26वीं जनवरी की पुर्व संध्या पर राज्यस्तरीय प्रजासताक पर्व-2010 के प्रजाकिय देशभक्ति उत्सव में हिस्सा लेने पहोंचे मुख्यमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदीजी के सुरेन्द्रनगर में आगमन के साथ ही जनउमंग लहराने लगा था. संविधान गौरव यात्रा के पावन अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रेरक प्रवचन दिया.

भारत के इस संविधान ने हिन्दुस्तान को एक नई शक्ति दी, हिन्दुस्तान को एक नई दिशा दी. और विश्व के लोकतांत्रिक देशों में भारत ने अपनी शक्ति के साथ जगह बनाई. ये संविधान के निर्माण में भारत के 211 विद्वान, मनुषी, महापुरुष ईकट्ठा आए, दो साल और ग्यारह महिने तक इन 211 महापुरुषों ने चिंतन किया, मंथन किया, चर्चाएं की. विश्व के सभी संविधानों का अध्ययन किया. और भारत की विविधताओं को ध्यान मे रखते हुए, भारत के सभी समाजों को समेटते हुए आनेवाली सदियों तक देश को आगे ले जाएं, देश को नई शक्ति प्रदान करें लोकतंत्र अधिक ताक़तवर बने, भारत की हजारों साल की जो विरासत थी उस विरासत को भी संझोए रखना. एक तरफ सांस्कृतिक विरासत, दुसरी तरफ आधुनिक भारत के सपने उन् दोनों को जोडने का काम इस संविधान के माध्यम से हुआ. ऐसे महान संविधान, और भारत का संविधान, विश्व में जितने संविधान आये, दुनिया के सारे देशों के सभी संविधानों से ये दुनिया का सबसे बडा संविधान है. ये वह संविधान है जो दुनिया से सर्वाधिक अधिक लोकतंत्र में आस्था रखनेवाले लोगों की आशा और श्रद्धा क केन्द्र है.

भारत के संविधान ने अनेक आशाएँ जगाई. कभी-कभी लगता है कि हमारा संविधान, इतनी विविधताओं से भरा देश, इतनी खुबियों से भरा देश, आर्थिक रूप से इतने उतार-चढावों से जी रहा समाज, मान्यताओं में भिन्न-भिन्न रूप में बन्धा हुआ समाज, यहाँ के लोकतंत्र का सामर्थ्य देखिए, सदियों पुरानी हमारी विरासत देखिए, एक संविधान, हम सब को जोड्कर के रखता है और पूरा देश उसका गर्व करता है. हमारे संविधान में न्यायपालिका, कार्यपालिका, मीडिया, हमारी संसद, हमारे जनप्रतिनिधि, इन सबको, भारत को, संविधान की मर्यादाओं में, संविधान की भावना के प्रकाश में, आगे बढने के लिए दिशा-संकेत किए है, प्रेरणा दी है. और उसी के पगतले 60 साल, आज हिन्दुस्तान प्रगती की नई उँचाईयों पर जा रहा है.

‘60 साल के इस अवसर पर आप सब को भी अंत: करण से शुभकामनाएँ देता हूँ. और हमें बाबासाहेब आम्बेडकर जैसे महापुरूष आशिर्वाद दें कि हम भारतीय संविधान को मद्देनज़र रखते हुए गुजरात को ऐसी विकास की उंचाईयों पर ले जायें, जिसके कारण पूरे भारत को गुजरात पर भी नाज़ हो जाये, ऐसा गुजरात बनाकर के पूरे भारत की विकास यात्रा के अन्दर अपना बहुत बडा योगदान देने के लिए हम सामर्थ्यवान बनें’- उन्होंने कहा.

 

Explore More
શ્રી રામ જન્મભૂમિ મંદિર ધ્વજારોહણ ઉત્સવ દરમિયાન પ્રધાનમંત્રીના સંબોધનનો મૂળપાઠ

લોકપ્રિય ભાષણો

શ્રી રામ જન્મભૂમિ મંદિર ધ્વજારોહણ ઉત્સવ દરમિયાન પ્રધાનમંત્રીના સંબોધનનો મૂળપાઠ
AI will augment, create new jobs in India: World Bank

Media Coverage

AI will augment, create new jobs in India: World Bank
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Departure Statement: Prime Minister’s State visit to Israel
February 25, 2026

At the invitation of my dear friend Prime Minister Benjamin Netanyahu, I will be undertaking a State Visit to Israel from 25-26 February 2026.

India and Israel share a robust and multifaceted Strategic Partnership that has witnessed remarkable growth and dynamism in recent years. I look forward to my discussions with Prime Minister Netanyahu aimed at further strengthening our cooperation across various domains, including science and technology, innovation, agriculture, water management, technology, defence and security, trade and investment, as well as people-to-people ties. We will also exchange views on regional and global issues of mutual interest.

During the visit, I will also meet with H.E. Mr. Isaac Herzog, President of Israel. I will also have the honour of becoming the first Indian Prime Minister to address the Israeli Parliament, Knesset, an occasion that would be a tribute to the strong parliamentary and democratic ties that bind our two nations.

I also eagerly look forward to interacting with the members of the Indian diaspora who have for long been nurturing the India-Israel special friendship.

I am confident that my State Visit will further consolidate the enduring bonds between the two countries, set new goals for the Strategic Partnership, and advance our shared vision for a resilient, innovative and prosperous future.