Development of Northeast is a priority for us: PM Modi

Published By : Admin | May 7, 2017 | 13:15 IST
Swami Pranavananda connected his disciples to service and spirituality: PM
During several natural disasters, BSS teams have served people with great dedication: PM Modi
Societal development through 'Bhakti', 'Shakti' and 'Jan Shakti' was achieved by Swami Pranavananda: PM
Swami Pranavananda never liked social divisions and inequalities: PM
In the last three years, the development of the Northeast has become a priority. Focus is on connectivity and infrastructure: PM

The Prime Minister, Shri Narendra Modi, today addressed the Centenary Celebrations of Bharat Sevashram Sangha through video conference. The event is being organized at Shillong.

Welcoming the Prime Minister on the occasion, the General Secretary of Bharat Sevashram Sangha, Sreemat Swami Biswatmananda ji Maharaj, spoke of the glorious spiritual and service traditions of India.

Addressing the gathering, the Prime Minister recalled the time that he had worked with the Bharat Sevashram Sangha in Gujarat. He conveyed his best wishes on the occasion to the Bharat Sevashram Sangha, which he said, combined the virtues of service (seva) and labour (shram).

He said the work of the organization in the North-East, and during the time of disasters, has been especially praiseworthy.

The Prime Minister explained the significance of serving the poor and the needy, as described in the scriptures.

He said Swami Pranavananda, the founder of Bharat Sevashram Sangha, had spoken of social justice a century ago, and established the Sangh for this purpose.

The Prime Minister said a myth has been sought to be created in recent times that “service” and “spirituality” are two different things. He said the Bharat Sevashram Sangha has been able to dispel this myth, through its work.

The Prime Minister said that societal development through 'Bhakti', 'Shakti' and 'Jan Shakti' was achieved by Swami Pranavananda.

The Prime Minister urged the Bharat Sevashram Sangha to work towards “Swachhagrah” – or cleanliness, especially in North-Eastern India. He spoke of the Government’s resolve to develop the North-East, and added that focus on connectivity and infrastructure could help develop the North-East to become a gateway to South-East Asia.

Sreemant Swami Ambareeshananda ji Maharaj, who had worked with the Prime Minister in Gujarat, and who was mentioned by the Prime Minister during his address, proposed the vote of thanks on the occasion.

Following are the excerpts of the Prime Minister’s address: 
देवियो और सज्‍जनों,

दिल्‍ली और शिलांग के बीच लगभग 2000 किलोमीटर की दूरी है। लेकिन तकनीक ने इस दूरी को मिटा दिया है। पिछले वर्ष मई के महीने में ही मैं शिलाँग आया था, आज जब video conference के माध्‍यम से आप सभी से बात करने का अवसर मिला है, आपके आशीर्वाद पाने का अवसर मिला है तो अनेक विगत समृतियां ताजा होना बहुत स्‍वाभाविक है। गुजरात में मुझे भारत सेवाश्रम संघ के सदस्‍य स्‍वर्गीय स्‍वामी अक्षयानंद जी महाराज के साथ बहुत निकट वात्‍सल्‍य का अवसर मिला, काम करने का मौका मिला था। मंच पर उपस्थित स्‍वामी अम्बरीशानंद जी, उनके सभी बाल काले थे; तब से जानता हूं। कई वर्षों तक उनके एक मित्र भाव से उनके साथ काम करता रहा। स्‍वामी गणेशानंद जी, कई वर्ष हो गए मिलना नहीं हुआ है लेकिन उनको भी भली भांति मेरा, उनके साथ भी निकट संपर्क रहा। आचार्य श्रीमत स्‍वामी प्रणबानंद जी महाराज, जिन्‍होंने भारत सेवा संघ की स्‍थापना की। इस वर्ष सेवा यात्रा के 100 वर्ष पूरे हो रहे हैं। सेवा और श्रम को भारत के निर्माण के लिए साथ-साथ लेकर चलने वाले संघ के सभी सदस्‍यों को मेरी तरफ से बहुत-बहुत शुभकामनाएं हैं।

किसी भी संस्‍था के लिए ये बहुत ही गौरव का विषय है कि उसकी सेवा का विस्‍तार 100 वर्ष पूरे कर रहा हो। और विशेषकर उत्‍तर-पूर्व के राज्‍यों में भारत सेवाश्रम संघ ने जन-कल्‍याणकारी कार्य बहुत ही प्रशंसनीय रहे हैं। बाढ़ हो या सूखा, या फिर भूकंप; भारत सेवाश्रम संघ के सदस्‍य पूरी तन्‍मयता से, सेवा भाव से, पीढि़तों को राहत पहुंचाते नजर आते हैं। संकट के समय जब इंसान को मदद की सबसे ज्‍यादा आवश्‍यकता होती है तो स्‍वामी प्रणबानंद जी के शिष्‍य सब कुछ भूल करके सिर्फ और सिर्फ मानव-सेवा में जुट जाते हैं। पीडि़त मनुष्‍य की सेवा तो हमारे शास्‍त्रों में तीर्थाटन के रूप में मानी जाती है। कहा गया है :-

एकत: क्रतव: सर्वे सहस्त्र वरदक्षिणा अन्यतो रोग-भीतानाम् प्राणिनाम् प्राण रक्षणम्

यानी एक ओर विधिपूर्वक सब को अच्‍छी दक्षिणा दे करके किया गया यज्ञ कर्म और दूसरी तरफ दुखी और रोग से पीडि़त मनुष्‍य की सेवा करना, ये दोनों कर्म उतने ही पुण्‍यप्रद हैं। यानी यज्ञ करना और दुखियारों की सेवा करना, दोनों की पवित्रता एक बराबर है; ये हमारे शास्‍त्रों ने हमें सिखाया है।

साथियो,

स्‍वामी प्रणबानंद जी ने अपनी आध्‍यात्मिक यात्रा के चरम पर पहुंचने पर भी, और ये कहा था- ये समय महा-मिलन, महा-जागरण, महा-मुक्ति और महा-समान न्‍याय का है। आज जो हम social justice की बात कर रहे हैं, स्‍वामी प्रणबानंद जी ने उस समय अपने कार्यकाल में social justice के लिए आवाज उठाई थी। इसी के बाद उन्‍होंने भारत सेवाश्रम संघ की नींव रखी थी।

1917 में स्‍थापना के बाद जिस सेवाभाव के साथ इस संस्‍था ने काम शुरू किया था, और उसे बड़ौदा के उस समय के महाराजा, महाराजा  सयाजीराव गायकवाड़ भी बहुत ही प्रभावित हुए थे। महाराजा  सयाजीराव गायकवाड़ स्‍वयं जिस अथक परिश्रम से लोगों के उत्‍थान के लिए कार्य  करते थे, वो जग-जाहिर है। लोक-कल्‍याण के कार्यों की चलती-फिरती संस्‍था की तरह वो थे, इ‍सलिए श्रीमंत स्‍वामी प्रणबानंद जी के देशभर में भेज सेवा-दूतों को उन्‍होंने जमीनी स्‍तर पर कार्य करते देखा तो महाराजा उनकी प्रशंसा किए बिना नहीं रह सके।

जनसंघ के संस्‍थापक, हम सबके प्रेरणा-पुरुष, श्रद्धेय श्‍यामाप्रसाद मुखर्जी तो स्‍वामी प्रणबानंद जी को अपने गुरू की तरह मानते थे। डॉक्‍टर मुखर्जी के विचारों में स्‍वामी प्रणबानंद जी के विचारों की झलक भी हम देख सकते हैं। राष्‍ट्र निर्माण के जिस vision के साथ स्‍वामी प्रणबानंद जी ने अपने शिष्‍यों को अध्‍यात्‍म और सेवा से जोड़ा, वो अतुलनीय है। जब 1923 में बंगाल में सूखा पड़ा और तब तो भारत सेवाश्रम संघ की उम्र सिर्फ छह साल थी1 जब 1946 में नोआखली में दंगे हुए, जब 1950 में जलपाईगुड़ी में बहुत बाढ़ आई, जब 1956 में कच्‍छ के अंदर अंजार में पहला भूकंप आया था, जब 1977 में आन्‍ध्र प्रदेश में भीषण चक्रवात आया था, जब 1984 में भोपाल में गैस-त्रासदी हुई; तो भारत सेवाश्रम संघ के लोगों ने पीडि़तों के बीच रहकर उनकी सेवा; वो आज भी लोग याद करते हैं।

हमें ध्‍यान रखना होगा कि ये वो समय था जब देश में disaster management को ले करके न इतनी एजेंसियां बनी थी, न इतनी चर्चा थी, न इतना कोई awareness था। संकट आता था तो वहीं स्‍थानीय लोग अपनी बुद्धि, शक्ति के अनुसार कुछ न कुछ अपना काम कर लेते थे। प्राकृतिक आपदा हो, या इंसान के आपसीं संघर्ष से पैदा हुए संकट, हर मुश्किल घड़ी में भारत सेवाश्रम संघ ने उससे निपटने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई।

मुझे लगता है कि आप लोग जहां बैठे हैं वहां बिजली चली गई लगता है। अंधेरा नजर आ रहा है मुझे यहां से। लेकिन मुझे तो देख पा रहे हो ना आप लोग? मेरी बात की सुनाई दे रही है? चलिए मुझे आपकी आवाज तो सुनाई दी।

बीते कुछ वर्षों की बात करें तो जब 2001 में गुजरात में भूकंप आया, 2004 में सुनामी आई, 2013 में उत्‍तराखंड में त्रासदी आई, 2015 में तमिलनाडु में बाढ़ आई, आप कोई भी ऐसी दुर्घटना देख लीजिए; भारत सेवाश्रम संघ की तरफ से जो भी उनकी शक्ति है, भक्तिपूर्वक सेवा करने में वो कभी पीछे नहीं रहे हैं।

भाइयों और बहनों, स्‍वामी प्रणबानंद जी कहा करते थे बिना आदर्श के जीवन मृत्‍यु के समान है। अपने जीवन में उच्‍च आदर्श स्‍थापित करके ही कोई भी व्‍यक्ति मानवता की सच्‍ची सेवा कर सकता है। भारत सेवाश्रम संघ के सभी सदस्‍यों ने उनकी इन बातों को अपने जीवन में उतारा है।

आज स्‍वाम प्रणबानंद जी जहां भी कहीं होंगे, मानवता के लिए आपके प्रयासों को देखकर बहुत ही प्रसन्‍न होते होंगे। देश ही नहीं, विदेश में भी प्राकृतिक आपदा आने पर भी भारत सेवाश्रम के सदस्‍य लोगों को राहत देने के लिए पहुंच जाते हैं। इसके लिए आप सभी का‍ जितना अभिनंदन किया जाये उतना कम है।

हमारे शास्‍त्रों में भी कहा गया है-

आत्मार्थम् जीव लोके अस्मिन् को न जीवति मानवः।

परम परोपकार आर्थम यो जीवति स जीवति॥

यानी संसार में अपने लिए कौन मनुष्‍य नहीं जीता है, परंतु जिसका जीवन परोपकार के लिए है, उसका ही जीवन सच्‍चे अर्थ में जीवन है। इसलिए प‍रोपकार के अनेक प्रयासों से सुशोभित भारत सेवाश्रम संघ 100 वर्ष पूरे होने पर अनेक-अनेक बधाई के पात्र हैं।

साथियों,

बीते कुछ दशकों में देश में एक मिथक बनाया गया कि अध्‍यात्‍म और सेवा के रास्‍ते अलग-अलग हैं। कुछ लोगों द्वारा ये बताने की कोशिश की गई कि जो अध्‍यात्‍म की राह पर है वो सेवा के रास्‍ते से अलग है। आपने इस मिथक को सि‍र्फ गलत साबित कर दिया, लेकिन अध्‍यात्‍म और भारतीय मूल्‍यों पर आधारित सेवा को एक साथ आगे बढ़ाया। आज देशभर में भारत सेवाश्रम संघ की सौ से ज्‍यादा शाखाएं और 500 से ज्‍यादा इकाइयां, स्‍वास्‍थ्‍य सेवा, शिक्षा के क्षेत्र में, नौजवानों को ट्रेनिंग देने के कार्य में जुटी हुई हैं और बहुत बड़ी सेवा कर रही हैं।

भारत सेवाश्रम संघ ने साधना और समाज-सेवा के संयुक्‍त उपक्रम के तौर पर लोकसेवा का एक मॉडल विकसित किया है। दुनिया के कई देशों में ये मॉडल सफलतापूर्वक चल भी रहा है। संयुक्‍त राष्‍ट्र तक ने भारत सेवाश्रम संघ के कल्‍याणकारी कार्यों की प्रशंसा की है। स्‍वामी प्रणबानंद जी महाराज पिछली शताब्‍दी में देश की आध्‍यात्मिक चेतना की रक्षा करने वाले, उसे स्‍वतंत्रता आंदोलन से जोड़ने वाले, कुछेक महान अवतारों में से एक थे। स्‍वामी विवेकानंद जी, महर्षि अरविंद, ऐसे अनगिनत उन्‍हीं लोगों की तरह प्रणबानंद जी महाराज का नाम भी पिछली शताब्‍दी के उन महान संतों में लिया जाता है। और स्‍वामीजी कहा करते थे मनुष्‍य को अपने एक हाथ में भक्ति और एक हाथ में शक्ति रखनी चाहिए। उनका मानना था, कि बिना शक्ति के कोई मनुष्‍य अपनी रक्षा नहीं कर सकता, और बिना भक्ति के उसके खुद के ही भक्षक बन जाने का खतरा होता है।

समाज के विकास के लिए शक्ति और भक्ति को साथ लेकर जन-शक्ति को एकजुट करने का काम, जन-चेतना को जागृत करने का काम, उन्‍होंने अपनी बाल्‍यावस्‍था से ही शुरू कर दिया था। निर्वाण की अवस्‍था से बहुत पहले जब वो स्‍वामी प्रणबानंद नहीं हुए थे; सिर्फ बि‍नोद के नाम से जाने जाते थे। अपने गांव के घर-घर जाकर चावल और सब्जियां जमा करते थे, और फिर उन्‍हें गरीबों में बांट देते थे। जब उन्‍होंने देखा कि गांव तक पहुंचने के लिए सड़क नहीं है, तो सभी को प्रेरित करके, जन‍शक्ति को जगा करके उन्‍होंने गांव तक पहुंचने के सड़क निर्माण का भी काम करवाया था। जातपात, छुआछूत के जहर ने कैसे समाज को विभक्‍त करके रखा है, इसका एहसास उन्‍हें बहुत पहले ही हो गया था। इसलिए सभी को बराबरी का मंत्र सिखाते हुए वो गांव के हर व्‍यक्ति के साथ बिठाकर ईश्‍वर की पूजा किया करते थे। 19वीं सदी के आखिरी में और 20वीं सदी के प्रारंभ में बंगाल जिस तरह की राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बना हुआ था, उस दौरान राष्‍ट्रीय चेतना जगाने के स्‍वामी प्रणबानंद जी के प्रयास और ज्‍यादा बढ़ गए थे। बंगाल में ही स्‍थापित अनुशीलन समिति के क्रांतिकारियों को वो खुला समर्थन देते थे। अंग्रेजों के खिलाफ लड़ते हुए वो एक बार जेल भी गए। अपने कार्यों से उन्‍होंने साबित किया कि साधना के लिए सिर्फ गुफाओं में रहना आवश्‍यक नहीं, बल्कि जन-जागरण और जन-चेतना जागृत करके भी साधना की जा सकती है, ईश्‍वर को प्राप्‍त किया जा सकता है।

भाइयो और बहनों,

आज से 100 वर्ष पहले देश जिस मनोस्थिति से गुजर रहा था, गुलामी की बेडि़यों से, अपनी कमजोरियों से मुक्ति पाना चाहता था। उसमें देश अलग-अलग भू-भागों पर जनशक्ति को संगठित करने के प्रयास अनवरत चल रहे थे। 1917 का ही वो वर्ष था, जब महात्‍मा गांधी ने चम्‍पारण में सत्‍याग्रह आंदोलन का बीजारोपण किया। हम सभी के लिए सुखद संयोग है कि इस वर्ष देश चम्‍पारण सत्‍याग्रह के 100 वर्ष का भी उत्‍सव मना रहा है। सत्‍याग्रह आंदोलन के साथ-साथ ही महात्‍मा गांधी ने लोगों को स्‍वच्‍छता के प्रति जागरूक भी किया था। आपकी जानकारी में होगा कि पिछले महीने चम्‍पारण सत्‍याग्रह की तरह ही देश में स्‍वच्‍छाग्रह का अभियान की शुरूआत की गई है। आजादी के लिए सत्‍याग्रह, तो भारत के उज्‍ज्‍वल भविष्‍य के लिए स्‍वच्‍छाग्रह, यानी स्‍वच्‍छता के प्रति आग्रह।

आज इस अवसर पर मैं स्‍वच्‍छाग्रह को भी आपकी साधना का, सेवा का अभिन्‍न अंग बनाने का आग्रह करना चाहता हूं। इसकी एक वजह भी है; आपने देखा होगा कि अभी तीन-चार दिन पहले ही इस साल के स्‍वच्‍छ सर्वेक्षण में शहरों की रैंकिंग घोषित की गई है। उत्‍तर-पूर्वी राज्‍यों के 12 शहरों का भी सर्वे किया गया था, लेकिन स्थिति बहुत अच्‍छी नहीं है, सिर्फ गंगटोक ऐसा शहर है जो 50वें नंबर पर आया है। चार शहरों की रैकिंग 100 से 200 के बीच है, और बाकी 7 शहर 200 और 300 के दायरे में आ गए हैं। शिलॉंग जहां आप बैठे हुए हैं, वो भी Two hundred and seventy six नंबर पर है। ये स्थिति हमारे लिए, राज्‍य सरकारों के लिए, भारत सेवाश्रम संघ जैसी संस्‍थाओं के लिए; मैं समझता हूं कि हम सब के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती है। स्‍थानीय एजेंसियां अपना काम कर रही हैं, लेकिन इनके साथ-साथ प्रत्‍येक व्‍यक्ति को ये एहसास कराया जाना बहुत आवश्‍यक है कि वो अपने-आप में स्‍वच्‍छता मिशन का एक सिपाही है। हर व्‍यक्ति ने अपने प्रयास से ही स्‍वच्‍छ भारत, स्‍वच्‍छ उत्‍तर-पूर्व के लिए, उस लक्ष्‍य को हम हासिल कर सकते हैं।

भाइयो और बहनों,

स्‍वामी प्रणबानंद जी महाराज कहते थे देश के हालात को बदलने के लिए लाखों नि:स्‍वार्थ कर्मयोगियों की आवश्‍यकता है। यही नि:स्‍वार्थ कर्मयोगी देश के प्रत्‍येक नागरिक का मनोभाव बदलेंगे, और उस बदले हुए मनोभाव में एक नये राष्‍ट्र का निर्माण होके रहेगा। स्‍वामी प्रणबानंद जी, ऐसी महान आत्‍माओं की प्रेरणा से देश में आप जैसे करोड़ों नि:स्‍वार्थ कर्मयोगी हैं। बस हम सभी मिल करके अपनी ऊर्जा, स्‍वच्‍छाग्रह के इस आंदोलन को सफल बनाने में लगा देनी है। मुझे बताया गया है कि जब स्‍वच्‍छ भारत अभियान शुरू हुआ था, तब आप लोगों ने उत्‍तर-पूर्व के पांच रेलवे स्‍टेशनों का चयन किया था कि उन स्‍टेशनों में सफाई की जिम्‍मेदारी उठाएंगे; वहां हर पखवाड़े स्‍वच्‍छता का अभियान चलाया। अब आपके प्रयासों को और ज्‍यादा बढ़ाए जाने की जरूरत है। 

आपको आश्‍चर्य होता होगा, मोदी जी हमें काम बता रहे हैं, अब मैं आपको इसलिए बता रहा हूं कि आप लोग करते हैं, और बताने का मन भी तो उन्‍हीं को होता है, जो करने की आदत रखता है। तो मुझे भी मोह हो जाता है कि मैं भी आपको कुछ कह दूं। इस वर्ष जब आप सभी अपनी संस्‍था के घटन के 100 वर्ष मना रहे हैं तो इस महत्‍वपूर्ण वर्ष को क्‍या पूरी तरह स्‍वच्‍छता पर केन्द्रित कर सकते हैं? क्‍या आपकी संस्‍था जिन इलाकों में काम कर रही है, वहां पर पर्यावरण की रक्षा के लिए, पूरे इलाके को प्‍लास्टिक-फ्री बनाने के लिए, और स्‍वच्‍छता के ऐसे और कामों को भी कर सकती है क्‍या? क्‍या जल संरक्षण और जल प्रबंधन के फायदों के लिए लोगों को जागरूक कर सकती है क्‍या? क्‍या अपने लक्ष्‍यों को, संस्‍था के कुछ कार्यों को आप वर्ष Twenty twenty two, 2022, उसके साथ जोड़ सकते हैं क्‍या? 2022, भारत अपनी स्‍वतंत्रता के 75वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इसमें अभी पांच वर्ष का समय है, और इस समय का उपयोग कर हर व्‍यक्ति, हर संस्‍था को अपने आसपास व्‍याप्‍त बुराइयों को खत्‍म करके, पीछे छोड़कर; आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए, संकल्‍प लेना चाहिए, चल पड़़ना चाहिए।

साथियो,

आपको ज्ञात होगा कि 1924 में स्‍वामी प्रणबानंद जी ने देशभर में स्थित अनेक तीर्थस्‍थलों का पुनरुद्धार करवाया था। तीर्थशंकर नाम से आपने एक कार्यक्रम शुरू करके उस समय हमारे तीर्थस्‍थलों से जुड़ी जो कमजोरियां थीं, उसको दूर करने का उन्‍होंने भरसक प्रयास किया था। आज हमारे तीर्थस्‍थलों की एक बड़ी कमजोरी अस्‍वच्‍छता है। क्‍या भारत सेवाश्रम संघ, प्रणबानंद जी ने जिस काम को शुरू किया था, वो तीर्थशंकर कार्यक्रम को पुन: एक बार शुरू करके, स्‍वच्‍छता से जोड़ते हुए, नए सिरे से उसको और अधिक प्राणवान बना करके आगे बढ़ा सकता है क्‍या? आपदा प्रबंधन के अपने अनुभवों को भारत सेवाश्रम संघ कैसे ज्‍यादा से ज्‍यादा लोगों तक पहुंचा सकता है, उस बारे में भी सोचा जाना चाहिए। हर वर्ष देश में हजारों जिंदगियां प्राकृतिक आपदा की वजह से संकट में आती हैं। प्राकृतिक आपदाओं के समय कैसे कम से कम नुकसान हो, इसी को ध्‍यान में रखते हुए पिछले वर्ष देश में पहली बार National disaster management plan बनाया गया है। सरकार बड़े पैमाने पर लोगों को जागरूक कर रही है, लोगों को Mock exercise के जरिए भी disaster management के तरीकों के बारे में बताया जा रहा है।

सा‍थियो,

आपके उत्‍तर-पूर्व के राज्‍यों में सक्रियता और संगठन शक्ति का disaster management में बहुत उपयोग हो सकता है। आपकी संस्‍था आपदा के बाद और आपदा से पहले, दोनों ही स्थितियों से निपटने के लिए लोगों को तैयार कर सकती है।

इसी तरह जैसे स्‍वामी प्रणबानंद जी देशभर में प्रवचन दल भेज करके अध्‍यात्‍म और सेवा का संदेश देश-विदेश तक पहुंचाया, वैसे ही आपकी संस्‍था उत्‍तर-पूर्व के कोने-कोने में जा करके, आदिवासी इलाकों में जाकर, खेल से जुड़ी प्रतिभाओं की तलाश में प्रभावी भूमिका निभा सकती है। इन इलाकों में पहले से आपके दर्जनों स्‍कूल चल रहे हैं। आपके बनाए Hostel में सैंक़ड़ों आदिवासी बच्‍चे पढ़ रहे हैं। इसलिए ये काम आपके लिए मुश्किल नहीं है। आप जमीन पर काम करने वाले लोग हैं। लोगों के बीच में काम करने वाले लोग हैं। आपकी पारखी दृष्टि खेल प्रतिभाओं को सामने लाने में मदद कर सकती है।

स्‍वामी प्रणबानंद जी कहते थे कि देश की युवा शक्ति जागरूक नहीं हुई तो सारे प्रयास विफल हो जाएंगे। अब एक बार फिर अवसर आया है। सुदूर उत्‍तर-पूर्व में छिपी इस युवा शक्ति को, खेल की प्रतिभाओं को, मुख्‍यधारा में लाने का, इसमें आपकी संस्‍था की बड़ी भूमिका हो सकती है। बस मेरा आग्रह है कि आप अपनी इस सेवा-साधना के लिए जो भी लक्ष्‍य तय करें वो measurable हो। यानी जिसे आंकड़ों में तय किया जा सके, नापा जा सके। स्‍वच्‍छता के‍ लिए आप उत्‍तर-पूर्व के दस शहरों तक पहुंचे या एक हजार गांवों तक पहुंचे, ये निर्णय आप करें। Disaster management के लिए 100 कैम्‍प लगाए या 1000 कैम्‍प लगाएं, इसका निर्णय आप करें। लेकिन मेरा फिर आग्रह है जो भी तय करें, उसको नापा जा सकना चाहिए, हिसाब-किताब निकलना चाहिए, measurable होना चाहिए।

2022 तक, भारत सेवाश्रम संघ ये कहने की स्थिति में हो कि हमने सिर्फ अभियान ही नहीं बल्कि 50 हजार या एक लाख लोगों को इससे जोड़ा है। जैसे स्‍वामी प्रणबानंद जी कहा करते थे, हमेशा एक डायरी maintain करनी चाहिए, वैसे ही आप भी संस्‍था की एक डायरी बना सकते हैं, जिनमें लक्ष्‍य भी लिखें जाएं और तय अंतराल पर ये भी लिखा जाए कि उस लक्ष्‍य को कितना प्राप्‍त किया। आपका ये प्रयास, आपका ये श्रम देश के निर्माण के लिए New India, इस सपने को पूरा करने के लिए बहुत ही महत्‍वपूर्ण है।

श्रम को तो हमारे यहां सबसे बड़ा दान माना गया है। और हमारे यहां हर स्थिति में दान देने की प्रेरणा दी जाती है।

श्रद्धया देयम्, अ-श्रद्धया देयम्, श्रिया देयम्, ह्रया देयम्, भिया देयम्, सम्विदा देयम्

हमारे यहां तो कहते हैं व्यक्ति को चाहिए कि वो श्रद्धा से दान दे, और यदि श्रद्धा न हो तो भी बिना श्रद्धा को दान देना चाहिए। धन में व़ृद्धि हो तो दान देना चाहिए और यदि धन न बढ़ रहा हो तो फिर लोकलाज से दान देना चाहिए; भय से देना चाहिए अथवा प्रेम से देना चाहिए। कहने का तात्‍पर्य ये है कि हर परिस्थिति में मनुष्‍य को दान देना चाहिए।

साथियों,

उत्‍तर-पूर्व को लेकर मेरा जोर इसलिए है, क्‍योंकि स्‍वतंत्रता के बाद इतने वर्षों में देश के इस क्षेत्र को संतुलित विकास नहीं हुआ है। अब केंद्र सरकार पिछले तीन वर्षों से अपने सम्‍पूर्ण संसाधनों से उत्‍तर-पूर्व के संतुलित विकास का प्रयास कर रही है। पूरे इलाके में connectivity बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है। 40 हजार करोड़ के निवेश से उत्‍तर-पूर्व में Road Infrastructure तैयार किया जा रहा है। रेलवे से जुड़े 19 बड़े Project शुरू किस गए हैं। बिजली की व्‍यवस्‍था सुधारी जा रही है।

पूरे इलाके को पर्यटन के लिहाज से, Tourism की दृष्टि से मजबूत किया जा रहा है। उत्‍तर-पूर्व के छोटे हवाई अड्डों का भी आधुनिकीकरण किया जा रहा है। आपके इस शिलॉंग Airport  में भी Runway की लम्‍बाई बढ़ाने की मंजूरी दे दी गई है। बहुत जल्‍द ही उत्‍तर-पूर्व को उड़ान योजना से भी जोडा जाएगा। ये सारे प्रयास North-East को South-East Asia का gateway बनाने में मदद करने वाले हैं।  South-East Asia का ये खूबसूरत gateway अगर अस्‍वच्‍छ होगा, अस्‍वस्‍थ होगा, अशिक्षित होगा, असंतुलित होगा तो देश विकास के gateway को पार करने में पिछड़ जाएगा। साधनों और संसाधनों से भरपूर हमारे देश में कोई ऐसी वजह नहीं जो हम पिछड़े रहें, गरीब रहें। ''सबका साथ, सबका विकास'' मंत्र के साथ हमें सभी को सशक्‍त करते हुए आगे बढ़ना है। हमारा समाज समन्‍वय, सहयोग और सौहार्द से सशक्‍त होगा। हमारा युवा चरित्र, चिन्‍तन और चेतना से सशक्‍त होगा। हमारा देश जनशक्ति, जनसमर्थन और जनभावना से सशक्‍त होगा। इस परिवर्तन के लिए, हालात बदलने के लिए, New India बनाने के लिए हम सभी को, करोड़ों-करोड़ों न‍िस्‍वार्थ कर्मयोग‍ियों का भारत सेवाश्रम संघ जैसी अनेकानेक संस्‍थाओं को मिल करके काम करना होगा।

 इसी आह्वान के साथ मैं अपनी बात समाप्‍त करता हूं, और एक बार फिर भारत सेवाश्रम संघ के सभी सदस्‍यों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। देवस्‍त विराजमान परमानंद जी महाराज के चरणों में भी वंदन करता हूं, और आप सभी को अनेक-अनेक शुभ कामनाओं के साथ बहुत-बहुत धन्‍यवाद देता हूं।

Explore More
শ্ৰী ৰাম জনমভূমি মন্দিৰৰ ধ্বজাৰোহণ উৎসৱত প্ৰধানমন্ত্ৰীৰ সম্বোধনৰ অসমীয়া অনুবাদ

Popular Speeches

শ্ৰী ৰাম জনমভূমি মন্দিৰৰ ধ্বজাৰোহণ উৎসৱত প্ৰধানমন্ত্ৰীৰ সম্বোধনৰ অসমীয়া অনুবাদ
Govt directs faster processing of city gas projects, hikes commercial LPG allocation to ease supply stress

Media Coverage

Govt directs faster processing of city gas projects, hikes commercial LPG allocation to ease supply stress
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
This is the New India that leaves no stone unturned for development: PM Modi
March 23, 2026
Today, India is moving forward with a new confidence; Now India faces challenges head-on: PM
From the Gulf to the Global West and from the Global South to neighbouring countries, India is a trusted partner for all: PM
What gets measured gets improved and ultimately gets transformed: PM
This is the new India, It is leaving no stone unturned for development: PM

नमस्कार!

पिछले कुछ समय में मुझे एक-दो बार टीवी9 भारतवर्ष देखने का मौका मिला है। नॉर्मली भी युद्धों और मिसाइलों पर आपका बहुत फोकस होता है और आजकल तो आपको कंटेंट की ओवरफीडिंग हो रही है। बड़े-बड़े देश टीवी9 को इतना सारा कंटेंट देने पर तुले हुए हैं, लेकिन On a Serious Note, आज विश्व जिन गंभीर परिस्थितियों से गुजर रहा है, वो अभूतपूर्व है और बेहद गंभीर है। और इन स्थितियों के बीच, आज टीवी-9 नेटवर्क ने विचारों का एक बेहद महत्वपूर्ण मंच बनाया है। आज इस समिट में आप सभी India and the world, इस विषय पर चर्चा कर रहे हैं। मैं आप सबको बधाई देता हूं। इस समिट के लिए अपनी शुभकामनाएं देता हूं। सभी अतिथियों का अभिनंदन करता हूं।

साथियों,

आज जब दुनिया, conflicts के कारण उलझी हुई है, जब इन conflicts के दुष्प्रभाव पूरी दुनिया पर दिख रहे हैं, तब India and the world की बात करना बहुत ही प्रासंगिक है। भारत आज वो देश है, जिसकी अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। 2014 के पहले की स्थितियों को पीछे छोड़कर के आज भारत एक नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। अब भारत चुनौतियों को टालता नहीं है बल्कि चुनौतियों से टकराता है। आप बीते 5-6 साल में देखिए, कोरोना की महामारी के बाद चुनौतियां एक के बाद एक बढ़ती ही गई हैं। ऐसा कोई साल नहीं है, जिसने भारत की, भारतीयों की परीक्षा न ली हो। लेकिन 140 करोड़ देशवासियों के एकजुट प्रयास से भारत हर आपदा का सामना करते हुए आगे बढ़ रहा है। इस समय युद्ध की परिस्थितियों में भी भारत की नीति और रणनीति देखकर, भारत का सामर्थ्य देखकर दुनिया के अनेकों देश हैरान हैं। हमारे यहां कहावत है, सांच को आंच नहीं। 28 फरवरी से दुनिया में जो उथल-पुथल मची है, इन कठोर विपरीत परिस्थितियों में भी भारत प्रगति के, विकास के, विश्वास के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। इन 23 दिनों में भारत ने अपनी Relationship Building Capacity दिखाई है, Decision Making Capacity दिखाई है और Crisis Management Capacity दिखाई है।

साथियों,

आज जब दुनिया इतने सारे खेमों में बंटी हुई है, भारत ने अभूतपूर्व और अकल्पनीय bridges बनाए हैं। Gulf से लेकर Global West तक, Global South से लेकर पड़ोसी देशों तक भारत सभी का trusted partner है। कुछ लोग पूछते हैं, हम किसके साथ हैं? तो उनको मेरा जवाब यही है कि हम भारत के साथ हैं, हम भारत के हितों के साथ हैं, शांति के साथ हैं, संवाद के साथ हैं।

साथियों,

संकट के इसी समय में जब global supply chains डगमगा रही हैं, भारत ने diversification और resilience का मॉडल पेश किया है। Energy हो, fertilizers हों या essential goods अपने नागरिकों को कम से कम परेशानी हो, इसके लिए भारत ने निरंतर प्रयास किया है और आज भी कर रहे है।

साथियों,

जब राष्ट्रनीति ही राजनीति का मुख्य आधार हो, तब देश का भविष्य सर्वोपरि होता है। लेकिन जब राजनीति में व्यक्तिगत स्वार्थ हावी हो जाता है, तब लोग देश के फ्यूचर के बजाय अपने फ्यूचर के बारे में सोचते हैं। आप ज़रा याद कीजिए 2004 से 2010 के बीच क्या हुआ था? तब कांग्रेस सरकार के समय पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतों का संकट आया था और तब कांग्रेस ने देश की नहीं बल्कि अपनी सत्ता की चिंता की। उस वक्त कांग्रेस ने एक लाख अड़तालीस हज़ार करोड़ रुपए के ऑयल बॉन्ड जारी किए थे और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी ने खुद कहा था कि वो आने वाली पीढ़ी पर कर्ज का बोझ डाल रहे हैं। यह जानते हुए भी कि ऑयल बॉन्ड का फैसला गलत है, जो रिमोट कंट्रोल से सरकार चला रहे थे, उन लोगों ने अपनी सत्ता बचाने के लिए यह गलत निर्णय किया क्योंकि जवाबदेही उस समय नहीं होनी थी, उस बॉन्ड पर री-पेमेंट 2020 के बाद होनी थी।

साथियों,

बीते 5-6 वर्षों में हमारी सरकार ने कांग्रेस सरकार के उस पाप को धोने का काम किया है, और इस धुलाई का खर्चा कम नहीं आया है, ऐसी लाँड्री आपने देखी नहीं होगी। 1 लाख 48 हज़ार करोड़ रुपए की जगह, देश को 3 लाख करोड़ रुपए से अधिक की पेमेंट करनी पड़ी क्योंकि इसमें ब्याज भी जुड़ गया था। यानी हमने करीब-करीब दोगुनी राशि चुकाने के लिए मजबूर हुए। आजकल कांग्रेस के जो नेता बयानों की मिसाइलें दाग रहे हैं, मिसाइल आई तो टीवी9 को मजा आएगा, उनकी इस विषय का जिक्र आते ही बोलती बंद हो जाती है।

साथियों,

पश्चिम एशिया में बनी परिस्थितियों पर मैंने आज लोकसभा में अपना वक्तव्य दिया है। दुनिया में जहां भी युद्ध हो रहे हैं, वो भारत की सीमा से दूर हैं। लेकिन आज की व्यवस्थाओं में कोई भी देश युद्धों से दुष्प्रभाव से दूर रहे, ऐसा संभव नहीं होता। अनेक देशों में तो स्थिति बहुत गंभीर हो चुकी है। और इन हालातों में हम देख रहे हैं कि राजनीतिक स्वार्थ से भरे कुछ लोग, कुछ दल, संकट के इस समय में भी अपने लिए राजनीतिक अवसर खोज रहे हैं। इसलिए मैं टीवी9 के मंच से फिर कहूंगा, यह समय संयम का है, संवेदनशीलता का है। हमने कोरोना महासंकट के दौरान भी देखा है, जब देशवासी एकजुट होकर संकट का सामना करते हैं, तो कितने सार्थक परिणाम आते हैं। इसी भाव के साथ हमें इस युद्ध से बनी परिस्थितियों का सामना करना है।

साथियों,

दुनिया की हर उथल-पुथल के बीच, भारत ने अपनी प्रगति की गति को भी बनाए रखा है। अगर मैं 28 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद, बीते 23 दिनों का ही ब्यौरा दूं, तो पूरब से पश्चिम तक, उत्तर से दक्षिण तक देश में हजारों करोड़ के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का काम हुआ है। दिल्ली मेट्रो रेल के महत्वपूर्ण कॉरिडोर्स का लोकार्पण, सिलचर का हाई स्पीड कॉरिडोर का शिलान्यास, कोटा में नए एयरपोर्ट का शिलान्यास, मदुरै एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा देना, ऐसे अनेक काम बीते 23 दिनों में ही हुए हैं। बीते एक महीने के दौरान ही औद्योगिक विकास को गति देने के लिए भव्य स्कीम को मंजूरी दी गई है। इसके तहत देशभर में 100 plug-and-play industrial parks विकसित किए जाएंगे। देश में Small Hydro Power Development Scheme को भी हरी झंडी दी गई है। इससे आने वाले वर्षों में 1,500 मेगावाट नई hydro power capacity जोड़ी जाएगी। इसी दौरान जल जीवन मिशन को साल 2028 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। किसानों के हित में भी अनेक बड़े निर्णय लिए गए हैं। बीते एक महीने में ही पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 18 हजार करोड़ रुपए से अधिक सीधे किसानों के खातों में ट्रांसफर किए गए हैं। और जो हमारे MSMEs हैं, जो हमारे निर्यातक हैं, उनके लिए भी करीब 500 करोड़ रुपए के राहत पैकेज की भी घोषणा की गई है। यह सारे कदम इस बात का प्रमाण हैं कि विकसित भारत बनाने के लिए देश कितनी तेज गति से काम कर रहा है।

साथियों,

Management की दुनिया में एक सिद्धांत कहा जाता है - What gets measured, gets managed. लेकिन मैं इसमें एक बात और जोड़ना चाहता हूं, What gets measured, gets improved और ultimately, gets transformed. क्योंकि आकलन जागरूकता पैदा करता है। आकलन जवाबदेही तय करता है और सबसे महत्वपूर्ण आकलन संभावनाओं को जन्म देता है।

साथियों,

अगर आप 2014 से पहले के 10-11 साल और 2014 के बाद के 10-11 साल का आप आकलन करेंगे, तो यही पाएंगे कि कैसे इसी सिद्धांत पर चलते हुए, भारत ने हर सेक्टर को Transform किया है। जैसे पहले हाईवे बनते थे, करीब 11-12 किलोमीटर प्रति दिन की रफ्तार से, आज भारत करीब 30 किलोमीटर प्रतिदिन की स्पीड से हाईवे बना रहा है। पहले पोर्ट्स पर शिप का Turnaround Time, 5-6 दिन का होता था। आज वही काम, करीब-करीब 2 दिन से भी कम समय में पूरा हो रहा है। पहले Startup Culture के बारे में चर्चा ही नहीं होती थी। 2014 से पहले, हमारे देश में 400-500 स्टार्ट अप्स ही थे। आज भारत में 2 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रर्ड स्टार्ट अप्स हैं। पहले मेडिकल education में सीटें भी सीमित थीं, करीब 50-55 हजार MBBS seats थीं, आज यह बढ़कर सवा लाख से ज्यादा हो चुकी हैं। पहले देश के Banking system से भी करोड़ों लोग बाहर थे। देश में सिर्फ 25 करोड़ के आसपास ही बैंक account थे। वहीं जनधन योजना के माध्यम से 55 करोड़ से ज्यादा बैंक अकाउंट खुले हैं। पहले हमारे देश में airports की संख्या भी 70 से कम थी। आज एयरपोर्ट्स की संख्या भी बढ़कर 160 से ज्यादा हो चुकी है।

साथियों,

पहले भी योजनाएं तो बनती थीं, लेकिन आज फर्क है, आज परिणाम दिखते हैं। पहले गति धीमी थी, आज भारत fastrack पर है। पहले संभावनाएं भी अंधकार में थीं, आज संकल्प सिद्धियों में बदल रहे हैं। इसलिए दुनिया को भी यह संदेश मिल रहा है कि यह नया भारत है। यह अपने विकास के लिए कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ रहा है।

साथियों,

आज हमारा प्रयास है कि अतीत में विकास का जो असंतुलन पैदा हो गया था, उसको अवसरों में बदला जाए। अब जैसे हमारा पूर्वी भारत है। हमारा पूर्वी भारत संसाधनों से समृद्ध है, दशकों तक वहां जिन्होंने सरकारें चलाई हैं, उनकी उपेक्षा ने पूर्वी भारत के विकास पर ब्रेक लगा दी थी। अब हालात बदल रहे हैं। जिस असम में कभी गोलियों की आवाज सुनाई देती थी, आज वहां सेमीकंडक्टर यूनिट बन रही है। ओडिशा में सेमीकंडक्टर से लेकर पेट्रोकेमिकल्स तक अनेक नए-नए सेक्टर का विकास हो रहा है। जिस बिहार में 6-7 दशक में गंगा जी पर एक बड़ा पुल बन पाया था एक, उस बिहार में पिछले एक दशक में 5 से ज्यादा नए पुल बनाए गए हैं। यूपी में कभी कट्टा मैन्युफैक्चरिंग की कहानियां कही जाती थीं, आज यूपी, मोबाइल फोन मैन्युफैक्चरिंग में दुनिया में अपनी पहचान बना रहा है।

साथियों,

पूर्वी भारत का एक और बड़ा राज्य पश्चिम बंगाल है। पश्चिम बंगाल, एक समय में भारत के कल्चर, एजुकेशन, इंडस्ट्री और ट्रेड का हब होता था। बीते 11 वर्षों में केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल के विकास के लिए बड़ी मात्रा में निवेश किया है। लेकिन दुर्भाग्य से, आज वहां एक ऐसी निर्मम सरकार है, जो विकास पर ब्रेक लगाकर बैठी है। TV9 बांग्ला के जो दर्शक हैं, वो जानते हैं कि बंगाल में आयुष्मान योजना पर निर्मम सरकार ने ब्रेक लगाया हुआ है। पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना पर ब्रेक लगाया हुआ है। पीएम आवास योजना पर ब्रेक लगाया हुआ है। चाय बागान श्रमिकों के लिए शुरू हुई योजना के लिए ब्रेक लगाया हुआ है। यानी विकास और जनकल्याण से ज्यादा प्राथमिकता निर्मम सरकार अपने राजनीतिक स्वार्थ को दे रही है।

साथियों,

देश में इस तरह की राजनीति की शुरुआत जिस दल ने की है, वो अपने गुनाहों से बच नहीं सकती और वो पार्टी है - कांग्रेस। कांग्रेस पार्टी की राजनीति का एक ही लक्ष्य रहा है, किसी भी तरह विकास का विरोध और कांग्रेस यह तब से कर रही है, जब मैं गुजरात में था। गुजरात में वर्षों तक जनता ने हमें आशीर्वाद दिया, तो कांग्रेस ने उस जनादेश को स्वीकार नहीं किया। उन्होंने गुजरात की छवि पर सवाल उठाए, उसकी प्रगति को कटघरे में खड़ा किया और जब यही विश्वास पूरे देश में दिखाई दिया, तो कांग्रेस का विरोध भी रीजनल से नेशनल हो गया।

साथियों,

जब राजनीति में विरोध, विकास के विरोध में बदल जाए, जब आलोचना देश की उपलब्धियों पर सवाल उठाने लगे, तब यह सिर्फ सरकार का विरोध नहीं रह जाता, यह देश की प्रगति से असहज होने की मानसिकता बन जाती है। आज कांग्रेस इसी मानसिकता की गुलाम बन चुकी है। आज स्थिति यह है कि देश की हर सफलता पर प्रश्न उठाया जाता है, हर उपलब्धि में कमी खोजी जाती है और हर प्रयास के असफल होने की कामना की जाती है। कोविड के समय, देश ने अपनी वैक्सीन बनाई, तो कांग्रेस ने उस पर भी संदेह जताया। Make in India की बात हुई, तो कहा गया कि यह सफल नहीं होगा, बब्बर शेर कहकर इसका मजाक उड़ाया गया। जब देश में डिजिटल इंडिया अभियान शुरू हुआ, तो उसका मजाक उड़ाया गया। लेकिन हर बार यह कांग्रेस का दुर्भाग्य और देश का सौभाग्य रहा कि भारत ने हर चुनौती को सफलता में बदला। आज भारत दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीनेशन ड्राइव का उदाहरण है। भारत डिजिटल पेमेंट्स में दुनिया का अग्रणी देश है। भारत मैन्युफैक्चरिंग और स्टार्टअप्स में नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

साथियों,

लोकतंत्र में विरोध जरूरी होता है। लेकिन विरोध और विद्वेष के बीच एक रेखा होती है। सरकार का विरोध करना लोकतांत्रिक अधिकार है। लेकिन देश को बदनाम करना, यह कांग्रेस की नीयत पर सवाल खड़ा करता है। जब विरोध इस स्तर तक पहुंच जाए कि देश की उपलब्धियां भी असहज करने लगें, तो यह राजनीति नहीं, यह दृष्टिकोण की समस्या है। अभी हमने ग्लोबल AI समिट में भी देखा है। जब पूरी दुनिया भारत में जुटी हुई थी, तो कांग्रेस के लोग कपड़े फाड़ने वहां पहुंच गए थे। इन लोगों को देश की इज्जत की कितनी परवाह है, यह इसी से पता चलता है। इसलिए आज आवश्यकता है कि देशहित को, दलहित से ऊपर रखा जाए क्योंकि अंत में राजनीति से ऊपर, राष्ट्र होता है, राष्ट्र का विकास होता है।

साथियों,

आज का यह दिन भी हमें यही प्रेरणा देता है। आज के ही दिन शहीद भगत सिंह, शहीद राजगुरु और शहीद सुखदेव ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था। आज ही, समाजवादी आंदोलन के प्रखर आदर्श डॉ. राम मनोहर लोहिया जी की जयंती भी है। यह वो प्रेरणाएं हैं, जिन्होंने देश को हमेशा स्व से ऊपर रखा है। देशहित को सबसे ऊपर रखने की यही प्रेरणा, भारत को विकसित भारत बनाएगी। यही प्रेरणा भारत को आत्मनिर्भर बनाएगी। मुझे पूरा विश्वास है कि टीवी9 की यह समिट भी भारत के आत्मविश्वास और दुनिया के भरोसे पर, भारतीयों पर जो भरोसा है, उस भरोसे को और सशक्त करेगी। आप सभी को मेरी तरफ से बहुत-बहुत शुभकामनाएं हैं और आपके बीच आने का अवसर दिया, आप सबसे मिलने का मौका लिया, इसलिए बहुत-बहुत धन्यवाद!

नमस्‍कार!