In the next 5 years, 3 crore more new houses will be built for poor: PM Modi in Assam's Nalbari
'Jai Shri Ram' slogan being raised by PM Modi and people present at Nalbari rally as PM speaks about the 'Surya Tilak' ritual of Ram Lalla being performed in Ayodhya
Modi has given a guarantee that all the elderly people above 70 years of age will get free treatment facilities up to Rs 5 lakh under Ayushman Yojana: PM on BJP’s Sankalp Patra
Congress fueled separatism in Northeast and Modi made efforts for peace and security. What Congress could not do in 60 years, Modi did in 10 years: PM in Nalbari

भारत माता की, भारत माता की, भारत माता की।

मोई हमुह अहमबाखी लोई…रंगाली बिहु आरू अहमीया नबोबोर्खोर… खुबेश्या ज्ञापोन कोरिलु।

मैं मां कामाख्या और मां काली के चरणों में प्रणाम करता हूं। मैं श्री हरि मंदिर, श्री वासुदेव मंदिर, बिल्लेश्वर मंदिर और शिव मंदिर को भी सर झुकाकर नमन करता हूं। मैं आप सभी को बोहाग बिहु की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। आज रामनवमी का ऐतिहासिक अवसर भी है। 500 वर्षों के इंतज़ार के बाद, आखिर भगवान राम अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं। और अभी कुछ ही मिनटों के बाद प्रभु राम को सूर्य तिलक करके उनका जन्मोत्सव अयोध्या की पवित्र नगरी में राम मंदिर में मनाया जाएगा। आज देश सदियों की साधना की, पीढ़ियों के बलिदान की सिद्धि को सेलिब्रेट कर रहा है।

साथियों,

इतनी बड़ी संख्या में आपकी ये उपस्थिति, ये जनसैलाब महान ब्रह्मपुत्र के विस्तार से कम नहीं है। और मैं तो देख रहा हूं, ये पब्लिक मीटिंग तीन मंजिला है। एक तो लाखों लोग मेरे सामने बैठे हैं। दूसरे हजारों लोग उधर सामने ऊपर बैठे हैं। और तीसरे सैकड़ों लोग ब्रिज पर खड़े होकर सभा सुन रहे हैं। यानि शायद ये पहली सभा होगी जो तीन मंजिला सभा हो रही है। 4 जून को नतीजा क्या होने जा रहा है, ये साफ दिखाई दे रहा है। दिखता है कि नहीं दिखता है। चार जून क्या होने वाला है ये आज पूरा देश देख रहा है। और इसीलिए लोग कहते हैं 4 जून, 400 पार! 4 जून, 400 पार! 4 जून, 400 पार! जरा पूरी ताकत से आवाज आनी चाहिए। 4 जून, 400 पार! फिर एक बार, मोदी सरकार!! फिर एक बार, मोदी सरकार!! फिर एक बार, मोदी सरकार!! शारी ज़ून, शारी सो पार, शारी ज़ून, शारी सो पार। आकौ एबार, मोदी शोरकार।

साथियों,

2014 में मोदी आपके बीच एक उम्मीद लेकर आया था। 2019 में मोदी जब आया, तो एक विश्वास लेकर आया। और 2024 में, आज जब मोदी असम की धरती पर आया है, मोदी गारंटी लेकर आया है। मोदी की गारंटी यानी, गारंटी पूरा होने की गारंटी! अभी बोहाग-बिहू के दिन बीजेपी ने अपना संकल्प-पत्र भी जारी किया है। बीजेपी वो पार्टी है, जो सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर चलती है। NDA सरकार की योजनाओं में कोई भेदभाव नहीं होता, उनका लाभ हर किसी को मिलता है। अब NDA ने ठाना है कि देश के हर नागरिक तक पहुंचकर, जिस सुविधा का वो पात्र है, वो सुविधा उसे दी जाएगी। अगले 5 वर्षों में गरीबों के लिए 3 करोड़ और नए मकान बनाए जाएंगे और बिना भेदभाव वो सबको मिलेंगे। अगले 5 वर्षों तक आपको मुफ्त राशन ऐसे ही मिलता रहेगा, बिना भेदभाव मिलता रहेगा। आप मुझे बताइए....NDA सरकार की योजनाओं में आपको कहीं पर भी भेदभाव का सामना करना पड़ा? भेदभाव का सामना करना पड़ा है? भेदभाव का सामना करना पड़ा है?

साथियों,

अब बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में एक और बहुत बड़ी घोषणा की है, जिसका लाभ देश के हर घर को होगा और वो भी बिना भेदभाव के होगा। आप जानते हैं हर परिवार में आजकल दादा-दादी, पिता-माता 70 साल के ऊपर के लोग परिवार में होते हैं। और उनको कोई भी तकलीफ हो तो परिवार के संतान पर बोझ पड़ता है। बेटे के सारे प्लान बिगड़ जाते हैं, अगर पिता-माता, दादा को कोई बीमारी आ जाए। अगर बेटी की शादी का प्लान बना दिया है और अचानक पता चले कि पिता को गंभीर बीमारी आई है, माता को गंभीर बीमारी आई है, तो बेटी की शादी का प्लान ही बिगड़ जाता है। और इसीलिए मोदी ने तय किया है कि आप जो मेरे भाई-बहन हैं, जो 50 साल के होंगे, 40 साल के होंगे,स 30 साल के होंगे, 60 साल के होंगे, अपने बुजुर्ग मां-बाप की सेवा करते हैं, अब मोदी ने तय किया है, मोदी ने गारंटी दी है कि आपके परिवार में 70 साल के ऊपर के जितने भी बुजुर्ग हैं, उनके इलाज की चिंता ये आपका बेटा मोदी करेगा। इन बुजुर्गों को आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। वो बुजुर्ग गरीब हों, मध्यम वर्ग के हों, गांव के हों, शहर के हों, सैलरी कैटेगरी में आते हों, किसान परिवार के हों या फिर उच्च वर्ग के हों, इसमें भी बिना भेदभाव उनके इलाज की चिंता मोदी करेगा और इससे आपके पैसे बचेंगे। आप अपनी योजना के हिसाब से अपने परिवार के सपनों को पूरा कर पाएंगे। इतना बड़ा काम ये मोदी करने वाला है।

मेरा भाषण आगे बढ़ने से पहले, अब 12:00 बजने में कुछ ही पल बाकी है। अयोध्या में और पूरे देश में प्रभु राम के जन्मोत्सव, प्रभु राम के स्वागत का बहुत बड़ा अभियान चल रहा है। बहुत बड़ा उत्सव चल रहा है। हम भी उससे जुड़ना चाहते हैं। भले हम अयोध्या नहीं पहुंच पाए। हम यहां से प्रभु राम के जन्मोत्सव में जुड़ने के लिए अभी कुछ ही पल में वहां पर सूर्य तिलक होने वाला है। आप भी अपना मोबाइल फोन निकाल करके उसकी फ्लैशलाइट चालू करके, हम भी प्रभु राम को प्रणाम करें। उस सूर्य तिलक की तरह हम भी अपने मोबाइल का फ्लैश निकाल करके, फ्लैश चालू करके सब लोग अपने मोबाइल का फ्लैश चालू करें। सब लोग, भले दिखाई नहीं देगा, लेकिन आप करें। प्रभु श्री राम को सूर्य तिलक हो रहा है। तब हमारे मोबाइल फोन से भी प्रभु राम को हम प्रणाम कर रहे हैं। हम भी उस सूर्य तिलक में हमारे मोबाइल की किरण भेज रहे हैं। मेरे साथ बोलिए, जय श्री राम, जय श्री राम, जय जय श्री राम, जय जय श्री राम, जय जय श्री राम, राम लक्ष्मण जानकी जय बोलो हनुमान की, राम लक्ष्मण जानकी, राम लक्ष्मण जानकी, राम लक्ष्मण जानकी, राम लक्ष्मण जानकी, राम लक्ष्मण जानकी, जय बोलो हनुमान की। राम लक्ष्मण जानकी, जय बोलो हनुमान की। जय श्री राम, जय श्री राम, जय जय श्री राम, जय जय श्री राम, जय जय श्री राम, जय जय श्री राम। प्रभु राम के जन्मोत्सव को हम सबने यहां से उसमें शरीक हो करके आज जब सूर्य देवता स्वयं प्रभु राम जी के जन्मदिन को मनाने के लिए अयोध्या की धरती पर किरण के रूप में उतर रहे हैं। पूरे देश में एक नया माहौल है। और यह प्रभु राम का बर्थडे 500 साल के बाद आया है। जब वह अपने निज घर में बर्थडे मनाने का सौभाग्य मिला है। बोलिए प्रभु रामचंद्र की, प्रभु रामचंद्र की, सियावर रामचंद्र की, सियावर रामचंद्र की।

साथियों,

बीजेपी ने आपके लिए और भी कई घोषणाएं की हैं। आपका बिजली बिल जीरो आए, इसके लिए कम दाम पर सोलर पैनल दिए जाएंगे। और उसके कारण आपका बिजली बिल जीरो हो जाएगा। बिजली का बिल तो जीरो होगा आने वाले दिनों में जब आप इलेक्ट्रिक वेहिकल खऱीदेंगे, स्कूटी हो, स्कूटर हो, गाड़ी हो तो सोलर वाली बिजली से उसका चार्जिंग भी होगा और आज ट्रैवलिंग का जो खर्चा है न, पेट्रोल-डीजल का जो खर्चा है वो भी जीरो हो जाएगा। देश की करोड़ों बहनें आज स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं। हमने लक्ष्य रखा है- 3 करोड़ बहनों को हम लखपति दीदी बनाएंगे। गांव-गांव में हमारी बहनें ड्रोन पायलट बनेंगी। इन फैसलों का बहुत बड़ा लाभ हमारे असम के लोगों को, यहां के गरीब, वंचित, दलित, किसानों, पीड़ित और चाय बागानों के मजदूरों को होगा।

साथियों,

जब किसानों की बात होती है, तो यहां कोई ‘खार-भात’ को कैसे भूल सकता है! यहां तो हर कोई जानता है- ‘खारखुआ असमीस’ इसीलिए, हमारी सरकार यहां के चावल किसानों की खास चिंता करती है। हमने खरीफ की फसलों का एमएसपी बढ़ाया है। इससे यहां के लाखों किसानों को लाभ हुआ है। असम के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के तहत भी 5400 करोड़ रुपए से ज्यादा मिले हैं। और अब बीजेपी ने इस योजना को जारी रखने का ऐलान किया है। यानि असम के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा मिलता रहेगा...और वो भी.....बिना भेदभाव मिलता रहेगा।

साथियों,

आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है। और नॉर्थ ईस्ट तो खुद ही मोदी की गारंटी का गवाह है। जिस नॉर्थईस्ट को कांग्रेस ने सिर्फ समस्याएं दी थीं, उसे बीजेपी ने संभावनाओं का स्रोत बना दिया है। कांग्रेस ने अलगाववाद को खाद-पानी दिया। मोदी ने पूर्वोत्तर को गले लगाने का काम किया। मोदी ने शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किया। जो कांग्रेस के 60 वर्षों में नहीं हुआ, वो मोदी ने 10 वर्षों में करके दिखाया। क्योंकि मेरे लिए, आपके सपने ही मेरे संकल्प हैं। और इसलिए हर पल आपके नाम, हर पल देश के नाम, हर पल आपके सपनों के नाम, और इसलिए 24 बाय 7 फॉर 2047.

साथियों,

मोदी ने ही अपनी मुस्लिम बहनों को तीन तलाक की टेंशन से मुक्ति दिलाई। हमने तीन तलाक की कुप्रथा के खिलाफ कानून बनाया। इसका फायदा ना सिर्फ मुस्लिम बहनों को मिला बल्कि उनके उनके पूरे परिवार को मिला। माता को मिला, पिता को मिला, भाई को मिला। तीन तलाक की वजह से मुस्लिम बेटियों के साथ उनके परिवार की भी ज़िंदगी तबाह हो रही थी। इसका लाभ असम की भी हमारी हजारों बहनों को हुआ है।

साथियों,

असम का विकास इस बात का सबूत है कि जब नीयत सही हो, तो नतीजे भी सही आते हैं। कांग्रेस पार्टी ने सियासी फ़ायदों के लिए इस क्षेत्र को अपने पंजे में फंसाकर रखा था। कांग्रेस के पंजे ने पूर्वोत्तर को इसलिए जकड़ रखा था ताकि उनके लिए भ्रष्टाचार और लूट के दरवाजे खुले रहें। अब ये पंजा खुल गया है तो असम में सबका साथ सबका विकास का मंत्र लागू हुआ है।

साथियों,

अभी कुछ ही दिनों पहले मैंने असम में, देश की बहुत बड़ी सेमीकंडक्टर फेसिलिटी का शिलान्यास किया है। इस सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्ट फेसिलिटी पर 27 हजार करोड़ से ज्यादा का निवेश किया जा रहा है। आने वाले समय में अकेली इस यूनिट से इस क्षेत्र के युवाओं के लिए 15 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर बनेंगे। आने वाले समय में पूरी दुनिया में असम को सेमीकंडक्टर सेक्टर के एक बड़े हब के रूप में पहचान मिलेगी। ये शुरुआत ऐतिहासिक और अप्रत्याशित है। ये निर्णय इस क्षेत्र के विकास को एक नई शक्ति देने वाला है। नॉर्थ ईस्ट रीजन में हुआ निवेश, विकसित भारत और विकसित नॉर्थ ईस्ट के हमारे संकल्प का उदाहरण है। नॉर्थ ईस्ट के नौजवानों को भविष्य के भारत के हर सेक्टर में नए अवसरों से जोड़ा जाए, मेरे लिए ये सबसे बड़ी प्राथमिकता है। और ये अवसर लगातार इसी रफ्तार से बढ़ते रहेंगे, ये मोदी की गारंटी है।

साथियों,

असम आज केवल दूसरे राज्यों की बराबरी नहीं कर रहा, असम विकास के नए रिकॉर्ड बना रहा है। जिस असम में सड़कें नहीं होती थीं, वहां 10 वर्ष में 25 सौ किलोमीटर नेशनल हाइवेज बने हैं। दरांग, उदलगुरी, बारपेटा और कोकराझार के लोगों के लिए अकेले इस क्षेत्र में ही करीब 2 हजार करोड़ रुपए की सड़क परियोजनाओं पर काम हो रहा है। आज देश का सबसे बड़ा रिवर ब्रिज, भूपेन हजारिका सेतु असम में है। आज देश का सबसे लंबा बोगीबील रेल-रोड ब्रिज असम में है। अब गुवाहाटी में ही असम का अपना एम्स खुल चुका है। इसके अलावा बारपेटा और कोकराझार में भी मेडिकल कॉलेज खुले हैं। असम में 5 जिलों में कैंसर अस्पताल खोलने की योजना पर भी काम चल रहा है। असम को 6 नए इंजीनियरिंग कॉलेज की भी सौगात मिली है। नॉर्थ ईस्ट की ऊर्जा की जरूरतों को पूरा करने के लिए 90 हजार करोड़ रुपए की लागत से नॉर्थ ईस्ट गैस ग्रिड को तैयार किया जा रहा है। हाल ही में पीएम ऊर्जा गंगा योजना के तहत बरौनी-गुवाहाटी पाइपलाइन को देश को समर्पित किया गया है।

भाइयों बहनों,

ये केवल विकास के आंकड़ें नहीं हैं। ये सबका प्रयास का उदाहरण हैं। यहां कहा जाता है- राइज़े नख जोकारिले नोइ बोइ। यानि, यदि सब लोग मिलकर काम करें तो कठिन से कठिन काम आसान हो जाता है। असम आगे बढ़ रहा है, आप लोगों के प्रयास हैं।

साथियों,

यहां से मानस नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व बहुत दूर नहीं है। बीजेपी सरकार में देश में टाइगर्स की संख्या भी बढ़ी है और वन क्षेत्र का भी विस्तार हुआ है। कुछ समय पहले ही मैं काजीरंगा नेशनल पार्क गया था, मैं देश का पहला प्रधानमंत्री था जो रात में वहां रुका था। असम सरकार की सख्ती की वजह से अब राइनो का शिकार बीते दिनों की बात बन रहा है। असम की ये बायो डायवर्सिटी, यहां की बहुत बड़ी ताकत है। बीजेपी ने अपने मेनिफेस्टो में संकल्प लिया है कि देश की हेरिटेज को, ग्लोबल मैप पर ले जाएगी। इससे ग्लोबल टूरिस्ट्स के भी असम आने की संभावना और बढ़ेगी। असम में बढ़ता टूरिज्म, यहां रोजगार के भी ज्यादा से ज्यादा मौके बनाएगा।

साथियों,

हम विकास भी और विरासत भी के मंत्र पर चल रहे हैं। हम बारपेटा को बोइकुंठ धाम मानकर नमन करते हैं। इसी धरती ने श्रीमंत शंकरदेव और श्री माधवदेव जैसे संत दिये हैं। इसीलिए, आज अगर काशी में विश्वनाथ धाम का निर्माण होता है, तो असम में कामाख्या कॉरिडॉर का विकास भी किया जा रहा है। बीजेपी सरकार के प्रयासों से असम के महान योद्धा लसित बोरफुकन की 400वीं जयंती पूरे देश ने मनाई। और असम के गमोशा का ब्रांड एंबेसडर तो खुद आपका मोदी है।

लेकिन भाइयों बहनों,

कांग्रेस को देश की विरासत से भी दिक्कत है। मैं असम की स्थानीय परंपरा के कपड़े पहन लेता हूं, तो कांग्रेस वाले मजाक उड़ाते हैं। कांग्रेस को असम के लोगों की भावनाओं की कोई परवाह नहीं है।

साथियों,

हमारे मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वासर्मा जी, असम के विकास के लिए इतनी मेहनत करते हैं कि यहां कांग्रेस का स्कोप ही खत्म हो गया है। कांग्रेस को दिया आपका वोट केंद्र में सरकार नहीं बनाएगा। बीजेपी को दिया आपका वोट- विकसित भारत बनाएगा। इस बार बारपेटा से फणीभूषण चौधरी जी को, कोकराझार से जोयंता बासुमतारी जी को, और गुवाहाटी में बहन बिजुली कलिता मेधी जी को आपको रिकॉर्ड वोट से जिताना है। 7 मई को वोटिंग के पिछले सारे रिकॉर्ड टूटेंगे न? सारे रिकॉर्ड टूटेंगे न? सारे रिकॉर्ड टूटेंगे न? हर बूथ जीतेंगे न? घर-घर जाएंगे? मतदाता को जगाएंगे, सुबह-सुबह मतदान कराएंगे। अच्छा मेरा एक और काम है, वो भी करना है। आप घर-घर जाना और घर-घर जाकर कहना कि हमारे मोदी जी आए थे और मोदी जी ने परिवार के सभी को प्रणाम पहुंचाया है। मेरा प्रणाम पहुंचा देंगे? मेरा प्रणाम पहुंचा देंगे?

मेरे साथ बोलिए, भारत माता की, भारत माता की। जय श्री राम, जय श्री राम। जय-जय श्रीराम, जय-जय श्रीराम।

बहुत-बहुत धन्यवाद!

Explore More
শ্ৰী ৰাম জনমভূমি মন্দিৰৰ ধ্বজাৰোহণ উৎসৱত প্ৰধানমন্ত্ৰীৰ সম্বোধনৰ অসমীয়া অনুবাদ

Popular Speeches

শ্ৰী ৰাম জনমভূমি মন্দিৰৰ ধ্বজাৰোহণ উৎসৱত প্ৰধানমন্ত্ৰীৰ সম্বোধনৰ অসমীয়া অনুবাদ
Indian Railways creates history with first live heart transport on Vande Bharat Express

Media Coverage

Indian Railways creates history with first live heart transport on Vande Bharat Express
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Andhra Pradesh has the potential to become the growth engine of a developed India: PM Modi
August 01, 2026
Today's projects across aviation, clean energy, semiconductors and connectivity will contribute to the state's development: PM
On the very land where Alluri Sitarama Raju ji dedicated his life to the welfare of tribal communities; a new airport for Andhra Pradesh is being inaugurated today: PM
This airport serves as the runway for the growth of Andhra and North Andhra, It is a launchpad for a brighter future for the youth of Andhra: PM
It is imperative that Andhra Pradesh and the nation derive maximum benefit from the potential of our talented youth; To achieve this, our focus is currently on futuristic technology industries such as semiconductors, The foundation stone laying ceremony for the new semiconductor plant in Visakhapatnam marks a significant step in this direction: PM
Today, the nation is consistently bolstering its blue economy; Our vision is to develop this entire region as a Coastal Economic Corridor, With this objective in mind, our older ports from Visakhapatnam to Krishnapatnam are being modernized; Additionally, we are constructing new ports in Mulapeta and Ramayapatnam: PM

भारत माता की जय।

भारत माता की जय।

भारत माता की जय।

आंध्र प्रदेश के गवर्नर अब्दुल नज़ीर जी, गोवा के गवर्नर और इस धरती के संतान अशोक गजपति राजू जी, सीएम, मेरे मित्र चंद्रबाबू नायडू जी, डिप्टी सीएम भाई पवन कल्याण जी, मंत्रिमंडल में मेरे साथी युवा ऊर्जा से भरे हुए भाई राममोहन नायडू जी, चंद्रशेखर पेम्मसानी जी, भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा जी, राज्य सरकार के मंत्री भाई नारा लोकेश जी, उपस्थित अन्य जनप्रतिनिधिगण, देवियों और सज्जनों।

अंदरिकी नमस्कारम्!

साथियों,

आज का दिन आंध्र प्रदेश के विकास के लिए, स्वर्ण आंध्र के विजन के लिए ये बहुत अहम है। मुझे आज बहुत शुभ अवसर पर, एक शुभ मास में उत्तर आंध्र की इस पवित्र भूमि पर आने का सौभाग्य मिला है। मैं सबसे पहले भगवान श्री वराह लक्ष्मी नरसिंह स्वामी के चरणों में प्रणाम करता हूं। मैं श्री-कूर्मनाथ स्वामी और मां पैडितल्ली अम्मवारु को नमन करता हूं।

साथियों,

आज यहां करीब Eighteen Thousand Crore Rupees की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। एयरपोर्ट के साथ साथ ये प्रोजेक्ट्स आंध्र की रोड कनेक्टिविटी से भी जुड़े हैं। इनमें एनर्जी सिक्योरिटी से जुड़े प्रोजेक्ट्स भी हैं। ये विकास कार्य इस बात के प्रतीक हैं कि इस समय आंध्र किस स्पीड से आगे बढ़ रहा है। मैं आप सभी को इन प्रोजेक्ट्स की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।

साथियों,

आज का ये आयोजन नया इतिहास, नए record, इसे रचने का भी है। आज एक ओर विकास के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं, तो साथ ही धीमसा डांस का सांस्कृतिक record भी रचा गया है, और ये चंद्रबाबू की विशेषता है कि उन्होंने दो क्षितिजों को छुआ है। एक तरफ ऊंची आसमान को छूने वाली व्यवस्था एयरपोर्ट का निर्माण और दूसरी तरफ मेरे यहां के आदिवासी बहनों के द्वारा धीमसा नृत्य का विश्व रिकॉर्ड बनाना, मैं चंद्रबाबू के इस विजन को विशेषरूप से सराहना करता हूं।

Thirteen Thousand से ज्यादा आदिवासी बहनों और बेटियों की प्रस्तुति, उनका उत्साह, उनका अनुशासन और आदिवासी संस्कृति का गौरव, ये दृश्य वाकई अद्भुत था। इसमें देश की विविधता की झलक भी थी और पीढ़ी-दर-पीढ़ी सहेजकर रखी गई जनजातीय विरासत भी थी। मैं इस प्रस्तुति के लिए आप सभी का और विशेष रूप से मेरी आदिवासी बहनों और बेटियों का बहुत-बहुत अभिनंदन करता हूं।

साथियों,

ये धरती अल्लूरी सीताराम राजू की धरती है। अल्लूरी सीताराम राजू जी ने जिस धरती पर आदिवासी हितों के लिए अपना जीवन समर्पित किया, आज उसी धरती पर आंध्र प्रदेश के एक नए एयरपोर्ट की शुरुआत हो रही है। ये एयरपोर्ट आंध्र और उत्तर आंध्र की ग्रोथ का रन-वे है। ये आंध्र के युवाओं के बेहतर भविष्य का लॉंन्च पैड है। मैं आंध्र प्रदेश के लोगों को, देश के लोगों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

साथियों,

पहले जब एयरपोर्ट बनते थे, तो एयरपोर्ट के नाम एक ही परिवार के नाम पर चढ़ जाते थे, हमने इस परंपरा को बदला, हमने अयोध्या में एयरपोर्ट का नाम वाल्मीकि के नाम से जोड़ा, हमने पंजाब में संत रविदास जी के नाम से एयरपोर्ट का नाम जोड़ा।

और साथियों,

केंद्र की एनडीए सरकार ने ये निर्णय़ किया है कि इस नए एयरपोर्ट का नाम श्री अल्लूरी सीताराम राजू के नाम पर होगा। आंध्र प्रदेश का जो भी नागरिक, इस एयरपोर्ट से यात्रा करेगा, देश और दुनिया का जो भी नागरिक इस एयरपोर्ट से यात्रा करेगा, उसे अल्लूरी सीताराम राजू जी के नाम से जनसेवा और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा मिलेगी।

साथियों,

बीते twelve years में देश के एविएशन सेक्टर ने असाधारण प्रगति की है। 2014 तक देश में केवल Seventy Four एयरपोर्ट ऑपरेशनल थे। आज ये संख्या One Hundred Sixty Six है। एक समय था जब हवाई उड़ानें सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित थीं। NDA सरकार में आज छोटे शहरे के साधारण लोग भी फ्लाइट्स से आ-जा रहे हैं। Twelve years में सिर्फ एयरपोर्ट की संख्या ही नहीं बढ़ी है, हमारी उड़ान योजना के काऱण आज गरीब परिवार के लोगों को भी जहाज में बैठने का अवसर मिल रहा है। इस योजना ने गरीब से गरीब को अपना सपना पूरा करने में मदद की है। कुछ दिन पहले ही सरकार ने उड़ान योजना के दूसरे फेज की शुरुआत की है। इस पर भी Twenty Nine Thousand करोड़ रुपीज खर्च किए जाएंगे।

साथियों,

एविएशन सेक्टर में देश ने एक और बड़ा माइलस्टोन हासिल किया है। कुछ ही दिन पहले काशी में जिस स्पोक एयरपोर्ट मॉडल का शुभारंभ हुआ, आज वही मॉडल पंजाब के अमृतसर तक पहुँच गया है। इससे अमृतसर से Twenty Five से ज्यादा इंटरनेशनल डेस्टिनेशन जुड़ जाएंगे। मैं इस उपलब्धि के लिए आंध्र की इस धरती से पंजाब के लोगों को भी बधाई देता हूँ।

साथियों,

हमारे आंध्र प्रदेश के पास हमेशा से विकसित भारत का ग्रोथ इंजन बनने का सामर्थ्य रहा है। आंध्र प्रदेश के विकास के लिए हमारे प्रयास डबल इंजन की स्पीड से आगे बढ़ें, इसके लिए मैंने आंध्र के लोगों से डबल इंजन सरकार का आशीर्वाद मांगा था और आज चंद्रबाबू नायडू जी के नेतृत्व में, पवन कल्याण जी के नेतृत्व में NDA की पूरी टीम आंध्र प्रदेश के लिए डबल स्पीड से काम कर रही है।

साथियों,

आज देश ब्लू इकोनॉमी को लगातार मजबूत कर रहा है। हमारा विज़न है कि ये पूरा क्षेत्र कोस्टल इकोनॉमिक कॉरिडोर के रूप में विकसित हो, इसी लक्ष्य के साथ विशाखापट्टनम से कृष्णापट्टनम तक हमारे पुराने पोर्ट्स को आधुनिक रूप दिया जा रहा है। इसके अलावा मुलापेटा और रामायापट्टनम में हम नए पोर्ट्स भी बना रहे हैं।

साथियों,

पोर्ट डेवलपमेंट के साथ-साथ पूरे आंध्र में हाइवे और एक्सप्रेसवे का नेटवर्क तैयार हो रहा है। विशाखापट्टनम-रायपुर एक्सप्रेसवे जैसे प्रोजेक्ट इस पूरे क्षेत्र को रफ्तार दे रहे हैं।

साथियों,

ये पूरा रीजन देश के बड़े औद्योगिक केंद्रों से आसानी से जुड़े इसके लिए आज आंध्र प्रदेश में करीब one lakh crore रुपीज की रेलवे परियोजनाओं पर काम चल रहा है। राज्य के पूरे रेल नेटवर्क का electrification हो चुका है। यहां Seventy से ज्यादा रेलवे स्टेशनों को भी आधुनिक बनाया जा रहा है।

साथियों,

आज इस क्षेत्र के विकास में पीएम गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान भी बड़ी भूमिका निभा रहा है। पीएम गति शक्ति के माध्यम से इस पूरे क्षेत्र में रेल, पोर्ट और एयरपोर्ट को एक साथ जोड़ा जा रहा है। जब यहां ये आधुनिक लॉजिस्टिक्स नेटवर्क तैयार हो जाएगा, तो उद्योगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, किसानों को फायदा होगा और Ease of Doing Business भी बढ़ेगा।

साथियों,

आंध्र प्रदेश हमेशा भविष्य की सोच रखने वाला प्रदेश रहा है। सॉफ्टवेयर, IT और टेक सेक्टर में आंध्र के युवाओं ने पूरी दुनिया में अपना डंका बजाया है। और इसीलिए, सरकार यहां के टैलेंट को, आंध्र प्रदेश की डेवलपमेंट पावर से जोड़ना चाहती है। हमारे टैलेंटेड युवाओं की प्रतिभा का लाभ आंध्र प्रदेश और देश को ज्यादा से ज्यादा मिले, ये बहुत आवश्यक है। इसके लिए हमारा फोकस अब सेमीकंडक्टर जैसी futuristic टेक इंडस्ट्री पर है। विशाखापट्टनम में नए सेमीकंडक्टर प्लांट का शिलान्यास, इसी दिशा में एक बहुत बड़ा कदम है। चंद्रबाबू के नेतृत्व में हमारा आंध्र अब सॉफ्टवेयर के साथ-साथ manufacturing का भी हब बनेगा। इससे आंध्र में futuristic jobs तैयार होगी, टेक इंडस्ट्रीज़ के लिए नया वातावरण तैयार होगा।

साथियों,

वर्ल्ड इकोनॉमी में कहीं भी, किसी भी ग्रोथ सेंटर का निर्माण सिर्फ एक फैक्ट्री से नहीं हो सकता, उसके लिए एक पूरे इकोसिस्टम की जरूरत होती है। आज आंध्र प्रदेश में हम ग्रोथ का वही इकोसिस्टम तैयार कर रहे हैं। चंद्रबाबू नायडू जी व्यक्तिगत स्तर पर दिन-रात मेहनत करते हैं। इसी का परिणाम है, आज दुनिया की कई बड़ी-बड़ी कंपनियां यहाँ निवेश करने के लिए आना चाहती हैं।

साथियों,

यहां सेमीकंडक्टर के साथ-साथ AI इन्फ्रा और डेटा सेंटर पर भी काम हो रहा है। Google ने भी यहां Fifteen Billion Dollars के AI और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर कैंपस की घोषणा की है। और भी कई ग्लोबल कंपनीज यहां नई संभावनाएं देख रही हैं। इसका बहुत बड़ा फायदा आंध्र प्रदेश के साथ-साथ देश के Youth को हो रहा है।

साथियों,

आंध्र की इंडस्ट्रियल ग्रोथ स्टोरी केवल डिजिटल टेक तक ही सीमित नहीं है। नक्कापल्ली में केंद्र सरकार बड़े फार्मा पार्क के लिए भी सहयोग दे रही है। इससे आंध्र प्रदेश, देश के एक बड़े फार्मा हब के रूप में भी विकसित होगा। ग्रीन एनर्जी की फील्ड में भी अकेले रायलसीमा क्षेत्र में Five Lakh Crore Rupees से ज्यादा का इनवेस्टमेंट हुआ है। मैं आज आंध्र प्रदेश के आप सभी लोगों को फिर विश्वास दिलाता हूं, हमारी सरकार ऐसी हर संभावनाओं को साकार करने के लिए दिन-रात, ये डबल इंजन सरकार काम करती रहेगी।

साथियों,

आज आंध्र प्रदेश में हर सेक्टर में किस स्पीड से काम हो रहा है, इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि पिछली 3 यात्राओं में ही मैंने Two Lakh Crore Rupees के प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ यहाँ किया है। मुझे खुशी है कि आंध्र की इस विकास यात्रा में ‘उत्तर आंध्र’ भी सशक्त हो रहा है। हम Visakhapatnam Economic Region, V.E.R को देश के बड़े औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य है, V.E.R एशिया का प्रमुख economic hub बने। ये एयरपोर्ट से लेकर सेमीकंडक्टर यूनिट तक इसी मिशन का हिस्सा है।

साथियों,

हमारी सरकार का मंत्र है- Investment से Employment, इसलिए सरकार ने अपनी तरफ से भी Investment बढ़ाया है और हम प्राइवेट सेक्टर को भी Investment के लिए प्रेरित कर रहे हैं। आप भी जानते हैं, जब Investment बढ़ता है, तो मैन्युफैक्चरिंग बढ़ती है, मैन्युफैक्चरिंग बढ़ती है, तो एक्सपोर्ट बढ़ता है, एक्सपोर्ट बढ़ता है, तो रोजगार के नए अवसर बनते हैं और रोजगार बढ़ता है, तो लोगों की आमदनी बढ़ती है, परिवारों की ज़िंदगी बेहतर होती है और आंध्र प्रदेश में हम यही होते देख रहे हैं।

साथियों,

मुझे पूरा विश्वास है, आज यहां जितने भी प्रोजेक्ट्स की शुरुआत हुई हैं, जिनकी नींव रखी गई हैं, वो सारे प्रोजेक्ट्स स्वर्ण आंध्रा और विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में बहुत बड़ा योगदान देंगे। चंद्रबाबू जी के नेतृत्व में आंध्र प्रदेश विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए एक बहुत बड़ा ऊर्जा स्रोत बन रहा है। मैं एक बार फिर इन सभी परियोजनाओं के लिए आंध्र प्रदेश के लोगों को बहुत-बहुत बधाई देता हूँ।

बहुत-बहुत धन्यवाद!

भारत माता की जय।

भारत माता की जय।

भारत माता की जय।

बहुत-बहुत धन्यवाद!