While pursuing its appeasement politics, BRS even proposed a Muslim IT Park: PM Modi in Warangal
Whether it's Congress or the INDI Alliance, the states they govern become their personal ATMs: PM Modi on Opposition
I affirm that we are all children of Lord Shri Krishna, and we are all equal, regardless of race or creed: PM Modi on Opposition’s comments

भारत माता की।

भारत माता की।

भारत माता की।

(इतनी प्यारी गुड़िया है, वाह, नाम क्या है इसका। बड़ा पगड़ी-वगड़ी पहन कर आई है।)

ना तेलंगाणा कुटुम्ब सभ्युल्लन्दरिकी नमस्कारालु

ये मेरा सौभाग्य है कि अहमदाबाद जो मेरी कर्मभूमि रही गुजरात में। उस अहमदाबाद नगर की जो नगरदेवी है, नगरदेवता है वो भद्रकाली है। और आज मुझे यहां माता भद्रकाली के चरणों में प्रणाम करने का अवसर मिला है। यहां से कुछ दूरी पर मौजूद रामअप्पा मंदिर को भी मैं श्रद्धापूर्वक प्रणाम करता हूं। ये क्षेत्र, काकतीय साम्राज्य के गौरव का प्रतीक है। और तीसरे चरण के मतदान के अगले दिन मुझे इस क्षेत्र में आपसे आशीर्वाद लेने का सौभाग्य मिला है।

साथियों,

तीसरे चरण ने दो बातें साफ कर दी हैं। पहला- NDA तीन चरणों में ही विजय रथ तेज गति से जनता आगे ले जा रही है। दूसरा-कांग्रेस के लोग मैग्नीफाइंग ग्लास लेकर अपनी सीटें खोज रहे हैं। आज तेलंगाना में आपका ये उत्साह, ये आपके आशीर्वाद इतने अद्भुत हैं। मैं एक और बात कह सकता हूं! चौथे चरण में कांग्रेस का सामान्य मैग्नीफाइंग ग्लास से काम नहीं चलेगा। कांग्रेस को अपनी सीटें खोजने के लिए माइक्रोस्कोप की जरूरत पड़ेगी।

साथियों,

मेरे लिए और बीजेपी के लिए वारंगल हमेशा से बहुत खास रहा है। 40 साल पहले, जब बीजेपी के सिर्फ 2 सांसद हुआ करते थे, उनमें से एक सांसद हनमकोंडा से ही थे। बीजेपी आपका ये आशीर्वाद, ये स्नेह कभी नहीं भूल सकती। जब भी कोई मुश्किल आई है, वारंगल के लोगों ने हमेशा बीजेपी का साथ दिया है। और इसलिए बीजेपी वारंगल को BRS और कांग्रेस के शिकंजे से बाहर निकालने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी।

साथियों,

आज आप सबके सामने विकसित भारत, विकसित तेलंगाना का सपना है। आप चाहते हैं ना कि भारत विकसित बने? आप चाहते हैं ना कि भारत की साख पूरी दुनिया में बढ़े? आप चाहते हैं ना कि आपके बच्चों का भविष्य उज्ज्वल हो? आजकल आप देख रहे हैं, विश्व किस हालात से गुजर रहा है। दुनिया में हर ओर अस्थिरता है, अशांति है, संकट है। ऐसे में क्या देश की कमान गलत हाथों में दी जा सकती है? इसलिए ही देश कह रहा है- फिर एक बार मोदी सरकार। फिर एक बार मोदी सरकार। फिर एक बार मोदी सरकार।

साथियों,

10 साल पहले की कांग्रेस की केंद्र सरकार, कोई उसके पापों को भूल नहीं सकता। हर कुछ दिन में हजारों करोड़ रुपए का नया घोटाला हो जाता था। देश के बड़े-बड़े शहरों में सीरियल ब्लास्ट होते रहते थे, जहां कांग्रेस आई, वहां प्रॉब्लम लाई, देश यही देख रहा था। इस बार तो इंडी अलायंस 5 साल, 5 PM का फॉर्मूला लेकर आया है। आप कल्पना करिए, इन्हें सत्ता मिली तो ये देश का क्या हाल करेंगे? हर वर्ष नया पीएम। दूसरे साल दूसरा पीएम, तीसरे साल तीसरा पीएम, ये देश का भला कर सकते हैं क्या। अच्छा मैं अलग तरीके से समझाता हूं, मान लो हमारे वारंगल में 10 किसान इकट्ठे हो गए। और 10 किसान इकट्ठे होकरके उन्होंने किसी को बुलाया, जमीन में पानी कहां है उसकी खोज करने वाले को। और 10 किसानों ने उससे पूछा, खेतों के लिए जमीन से पानी निकालना चाहते हैं। अब जरा हमें खोज के बताओ कि कहां पानी निकलेगा और कितना गहरा निकलेगा। जानकार व्यक्ति ने दसों के खेत देखे और कहा देखो भाई नीचे पानी तो है, लेकिन आपको 100 मीटर नीचे जाना पड़ेगा, पाइप लगानी पड़ेगी, तब जाकर के पानी निकलेगा। 10 किसान मिले, उन्होंने कहा, देखो भाई उसने कहा है 100 मीटर नीचे जाएंगे तो पानी निकलेगा। तो सबने तय किया, हम 10 किसान हैं तो मेरे खेत में 10 मीटर का पाइप डालो, किसी ने कहा कि मेरे खेत में 10 मटीर का पाइप डालो, तो दसों किसानों ने कहा कि हमारे 10 खेत में 10-10 मीटर के पाइप डालेंगे तो 100 मीटर हो जाएगा। बताओ इससे पानी निकलेगा क्या। अब बताइए, ये कहते हैं हर पार्टी का एक-एक प्रधानमंत्री, हर वर्ष एक-एक प्रधानमंत्री। जैसे उस किसान का पानी नहीं निकला, ये देश का भला नहीं कर सकते।

साथियों,

कांग्रेस झूठ की कितनी बड़ी मास्टर है, तेलंगाना से बेहतर कौन जानेगा? मैं आपसे ही पूछता हूं, कांग्रेस ने अपनी सबसे बड़ी नेता के जन्मदिन से पहले, किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था। इन्होंने झूठ बोला कि नहीं बोला? अब ये लोग 15 अगस्त तक अपने वादे टाल रहे हैं। ताकि लोकसभा चुनाव खतम हो जाए फिर वो हाथ ऊपर कर दें। क्या ये आपसे धोखा नहीं है, आपकी भावनाओं का अपमान नहीं हैं? ये लोग वेमुलावाड़ा के भगवान राजन्ना की सौगंध खा रहे हैं। ये तो सनातन को गाली देने वाले लोग हैं... सनातन को गाली देने वालों की सौगंध का कोई भरोसा है क्या?

साथियों,

कांग्रेस ने तेलंगाना आंदोलन में बलिदान देने वालों के परिवार को पेंशन देने का वादा किया था। कभी वो वादा पूरा हुआ क्या? कांग्रेस ने ढाई सौ स्क्वॉयर यार्ड जमीन देने के लिए कहा था। आप बताइए, जमीन मिली क्या? कांग्रेस ने महिलाओं को हर महीने Twenty Five Hundred Rupees देने का वादा किया था। आज तक यहां की महिलाएं इसका इंतजार कर रही हैं। यहां तेलंगाना में पावर कट्स इतने ज्यादा बढ़ गए हैं कि लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। ऐसी विश्वासघाती कांग्रेस, क्या आपका भला कर सकती है क्या?

साथियों,

जब से कांग्रेस आई है, तेलंगाना का विकास ठप्प पड़ा है। सरकार का खजाना खाली हो गया है। जरा बताइये, ये पैसा कहां जा रहा है? तेलंगाना की जनता का पैसा RR टैक्स के नाम पर लूटा जा रहा है। यहां चर्चा है कि RR टैक्स में एक हिस्सा पहले R के लिए हैदराबाद जाता है। दूसरा हिस्सा दूसरे R के लिए दिल्ली भेजा जाता है। कांग्रेस हो या इंडी अलायंस, ये जहां सत्ता में आए, वो राज्य उनका ATM बन गया। अभी झारखंड से नोटों के पहाड़ निकले हैं। आपने देखा है न? इसके पहले कांग्रेस के एक सांसद के यहां 300 करोड़ कैश निकला था। और जब मोदी इनके ब्लैक मनी, इनके करप्शन पर कार्रवाई करता है, तो ये मोदी को गाली देते हैं।

साथियों,

कांग्रेस के लिए देश का संविधान कोई मायने नहीं रखता। बाबा साहेब आंबेडकर ने खुद कहा था कि भारत में रिलिजन के आधार पर रिजर्वेशन नहीं मिलना चाहिए। लेकिन कांग्रेस ने कर्नाटका में BC आरक्षण काटकर मुस्लिमों को दे दिया है। यही कोशिश इन्होंने संयुक्त आंध्र प्रदेश में भी की थी। लेकिन तब हाइकोर्ट ने उस पर रोक लगा दी थी। ये बात कांग्रेस को खटक रही है। इसलिए, कांग्रेस कानून बनाकर SC, ST, OBC का आरक्षण हटाकर अपने वोट बैंक मुसलमानों को देना चाहते हैं। जितना आरक्षण आज SC, ST, OBC को मिलता है, वो खत्म करके इंडी अलायंस, पूरा का पूरा रिजर्वेशन मुसलमानों को देना चाहती है। मैं आपसे पूछना चाहता हूं क्या आप ये लूट होने देंगे? ये आपका आरक्षण लूट लेंगे, आप देखते रहेंगे। ये कांग्रेस वालों को पहचानो, ये SC, ST, BC का आरक्षण मुसलमानों को तो देने को तैयार है, लेकिन मेरा मादिगा समाज वो अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहा है। उसको न्याय देने को तैयार नहीं है। मेरा छोटा भाई कृष्णा आज यहां मौजूद है और मादिगा समाज के अन्याय को दूर करने के लिए यो मोदी ने वादा किया है, असेंबली में किया था, मैं भूल नहीं जाऊंगा, मैं इसे पूरा करके रहूंगा।

साथियों,

कांग्रेस को SC, ST, BC समाज के जो होनहार युवा हैं, वो अपनी मेहनत करके जो प्रगति कर रहे हैं न, ये कांग्रेस वाले उससे डरने लगे हैं। केंद्र सरकार ने तेलंगाना में सम्मक्का सरक्का ट्राईबल यूनिवर्सिटी बनाने का फैसला किया है। लेकिन यहां की कांग्रेस सरकार उसे रोकने के लिए लगातार रोड़े अटका रही है। कांग्रेस सोचती है, SC, ST युवा आगे बढ़ जाएंगे तो शाही खानदान के बेटे-बेटियों को कुर्सी कैसे मिलेगी?

साथियों,

BRS की सच्चाई भी SC, ST और BC समाज को धोखा देने और अपीजमेंट की है। BRS ने 2014 में आपने सेवा करने का मौका दिया तो हमने सबसे पहले राष्ट्रपति बनाए रामनाथ कोविंद जी एक दलित को। 2019 में दूसरी बार मौका मिला तो हमने राष्ट्रपति के रूप में आदिवासी बेटी को देश के राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मु जी को पसंद किया और कांग्रेस ने इसका भरपूर विरोध किया। मैं बहुत सोच रहा था कि द्रौपदी जी जिनकी बहुत अच्छी प्रतिष्ठा है, आदिवासी समाज की प्रतिष्ठित बेटी है, उनको हम राष्ट्रपति बना रहे हैं, कांग्रेस उनको हराने के लिए इतनी मेहनत क्यों कर रही है। कांग्रेस आदिवासियों को नाराज क्यों कर रही है। मैं सोचता रहता था लेकिन समझ नहीं आता था। मुझे लगता था ठीक है, ये शहजादे का दिमाग ऐसा है, तो शायद वो द्रौपदी जी का विरोध कर रहा है। उनको चुनाव में हराने के लिए निकल पड़ा है। लेकिन मुझे आज पता चला ये कांग्रेस पार्टी, द्रौपदी मुर्मु जो एक आदिवासी बेटी थी उसको हराने के लिए क्यों मैदान में उतरे थे। आज मुझे पता चला कि अमेरिका में ये शहजादे के अंकल रहते हैं। ये शहजादे के अंकल वो उनके फिलासफर और गाइड हैं। जैसे क्रिकेट में आजकल थर्ड अंपायर होता है न, कोई कनफ्यूजन हो तो थर्ड अंपायर को पूछते हैं। वैसे ही ये शहजादे थर्ड प्लेयर को कनफ्यूजन होता है तो ये सलाह लेते हैं। ये शहजादे के फिलॉसफर गाइड अंकल ने बड़ा रहस्य खोला है। उसने कहा है कि जिनका चमड़ी का रंग काला होता है ये सब अफ्रीका के हैं। मतलब आप सब को, मेरे देश के अनेक लोगों को चमड़ी के रंग के आधार पर उन्होंने इतनी बड़ी गाली दे दी। तब जाकर मुझे समझ आया चमड़ी का रंग देखकर उन्होंने मान लिया कि द्रौपदी मुर्मु भी अफ्रीकन हैं। और इसीलिए उनकी चमड़ी का रंग काला है तो उनको हराना चाहिए। ये सोच, आज पहली बार मुझे पता चला कि ये दिमाग कहां काम कर रहा इनका। ये देश को कहां ले जाएंगे। अरे चमड़ी का रंग कोई भी हो हम तो श्रीकृष्ण की पूजा करने वाले लोग हैं। जिनकी चमड़ी का रंग यहां हम सब जैसा रंग था।

साथियों,

मैं एक गंभीर सवाल पूछना चाहता हूं। मैं चाहूंगा कि पहले उसका तेलुगु में अनुवाद हो, ताकि मैं मेरा सवाल सही तरीके से पूछ सकूं। मेरा सवाल है क्या हमारे देश में ये शहजादे, मैं बहुत गुस्से में हूं आज दोस्तों, मुझे कोई गाली दे, मुझे गुस्सा नहीं आता है, मैं सहन कर लेता हूं। लेकिन आज शहजादे के फिलॉसफर ने इतनी बड़ी गाली दी है, जिसने मुझे गुस्से से भर दिया है। कोई मुझे बताइए, क्या मेरे देश में चमड़ी के रंग के आधार पर लोगों की योग्यता तय होगी। क्या ये चमड़ी के रंग का खेल, शहजादे को किसने इजाजत दी है। संविधान सर पर लेकर के नाचने वाले लोग, चमड़ी के रंग के आधार पर मेरे देशवासियों का अपमान कर रहा है। शहजादे आपको जवाब देना पड़ेगा। चमड़ी के रंग के आधार पर मेरे देशवासियों का अपमान मेरा देश सहन नहीं करेगा और मोदी तो कतई नहीं करेगा

साथियों,

कांग्रेस के कुशासन की कीमत तेलंगाना के किसानों ने भी चुकाई है। BRS ने कालेश्वरम घोटाला किया था। कांग्रेस BRS को बचाने में लगी है। कालेश्वरम प्रोजेक्ट पर इस लूट का नुकसान किसान को हो रहा है।

भाइयों बहनों,

बीजेपी के लिए किसान पहली प्राथमिकता है। हमने टरमरिक किसानों के लिए टरमरिक बोर्ड बनाया। हमने पैडी और कॉटन की रिकॉर्ड खरीद की। आज तेलंगाना के करीब 40 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि मिल रही है। हमने रामागुंडम में बंद पड़ी फर्टिलाइजर फैक्ट्री फिर शुरू करवाई। नौजवानों को रोजगार मिला, किसानों को फर्टिलाइजर मिला।

साथियों,

तेलंगाना सरकार को केंद्र के विकास कार्यों से भी परेशान है। तेलंगाना और वारंगल में हमने टेक्सटाइल पार्क बनाया है। लेकिन ये लोग टेक्सटाइल पार्क के संचालन में समस्याएं पैदा कर रहे हैं। उसमें भी वो डबल आर टैक्स की फिराक में हैं।

साथियों,

13 मई को आपका वोट तेलंगाना को नुकसान पहुंचाने वालों को जवाब देगा। मेरा आपसे आग्रह है, वारंगल से श्रीमान अरुरी रमेश, महबूबाबाद से डॉ. सीताराम नाइक ये हमारे दोनों साथियों को लोकसभा में भेजना है। ये लोग पार्लियामेंट में आएंगे तो मोदी की ताकत बढ़ जाएगी। और इसलिए कमल के फूल पर बटन दबाना। और आप जब कमल पर बटन दबाएंगे तो सीधा मोदी को जाएगा। आपका वोट देश को विकसित बनाएगा। आपका वोट तेलंगाना को विकसित बनाएगा। मोदी आप सबको ये गारंटी देता है।

मेरे साथ बोलिए,

भारत माता की।

भारत माता की।

भारत माता की।

बहुत बहुत धन्यवाद।

Explore More
শ্ৰী ৰাম জনমভূমি মন্দিৰৰ ধ্বজাৰোহণ উৎসৱত প্ৰধানমন্ত্ৰীৰ সম্বোধনৰ অসমীয়া অনুবাদ

Popular Speeches

শ্ৰী ৰাম জনমভূমি মন্দিৰৰ ধ্বজাৰোহণ উৎসৱত প্ৰধানমন্ত্ৰীৰ সম্বোধনৰ অসমীয়া অনুবাদ
IIT Delhi tops India in QS Rankings 2027; 52 Indian institutions feature

Media Coverage

IIT Delhi tops India in QS Rankings 2027; 52 Indian institutions feature
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Text of Prime Minister addresses the Indian Community in Paris
June 18, 2026

नमस्ते!

बों जू!

ऐसा लग रहा है, आप सब छुट्टी के मूड में हैं।

साथियों,

ये पेरिस शहर, Lights का शहर है, रंगों का शहर है, यहां Art है, Ideas हैं, और innovation की प्रेरणा भी है। इस शहर को भारत के अलग-अलग राज्यों से आए आप सभी लोग और भी खूबसूरत बना देते हैं। नए नए रंगों से भर देते हैं।

कोई तमिल है, कोई पंजाबी है, कोई गुजराती है, तो कोई मराठी है, और कोई बंगाली है। भारत के हर कोने का प्रतिनिधित्व यहां दिखाई देता है।

साथियों,

मैं जब 14 जून को नीस पहुंचा था तो सबसे पहले भारत इनोवेट्स कार्यक्रम में शामिल हुआ था। आज जब मैं फ्रांस से वापसी की तैयारी में हूं तो लग रहा है जैसे भारत कनेक्ट्स कार्यक्रम में आ गया हूं।

फ्रांस में रहने वाले आप लोगों ने 21वीं सदी के भारत-फ्रांस रिश्तों को जिस तरह कनेक्ट किया है, वो हमारी Strategic Partnership की बहुत बड़ी ताकत बन रही है। मैं आप सभी के लिए भारत से 140 करोड़ देशवासियों की शुभकामनाएं लेकर आया हूं। इस आत्मीय स्वागत के लिए, मैं आप सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

साथियों,

आज मैं ऐसे समय में फ्रांस आया हूं जब कुछ ही दिन पहले हमारी सरकार के 12 वर्ष पूरे हुए हैं। चुने हुए प्रधानमंत्री के रूप निरंतर 12 साल तक देश की सेवा करना मेरे जीवन का बहुत बड़ा सौभाग्य रहा है। यह भारत के लोकतंत्र की शक्ति है जिसने एक चायवाले को यहां तक पहुंचा दिया।

साथियों,

बीते 12 वर्ष, 140 करोड़ भारतीयों के अद्भुत सामर्थ्य के रहे हैं। 12 साल के इस कालखंड में भारत का GDP दोगुना हुआ है। Airports की संख्या दोगुनी हुई है। Universities की संख्या भी दोगुनी हो गई है। Highway Construction की स्पीड तीन गुना बढ़ गई। और Metro Network, चार गुणा बड़ा हो गया है।

मैं आपको कुछ और फैक्ट्स दूंगा, उससे आप अंदाजा लगा पाएंगे कि भारत किस स्पीड और कितने बड़े स्केल पर काम कर रहा है। पिछले 12 वर्षों में भारत का Defence Export 35 गुणा यानि Thirty Five Times बढ़ गया है।

औऱ एक फैक्ट सुनिए भारत में मोबाइल मैन्यूफैक्टरिंग यूनिट्स में, 100 गुणा की बढ़ोतरी हुई है। 100 times. भारत अब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा mobile phone manufacturer है। इसी गति, इसी प्रगति का नतीजा है कि आज भारत दुनिया की Fastest Growing Major Economy है।

साथियों,

आज भारत की कहानी सिर्फ Economic Progress की कहानी नहीं है। सिर्फ यहाँ अटक नहीं जाती है। ये Social Transformation की भी कहानी है।

पिछले 12 साल में देश में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। यानि एक ऐसी प्रगति जिसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। फ्रांस में जितने घर हैं, उससे भी अधिक पक्के घर बीते 12 वर्ष में हमने जरूरतमंदों के लिए बनाए हैं।

अब हर परिवार के पास, गरीब से गरीब क्यों न हो, Bank Account है। Financial Inclusion एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन का अभियान बना है।

साथियों,

इन 12 वर्षों की उपलब्धियों में, एक उपलब्धि ऐसी भी है जिसे किसी आंकड़े से, या अंकों से, नहीं मापा जा सकता। वह है 140 करोड़ भारतीयों का आत्मविश्वास।

आज का भारत और आज के भारत का युवा बहुत बड़े सपने देख रहा है। भारत का किसान नई संभावनाओं के साथ आगे बढ़ रहा है। भारत की महिलाएं नए नेतृत्व का परिचय दे रही हैं। इसलिए ये सिर्फ Achievements के 12 साल नहीं हैं, ये भारत की एस्पिरेशन्स को नई बुलंदी देने का कालखंड रहा है।

साथियों,

एक समय था जब दूर-दराज के गांवों तक आधुनिक सुविधाएं पहुंचाना वाकई बहुत मुश्किल भरा था। आज उन्हीं गांवों में बिजली भी है, इंटरनेट भी है, और डिजिटल सेवाओं की पूरी दुनिया भी है। आज एक क्लिक पर, कभी भी, कहीं भी बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध हैं।

आज मोबाइल फोन, भारत के नागरिकों को अनेक सुविधाओं से कनेक्ट कर रहा है। हमारे किसान, हमारे मछुआरे, हमारे dairy farmers, हमारी महिलाएं, हमारे स्टूडेंट्स, सभी टेक्नोलॉजी के माध्यम से सशक्त हो रहे हैं, और अपने लिए नए अवसर बना रहे हैं।

साथियों,

आपने 125 करोड़ से अधिक Aadhaar IDs के बारे में सुना है। लेकिन आज भारत सिर्फ पहचान को डिजिटल नहीं बना रहा। आज करीब 90 करोड़ भारतीयों की Unique Digital Health IDs बनाई जा चुकी हैं। जिससे मेडिकल रिकॉर्ड सुरक्षित और accessible बन गए हैं। इससे हेल्थकेयर डिलीवरी और अधिक आसान और efficient हो रही है।

साथियों,

इन उपलब्धियों की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इनमें से अधिकांश चीजें कुछ वर्ष पहले तक कल्पना जैसी लगती थीं। कौन सोच सकता था कि गांव-गांव तक हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंचेगा ? कौन सोच सकता था कि दूर-सुदूर के गांवों में भी QR code जीवन का हिस्सा बन जायेगा ? गांव में कोई बहन, ड्रोन से खेती करने में मदद करेगी, ये भी असंभव लगता था।

लेकिन आज यह सब, भारत के करोड़ों लोगों के जीवन का सामान्य हिस्सा बनता जा रहा है। और आपको गर्व होगा साथियों, यही नए भारत की पहचान है।

जो कभी सपना था, वह आज सच्चाई है। जो कभी नामुमकिन लगता था, वो आज मुमकिन हुआ है, औऱ ये करने के पीछे सबसे बड़ी ताकत क्या है? किसकी वजह से ये सब संभव हुआ है? यह मोदी के कारण नहीं, वो ताकत है- भारत का लोकतंत्र, भारत की डेमोक्रेसी। इस डेमोक्रेसी में सबका साथ है, सबका विकास है।

साथियों,

आज से 50 या 100 साल बाद जब भारत के इस कालखंड की समीक्षा होगी, तो ये बात उभरकर सामने आएगी कि इस कालखंड को भारत की Aspirations ने ड्राइव किया। यह भारत के एस्पिरेशन्स का नया युग है।

जहां बिजली पहुंची है, वहां लोग सिर्फ बिजली नहीं चाहते, वे Smart Living चाहते हैं। जहां ट्रेन पहुंची है, वहां लोग High-Speed Connectivity चाहते हैं। जहां हाईवे बने हैं, वहां लोग World-Class Expressways चाहते हैं। जहां इंटरनेट पहुंचा है, वहां लोग AI और Digital Innovation में नेतृत्व चाहते हैं।

यानि आज भारत के लोग अपने जीवन को भी Next Level पर ले जाना चाहते हैं, और भारत को भी Next Level पर ले जाना उनका मकसद है, उनका संकल्प है, उनके सपने है।

और साथियों,

यही Aspirations आज भारत की विकास यात्रा की सबसे बड़ी शक्ति हैं। मैं आपको भारत की Space Journey का उदाहरण दूंगा।

भारत ने चंद्रयान को चंद्रमा के South Pole पर उतारा। दुनिया ने इसे एक बहुत बड़ी उपलब्धि माना। लेकिन भारत इसे अपनी मंजिल मानकर रुका नहीं। आज देश गगनयान की तैयारी कर रहा है। भारत अंतरिक्ष में अपना Space Station बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

हमारे Space Startups Global Space Economy में अपनी जगह बनाने के लिए पुरजोश काम कर रहे हैं, आगे बढ़ रहे हैं।

साथियों,

Green Energy के क्षेत्र में भी भारत की यही एस्पिरेशंस दिखाई देती है। Solar Power में भारत की उपलब्धियों की दुनिया भर में लगातार चर्चा हो रही हैं। लेकिन भारत अगली छलांग की तैयारी कर रहा है।

Green Hydrogen में बड़े निवेश हो रहे हैं। Advanced Nuclear Energy पर तेजी से काम हो रहा है। आपने भारत के Fast Breeder nuclear Reactor से जुड़ी प्रोग्रेस के बारे में भी सुना ज़रूर होगा। ये भारत के न्यूक्लियर एनर्जी लैंडस्केप में क्रांतिकारी परिवर्तन करने का बहुत बड़ा अचीवमेंट हमारे सीसेन्टिस्टों ने किया है।

साथियों,

आज का भारत भविष्य का पूरा Ecosystem बना रहा है। भारत एक साथ हर उस क्षेत्र में निवेश कर रहा है, जो आने वाले दशकों की दिशा तय करेगा।

अभी आपने कुछ दिन पहले ही देखा है नीस में भारत इनोवेट्स का एक आयोजन किया। ये इवेंट भारत के डीप टेक सामर्थ्य को दुनिया तक पहुंचाने का एक और माध्यम था। इसमें भारत के 120 Deep-Tech Startups उपस्थित थे। Bharat Innovates में करीब एक हजार चार सौ B2B Meetings हुईं है। कई Startups के लिए Investment Commitments आगे बढ़ीं, Commercial Orders के लिए रास्ते खुले। French और European Universities तथा Incubators के साथ Engagements बढ़ रही हैं।

Student Exchanges, Joint Research, और Innovation Support के नए रास्ते बने। इसलिए Bharat Innovates सिर्फ एक Summit नहीं रहा। यह Innovation Diplomacy का एक नया मॉडल बना है।

और आज ही पेरिस में VivaTech इवेंट के जरिए, इस यात्रा को हमने और आगे बढ़ाया। नीस में हमने Ideas को Capital से जोड़ा और पेरिस में Indian Innovation को Global Scale से जोड़ा। आज दुनिया देख रही है भारत केवल भविष्य के लिए तैयार नहीं हो रहा है। भारत भविष्य को आकार दे रहा है।

साथियों,

एक समय था, जब देशों के बीच रिश्ते केवल व्यापार से तय होते थे। आज व्यापार के साथ-साथ Trust यानि भरोसा भी उतना ही महत्वपूर्ण हो गया है।

हर देश Reliable Supply Chains चाहता है। हर देश Stable Partnerships चाहता है। हर देश ऐसे साथियों की तलाश में है, जिन पर लंबे समय तक भरोसा किया जा सके। और ऐसे समय में, भारत विश्व में एक Trusted Partner के रूप में उभर रहा है।

एवियां में G7 बैठक के दौरान मैंने trust based partnerships बनाने पर ज़ोर दिया। ग्लोबल साउथ के देशों के साथ equal पार्टनर्स के रूप में आगे बढ़ने का आह्वान किया। भारत का G7 समिट में संदेश था Global Governance तभी प्रभावी होगी जब वह Inclusive होगी। Global Growth तभी Sustainable होगी जब वह शेयर्ड होगी। और Global Technology तभी मानवता के लिए उपयोगी होगी जब वह Trusted होगी।

साथियों,

भारत और दुनिया के बीच व्यापारिक रिश्तों में नई ऊर्जा नज़र आ रही है। फ्रांस के साथ भारत का ट्रेड लगतार बढ़ रहा है। पिछले कुछ वर्षों में भारत ने दुनिया के अनेक देशों के साथ Free Trade Agreements किए हैं। यूरोपियन यूनियन हो, यूनाइटेड किंगडम हो दुनिया के हर देश, हर रीजन के साथ भारत समझौते कर रहा है।

अगले महीने से भारत और UK के बीच ट्रेड एग्रीमेंट भी लागू हो जाएगा। यह एग्रीमेंट भारत के farmers, workers और innovators को अनेक नए अवसर प्रदान करेगा।

साथियों,

आज दुनिया Uncertainty और Disruption के दौर से गुजर रही है। ऐसे समय में भारत और फ्रांस की साझेदारी विश्वास, स्थिरता और सहयोग का एक मजबूत स्तंभ बन रहा है।

इस वर्ष हमने भारत और फ्रांस के संबंधों को Special Global Strategic Partnership का दर्जा दिया था। नीस में मेरे मित्र President Macron और मैंने हमारे संबंधों को force for global good बनाने पर चर्चा की। Defence से लेकर space और नुक्लियर तक AI और क्रिटीकल मिनरल्स से लेकर high speed railway तक, हर क्षेत्र में हम मिलकर आगे बढ़ेंगे।

साथियों,

Solar energy हो, या AI के क्षेत्र में सहयोग हो, भारत और फ्रांस मिलकर ऐसे समाधान विकसित कर रहे हैं जो पूरी मानवता के हित में हैं। पिछले वर्ष पेरिस में और इस वर्ष दिल्ली में हमने AI Summit को Co-chair किया।

अब हम साथ मिलकर अगले वर्ष “तृष्णा” satellite को लॉन्च करने जा रहें हैं। यह “तृष्णा” satellite जो विश्व में फूड और वाटर सिक्युरिटी सुनिश्चित करने में योगदान देगा।

और साथियों,

यह सभी गवर्नमेंट टू गवर्नमेंट पहलो में आप सभी का योगदान बहुत महत्वपूर्ण है। ये आप हैं जो भारत और यूरोप के बीच सबसे मजबूत सेतु हैं। आप दोनों समाजों को समझते हैं। दोनों बाजारों को समझते हैं। आने वाले समय में Talent, Trade, Technology, Tourism और Investment के नए अवसरों को आगे बढ़ाने में आपकी भूमिका लगातार बढ़ने वाली हैं।

साथियों,

भारत और फ्रांस के रिश्तों को साझा इतिहास, साझा मूल्यों और साझा विश्वास ने आगे बढ़ाया है। विश्व युद्धों के दौरान फ्रांस की धरती पर बलिदान देने वाले भारतीय सैनिकों की स्मृतियां आज भी हमें जोड़ती हैं।

मुझे पहले नव शापेल में श्रद्धांजलि देने का अवसर मिला, पिछले वर्ष प्रेसिडेंट मैक्रों के साथ मार्सेय के वॉर मेमोरियल जाने का अवसर भी मिला। ये हमारी साझा विरासत है।

फ्रांस, भारतीयों के योगदान को संजोता भी है और सराहता भी है। भारतीय मूल की नूर इनायत खान हों, जिन्होंने फ्रांस की Resistance के लिए अपना जीवन बलिदान किया, या महाराजा रणजीत सिंह के साथ काम करने वाले जनरल जां फ्रांस्वा अलार हों ये सभी भारत और फ्रांस की साझा विरासत के प्रतीक हैं।

भारत के राज्य पुडुचेरी में भी फ्रेंच विरासत की झलक दिखाई देती है। वहां का Architecture, वहां की कला-संस्कृति और खान-पान सभी में हमारे संबंधों की महेक है।

साथियों,

इस समय फ्रांस समेत पूरी दुनिया में International Yoga Day की तैयारी भी चल रही है। इस अवसर पर मैं, फ्रांस में योग को आगे बढ़ाने वाले श्रीमान महेश घाट्राड्याल जी को भी आदरपूर्वक श्रद्धांजलि देता हूं। मैं पद्म पुरस्कार से सम्मानित, शार्लोत शोपां जी को भी प्रणाम करता हूं। जिन्होंने सौ वर्ष की आयु में भी, योग के माध्यम से फ़्रांस को भारत की विरासत से जोड़ा है। उनका जीवन यह सिद्ध करता है: Yoga does not add years to life, it adds life to years.

साथियों,

मैं फ्रेद नेग्री जी को भी आदरपूर्वक श्रद्धापूर्वक याद करता हूं। भारतीय विरासत को संरक्षित करने में उनका योगदान अतुल्य रहा है।

साथियों,

भारत और फ्रांस को कनेक्ट करने वाली एक और चीज है, और वो है फुटबॉल। इस वक्त यहां फुटबॉल फीवर पूरे जोर पर है। फ्रांस में इसकी दीवानगी, चप्पे-चप्पे पर दिखती है। लेकिन भारत में भी फुटबॉल का क्रेज़ सिर चढ़कर बोलता है।

खासतौर पर फ्रांस की टीम के फैन्स भारत में बहुत अधिक हैं। फ़्रांस ने इस वर्ल्ड कप की शुरुआत एक जोरदार जीत से शुरू की है। मैं फ्रांस की टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।

साथियों,

जाने से पहले, आप सभी के लिए कुछ और अच्छी खबरें भी लेकर के आया हूँ। वो आपके लिए हैं। पिछले वर्ष, मार्सेय में कॉन्सुलेट खोला गया, इससे काफी अधिक सुविधा मिल रही है। कुछ हफ्ते पहले, Indian Nationals के लिए French Airports पर Visa-free Transit की व्यवस्था शुरू हो गई है।

Students और Professionals की Mobility बढ़ाना हो, या Educational Qualifications की Mutual Recognition की बात हो, या फिर French Universities के भारत में Campus खोलना हो, इन सभी पर हम मिलकर आगे बढ़ रहें हैं।

अब फ्रांस में UPI के उपयोग का दायरा भी और बढ़ने जा रहा है। यानि भारत-फ्रांस कनेक्ट भी Instant और आपसी Payment भी Instant!

साथियों,

इन सभी पहलों से, हम भारत और फ़्रांस को और करीब ला रहें हैं। और मैं फिर कहूंगा इस साझेदारी की नींव, इस रिश्ते की असली ताकत आप सभी हैं। आप सब मेरे देशवासी हैं।

आज जब भारत तेज़ी से विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है, तो मैं आप सभी से भारत के साथ और गहराई से जुडने का आग्रह करूंगा। इससे भारत की विकास यात्रा को नई शक्ति मिलेगी, और आपको अपनी पुरखों की धरती की सेवा करने का अवसर भी मिलेगा।

इन्हीं शब्दों के साथ आप सभी के प्रेम आपके उत्साह और इस आत्मीय स्वागत के लिए मैं एक बार फिर आप सभी का आभार व्यक्त करता हूं।

भारत माता की जय!

बहुत बहुत धन्यवाद।