This election is about making Uttar Pradesh, Uttam Pradesh: Shri Modi
What have the UP government done to improve the law and order situation, questions PM Modi
BJP Government is committed to ensure employment opportunities for youth of Uttar Pradesh: Shri Modi
Our Government eliminated interview process for class III and IV jobs. This has drastically reduced corruption: PM
BJP would ensure protection of interests of small and medium traders in Uttar Pradesh: Shri Modi
BJP Government would also ensure CAG audit of all municipal corporations in the state and ensure transparency: PM
We’ve passed the Real Estate Bill that ensures protection of buyers: Shri Narendra Modi

भारत माता की जय। भारत माता की जय। मंच पर विराजमान मंत्री परिषद के साथी और यहां के लोकप्रिय सांसद श्रीमान वीके सिंह, केंद्र में मेरे मंत्री परिषद के साथी डा. महेशचंद्र जी शर्मा, भारतीय जनता पार्टी के महासचिव स्वतंत्र देव  सिंह जी, श्रीमान भूपेंद्र सिंह, श्रीमान चंद्रशेखर जी, श्रीमान आशू वर्मा जी, श्री सतेंद्र सिसोदिया जी, देवेंद्र सिंह, अजय शर्मा जी, बसंत त्यागी जी, धौलाना से उम्मीदवार रमेशचंद्र जी तोमर, साहिबाबाद से श्रीमान सुनील शर्मा, गाजियाबाद से श्रीमान अतुल गर्ग, लोनी से श्रीमान नंदकिशोर गुर्जर, मुरादनगर से श्रीमान अजित पाल त्यागी, मंच पर विराजमान श्रीमान राजा वर्मा जी, श्री अनिल खेरा जी, अजीत पाल जी, बलदेव राज शर्मा जी, मनोज गुप्ता जी, मनोज धामा जी, दिनेश गोयल जी संजय कश्यप जी, श्रीमान प्रसाद जी, श्रीमान केके शुक्ला जी, श्री मयंक गोयल जी, श्रीमति आशा शर्मा जी और विशाल संख्या में पधारे हुए गाजियाबाद के मेरे भाइयों और बहनों ।

मैं सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी की तरफ से आप सबसे क्षमा मांगना चाहता हूं। मैं देख रहा हूं कि मैदान के बाहर ये टीवी वालों के कारोबार के भी पीछे इतनी बड़ी संख्या में लोग खड़े हैं। मैदान छोटा पड़ गया। आप लोग अंदर आ नहीं पाए, इसलिए मैं सबसे पहले, आपको जो असुविधा हुई है, इसके लिए मैं, पार्टी की तरफ से क्षमा मांगता हूं। लेकिन साथ-साथ मैं ह्रदय से आपका अभिनंदन करता हूं। आपके इस हौसले का, आपके इस अनुशासन का, मैं तहेदिल से आप सबका, मैं देख रहा हूं, हजारों की तादात में लोग, वहां खड़े हैं, शायद वहां सुनाई देता है कि नहीं देता है, मैं जानता नहीं हूं, तो भी आप इतनी बड़ी संख्या में आशीर्वाद देने के लिए आए। मैं आपका बहुत-बहुत आभारी हूं। बहुत-बहुत आभारी हूं।

भाइयों बहनों।

ये चुनाव कौन विधायक बने कौन न बने, इसका निर्णय करने के लिए सिर्फ नहीं है। ये चुनाव किस दल की सरकार बने कि किस दल की न बने, सिर्फ उसका फैसला करने के लिए भी नहीं है। ये चुनाव 14 साल से उत्तर प्रदेश में जो विकास का वनवास है। उस विकास के वनवास को समाप्त करके, 14 साल के बाद फिर उत्तर प्रदेश में विकास की धारा बहाने का चुनाव है।

भाइयों बहनों।

ये चुनाव उत्तर प्रदेश का है कि नहीं है ...। ये चुनाव उत्तर प्रदेश का है कि नहीं है ...। ये चुनाव मुख्यमंत्री तय करने के लिए है कि नहीं है ...। ये उत्तर प्रदेश की सरकार बनाने के लिए है कि नहीं है ...। आप मुझे बताइए। यहां जितने भी लोग चुनाव प्रचार कर रहे हैं। उनलोगों ने अपने चुनाव प्रचार में, जो लोग सरकार में हैं, उनलोगों को 5 साल के काम का हिसाब देना चाहिए कि नहीं देना चाहिए ...। सपा वालों ने 5 सालों में क्या किया। इसका उत्तर देना चाहिए कि नहीं देना चाहिए ...। उत्तर प्रदेश में उत्तर नहीं देते हैं तो उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश कैसे बनाएंगे। ... उनकी जिम्मेदारी है। श्रीमान अखिलेश जी। आपने पिताजी का क्या किया? चाचाजी का क्या किया? बहुओं का, भतीजों का, भाइयों का क्या-क्या किया? वो तो उत्तर प्रदेश की जनता भलीभांति जानती है। समय की मांग की है। कि आप पिछले 5 वर्ष में उत्तर प्रदेश की जनता ने जिस आशा अरमान के साथ आपको लखनऊ में गद्दी पर बिठाया था। आप लोगों के बीच जाकरके हिसाब दीजिए। उत्तर दीजिए की जनता को जरा उत्तर दीजिए। लेकिन ये नहीं कर रहे हैं। ये जितने भी लोग यहां से आए हैं या बाहर से आएं हों। मोदी ने क्या-क्या किया? दिल्ली सरकार क्या कर रही है? मोदी ने ऐसा किया, मोदी ने वैसा किया। अरे जब 2019 का चुनाव आएगा तो मोदी सामने से आकरके हिसाब देगा, सामने से आकरके हिसाब देगा। अभी तो जिम्मेदारी आपकी है। आपने उत्तर प्रदेश की भलाई के लिए क्या काम किया?

भाइयों बहनों।

जब अखिलेश जी मुख्यमंत्री बने। मैं मुलायम सिंह जी का आदर करने वाला व्यक्ति रहा हूं। राम मनोहर लोहिया जी के विचारों का हम जैसे गरीब लोगों के मन पर एक प्रभाव रहा है। अखिलेश जी चुनकर के आए। हमें लगता था कि ये नौजवान है, कुछ पढ़ा-लिखा है। जरूर उत्तर प्रदेश में कुछ अच्छा करने का कोशिश करेगा। पांच साल के भीतर-भीतर आपने निराश करके रख दिया, उत्तर प्रदेश का विनाश करके रख दिया। यहां के लोग मुझे बताइए। आज उत्तर प्रदेश में सुरज ढलने के बाद कोई बहन-बेटी अकेली रास्ते पर निकल सकती है क्या ...। जरा खुलकर बताइए। निकल सकती है क्या ...। अगर कोई बहन-बेटी शाम को घर आने में देर हो गई तो मां-बाप परेशान हो जाते हैं कि नहीं हो जाते हैं ...। भाई को बाहर भेजते हैं कि नहीं भेजते हैं ...। देखो बेटा, बहन आनी बाकी है, चिंता करते हैं कि नहीं करते हैं ...। जिस राज्य में आपके रहते हुए, आपके परिवार में, इतनी महिलाओं को आपने नेता बनाया है। उसके बावजूद भी, क्या कारण है कि उत्तर प्रदेश की मां-बेटी सलामत नहीं है? शाम को अकेली घर से बाहर निकल नहीं पाती है। क्या कारण है? आठवी-नौवीं की बच्चियां इस बात के लिए परेशान हैं। स्कूल जाती हैं, सिरफिरे लड़के रास्ते में ऐसी भद्दी टोका टोकी करते हैं, बच्चियां स्कूल जाने से डरती हैं। ये हालात उत्तर प्रदेश के सामान्य जीवन में आपने पैदा किए हैं। और दुर्भाग्य ये है कि ये सामाजिक बुराई से ज्यादा, इस बुराई को आपकी पार्टी के नेताओं ने आश्रय देकर रखा है। गुंडों का पाल करके रखा है। उसी का कारण है कि उत्तर प्रदेश का ये हाल करके रखा है।

भाइयों बहनों।

अगर हिम्मत हो, नेक इरादे हो, तो आप उत्तर प्रदेश में अच्छी कानून व्यवस्था कर सकते हो। यही तो सरकार थी। यही तो मुलाजिम थे। यही तो दफ्तर थे। यही तो पुलिस वाले थे। लेकिन जब कल्याण सिंह को सेवा करने का मौका मिला, राजनाथ सिंह जी को सेवा करने का मौका मिला, भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्रियों को सेवा करने का अवसर मिला। ये सारे गुंडागर्दी करने वाले लोग या तो जेल में थे या तो सीधी लाइनों में चलने को मजबूर हो गए थे।

 

भाइयों बहनों।

उत्तर प्रदेश में सिर्फ आर्म्स एक्ट, हथियारों के गुनाहगारी में 40 हजार शिकायतें दर्ज हैं, 40 हजार। अगर आर्म्स एक्ट में 40 हजार शिकायत दर्ज हो। हर दिन बलात्कार, हत्या, बेहिसाब। मैंने अलीगढ़ की सभा में विस्तार से उसका ब्यौरा दिया।

... लेकिन भाइयों बहनों।

इनको कानून व्यवस्था में सुधार के लिए न चिंता है और न इनको जिम्मेदारी लगती है। कारण इसलिए है कि ये बदमाशी-बेईमानी करने में, उन्होंने अपने पार्टी के नेताओं को इलाके देकर के रखे हैं। उस इलाके का राजा, जो करना है, करते रहो। थाने वाले को मैंने बोल दिया है, तुम्हें कुछ करेगा नहीं। इसी का ये नतीजा है।

भाइयों बहनों।

आप मुझे बताइए। उत्तर प्रदेश में कोई भी नौजवान कितना ही तेज रहा हो, कितने ही अच्छे मार्क्स लाया हो, टॉप रहा हो, खेलकूद में अच्छा भी हो, उसको नौकरी मिलेगी, उसकी गारंटी है क्या ...? नौकरी मिलेगी, उसकी गारंटी है क्या ...? उसका कारण क्या ...? क्यों नौकरी नहीं दी जाती है? योग्यता होने के बाद भी क्यों नौकरी नहीं दी जाती है? उसका हक है तो भी नौकरी क्यों नहीं दी जाती है? उसका कारण है। उन्होंने राजनीति को, सरकार को, शासन को, गवर्नेंस को, जातिवाद के जहर से भर दिया है। उसके कारण उत्तर प्रदेश के नौजवान, जिनका हक है वो हक छीन लिया गया है। मैं आज यहां गाजियाबाद की धरती से पूरे उत्तर प्रदेश के नौजवानों को एक विश्वास देना चाहता हूं, आश्वासन देना चाहता हूं। उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने अपने चुनाव घोषणा पत्र में घोषणा की है। ... और भारतीय जनता पार्टी का घोषणा पत्र नहीं होता है, वो संकल्प पत्र होता है संकल्प पत्र।

भारतीय जनता पार्टी ने अपने संकल्प पत्र में कहा है कि उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार बनने के बाद तुरंत नौकरियों में जो घोटाले हुए हैं, हकदार के साथ जो अन्याय हुआ है, उसकी जांच की जाएगी। ... और जिसका हक बनता है, उनको नौकरी पर लगाया जाएगा। ये हमने कहा है।

भाइयों बहनों।

आपने मुझे प्रधानमंत्री बनाया है। उत्तर प्रदेश ने मुझे संसद में भेजा है। उत्तर प्रदेश के नौजवानों को न्याय दिलाने के लिए जैसे ही भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। मैं नौजवानों के हित में काम कराके रहूंगा। ये मेरा वादा आपको है।

भाइयों बहनों।

आपको जानकरके खुशी होगी जब केंद्र में आपने मुझे जिम्मेदारी दी। प्रधानमंत्री के रूप में आपने मुझे काम दिया। और मैंने देखा कि इस देश को किसी ने जो सबसे ज्यादा बर्बाद किया है तो वो भ्रष्टाचार ने दीमक की तरह देश को तबाह कर दिया है। इस भ्रष्टाचार से देश को मुक्ति दिलानी चाहिए कि नहीं दिलानी चाहिए ...। ये भ्रष्टाचार जाना चाहिए कि नहीं जाना चाहिए। किसी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ना चाहिए कि नहीं लड़ना चाहिए ...। आप मुझे बताइए। उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार चालू रहेगा और मैं दिल्ली में बैठकरके भ्रष्टाचार हटाना चाहूंगा तो भ्रष्टाचार जाएगा क्या ...। जाएगा क्या ...। तो उत्तर प्रदेश से भी भ्रष्टाचार हटाना पड़ेगा ना ...। तो जिनके कारण भ्रष्टाचार आता है, उनको भी तो हटाना पड़ेगा कि नहीं हटाना पड़ेगा ...। तो ये सरकार को हटाओगे कि नहीं हटाओगे ...।

भाइयों बहनों।

जब तक ऐसी सरकारों को सजा नहीं दोगे। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई पूरी नहीं होगी। और इसलिए भ्रष्टाचार के खिलाफ जो मेरी लड़ाई है, उसमें मुझे उत्तर प्रदेश का साथ चाहिए। उत्तर प्रदेश का आशीर्वाद चाहिए।

केंद्र में जब मैंने प्रधानमंत्री के रूप में जिम्मेदारी ली। मैंने देखा कि सरकार में सबसे ज्यादा नौकरी करने वाले लोग वर्ग तीन और चार के होते हैं। मध्यम वर्ग परिवार से होते हैं। गरीब परिवार से होते हैं। दलित समाज से होते हैं। पिछड़े समाज से होते हैं। महिलाएं होती है।  

लेकिन भाइयों बहनों।

उसके ऊपर तो बहुत कम लोग होते हैं नौकरी में। सबसे ज्यादा वर्ग तीन और चार में होते हैं। लाखों की तादात में होते हैं। उनकी 100 लोगों की जगह के लिए अगर विज्ञापन आता है तो हजारों लोग आवेदन करते हैं। लिखित एक्जाम में हजारों लोग पास हो जाते हैं। फिर इंटरव्यू चलता है। इंटरव्यू कैसे चलता है? जैसे भेड़ बकरियों को धक्का मार मारके निकालते हैं ना। एक आया, इंटरव्यू वाले बैठे, चेहरा देखा, अच्छा आगे जाओ। नाम पूछ लिया, आगे जाओ। गांव पूछ लिया, आगे जाओ। ...30 सेकेंड। एक नौजवान को 30 सेकेंड मिलता है। अभी तक मुझे समझ नहीं आता है। दुनिया में ऐसा कौन सा विज्ञान है, ऐसा कौन सा तीसरी नजर है कि 30 सेकेंड में पता चल जाता है कि ये नौकरी में रखने जैसा है कि नहीं रखने जैसा है ...। ये पोलपपोल था कि नहीं था ...। ये भ्रष्टाचार का खजाना खोलने का रास्ता था कि नहीं था ...। ये बेईमानी थी कि नहीं थी ...। जो इंटरव्यू देने जाता था। उसको जब इंटरव्यू कॉल आता था तो वो घूमता था कि यार किसी नेता जी से पहचान करा दो ताकि मेरा काम हो जाए। पहचान ढूंढता था, पहचान। पहचान पहचान नहीं होती थी, वो काले धन का कारोबार होता था। भ्रष्टाचार होता था। 50 हजार लाओगे तो ये दूंगा, 20 हजार लाओगे तो ये दूंगा, दो लाख दोगे तो ये दूंगा। ये चलता था कि नहीं चलता था ...।

भाइयों बहनों।

गरीब मां अपने गहने बेचकरके बेटे को नौकरी दिलवाने के लिए भ्रष्टाचार में पैसे देने के लिए मजबूर होती थी। गरीब किसान अपने बेटे को पट्टे वाली नौकरी मिल जाए, ड्राइवर की नौकरी मिल जाए। इसलिए खेती जमीन गिरवी रखकर के भ्रष्टाचार के लिए पैसे देता था ताकि एकाध बच्चे को सरकार में जगह मिल जाए। हमने आकरके निर्णय लिया कि लिखित परीक्षा में जो पास होंगे, उनका एक्जाम कंप्यूटर लेगा। कंप्यूटर तय करेगा कि ज्यादा मार्क्स वाले कौन लोग है। कोई इंटरव्यू नहीं लेगा, किसी को बुलाया नहीं जाएगा। किसी की पहचान की जरूरत नहीं पड़ेगी। कंप्यूटर तय करेगा, पहले जो सौ होंगे, उनको नौकरी मिल जाएगी। उसके घर चिट्ठी चली जाएगी। भ्रष्टाचार गया कि नहीं गया ...। भ्रष्टाचार जा सकता है कि नहीं जा सकता है ...। हमने हिन्दुस्तान के सभी राज्यों को लिखा कि जो काम हमने किया है, आप भी राज्य में लागू करो। आज मुझे दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि उत्तर प्रदेश का मैं सांसद हूं। उत्तर प्रदेश ने मुझे प्रधानमंत्री बनाया। लेकिन उत्तर प्रदेश की सरकार ने मेरी बात मानी नहीं। वो कागज को फाइल में बंद करके रख दिया क्योंकि अगर इंटरव्यू बंद हो जाएंगे तो अपने पराए का खेल नहीं होगा। नोटों के थप्पे नहीं आएंगे। बेईमानों को संभालने की व्यवस्था नहीं होगी।

और इसलिए भाइयों बहनों।

आप मुझे बताइए। भ्रष्टाचार को रोकने के अनेक तरीके हैं। लेकिन आंख मूंद करके उत्तर प्रदेश की सरकार बैठी हुई है। इसलिए मैं कहने आया हूं भाइयों बहनों। उत्तर प्रदेश हिन्दुस्तान का उत्तम प्रदेश बन सकता है। अगर सही सरकार चुनी जाए तो ...। इनसे उत्तर मांगा जाए। मैं लगातार उनके भाषण सुन रहा हूं।

भाइयों बहनों।

दिल्ली सरकार को गालियां देकरके, मोदी पर जितनी गालियां दे सकते हो तो देते रहो। अगर 10 मिनट मुझे गाली देते हो, दे दो। लेकिन 5 मिनट तो अपना हिसाब दे दो भई। इतना तो कर दो। मैं आपको हिसाब देने को तैयार हूं। हम कैसे काम कर रहे हैं भाइयों। हमने कहा था। गरीब माताओं को मुफ्त में गैस चूल्हा देंगे। कहा था कि नहीं कहा था ...।

भाइयों बहनों। अभी तो मेरी सरकार को आधा टाइम अभी अभी हुआ है। अब तक 1 करोड़ 80 लाख गरीब परिवारों में गैस का चूल्हा कनेक्शन पहुंच गया। कौन कहता है कि काम नहीं होता है?

भाइयों बहनों।

आप मुझे बताइए। पूरे उत्तर प्रदेश में छोट-छोटे जो व्यापारी हैं, उनको किसी न किसी केस में फंसाया जाता है कि नहीं फंसाया जाता है ...। उनको दबाने के लिए पुलिस का डंडा चलाया जाता है कि नहीं है ...। छोटे व्यापारियों का क्या गुनाह है? मैं इन छोटे व्यापारियों को कहना चाहता हूं, आपकी सुरक्षा हमारी सरकार बनते ही, सामान्य मानविकी सुरक्षा में, आपको भी उतना ही हक मिलेगा। ये मैं वादा करने आया हूं।

भाइयों बहनों।

ये गाजियाबाद, इस ऑथरिटी का ऑडिट होना चाहिए कि नहीं होना चाहिए ...। आप मुझे बताइए। क्या खर्चा हुआ? कहां हुआ? किसने किया? ये उत्तर प्रदेश सरकार है। राज्यपाल ने चिट्ठियां लिखी। भारत सरकार ने कहा। उसके बाद भी उत्तर प्रदेश सरकार कहती हैं कि गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का हम सीएजी से ऑडिट नहीं करवाएंगे। दाल में कुछ काला है, जमीनों का घोटाला है, गंदा कारोबार है, बेईमानी पूर बहार है। और इसीलिए...। इसीलिए सीएजी से ऑडिट कराना नहीं चाहते।

गाजियाबाद के मेरे भाइयों बहनों आप हमें बताइए।

आपका हक है कि नहीं है कि आपके पैसे का हिसाब हो ...। आपका हक है कि नहीं है कि आपके पैसे का ऑडिट हो ...। आपको पता होना चाहिए कि नहीं होना चाहिए ...। क्या हुआ? क्या नहीं हुआ? उन्होंने सीएजी से ऑडिट कराने से इनकार कर दिया है। मैं आज आपको कहने आया हूं।उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार बनने के बाद के तुरंत बाद, उत्तर प्रदेश में जितनी डवलपमेंट ऑथरिटी है, गाजियाबाद समेत उनका सीएजी से ऑडिट करवाने का कानून पास करेंगे और उसको करवा के रहेंगे।

आप मुझे बताइए।

एक मायावती के बड़े प्रिय अफसर थे। बड़े प्रिय अफसर थे। किस कारण प्रिय थे? हमें मालूम नहीं। और मुलायम सिंह जी अखिलेश जी चुनाव में उनके खिलाफ भाषण देते थे। जैसे ही उनकी सरकार बनी। उनको उनसे प्रेम हो गया और यहीं बिठा दिया। ये सीबीआई है, मोदी है। आज वो जेल में सड़ रहे हैं। ऐसे जितने चोर लुटेरे हैं। वो जेलों में जाने चाहिए कि नहीं चाहिए ...। आप मुझे बताइए। जाने चाहिए कि नहीं चाहिए ...।

भाइयों बहनों।

अगर ये करना है तो मुझे आपका आशीर्वाद चाहिए कि नहीं चाहिए ...। उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार चाहिए कि नहीं चाहिए ...। और इसलिए सारे उत्तर प्रदेश से मैं कहना चाहता हूं। विकास से वनवास से मुक्ति पानी है और विकास की यात्रा पर आगे बढ़ना है। और इसलिए भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत से विजय बनाना है। सपा हो या बसपा। ...और कांग्रेस ने तो पूरे देश को डुबोया भाइयों। पूरे देश को डुबोया। ...और वो भी डूब गए। ये अखिलेश इतने डरे हुए हैं, इतने डरे हुए हैं कि जो मिले, उसको गले लगा लेते हैं वर्ना कोई डूबती नाव में पैर रखता है क्या ...? डूबती नाव में कोई पैर रखता है क्या ...? उनको वो भी पसंद आ गई। कहीं बच जाएं। लेकिन मेहरबान आपने पांच साल ऐसा कारोबार किया है कि उत्तर प्रदेश की जनता आपको बचने नहीं देगी। उत्तर प्रदेश माताएं बहनें आपका हिसाब लेकर रहेगी। उत्तर प्रदेश का नौजवान अपना भविष्य खुद तय करेगा। आपके भरोसे रहने के लिए तैयार नहीं है।

और इसलिए भाइयो बहनों।

मैं आपसे कहने आया हूं। इन्होंने कैसा कारोबार चलाया है। मेरे किसान भाइयों बहनों। ये गाजियाबाद के अगल-बगल के गांवों में मेरे किसान भाई बहन रहते हैं। किसान भाइयों बहनों को, उनको आत्महत्या करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। बेईमान लोग उनकी जमीन छीन लेते हैं। किसानों की जमीन के लुटेरे राजनीतिक दल के नेता बनकर बैठे हुए हैं। ये किसानों के जमीनों के ठेकेदारों को, लुटने वालों को जेलों में भेजना चाहिए कि नहीं भेजना चाहिए ...। जिन-जिन किसानों की, गरीब आदमी की जमीन हड़प कर गए हैं। वो जमीन वापस लौटानी चाहिए कि नहीं लौटानी चाहिए ...। हमने तय किया है। ये जमीन माफिया के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही उनके खिलाफ स्पेशल टास्क फोर्स बनाया जाएगा। स्पेशल पुलिस का यूनिट बनाया जाएगा। और जमीन लूटने वालों से जमीन लेकरके, जिन गरीबों की, मध्यम वर्ग की जमीन लूट ली गई है, उनको वापस दिलाया जाएगा।

भाइयों बहनों।

ये हमारा गाजियाबाद, दिल्ली के पास में है। दूर नहीं है। आप मुझे कहिए कि बड़े शहर जैसा इसका विकास संभव था कि नहीं था ...। था कि नहीं था ...। दिल्ली में जिनको घर चाहिए वो बेचारा गाजियाबाद नोएडा की तरफ आता है। बिल्डरों ने क्या करके रखा है? पैसा ले लो, दो साल चार साल, मकान बन रहा है, बन रहा है, बन रहा है। मकान मिल ही नहीं रहा है। और बन गया तो किसी और बेच दिया अगर ज्यादा पैसा मिल गया। सामान्य मानवी, जिंदगीभर की कमाई बचाकर के एक छोटा सा फ्लैट खरीदना चाहता है, अपना घर बनाना चाहता है। लेकिन ये लॉबी जिनको राज्यों के अठंग राजनेताओं की मदद मिलती है। तो ये बिल्डर, मध्यम वर्गीय लोग जो पेट काटकर मकान बनाना चाहते हैं, उनको लूट लेते हैं। उनके हक के पैसे नहीं देते हैं। मकान नहीं देते हैं, जिस प्रकार का नक्शा कागज दिखाया, वैसा मकान बनाते नहीं है, उससे भी छोटा बनाकरके दे देते हैं। हर प्रकार से बेईमानी करते हैं।

भाइयों बहनों।

ये पीड़ा कोई आज की नहीं है। तीन चार दशक से समस्या है। ये दिल्ली में बैठी हुई केंद्र सरकार की जिम्मेदारी थी, वो कानून बनाए। कानून बनाकरके मध्यम वर्गीय लोग जो मकान बनाना चाहते हैं, ये बिल्डर लोग लूटते हैं, उनसे रक्षा दी जाए। आज मैं उत्तर प्रदेश की जनता को हिसाब दे रहा हूं। हमने वो कानून बना दिया। रियल स्टेट का कानून बना दिया। और आज किसी भी सामान्य नागरिक को इस प्रकार की धोखाधड़ी करने वाले बिल्डर हैं। मकान के नाम पर लूट नहीं सकते हैं। जो करार की गई है, वैसा मकान देना पड़ेगा। और नहीं देगा तो अगर शिकायत करेगा तो उसकी जिंदगी जेल में जाएगी भाइयों। ये काम हम करते हैं।

आप मुझे बताइए।

भारत सरकार ने फसल बीमा योजना लाई। दिल्ली में हमारी सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लाए। आप कल्पना कर सकते हैं। अगर बारिश हुई नहीं और जब आपको बुआई करनी थी, मौसम ने मदद नहीं की। बुआई नहीं हो पाई।  अगर बुआई नहीं हो पाई तो भी आपकी कितनी एकड़ जमीन है, और कितनी पैदावार हो सकती है, उसका हिसाब किताब लगाकरके, बुआई नहीं की है तो भी फसल बीमा का पैसा दिया जाएगा, ऐसा बीमा लाएं हैं। फसल काटने के बाद, फसल मानो अच्छी हो गई। ... और फसल काटने के बाद, खेत में फसल आपने खड़ी करके रखी है। ट्रैक्टर या ट्रक आने वाला है, बाजार में ले जाने की तैयारी है। ... और अचानक ओले गिर गए, बारिश आ गई। फसल खराब हो गई तो भी बीमा का पैसा मिलेगा। ऐसा बीमा देने का काम हमने किया है।

भाइयों बहनों।

ये फसल बीमा में हमने 2 प्रतिशत और 1.5 प्रतिशत का ही खर्चा किसान के जिम्मे लगाया है। और 98 प्रतिशत इसका भुगतान सरकार करेगी। किसान को 2 प्रतिशत या 1.5 प्रतिशत देना है। उसके बावजूद भी ये किसानों की दुश्मन उत्तर प्रदेश की सरकार अभी तक उत्तर प्रदेश में सिर्फ 14 प्रतिशत किसानों तक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना उन्होंने पहुंचाई। सिर्फ 14 प्रतिशत, अब भी 85 प्रतिशत किसान अभी भी उससे वंचित रखे गए हैं। जहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार है राजस्थान में 53 प्रतिशत किसानों का बीमा हो गया, महाराष्ट्र में करीब-करीब 50 प्रतिशत का हो गया, मध्य प्रदेश करीब-करीब 50 प्रतिशत हो गया है। ये उत्तर प्रदेश की सरकार देखिए किसानों के साथ कैसा अन्याय कर रही है। सिर्फ 14 फीसदी लोगों का उन्होंने बीमा लिया है।

भाइयों बहनों।

आप मुझे बताइए। मेरे गन्ना किसान 2014 के चुनाव में मैंने कहा था कि गन्ना किसानों का बकाया दिया जाएगा। 22 हजार करोड़ रुपए था। हमने आकर के सारी गतिविधि की। किसानों के खाते में सीधा बेनिफीट ट्रांसफर कर दिया। और 32 लाख किसानों को सीधा पैसा दिया। 98 प्रतिशत भुगतान हमने करवा दिया था। क्या कारण है कि उत्तर प्रदेश की सरकार आज भी जिन किसानों का भुगतान बाकी रहा है, इतनी जिम्मेदारी उठाने को तैयार नहीं है। मैं उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को बधाई देता हूं। दो महत्वपूर्ण संकल्प किए उन्होंने। मेरे किसान भाई, इसको समझे। ये उत्तर प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी का संकल्प है। मैं भी उत्तर प्रदेश का एमपी हूं। जैसे ही बीजेपी की सरकार बनेगी, पहले ही दिन, ये काम मैं करवा लूंगा। ये मैं आपको वादा करता हूं। एक काम उन्होंने कहा है कि जो छोटे किसान हैं, उन किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। जैसे ही उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। पहला काम, ये जिम्मेदारी मैं लेता हूं। जैसे ही सरकार बनेगी, पहला काम मैं उनसे करवा के रहूंगा। ये मैं आपको कहता हूं। ...और दूसरा काम, फसल बीमा के काम के लिए गांव-गांव लोग जाएंगे। सालभर के भीतर अधिक से अधिक किसान फसल बीमा लेकरके सुरक्षा कवच महसूस करे, इसका काम हम करेंगे।  

भाइयों बहनों।

मैं हैरान हूं। ये क्या समाजवाद है। मैं तो हैरान हूं जी।

...भाइयों बहनों।

ना मुझे उनकी समझवाद समझ आती है और न मुझे उनकी समाजवाद समझ में आती है। भारत सरकार गरीबों को दो टाइम अन्न मिले। इसके लिए पूरी तिजौरी खाली कर देती है। आपकी थाली में रुपए दो रुपए में गेहूं चावल मिले।

इसके लिए भारत सरकार एक-एक समय खाने के लिए गरीबों के लिए 25-25, 30-30 रुपए एक-एक व्यक्ति के पीछे भारत सरकार देती है ताकि गरीब भूखा सो ना जाए।

भाइयों बहनों।

उत्तर प्रदेश सरकार को, गरीबों को अनाज के लिए हमने कहा कि सूची दो। हम आपको 750 करोड़ अतिरिक्त देना चाहते हैं। ये सूची दे नहीं पाए। सूची दे नहीं पाए। क्योंकि वो जरा बैठते हैं कि वोट दिया था कि नहीं दिया था। अगर वोट दिया है तो सूची में नाम देंगे। अगर वोट देने वाले जाति का नहीं है तो सूची में नाम नहीं देंगे। ये खेल खेला गया भाइयों बहनों। ये पैसे पड़े हुए हैं। भारत सरकार पैसे देने को तैयार है लेकिन स्वार्थी राजनीति के कारण गरीब को दो टाइम खाना भी न मिले। उसके बाद भी उत्तर प्रदेश की सरकार को रत्तीभर तकलीफ नहीं हो रही है।

 

भाइयों बहनों।

व्यापारियों को आज मैं एक और विश्वास दिलाना चाहता हूं। पूरे हिन्दुस्तान के व्यापारियों को विश्वास दिलाना चाहता हूं। उत्तर प्रदेश के व्यापारियों को विश्वास दिलाना चाहता हूं। इस गाजियाबाद के व्यापारियों को विश्वास दिलाना चाहता हूं। कालेधन के खिलाफ मेरी लड़ाई है। लेकिन ये लड़ाई बड़े-बड़े लोगों के खिलाफ मेरी लड़ाई है। ये बड़े-बड़े बाबूओं ने जो जमा किया है ना, वो मुझे निकालना है। बड़े-बड़े पदों पर बैठकरके लूटा है, उसको निकालना है। ये गरीब व्यापारी, उसके खिलाफ मेरी सरकार का कोई एजेंडा नहीं है। निश्चित रहिए।

इसलिए भाइयों बहनों।

लेकिन बड़े-बड़े लोग जो बैठे हैं खा पीकरके उनसे तो निकलवा करके रहूंगा भाइयों। कितना ही बड़ा बाबू क्यों न हो, कितना बड़ा राजनेता क्यों न हो, कितना बड़ा मंत्री क्यों न हो? आपने देखा होगा। कर्नाटक में कांग्रेस के एक मंत्री के यहां से 150 करोड़ रुपए निकाल दिया 150 करोड़। बारी-बारी से और इसलिए ये व्यापारियों को गुमराह करने का जो खेल चल रहा है। आप चिंतामुक्त हो जाइए। हमने बताया कोई इनकम टैक्स अफसर को। कोई इनकम टैक्स अफसर जाएगा नहीं। अगर आपके मन में कोई शंका है। आप एसएमएस भेज दो, ईमेल भेज दो। वो रूबरू नहीं आएगा, वो ईमेल से जवाब देगा। और भी कुछ जानना है तो फिर से ईमेल लिखो। किसी को बुलाओगे नहीं। सौदा नहीं करोगे, कारोबार नहीं करोगे। ये काम किया है हमने जी। सामान्य मानवी को रक्षा देने के लिए मेरा काम हो रहा है।

इसलिए भाइयों बहनों।

आप मुझे बताइए। हमारा उत्तर प्रदेश सबसे ज्यादा गेहूं पैदा करता है। उत्तर प्रदेश का किसान देश का पेट भरने का काम करता है। गंगा यमुना की ये धरती, ऊपजाऊ धरती है। सबसे ज्यादा ऊपजाऊ धरती वाला प्रदेश है। लेकिन ये सरकार किसानों को न्याय देने के लिए तैयार नहीं है। सरकार को निर्धारित मूल्य पर अगर किसानों से गेहूं खरीदते हैं तो भारत सरकार वो खरीदने के लिए तैयार रहती है। राज्य सरकार को केवल व्यवस्था करनी होती है। पैसे भारत सरकार लगाती है। आज मुझे दुख के साथ कहना पड़ता है कि जो उत्तर प्रदेश का किसान सबसे ज्यादा गेहूं पैदा करता है। लेकिन यहां की सोई हुई राज्य सरकार, उत्तर प्रदेश का विनाश करने पर तुली हुई सरकार, भाई-भतीजेवाद में फंसी सरकार, जातिवाद- सम्प्रदाय में फंसी सरकार, वोट बैंक की राजनीति करने वाली सरकार, उसको उत्तर प्रदेश के किसानों की परवाह नहीं है। गेहूं सरकार को खरीदना चाहिए। पैसा भारत सरकार लगाने को तैयार है। आपको जानकर के हैरानी होगी। उत्तर प्रदेश सरकार उत्पादन का सिर्फ 3 प्रतिशत, 3 प्रतिशत खरीदती है। बाकी किसानों को उनके नसीब पर छोड़ दिया जाता है। सस्ते दाम पर अपनी मेहनत का गेहूं बेचकरके लौटना पड़ता है। बगल में हरियाणा 60 फीसदी तक खरीदी करता है। मध्य प्रदेश आधा गेहूं जो पैदा होता है, वो खरीद लेता है।

भाइयों बहनों।

भारतीय जनता पार्टी की सरकारें अगर खरीद सकती है तो आप सिर्फ केवल 3 प्रतिशत क्यों खरीदती है। क्योंकि उनको किसानों के भाग्य की चिंता नहीं है।

... और इसलिए भाइयों बहनों।

मैं आज ये भी वादा करने आया हूं। सरकार किसानों को सस्ते में उसका माल बेचने को मजबूर होने नहीं देगी। हमने e-NAM की योजना बनाई है। आज हिन्दुस्तान का कोई भी किसान अपने मोबाइल फोन से, टेक्नोलॉजी से, हिन्दुस्तान के किसी भी बाजार में अपना गेहूं बेच सकता है, अपना पैदावार बेच सकता है, जहां ज्यादा मिले, वहां बेच सकता है। पूरे देश में 500 मंडियां टेक्नोलॉजी के द्वारा बनाने की दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं। आधे से अधिक बना चुके हैं। आधी बाकी है। थोड़े समय में बनने वाली है। मेरे किसान का भाग्य बदलना, मेरे किसान को लाभ देना, उस दिशा में हम करना चाहते हैं।

भाइयों बहनों।

उत्तर प्रदेश हिन्दुस्तान का भाग्य बदलने की सबसे ताकत रखने वाला प्रदेश है। उत्तर प्रदेश की सेवा करने का हमें अवसर दीजिए। आप देखिए। कालेधन के खिलाफ जो मैंने लड़ाई छेड़ी है, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई छेड़ी है। कैसे-कैसे लोग परेशान हैं। इतने दिन हो गए, अभी भी देखो, जहां भी जाएं, वही बोलते रहते हैं। इनका कितना नुकसान हुआ होगा? आप अंदाज कर सकते हैं।

भाइयों बहनों।

गरीबों से जो लूटा हुआ है वो गरीबों को लौटाने का संकल्प लेकरके बैठा हुआ हूं। मैं किसी को छोड़ने वाला नहीं हूं। ये पैसा गरीबों का है। ये देश के सामान्य मानवी का है, ईमानदार नागरिक का है, मध्यम वर्गीय नागरिका का है, इस देश के भविष्य का है, ये रुपए मैं निकाल के रहूंगा। और गरीबों के काम आए, मध्यम वर्ग के काम आए, ईमानदार नागरिकों के काम आए। इसके लिए मै करने वाला हूं। इसके लिए मुझे आपके आशीर्वाद चाहिए।

भाइयों बहनों।

ये लड़ाई विकास और विनाश के बीच की लड़ाई है। उनलोगों का रास्ता आपने पांच साल देख लिए, विनाश का रास्ता है। हमारी सरकारें हिन्दुस्तानभर में देख लीजिए। हमारा विकास का रास्ता है। उत्तर प्रदेश के नौजवान चुने, उत्तर प्रदेश की माताएं बहनें चुने, उत्तर प्रदेश का किसान चुने। उत्तर प्रदेश का भाग्य बदलने के लिए चुनिए। ...और हमारा संकल्प है। किसान को सिंचाई की व्यवस्था मिले, बच्चों को पढ़ाई की व्यवस्था मिले, बुजुर्गों को दवाई की व्यवस्था मिले। नौजवानों को कमाई की व्यवस्था मिले। किसान को सिंचाई, बच्चों को पढ़ाई, युवा को कमाई, बुजुर्गों को दवाई, ये पूरा करने के लिए भारतीय जनता पार्टी को आप साथ दीजिए, सहयोग दीजिए। भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाइए।

... और भाइयों बहनों।

शहरी इलाका है, वर्किंग डे है। और ये जो हुजुम देख रहा हूं। बाहर खड़े लोग जो हिलने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक बार जो बाहर खड़े हैं, जरा जोर से भारत माता की जय बोलिए। भारत माता की जय। भारत माता की जय। भाइयों बहनों। मैं आपका बहुत-बहुत आभारी हूं। भारी मतदान कीजिए। भारतीय जनता पार्टी को विजय बनाइए। धन्यवाद।

Explore More
শ্ৰী ৰাম জনমভূমি মন্দিৰৰ ধ্বজাৰোহণ উৎসৱত প্ৰধানমন্ত্ৰীৰ সম্বোধনৰ অসমীয়া অনুবাদ

Popular Speeches

শ্ৰী ৰাম জনমভূমি মন্দিৰৰ ধ্বজাৰোহণ উৎসৱত প্ৰধানমন্ত্ৰীৰ সম্বোধনৰ অসমীয়া অনুবাদ
Boost to small exporters, MSMEs as govt removes Rs 10-lakh cap on courier trade

Media Coverage

Boost to small exporters, MSMEs as govt removes Rs 10-lakh cap on courier trade
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Corruption and appeasement politics of LDF and UDF harm Keralam’s culture and faith: PM Modi in Thiruvalla
April 04, 2026
If any group has benefited the most from NDA policies, it is women. Women empowerment is our priority, says PM Modi in Thiruvalla
The Sabarimala Railway Project will unlock new opportunities across the region, directly connecting Sabarimala with devotees: PM Modi
In Keralam, we will form the government, improve quality of life, and address the concerns of fishermen and local communities, says PM Modi
From April 16–18, Parliament will reconvene to deliberate on the Nari Shakti Vandan Act, aiming to ensure 33% women’s representation from 2029: PM

जय केरलम... जय केरलम...

जय विकसिता केरलम... जय विकसिता केरलम

केरलत्तिले एंडे प्रियप्पेट्टा….

सहोदरी सहोदरनमारे, एल्लावर्कम एंडे नमस्कारम।

सर्वप्रथम मैं भगवान श्रीवल्लभन के चरणों में प्रणाम करता हूं।

तिरुवल्ला की इस पवित्र धरती से मैं सबरीमला तीर्थ को, और स्वामी अय्यप्पा को भी प्रणाम करता हूं।

मैं सबसे पहले तो छोटी बिटिया को आशीर्वाद देता हूं जो बढ़िया चित्र बनाकर मुझे भेंट किया है। उधर भी एक नौजवान ने मेरी मां का चित्र मुझे दिया है। मैं इन सबका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। इस बेटी को आशीर्वाद देता हूं। मैं अपना भाषण शुरू करूं उससे पहले इस चुनाव में जो कैंडिडेट है उनसे आग्रह करता हूं कि कैंडिडेट सारे आगे आ जाएं। कैंडिडेट वहां खड़ें हो जाएं जरा। मैं एक दो मिनट जाकर के आता हूं आपके पास।

आज तिरुवल्ला में इतनी बड़ी संख्या में आप सबकी उपस्थिति...NDA पर आप लोगों का ये भरोसा... मेरी माताओं-बहनों का ये स्नेह और विश्वास...पूरे केरलम में आज ऐसा ही माहौल दिख रहा है। मुझे निकट से केरलम के चुनाव देखने का अवसर मिला है। मैं पहले भी आया हूं लेकिन इस बार हवा का रूख कुछ और है। लोगों का मिजाज कुछ और है। केरलम में अब सबसे बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। 9 अप्रैल को वोटिंग और 4 मई को दशकों के कुशासन का अंत की घोषणा....अब ये पक्का हो चुका है....LDF सरकार के जाने का काउंट डाउन शुरू हो चुका है...केरलम में पहली बार बीजेपी और NDA की सरकार आने वाली है।

इस चुनाव में केरलम का तो फायदा होने वाला है लेकिन मेरा एक निजी नुकसान होने वाला है। आपको लगता होगा ऐसी क्या बात है कि केरलम का फायदा होगा और मोदी का नुकसान होगा। जी मेरा व्यक्तिगत नुकसान होने वाला है। आपके मन में होता होगा क्या है बताऊं... बताऊं आपको। ऐसा है ये जो अनूप लड़ रहा है ना चुनाव आपके यहां.. ये पिछले पांच साल से मेरे साथ काम करता है। और देश भर में घूमकर के चीजें खोज कर के लाता है। यानि एक प्रकार से मेरा डेडिकेटेड साथी रहा है। एक प्रकार से ऐसे कामों के लिए वो मेरा बांया हाथ बन गया है। और कभी भी, शायद यहां भी कई लोगों को पता नहीं होगा कि अनूप मेरे साथ इतने सालों से है। कभी बोलता नही है और मैंने इसकी शक्तियों को जाना है। चूपचाप काम करना। अपने काम के लिए दिन रात जुटे रहना। मैंने ऐसा नौजवान मुझे मिला मेरा बहुत काम हो गया। लेकिन मैंने देखा कि जब केरलम को इस नौजवान की सेवाओं का फायदा होगा तो मैंने कहा मेरा भले ही नुकसान हो जाए लेकिन मैं आज अनूप को आपको सुपुर्द करने के लिए आया हूं।

एंडे सुहुर्तगले,

तिरुवल्ला केरलम में विकास के नए युग की शुरुआत का केंद्र बनकर उभरा है। मैं इस जनसमर्थन के लिए तिरुवल्ला की जनता का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं। तिरुवल्ला के लोगों का विश्वास हमारी सबसे बड़ी ताकत है। तिरुवल्लयिले जनंगलुडे विश्वासमाण्, यंगलुडे एट्टवुं वलिय शक्ति।

एंडे सुहुर्तगले,

अभी दो-तीन दिन पहले जब मैं दिल्ली में था...मेरी केरलम के बीजेपी कार्यकर्ताओं से फोन पर लंबी चर्चा हुई। मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में 5 हजार से ज्यादा शक्ति केंद्र, इतने छोटे केरलम में 5 हजार से ज्यादा शक्ति केंद्र में बीजेपी के एक लाख 25 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता मेरे साथ फोन पर जुड़े थे। और तीस-चालीस मिनट इस चर्चा में मैंने देखा, साफ दिखा कि केरलम की जनता ने LDF सरकार की विदाई पक्की कर ली है। इस चुनाव में मेहनत कर रहे सभी बीजेपी-एनडीए कार्यकर्ताओं की मैं हृदय से सराहना करता हूं, उनका बहुत-बहुत अभिनंदन करता हूं।

एंडे सुहुर्तगले,

मैं केरलम की ताकत को देख रहा हूं। अभी मेरा हेलीकॉप्टर जहां लैंड हुआ, हेलीपैड से यहां तक मैं आया, जितने लोग यहां हैं ना इससे ज्यादा लोगो वहां रोड शो में खड़े थे। मेरे लिए बड़ा सरप्राइज था... रोड शो का कार्यक्रम नहीं था, लेकिन पूरे रास्ते भर मैं देख रहा था। लोग ह्यूमन चेन की बात करते हैं लेफ्ट के लोग, आज यहां के लोगों ने ह्यूमल वॉल बनाकर के दिखा दिया।

एंडे सुहुर्तगले,

हमारे केरलम को ईश्वर ने अपार संसाधन और संभावनाएं दी हैं।
यहाँ समंदर में ब्लू इकोनॉमी के असीम अवसर हैं। यहाँ उद्योगों के लिए संभावनाएं हैं। पर्यटन के क्षेत्र में कितना बड़ा potential है। लेकिन फिर भी, केरलम विकास की दौड़ में बाकी राज्यों से लगातार पिछर रहा है..पिछरते-पिछरते जा रहा है।

एंडे सुहुर्तगले,

LDF-UDF की सरकारों ने कभी इस क्षेत्र की परवाह नहीं की।
यहाँ कनेक्टिंग रोड्स का हाल बेहाल है। मुझे आपके ही साथी बता रहे थे कि यहां कई बरसों से एक भी बड़ा पुल नहीं बना है। कोट्टयम में मेडिकल कॉलेज की हालत इतनी खराब है कि उसका वर्णन करना मुश्किल है। जहां बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर की ऐसी कमी हो, वहां आपकी क्वालिटी ऑफ लाइफ कैसी होगी, इसका अंदाजा हर कोई लगा सकता है।

एंडे सुहुर्तगले,

केरलम में कभी BJP सरकार नहीं रही। लेकिन, आप सब के आशीर्वाद से, देश की जनता-जनार्दन के आशीर्वाद से हम केंद्र सरकार के जरिए केरलम के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे। जब कांग्रेस दिल्ली में सत्ता में थी.. और एलडीएफ-यूडीएफ दोनों मिलकर के दिल्ली में सरकार चलाते थे, उस समय जो केरलम को मदद मिली.उसकी तुलना में NDA सरकार ने मोदी सरकार ने 5 गुना ज्यादा पैसा केरलम को भेजा है।

एंडे सुहुर्तगले,

बीजेपी-एनडीए को आपकी Ease of Living और क्वालिटी ऑफ लाइफ, दोनों की चिंता है। हमने पीएम आवास योजना के तहत गरीबों को पक्के घर दिये हैं। जल जीवन मिशन के तहत गांव-गांव पाइप से पानी पहुंचाने का काम हो रहा है। यहां रबर के किसान बड़ी संख्या में रहते हैं...केरलम के किसानों को हमने पीएम-किसान सम्मान निधि के जरिए Around thirteen thousand करोड़ रुपये की सहायता राशि सीधे उनके खातों में पहुंचाई है। इससे रबर के किसानों को भी मदद मिली है।

साथियों,

नॉर्थ-ईस्ट में ईसाई समाज की संख्या बहुत अधिक है। एक राज्य को छोड़कर के नॉर्थ-ईस्ट के सात राज्यों में एनडीए की सरकार है और वहां पिछले 50-60 साल में जो काम नही हुआ है वो हमने कर के दिखाया है। गोवा में ईसाई समाज निर्णायक है। गोवा के अंदर लगातार बिजेपी की एनडीए की सरकार है, गोवा विकास के नए ऊंचाइयों को छू रहा है।
केरलम में भी NDA सरकार बनेगी तो विकास की नई ऊंचाइयों को पाएंगे, स्थानीय किसानों और फिशरमेन की हर समस्या का हम समाधान करेंगे।

एंडे सुहुर्तगले,

केंद्र की NDA सरकार ही केरलम में आधुनिक इनफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाओं पर ज़ोर दे रही है। हम यहाँ नेशनल हाइवेज बनाने को गति दे रहे हैं। रेलवे इनफ्रास्ट्रक्चर का विकास किया गया है। यहाँ रेलवे लाइनों की डबलिंग का काम भी पूरा हो गया है। कोट्यम से अब हाइस्पीड आधुनिक वंदेभारत ट्रेन भी चलाई जा रही है।

एंडे सुहुर्तगले,

यहां सबरीमला रेलवे प्रोजेक्ट इस क्षेत्र में नई संभावनाओं को खोल सकता है। इससे सबरीमला तक सीधी कनेक्टिविटी बनेगी। श्रद्धालुओं की यात्रा आसान होगी... स्थानीय व्यापार को नई गति मिलेगी...और मेरे नौजवान मित्रों को मेरे युवा साथियों के लिए रोजगार के नए-नए रास्ते खुलेंगे। लेकिन साथियों, आपको ये बात हमेशा याद रखनी है। यहां प्रदेश सरकार ने इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने की जगह उसको लटकाए रखा! तिरुवल्ला को इसका बहुत बड़ा नुकसान हो रहा है। जब बीजेपी की डबल इंजन सरकार आएगी, तो ऐसी सभी रुकावटें हटेंगी। और ये मोदी की गारंटी है। NDA की राज्य सरकार में केरलम तेज गति से विकास की राह पर आगे बढ़ेगा।
एनडीए सरकारिनु कीड़िल केरलम
कसनत्तिन्टे पातयिल अतिवेगम मुन्नेरुम।

एंडे सुहुर्तगले,

NDA की नीतियों का सबसे बड़ा लाभ अगर किसी वर्ग को होता है, तो वो मेरी माताएं-बहने महिलाओं को होता है। महिलाओं का सशक्तिकरण, महिलाओं का प्रतिनिधित्व....ये हमारी प्राथमिकता है। हमने महिलाओं के जीवन से जुड़ी हर समस्या के समाधान का प्रयास किया है। हमने घर घर शौचालय बनवाए, जनधन खाते खुलवाए, महिलाओं के नाम उनके घर महिलाओं के नाम पर बनवाए...मुद्रा लोन के जरिए अपना कारोबार शुरू करने वालों में भी बड़ी हिस्सेदारी महिलाओं की है। उनको बैंक से पैसा मिला है। हम वूमन सेल्फ हेल्प ग्रुप्स को भी लाखों करोड़ रुपए की मदद दे रहे हैं। लखपति दीदी का अभियान सफलतापूर्वक आगे बढ़ा रहे हैं। पहले मैंने तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा था। देश में तीन करोड़ लखपति दीदी बन चुकी अब मैंने और नाइनटीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है। केरलम में बीजेपी सरकार आएगी, तो यहाँ भी डबल इंजन सरकार का सबसे बड़ा लाभ मेरी माताओं, बहनों को, बेटियों को, महिलाओं को मिलने वाला है। आपने देखा होगा, अभी हमने एक बड़ा कार्यक्रम शुरू किया है। भविष्य में माताओ-बहनों को कैंसर ना हो, इसलिए 13-14 साल की बच्चियों को उनकी जांच करके वैक्सीन लेने की योजना है। ये भविष्य में हमारी माताओ-बहनों को, ये बटियां जब बड़ी हो जाएंगी, वो कैंसर से बच पाएगी। इतना बड़ा काम आज देश की बेटियों के लिए, महिलाओं के लिए, माताओं के लिए एनडीए-भाजपा सरकार कर रही है।

एंडे सुहुर्तगले,

ये हमारी ही सरकार है जिसने लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को thirty three percent reservation दिया है। और आप सभी की जानकारी में है कि बजट सत्र का हमने पूर्णाहुति करने वी बजाए उसका विस्तार किया है। तीन दिन के लिए 16-17 और 18 अप्रैल को संसद फिर से मिलने वाली है। आपको पता है क्यों मिलने वाली है। जो कानून हमने पारित किया है। 33 पर्सेंट महिलाओं के लिए 2029 में लोकसबा के चुनाव से इसका लाभ मिलना शुरू हो जाए। 33 पर्सेंट बहनें पार्लियामेंट में आकर बैठे। इसके लिए कानून बनाने की जरूरत है। जैसे पार्लियामेंट ने सर्वसम्मति से महिला आरक्षण बिल पास किया था बैसे ही 16-17 -18 को दो काम करने हैं। केरल हो तमिलनाडु हो और बाकी राज्य हो, जिन्होंने जनसंख्या नियंत्रण में अच्छा काम किया है, लोग झूठ फैला रहे हैं कि जनसंख्या कम हो रही हैं तो सीटें कम हो जाएगी। हम इस बार पार्लियामेंट में पक्का करना चाहते हैं कि पार्लियामेंट में कानून में ठप्पा लगाना चाहते हैं कि केरल हो, तमलनाडु हो, कर्नाटक हो, आंध्र हो, गोवा हो, तेलंगाना हो कहीं पर भी लोकसभा की सीटें कम ना हो, इसका ठप्पा लगाने के लिए और दूसरा महिलाओं के लिए जो सीटें होंगी वो अतिरिक्त सीटें बढ़ जाएं इतना बड़ा फायदा हमारे दक्षिण भारत के राज्य को मिले इसके लिए हम कानून संशोधन के लिए हम सत्र बुला रहे हैं। हमने कांग्रेस के लोगों को मीटिंग के लिए बुलाया। हम आशा करते हैं कि वो हमारी बात मानकर के आएंगे।

हमने इंडिया एलायंस के मित्रों से बात की है। आप ही लोगों को बताइए, कांग्रेस के लोगो को बताइए, एलडीएफ के लोगों को बताएं कि महिलाओं के अधिकार ये कानून निर्विरोध पास होना चाहिए। ये उन से वादा लीजिए आपलोग । और में उनसे भी प्रार्थना करता हूं कि मेरी माताओं-बहनों का ये हक 40 सालों से लटका हुआ है। अब 2029 के चुनाव में फिर से लटकना नहीं चाहिए। इसलिए मैं सभी राजनीतिक दलों पर देश की माताएं-बहनें दबाव डालें। सब संसद में आएं और इस कानून को पारित करें। महिला जनप्रतिनिधियों की संख्या इस विषय को देखते हुए नारीशक्ति वंदन कानून में संशोधन किया जाएगा। ये आवश्यक है कि ये संशोधन सर्वसम्मति से पास हो ताकि साल 2029 में होने वाले चुनाव में ही इसका लाभ हमारी माताओं -बहनों को मिलना शुरू हो जाए। मैं सभी दलों से आग्रह करूंगा कि ये नारीशक्ति से हित से जुड़ा काम है, इसलिए खुले मन से, कोई भी राजनीतिक हिसाब किए बिना पूर्ण समर्थन कर के माताओं-बहनों का विश्वास जीतने में आप भी भागीदान बनिए।

एंडे सुहुर्तगले,

आज केरलम में युवाओं का पलायन सबसे बड़ी चिंता बन चुका है। केरलम में रोजगार के लिए यहाँ इंडस्ट्री लगाने की जरूरत है। रोजगार के लिए जरूरी है कि, यहाँ service sector बढ़े। start-ups को जगह मिले, skill को सही value मिले। लेकिन इन सबके आगे केरलम में सबसे बडी दीवार है- करप्शन और कम्यूनलिज्म। जब यहां करप्शन और कम्यूनलिज्म की दीवार टूटेगी, तभी केरलम का विकास होगा। और इसके लिए आपको LDF-UDF दोनों को हराना होगा।

एंडे सुहुर्तगले,

रोजगार की तलाश में यहाँ से लाखों युवा विदेशों में भी गए हैं। NRI के तौर पर भी वो केरलम की सेवा करते हैं। यहाँ अपनी आय का बड़ा हिस्सा remittance के तौर पर भेजते हैं। इसी का परिणाम है, ये क्षेत्र बैंकिंग कैपिटल बनकर उभरा है। लेकिन कांग्रेस ने आपके और आपके संबंधियों के खिलाफ एक बहुत खतरनाक काम किया है। मैं विस्तार से आपको ये बात बताना चाहता

एंडे सुहुर्तगले,

वेस्ट एशिया के युद्ध संकट ने कांग्रेस और उसके साथी दलों के मंसूबों को एक्सपोज कर दिया है। आज पूरा देश देख रहा है... खाड़ी के देशों में कैसे हालात बने हुये हैं। और वहां हमारे लाखों लोग केरल के मेरे भाई-बहन वहां काम कर रहे हैं। लेकिन कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता जानबूझकर ऐसे बयान देते हैं... ऐसे बयान देते हैं... जिनसे वेस्ट एशिया में रहने वाले भारतीयों की सुरक्षा खतरे में पड़ जाए ! वहां के लोगों को बीच में अविश्वास पैदा हो जाए। वहां की सरकार ये तो हमारी दोस्ती अच्छी है कि गल्फ की सभी सरकारें हमारे सभी भारतीयों को अपने ही परिवार मानकर के उनकी रक्षा कर रहे हैं। लेकिन यहां से ऐसी-ऐसी भाषा बोली जा रही है। ऐसी भड़काव बातें हो रही हैं। मैं उनको कह-कह कर थक गया कि ये बोलने का समय नहीं है। ये हमारे लाखों भाई-बहन वहां है ना उनकी सुरक्षा ही मेरा पहला दायित्व है। सबसे बड़ी प्रायरिटी है, कृपा कर के अनाप-शनाप बोलना बंद करो ताकि हमारे नौजवानों को हमारी बेटियों को वहां कोई तकलीफ ना हो।

एंडे सुहुर्तगले,

कांग्रेस चाहती है कि वेस्ट एशिया के देश भारत को अपना दुश्मन समझें...यहां हम कोई गलती कर दे ऐसा कोई बयान कर दे और गल्फ कंट्रीज से भारतीयों को वहां से बाहर निकलने के लिए मूसीबत आ जाए ! इसलिए कांग्रेस...गल्फ कंट्रीज को नाराज करने वाले बयान दे रही है। कांग्रेस चाहती है कि पैनिक फैले और उसे मोदी को गाली देने का मौका मिल जाए। अरे कांग्रेस के लोगो, एलडीएफ के लोगो, यूडीएफ के लोगो, अरे राजनीति अपनी जगह पर है, अरे चुनाव आते जाते रहेंगे, लेकिन मेरे केरलम के लाखों भाई-बहन वहां है मेरे लिए उनकी सुरक्षा सबसे बड़ा काम है और मैं इसके लिए कमिटेड हूं। चुनाव जीतने के लिए, मोदी को गाली देने के लिए....कांग्रेस 1 करोड़ प्रवासियों का जीवन संकट में डालने को तैयार बैठी है। उधर ईरान में हमारा फिशरमैन केरल के हैं तमिलनाडु के हैं, गोवा के हैं आंध्र के हैं, तेलंगाना के हैं, पुड्डुचेरी के हैं। उनकी जिंदगी खतरे में है। हम वहां के संकट में से उनको बाहर ले आ रहे हैं। आज सैकड़ों की तादाद में मेरे मछुआरे भाई-बहन भारत लौटने वाले हैं। हमारे लिए उनकी जिंदगी बचाना ये महत्वपूर्ण है बयानबाजी करने के लिए और बहुत मौके आएंगे अभी तो हमारे लोगों की, हमारे मछुआरे भाई-बहनों को हमें जिंदा वापस लाना है। कांग्रेस को इन सारी चीजों से कोई लेना देना नहीं है। बस चुनाव... चुनाव... चुनाव.. क्या देश के लोगों की चिंता नहीं करोगे... काँग्रेस इस स्वार्थी सियासत के लिए केरलम के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। पाप कर रहे हो।

एंडे सुहुर्तगले,

युद्ध की इन परिस्थितियों में मैं आपकी चिंता समझता हूं। इसलिए गल्फ कंट्रीज के नेताओं से लगातार संपर्क में हूं। इसलिए गल्फ कंट्रीज के नेताओं से मैं लगातार संपर्क में हूं। वहां की सरकारों से हम लगाता बात कर रहे हैं। मैं आप सभी परिजनों को आश्वस्त करता हूँ.... आपका बेटा, आपकी बेटी, आपके परिवारजन भले ही आपसे दूर हों...लेकिन, वो अकेले नहीं हैं। भारत सरकार इन देशों में रह रहे हर भारतीय के साथ है। युद्ध के बीच भी हम भारत के लोगों को हर संभव मदद पहुंचा रहे हैं।

एंडे सुहुर्तगले,

इस चुनाव में LDF-UDF वालों ने मिलकर एक और propaganda शुरू किया है। लेफ्ट वाले कहते हैं कि, कांग्रेस बीजेपी की B टीम है। और, कांग्रेस कहती है कि लेफ्ट BJP की B टीम है। इन्हें ये इसलिए कहना पड़ रहा है... क्योंकि ये दोनों भी जानते हैं कि इस चुनाव में केरलम में अगर कोई पार्टी A टीम है तो A टीम BJP ही है।

साथियों,

आपने ये भी देखा है कि इस चुनाव में LDF और UDF दोनों मिलकर सिर्फ BJP को गालियां दे रही हैं, उनके निशाने पर सिर्फ बीजेपी है। इसकी एक वजह और भी है जो आपको जरूर नोट करनी चाहिए। दरअसल LDF और UDF की सीक्रेट पार्टनरशिप इतनी पक्की है कि ये एक दूसरे पर आरोप लगाने से बच रहे हैं। असल में ये दोनों एक ही सिक्के दो साइड हैं। इनकी दुश्मनी नकली है... WWWF है। LDF और UDF की दोस्ती एवरग्रीन है! जब दिल्ली में सरकार बनती है दोनों साथ होते हैं। बगल में तमिलनाडु में साथ में चुनाव लड़ रहे हैं।

एंडे सुहुर्तगले,

लेफ्ट और काँग्रेस दोनों वोटबैंक के लिए कट्टरपंथी लोगों को राजनीति में आगे बढ़ाते हैं। मुनंबम जैसी घटनाएं केरलम में आम होती जा रही हैं... वहाँ सैकड़ों ईसाई और हिंदू परिवारों को डराया गया। लेकिन, केरलम सरकार पीड़ितों को सहायता देने की जगह कट्टरपंथी ताकतों के साथ ही खड़ी नज़र आती है। ये एक खतरनाक ट्रेंड है। वोटबैंक के लिए केरलम और देश की सुरक्षा से ये खिलवाड़.... केरलम के देशभक्त लोग इसे कभी भी कामयाब नहीं होने देंगे।

एंडे सुहुर्तगले,

लेफ्ट और काँग्रेस का भ्रष्टाचार हो, या उनका तुष्टीकरण... इसका सीधा हमला केरलम की संस्कृति और आस्था पर हो रहा है। पहले इन लोगों ने सबरीमला तीर्थ को बदनाम करने के लिए कैसे-कैसे षड्यंत्र रचे थे! और अब, सबरीमला इनकी लूट और चोरी के निशाने पर भी आ गया है।

एंडे सुहुर्तगले,

सबरीमला में हुये इस पाप का एक पैटर्न है... ये चोरी LDF की सरकार में हुई। और, इसमें चोरी करने वालों के तार काँग्रेस के शीर्ष नेताओं के जुड़े पाए गए। लेफ्ट वाले तो हमेशा से हिन्दू आस्था पर हमले के लिए जाने जाते हैं। इसीलिए, LDF सरकार मामले की जांच CBI को नहीं सौंप रही है। और, जो काँग्रेस हमेशा मंदिर से जुड़े विषयों को अछूत मानती थी... वो आज हिंदुओं की हितैषी बनने का नाटक कर रही है दिखावा कर रही है। मैं ये साफ-साफ कहना चाहता हूँ... NDA सरकार बनने के बाद LDF-UDF को उनके अपराध की सजा जरूर मिलेगी। और जो लूटा है वो लौटाना पड़ेगा। स्वामी अयप्पा और उनके भक्तों के आक्रोश के आगे ये लोग बच नहीं पाएंगे। ये कांग्रेस वाले ये यूडीएफ वाले, ये एलडीएफ वाले हर चीज में झूठ बोलना ये जैसे उनका स्वभाव बन गया है।

देश को गुमराह करना ये उनका स्वभाव बन गया है। जब सीएए लाए तो देश को इतना झूठ बोला... इतना झूठ बोला आज सीएए लागून हुआ देश को कोई नुकसान नहीं हुआ, झूठ बोलने में माहिर है.. केरलम फाइल्स आई फिल्म तो बोलने लगे कि सब झूठ है... कश्मीर फाइल आई तो बोलने लगे सब झूठ है..धुरंधर फिल्म आई तो बोलने लगे कि झूठ है। कुछ भी करो बता देना... झूठ फैला देना। इन दिनो सीआआर को लेकर भी, ऐसा ही झूठ फैलाया जा रहा है। यूसीसी के लिए ऐसा ही झूठ फैलाया जा रहा है। गोवा में सीसीए आया हुआ है, दशकों से है लेकिन झूठ फैलाना एफसीआरए के लिए झूठ फैलाना, सीएए के लिए झूठ फैलाना, धुरंधर जैसी फिल्म के लिए झूठ फैलाना केरलम फिल्म के लिए झूठ फैलाना, कश्मीर फाइल्स के लिए झूठ फैलाना। झूठ फैलाने का कारोबाल लेकर के बैठे हुए हैं।

एंडे सुहुर्तगले,

केरलम की आस्था, संस्कृति इसकी रक्षा हो... केरलम विकास की नई ऊंचाइयों को छूए... ये हम सभी का संकल्प है। आप भाजपा-एनडीए उम्मीदवार को वोट देकर विकसित केरलम की यात्रा शुरू करिए। मैं आपको निमंत्रण देता हूं आप आइए.. ये मेरी जिम्मेदारी है ये मेरी गारंटी है 50 सालों में केरलम का विकास नहीं हुआ, हम पांच साल में करके देंगे।

एंडे सुहुर्तगले,

कल ईस्टर है। मैं ईस्टर की आपको शुभकामनाएं देता हूं। कुछ ही सप्ताह में सभी मलयाली साथी विशु भी मनाएंगे। मैं विशु की भी अग्रिम शुभकामनाएं देता हूं। मैं सबसे पहले तो आप सबसे माफी मांगना चाहता हूं, क्योंकि मैं मलयालम, मलयाली, ये आपकी बहुत सुंदर भाषा है, मैं बोल नहीं पाता हूं, मुझे हिंदी में बोलना पड़ा। लेकिन इसके बावजूद भी, एक भी व्यक्ति यहां से हटा नहीं। मैं जानता हूं यहां गांव के लोग आए हैं, हो सकता है मेरी भाषा नहीं समझ पाते हों, लेकिन ये आपके प्यार की ताकत है। ये आपका आशीर्वाद है... एक भी व्य़क्ति हिल नहीं रहा है हट नहीं रहा है। मेरा ये बहुत बड़ा सौभाग्य है। मैं आपका ये कर्ज, मैं आपका प्यार कभी भूलूंगा नहीं, ये मेरे पर आपका कर्ज है... और मैं केरलम के विकास को प्राथमिकता देकर के सवा गुना विकास करके इस कर्ज को चुकाऊंगा ये आज मैं वादा करता हूं।

मैं आप सब का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं। मेरे साथ बोलिए, दोनों हाथ ऊपर करके बोलिए...

भारत माता की... जय! भारत माता की... जय!

भारत माता की... जय! भारत माता की... जय!

वंदे... वंदे... वंदे... वंदे... वंदे... वंदे... वंदे... वंदे... वंदे...