बनेगी और वो परिणाम को गति देगी।

Explore More
શ્રી રામ જન્મભૂમિ મંદિર ધ્વજારોહણ ઉત્સવ દરમિયાન પ્રધાનમંત્રીના સંબોધનનો મૂળપાઠ

લોકપ્રિય ભાષણો

શ્રી રામ જન્મભૂમિ મંદિર ધ્વજારોહણ ઉત્સવ દરમિયાન પ્રધાનમંત્રીના સંબોધનનો મૂળપાઠ
India's e-commerce market to touch $250 bn by 2030 as AI reshapes retail

Media Coverage

India's e-commerce market to touch $250 bn by 2030 as AI reshapes retail
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister shares Sanskrit Subhashitam highlighting the spirit of selfless service
July 10, 2026

The Prime Minister, Shri Narendra Modi said that selfless action is the greatest strength of humanity. He noted that it is with this spirit of service and dedication that the nation is moving forward with the resolve to improve the lives of every citizen.

The Prime Minister shared a Sanskrit Subhashitam-

“हितं यत्सर्वभूतानामात्मानश्च सुखावहम्।

तत्कुर्यादीश्वरे ह्येतन्मूलं सर्वार्थसिद्धये।। ”

The Subhashitam conveys that one should perform only those actions that are beneficial to all living beings and bring peace to one's own soul. This constitutes true surrender to God, for this path is the fundamental basis of all human endeavors and spiritual attainments.

The Prime Minister wrote on X;

“निःस्वार्थ कर्म ही मानवता की सबसे बड़ी शक्ति है। हम सेवा और समर्पण के इसी भाव के साथ हर किसी के जीवन को बेहतर बनाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं।

हितं यत्सर्वभूतानामात्मानश्च सुखावहम् ।

तत्कुर्यादीश्वरे ह्येतन्मूलं सर्वार्थसिद्धये ।।”