To protect Jharkhand's identity, a BJP government is necessary: PM Modi in Gumla

Published By : Admin | November 10, 2024 | 16:21 IST
To stop infiltration, for employment of the youth, to save the identity of Jharkhand, women's safety, BJP government is required: PM Modi in Gumla
BJP made Jharkhand the centre of big schemes. Earlier, schemes were started from Delhi, now many schemes have been started from Jharkhand: PM Modi

जोहार,

झारखंड के हमरे आदिवासी-सदान भाई-बहिन// माय मन के जोहार ! जय श्री राम !

इस धरती पर माता अंजना का, वीर बजरंग बली का आशीर्वाद है। मुझे यहां आप सभी जनता-जनार्दन के दर्शन का सौभाग्य मिला है।

साथियों,

इस चुनाव में मुझे जहां-जहां जाने का अवसर मिला है। हर रैली पहले वाली रैली के रिकॉर्ड तोड़ देती है। यहां मेरी नजर जहां-जहां पहुंच रही है, लोग ही लोग हैं। और इन्होंने वहां पर सीमा का एक कर्टन बनाया है, उसके पीछे इतने ही लोग हैं। शायद उन तक मेरी आवाज भी नहीं पहुंचती होगी। इसके बावजूद इतनी बड़ी तादाद में आशीर्वाद देने आए हैं। ये साफ-साफ बताता है, हवा का रुख क्या है। मैं आपसे झारखंड में भाजपा-NDA सरकार के लिए आशीर्वाद मांगने आया हूं। और मैं देख रहा हूं, यहां हर तरफ, पूरे झारखंड के हर कोने में माता हो, बहन हो, नौजवान हो, किसान हो, मजदूर हो, गांव से हो, शहर से हो, एक ही आवाज है- रोटी-बेटी और माटी की पुकार, झारखंड में भाजपा-NDA सरकार। रोटी-बेटी और माटी की पुकार...रोटी-बेटी और माटी की पुकार...। झारखंड में घुसपैठ रोकने के लिए यहां भाजपा सरकार चाहिए। झारखंड की पहचान को बचाने के लिए यहां भाजपा सरकार चाहिए। नौजवानों को नौकरी मिले, महिलाओं को सुरक्षा मिले, इसके लिए यहां भाजपा सरकार चाहिए।

साथियों,

आज आदिवासी, ओबीसी और दलितों की पहली पसंद भाजपा है, NDA है। जब अटल जी के नेतृत्व में दिल्ली में भाजपा की सरकार बनी तो हमने झारखंड और छत्तीसगढ़ नए राज्य बनाए। हमने जनजातीय समाज के लिए अलग मंत्रालय बनाया। 2014 में जब आपने मुझे सेवा का अवसर दिया, तबसे अनेक ऐतिहासिक काम आपके कल्याण के लिए, आपके बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए हम करते रहे हैं। (मैं यहां देख रहा हूं एक छोटा सा बच्चा बढ़िया सा चित्र बनाकर लाया है, और कब से उसके हाथ ऊपर हैं। और देखिए, दो-तीन बेटियां बहुत बढ़िया-बढ़िया चीजें बनाकर लाई है। मैं जरा सिक्योरिटी...अच्छा देखिए बच्चा एक काम करेंगे मेरा, पीछे अपना नाम-पता लिख दीजिए, मैं आपको चिट्ठी लिखूंगा। इसके पीछे अपना नाम-पता लिख दीजिए। मैं इस पर जरूर आपको चिट्ठी लिखूंगा। आप इतने प्यार से इतने बढ़िया-बढ़िया चित्र बना कर के लाए हैं, संदेश लिख कर के लाए हैं। मैं इसके लिए आपका बहुत आभारी हूं। और मेरी तरफ से आपको बहुत-बहुत आशीर्वाद देता हूं। नाम-पता लिख देना बेटे। बोलिए... भारत माता की, भारत माता की, भारत माता की।)

झारखंड के मेरे भाई-बहनों,

ये हमारी सरकार है, जिसने धरती आबा बिरसा मुंडा के जन्मदिवस को जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया है। इस बार तो उनकी डेढ़ सौवीं जन्मजयंति है। 15 नवंबर से आने वाले एक साल तक हम देश के हर कोने में इसे जनजातीय गौरव वर्ष के रूप में मनाने जा रहे हैं। हमने यहां की संतान, परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट इक्का जी के नाम पर अंडमान में एक द्वीप का भी नाम रखा है। आज पूरी दुनिया से लोग वहां जाते हैं, तो अल्बर्ट इक्का जी के शौर्य को नमन करते हैं।

साथियों,

राजनीति में आने से पहले मेरे जीवन का बहुत बड़ा हिस्सा मेरे आदिवासी भाई-बहनों के बीच गुजरा। आदिवासी भाई-बहनों की प्रतिभा, उनके परिश्रम, उनकी ईमानदारी, उनके नेतृत्व की क्षमता इसे मैं भलीभांति जानता हूं, मैं इसका कायल रहा हूं। यही वजह है कि आज भाजपा की सरकारों में बड़ी संख्या में आदिवासी मंत्री हैं। देश के अनेक राज्यों में राज्यपाल मेरे आदिवासी भाई-बहन हैं। सबसे बड़ी बात भाजपा-एनडीए ने ही द्रौपदी मुर्मू जी को देश की राष्ट्रपति बनाया है। लेकिन हमें यह नहीं भूलना है कि कांग्रेस का द्रौपदी मुर्मू जी के साथ कैसा व्यवहार रहा है। कांग्रेस ने आदिवासी बेटी को राष्ट्रपति चुनाव में हराने के लिए पूरा दम लगा दिया। आज भी कांग्रेस के लोग माननीय राष्ट्रपति जी का अपमान करने से बाज नहीं आते। सच्चाई यही है कि कांग्रेस और उसके साथी आदिवासी संतानों को ऊंचाई पर देख ही नहीं सकते। यहां झारखंड में अभी जो हमारे चंपई सोरेन जी के साथ किया गया वो भी इसी कांग्रेसी सोच का नतीजा है।

साथियों,

JMM-कांग्रेस ने झारखंड को हमेशा पिछड़ा रखा। लेकिन भाजपा-NDA ने झारखंड को देश के विकास से जुड़ी बड़ी-बड़ी योजनाओं का केंद्र बनाया। पहले दिल्ली से योजनाओं की शुरुआत होती थी। हमने झारखंड की भूमि से, धरती आबा की भूमि से देश के लिए अनेक बड़ी-बड़ी योजनाओं की शुरुआत की। हमने झारखंड में बिना गारंटी के ऋण देने वाली मुद्रा योजना, दिल्ली से नहीं दुमका से शुरु की थी। हमने 5 लाख रुपए के मुफ्त इलाज वाली आयुष्मान योजना दिल्ली से नहीं बल्कि झारखंड से लॉन्च की। अब तो हमने हर परिवार के 70 वर्ष से ऊपर के सभी बुजुर्गों का भी मुफ्त इलाज शुरु कर दिया है। और मैं आप सबको कहता हूं आप किसी भी समाज में पैदा हुए हों, कितनी ही आय हो, शहर के हों, गांव के हों, आपके परिवार में 70 साल से ऊपर के जो भी लोग हैं, आपके माता-पिता, दादा-दादी, नाना-नानी अगर उनको इलाज की जरूरत पड़े, आपको खर्च करने की चिंता नहीं रहेगी। यह उनका बेटा दिल्ली में बैठा है, वह करेगा।

साथियों,

पिछले साल 15 नवंबर को मैं धरती आबा बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू गया था। मैं देश का पहला प्रधानमंत्री हूं जिसको ये अवसर मिला है। वहां हमने एक बहुत बड़ी योजना, पीएम जनमन अभियान की शुरुआत की। ये अबूझमाड़िया, बैगा, बिरहोर, कमार, पहाड़ी कोरवा, भुंजिया, पंडो… ऐसी छोटे-छोटे समूह वाली जनजातियों के विकास के लिए है, जो सबसे पिछड़ी हुई हैं। किसी ने उनकी तरफ देखा नहीं। जिन्हें किसी ने नहीं पूछा, मोदी उनको पूजता है। पिछले महीने ही मैं हज़ारीबाग भी आया था। वहां से मैंने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की शुरुआत की। इससे गुमला-लोहरदगा-सिमडेगा सहित, देशभर के 60 हज़ार से अधिक गांवों का कायाकल्प होने वाला है। इन आदिवासी गांवों में भाजपा सरकार करीब 80 हज़ार करोड़ रुपए खर्च करने वाली है। कहीं किसी को पक्का आवास मिलेगा, गांव की सड़कें अच्छी होंगी, नालियां बनेंगी, नहरें बनेंगी, अच्छे स्कूल-अस्पताल बनेंगे। यहां के बच्चों के लिए ट्रेनिंग सेंटर बनेंगे। ये आपके बच्चों का भविष्य बनाएंगी, आपका भी भविष्य बनाएंगी।

साथियों,

भाजपा-NDA की सरकार, सबका साथ-सबका विकास के मूलमंत्र पर चल रही है। इसी रास्ते पर चलकर, झारखंड विकसित होगा, भारत भी विकसित होगा। लेकिन JMM-कांग्रेस के इरादे कुछ अलग हैं। कांग्रेस जानती है कि आदिवासी-ओबीसी-दलित बाहुल्य वाले राज्यों में वो इसलिए खत्म हो गई क्योंकि वहां ये समाज एकजुट हो गया। इसलिए कांग्रेस का शाही परिवार हमारे दलित समाज में, हमारे SC समाज की एकता को, हमारे आदिवासी समाज, हमारे ST समाज की एकता को, हमारा OBC समाज, हमारे OBC समाज की एकता को तोड़ना चाहता है। ये लोग SC/ST/OBC को मिला आरक्षण छीनना चाहते हैं। इस क्षेत्र में देखिए, हमारे आदिवासी समाज में कितनी ही जातियां हैं, यहां उरांव, धनगर हैं... मुंडा, पातर है... लोहरा हैं... खड़िया जनजातियां हैं... चिक बराइक हैं... महली हैं... असुर, अगड़िया हैं... नगेसिया-किसान हैं... खरवार हैं... कोरवा हैं... ऐसे दर्जनों छोटे बड़े आदिवासी समाज यहां रहते हैं। इनकी आवाज़ में तभी दम रहेगा, जब ये ST के रूप में, आदिवासी के रूप में एकजुट रहेंगे। लेकिन कांग्रेस चाहती है उरांव, मुंडा से लड़े और कमजोर हो जाएं। कांग्रेस-JMM, लोहरा को खड़िया से लड़ाना चाहती है। ये लोग, चिक बराइक और महली को आपस में लड़ाना चाहते हैं। असुर को नगेसिया से लड़ाना चाहते हैं। तो खरवार की लड़ाई कोरवा से करवाना चाहते हैं। ये कांग्रेस का एजेंडा है, ताकि आदिवासी समाज की सामूहिक ताकत खत्म हो जाए। सब जातियों में बिखर जाए, टुकड़े-टुकड़े हो जाए। आप मुझे बताइए साथियों, आप जातियों में टूटेंगे, तो आदिवासियों की ताकत कम होगी कि नहीं होगी? जरा हाथ ऊपर करके ताकत से बताइए, कम होगी कि नहीं होगी? कम होगी कि नहीं होगी? कम होने देंगे? कम होने देंगे? और इसीलिए, मैं कहता हूं- एक हैं तो सेफ हैं। एक रहेंगे तो... एक रहेंगे तो... एक रहेंगे तो...।

साथियों,

JMM-कांग्रेस को आप लोगों के सुख और सुविधा से कोई लेना-देना नहीं हैं। ये अपनी ही तिजोरियां भरने में मस्त हैं। आपने तो कांग्रेस के, JMM के नेताओं, मंत्रियों के नोटों के पहाड़ देखे हैं। मैं प्रधानमंत्री बन गया ना, मैं मुख्यमंत्री भी था लेकिन मेरी जिंदगी में मैंने कभी अपनी आंखों से नोटों के इतने बड़े पहाड़ नहीं देखे थे। मैंने पहली बार टीवी पे इतना बड़ा नोटों का पहाड़ देखे और यह भी चोरी का माल, लूट का माल, आपका पैसा, झारखंड के गरीबों का पैसा। इतने नोट निकले, इतने नोट निकले कि मशीनें भी गिनते-गिनते थक गईं। मेरे भाई-बहन यह पैसा आपका पैसा है, इसके मालिक आप हैं। और मोदी आपके पैसों को लूटने नहीं देगा। जिन्होंने लूटा है उन्हें लौटाना पड़ेगा ही। और खुद की जिंदगी जेल में गुजारनी पड़ेगी। कांग्रेस-JMM वाले झारखंड में नदी, नाला, पहाड़, सबकुछ बेचने में जुटे हैं। JMM-कांग्रेस के नेताओं ने तो बालू की तस्करी करके, अपने महल खड़े कर दिए हैं। ये लोग तो जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र में भी घूस ले रहे हैं। क्या ऐसे लोगों को माफ करोगे भाई? कोई माफ करेगा क्या? इन्होंने आपका जो पानी का नल लगना था, वो भी लूट लिया। मैंने मेरे देश के गरीब लोगों के लिए मुफ्त चावल की योजना शुरु की। इन्होंने गरीबों के राशन में भी घोटाला कर दिया। और आपकी थाली में से आपके बच्चों की थाली में से चावल चुरा लिया मेरे भाई-बहन। ऐसे लोग है जो चावल चुरा गए हैं। JMM-कांग्रेस ने राशन लूटा, पानी लूटा, बालू लूटा, कोयला लूटा... रोटी-बेटी-माटी हर चीज़ को, जीवन के हर पहलू को इन्होंने तबाह कर दिया है।

साथियों,

JMM-कांग्रेस के इस भ्रष्टतंत्र का सबसे ज्यादा नुकसान, यहां बहुत बड़ी मात्रा में मेरे नौजवान, मैं देख रहा हूं ये नौजवानों का नुकसान, ये जेएमएम कांग्रेस वालों ने सबसे ज्यादा किया है। बीते 5 साल में झारखंड में कोई ऐसा एक्जाम नहीं, कोई ऐसा पेपर नहीं है, जो लीक नहीं हुआ है। ऐसी कोई सरकारी भर्ती नहीं है, जिसमें धांधली ना हुई हो। लेकिन झारखंड के मेरे नौजवान साथियों, आप आश्वस्त रहिए। मोदी बैठा है। भाजपा-NDA सरकार इनके हर भ्रष्टाचार का हिसाब चुकता करेगी।

साथियों,

भाजपा-NDA की सरकार ने बीते 10 सालों में छोटे किसानों को सबसे अधिक प्राथमिकता दी है। आज़ादी के इतिहास में पहली बार किसानों के खाते में सीधा पैसा पहुंचा है। गुमला के किसानों के खाते में ही, पीएम किसान सम्मान निधि के करीब-करीब 500 करोड़ पहुंचे हैं। साथियों, ये हमारे झारखंड में तो रागी, रागी का उत्पादन, रागी जैसा श्रीअन्न उगाया जाता है। आने वाला समय रागी किसानों के लिए अनेक अवसर लेकर के आ रहा है। हम श्रीअन्न के रूप में पूरी दुनिया में रागी की उपज को पहुंचाने जा रहे हैं। और आपको खुशी होगी, मेरी पिछली जब सरकार थी तो अमेरिका के राष्ट्रपति जी ने वाइट हाउस में भोजन रखा था और मुझे निमंत्रण दिया था। पूरे अमेरिका के बड़े-बड़े दिग्गज लोग वहां थे और खाने में क्या परोसा आपको मालूम है। खाने में यह हमारी रागी परोसी गई थी रागी। हमारे देश का मोटा अनाज जिसको कहते हैं वो श्रीअन्न परोसा गया था। झारखंड भाजपा ने किसानों के लिए जो घोषणाएं की है वह बहुत ही प्रशंसनीय है और इसलिए मैं झारखंड बीजेपी के नेताओं को बधाई देता हूं आपके निर्णय के लिए। कुछ समय पहले ही उड़ीसा में भाजपा सरकार बनी है। एक हमारा आदिवासी भाई वहां मुख्यमंत्री बना है। वहां हमने धान किसानों और आदिवासियों की वन उपज को लेकर जो घोषणाएं की थी वह सारी घोषणाएं इतने कम समय में हमने पूरी कर दी, वादा निभा दिया दोस्तों। 23 नवंबर के बाद झारखंड में भी भाजपा-एनडीए सरकार सभी गारंटी को पूरा करेगी, यह मेरी गारंटी है।

साथियों,

भारत तभी विकसित होगा जब हमारी नारी शक्ति विकसित होगी। नारी शक्ति का विकास होगा। यही बात झारखंड की माताओं-बहनों-बेटियों के लिए भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। हमने देश में 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का बहुत बड़ा अभियान शुरु किया है। पहले कोई सोच भी नहीं सकता था कि कोई बहन-बेटी-मां लखपति बन जाए। मोदी सोचता है। मेरे गांव की तीन करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बने यह मेरा सपना है। और मुझे खुशी है कि जब से मैंने अभियान शुरू किया है एक करोड़ ऐसी लखपति दीदी हम बना चुके हैं जो हर वर्ष एक लाख रुप से ज्यादा कमाती है। और मुझे खुशी है कि इनमें मेरे झारखंड की भी अनेक बहनें हैं। इन बहनों के समूहों को भाजपा एनडीए सरकार अलग-अलग काम के लिए पैसा दे रही है। हमारे इस मिशन को आगे बढ़ाने के लिए झारखंड भाजपा ने भी गोगो दीदी योजना, गोगो दीदी योजना इसका ऐलान किया है। गोगो दीदी योजना के तहत हर महीने बहनों के खाते में हजारों रुपए जमा होने वाले हैं।

साथियों,

झारखंड देशभक्तों की भूमि है। आज़ादी की लड़ाई से लेकर आज सीमा पर देश की सुरक्षा तक, झारखंड के वीर-वीरांगनाओं ने अग्रणी भूमिका निभाई है। ये शहीद अल्बर्ट इक्का, तेलंगा खड़िया, बख्तर साय और मुंडल सिंह जैसे महापुरुषों की धरती है। ऐसी प्रेरणाओं से भरा झारखंड 25 साल का हो रहा है। अगले 5 वर्षों में हमें आने वाले 25 साल की नींव मजबूत करनी है। इसके लिए यहां भाजपा-NDA की मज़बूत और स्थिर सरकार ज़रूरी है। भाजपा-आजसू-JDU-LJP के सभी उम्मीदवारों को विजयी बनाना है। आपका एक-एक वोट, विकसित झारखंड-विकसित भारत के निर्माण को गति देगा। मैं फिर एक बार आपसे एक प्रार्थना करना चाहता हूं। मेरा काम करेंगे? हाथ ऊपर करके बताएंगे करेंगे? पक्का करेंगे? देखिए, यह मोदी तो दिल्ली में रहता है लेकिन मेरे लिए तो आप सब मोदी हैं तो मेरा एक काम करोगे? बताइए फिर से करोगे? देखिए इस चुनाव में आप जहां भी जाएं मोहल्ले में जाएं, बूथ में जाएं, गांव में जाएं, गली में जाएं, कहीं पर भी आपको कोई परिवार झोपड़ी में रहता है या कोई परिवार कच्चे घर में रहता है तो उसका नाम-पता लिख लीजिए और वह मुझे भेज दीजिए। और उस परिवार को कह देना कि मोदी ने मुझे मोदी बनाया है। अब तुझे पक्का घर मिलेगा मैं मोदी की तरफ से वादा करके आता हूं। करेंगे? आप वादा करेंगे ना मैं निभाऊंगा आपको कहता हूं क्योंकि मेरे लिए आप ही मोदी हैं। मुझे झारखंड में हर परिवार को पक्का घर देना है जिसके पास पक्का घर नहीं है। आप मेरी मदद करेंगे? मुझे बताइए, झारखंड में गरीब को पक्का घर मिलेगा तो पुण्य मिलेगा कि नहीं मिलेगा? यह पुण्य किसको मिलेगा? किसको मिलेगा? अरे मोदी को नहीं वो पुण्य आपको मिलेगा। आपके वोट की ताकत है कि मोदी आज गरीबों को घर दे पा रहा है और इसलिए इस पुण्य के अधिकारी आप हैं। साथियों, एक बार फिर आज इतनी बड़ी तादाद में आप हम सबको आशीर्वाद देने के लिए आए मैं आपका हृदय से बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं।

मेरे साथ बोलिए,

भारत माता की,

भारत माता की,

भारत माता की।

बहुत-बहुत धन्यवाद।

Explore More
শ্ৰী ৰাম জনমভূমি মন্দিৰৰ ধ্বজাৰোহণ উৎসৱত প্ৰধানমন্ত্ৰীৰ সম্বোধনৰ অসমীয়া অনুবাদ

Popular Speeches

শ্ৰী ৰাম জনমভূমি মন্দিৰৰ ধ্বজাৰোহণ উৎসৱত প্ৰধানমন্ত্ৰীৰ সম্বোধনৰ অসমীয়া অনুবাদ
PM Modi Receives Sweden's Top Honour, Royal Order Of Polar Star

Media Coverage

PM Modi Receives Sweden's Top Honour, Royal Order Of Polar Star
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister's address at the European Round Table for the Industry
May 18, 2026

Your Excellency, Prime Minister क्रिस्टर्सन,
Your Excellency उर्सुला जी,
Your Royal Highness,
वॉल्वो ग्रुप के President and CEO,
European Round Table के अध्यक्ष,
यहाँ उपस्थित Europe के प्रमुख business leaders,
देवियों और सज्जनों,

नमस्कार!

सबसे पहले मैं Prime Minister क्रिस्टर्सन का इस Round Table में मुझे आमंत्रित करने के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। मुझे खुशी है कि यह बैठक "गोथनबर्ग” में आयोजित की जा रही है। एक ऐसा शहर जो innovation के साथ-साथ यूरोप की manufacturing spirit का एक जीवंत प्रतीक है।

Friends,

European Round Table for Industry जैसे प्रतिष्ठित मंच को संबोधित करना मेरे लिए सम्मान की बात है।

आप में से कुछ मित्रों से मेरी पहले मुलाकात हुई है। कुछ से आज पहली बार मिल रहा हूँ। लेकिन एक बात निश्चित है, आप सभी किसी न किसी रूप में भारत से जुड़े हुए हैं।

किसी की manufacturing भारत में है। किसी का R&D भारत में है। किसी का talent base भारत में है। किसी की supply chain भारत से जुड़ी है। और कोई भारत में बड़ा इन्वेस्टमेंट कर रहा है। आज की यह बैठक इस साझेदारी को और मजबूत करने का अवसर है।

Friends,

आज भारत और यूरोप के संबंध एक नए turning point पर हैं। सरकारों के स्तर पर हमने एक ambitious और strategic agenda तय किया है।

India-EU Free Trade Agreement पर सहमति बन चुकी है। जैसे उर्सुला जी ने कहा था, यह वाकई "Mother of all Deals” है। हमारा प्रयास है कि इसे जल्द से जल्द implement किया जाए।

Security and Defence Partnership तथा Mobility Agreement ने भी हमारे सहयोग को नई दिशा दी है। India-EU Trade and Technology Council ने हमारी साझेदारी को नई institutional strength दी है। Digital technologies, supply chains और innovation, इन सभी क्षेत्रों में भारत और यूरोप साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

India-Middle East-Europe Economic Corridor जैसे ऐतिहासिक initiatives connectivity और economic integration को नई गति दे रहे हैं। Green transition और sustainable growth को लेकर भी हमारी सोच और प्राथमिकताएँ समान हैं।

यानि, Big Picture देखें तो हमारे बीच गहरा political, economic और strategic कन्वर्जन्स है। India and Europe are strategic partners for a balanced, secure and sustainable world.

लेकिन friends,

सरकारें केवल framework, framework support और policy direction दे सकती हैं। ज़मीनी स्तर पर असली बदलाव आप सभी के प्रयासों से ही संभव रहेगा। इसलिए आज मैं आपको भारत के साथ मिलकर काम करने के लिए आमंत्रित करने आया हूँ।

Fastest-growing major economy के रूप में भारत आज एक नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। भारत 140 करोड़ लोगों की आकांक्षाओं का देश है। हमारी young population, expanding middle class और infrastructure expansion भारत की growth को नई गति दे रहे हैं।

पिछले बारह वर्ष में भारत reform, perform और transform के मूलमंत्र पर चला है। और सरकार की पोलिटिकल विल से यह रिफॉर्म एक्स्प्रेस full speed पर आगे बढ़ रही है।

Goods and Services Tax ने भारत को one nation, one tax, one market की दिशा में आगे बढ़ाया। Insolvency and Bankruptcy Code से business culture में accountability आई। Corporate tax reforms ने manufacturing को competitive बनाया। Labour codes ने compliance को सरल और transparent बनाने की दिशा दी।

FDI reforms ने अनेक sectors को global capital के लिए खोला। PLI schemes ने electronics, pharma, auto components, solar modules, telecom, textiles जैसे कई sectors में manufacturing momentum बनाया।

हमने compliances का बोझ कम किया है। हजारों outdated regulations समाप्त किए हैं। Ease of Doing Business को governance का हिस्सा बनाया है। Digital India ने public services को अधिक transparent, efficient और accessible बनाया है।

भारत में आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा startup ecosystem है। हमारे startups AI, fintech, space, drones, biotech, climate tech, और mobility में global solutions बना रहे हैं।

आज भारत में talent है, scale है, demand है, stability है, और सबसे बड़ी बात, भारत में 140 करोड़ भारतीयों की इच्छा-शक्ति है। इसीलिए अब समय है कि हम intent से investment की ओर बढ़ें।

इस विषय में मैं आपके सामने पाँच सुझाव रखना चाहता हूँ।

पहला: Telecom और digital इन्फ्रास्ट्रक्चर। Vodafone, Ericsson, Nokia, Orange, जैसी कंपनियों का भारत में विशाल अनुभव है। भारत 5G से 6G ट्रैन्ज़िशन, AI-enabled networks, secure connectivity, और digital inclusion में बड़ा partner बन सकता है। आप सभी भारत को global R&D hub बनाने में योगदान दे सकते हैं।

दूसरा: AI, semiconductors, electronics और deep-tech manufacturing. ASML, NXP, SAP, Capgemini जैसे leaders आज यहाँ मौजूद हैं। मैं आपको भारत के तेजी से विकसित हो रहे end-to-end technology ecosystem का भागीदार बनने के लिए आमंत्रित करता हूँ।

भारत का विज़न स्पष्ट है: technology innovation की अगली wave भारत में co-create होनी चाहिए।

तीसरा: green transition और क्लीन एनर्जी। अनिश्चित global environment में भारत energy security और clean energy capacity को मजबूत करने पर focus कर रहा है। ENGIE, Total Energies, Shell, Umicore जैसी कंपनियां clean energy, हाइड्रोजन, energy storage, EV और decarbonisation में लीडर्स हैं। आप भारत में बड़े पैमाने पर निवेश कर सकते हैं।

चौथा: infrastructure, mobility और urban transformation. Volvo, Maersk, Airbus, Saab, ArcelorMittal, और Heidelberg। इन सबकी expertise भारत के transformation से सीधे जुड़ती है। Sustainable cement, green steel, mobility, logistics, aerospace, defence, इन क्षेत्रों में भारत और यूरोप की पार्ट्नर्शिप world-class outcomes दे सकती है।

पाँचवां: healthcare और life-sciences। AstraZeneca, Roche, Merck, Philips, Nestlé और Unilever जैसी कंपनियों का भारत से पुराना संबंध रहा हैं। अब हमें इस पार्ट्नर्शिप को next level पर ले जाना चाहिए।

Vaccines, cancer care, digital health, nutrition और medical devices में बहुत बड़ा scope है। आप design for India, make in India, and export from India के मॉडल पर आगे बढ़ सकते हैं।

समय की सीमा के कारण मैं यहाँ उपस्थित सभी कंपनियों का नाम नहीं ले सका, लेकिन भारत के अवसर सभी के लिए हैं, और मेरा निमंत्रण भी आप सभी के लिए है।

Friends,

इन सुझावों के बाद मैं आपके सामने एक challenge भी रखना चाहता हूँ। क्या यहाँ मौजूद हर company भारत के लिए एक नया बड़ा commitment कर सकती है? क्या हम अगले पाँच वर्षों में भारत में शुरू किए जाने वाले flagship projects की पहचान कर सकते हैं?

भारत सरकार इन सभी प्रोजेक्ट्स को समयबद्ध तरीके पूरा करने में आपकी पूरी मदद करेगी। हम इन सभी प्रोजेक्ट्स की नियमित समीक्षा करने की एक institutional व्यवस्था भी बना सकते है।

Friends,

हम साल में एक बार भारत-यूरोप CEO Roundtable का आयोजन कर सकते हैं। इसमें भारत और यूरोप की industry bodies को जोड़ा जा सकता है। Sector-specific working groups भी बनाए जा सकते हैं।

मैं यह भी सुझाव दूँगा कि ERT एक India Desk या India Action Group भी बनाए। इसका mandate simple हो: जो companies भारत में हैं, उनके expansion को support करना; जो नई कंपनियाँ भारत आना चाहती हैं, उनके entry को facilitate करना; और business concerns का proactive समाधान करना।

Friends,

भारत और यूरोप की partnership केवल आर्थिक आंकड़ों तक सीमित नहीं है। यह साझा मूल्यों की partnership है। यह लोकतंत्र और विविधता की partnership है। यह trust और transparency की partnership है। यह innovation और inclusion की partnership है।

आज के विश्व में जहां अनिश्चितता है, Supply chains दबाव में हैं, टेक्नॉलजी में competition बढ़ रहा है, ऊर्जा सुरक्षा और climate action दोनों को चुनौती दी जा रही है, ऐसे समय में भारत और यूरोप मिलकर stability, sustainability और shared prosperity के मजबूत स्तंभ बन सकते हैं।

इसी भावना के साथ मैं आप सभी को भारत की विकास यात्रा से जुड़ने के लिए आमंत्रित करता हूँ। मुझे विश्वास है कि आज "गोथनबर्ग” से जो संवाद शुरू हो रहा है, वह आने वाले वर्षों में भारत और यूरोप की industrial partnership का एक नया अध्याय लिखेगा।

आप इतनी बड़ी संख्या में आये। इस समिट में मुझे आपके बीच अपने बात रखने का अवसर दिया। इसके लिए में आप सब का विशेष रूप से बहुत बहुत आभार व्यक्त करता हूँ।

बहुत-बहुत धन्यवाद।
Thank you.