India has won its first Women’s Cricket World Cup. After 25 years, a new world champion rises & it’s our daughters who have brought this pride home: PM
Those who once locked Bihar’s schools and universities are now lecturing on education: PM Modi takes a sharp dig at the opposition
Be it Congress or RJD, their love is only for infiltrators. They even take out political yatras just to protect them: PM Modi in Saharsa

भारत माता की। भारत माता की। भारत माता की।

विषहरा माता की जय ! माँ उग्रतारा स्थान, बाबा सिंहेश्वर स्थान महादेव और बाबा कारु खिरहरी स्थान के एही पावन धरती पर हम सब के प्रणाम करै छी ! अहां सभक स्नेह आ अपनत्व हमरा हृदय के गहराई कोना तक छू गेलै।

साथियों,

बिहार में पहले चरण के मतदान के लिए अब सिर्फ दो दिन बाकी हैं। 6 नवंबर की सुबह सहरसा और मधेपुरा वोट डालेगा। यहां अनेक साथी हैं जो आपके जनप्रतिनिधि के लिए, मैं उनके लिए आपसे आशीर्वाद मांगने आया हूं। और इस चुनाव में बहुत सारे मेरे नौजवान बेटे-बेटियां हैं जो पहली बार वोट डालने वाले हैं। मैंने जब जीवन में पहली बार वोट डाला था तो मेरे मन में एक इच्छा थी कि मेरा वोट फेल नहीं जाना चाहिए। हवा का रुख देखूंगा और मेरे वोट से सरकार बने, ऐसा मैंने पहला जब वोट डाला तब सोचा था। और मेरी वो खुशी रही कि मैं सफल हो गया। अब मैं आपको भी कहता हूं। अपना जो पहला वोट डालेंगे न वो सरकार बनाने वाला वोट चाहिए। करेंगे? और एनडीए की सरकार बनने वाली है। आपका वोट एनडीए सरकार को मजबूती देने वाला है। और इसलिए सभी नौजवान बेटे-बेटी जो पहली बार वोट डाल रहे हैं, उनको मेरा विशेष आग्रह है इस बार आपका वोट एनडीए की सरकार बनाने वाला वोट होना चाहिए। गठबंधन को बहुत बड़ी ताकत देने वाला, एनडीए के जो साथी हैं, जो इस चुनाव के मैदान में एकजुट होकर लड़ रहे हैं। उनको विजय बनाना है। और दूसरी तरफ जो जंगलराज वाले हैं, उनको ऐसा पराजय देना है, ऐसा पराजय देना है कि वो बिहार का बुरा कभी सोच भी ना सकें। आपका वोट विकसित बिहार के लिए होना चाहिए।

साथियो,

मैं देख रहा हूं, ये पंडाल तो जहां तक मेरी नजर पहुंचे, उससे भी बड़ा बना दिया। लेकिन पंडाल के बाहर इससे भी डबल लोग मैं देख रहा हूं। साथियों, ये दृश्य साफ-साफ दिखा रहा है कि एनडीए की सरकार फिर एक बार बनने जा रही है। विकास की राह और मजबूत होने वाली है। नौजवानों के सपने पूरे होने वाले हैं। माताओं-बहनों की सुरक्षा की गारंटी पक्की हो रही है भाइयों- बहनों।

साथियों,

बिहार का युवा बिहार में काम करे, बिहार का युवा बिहार का नाम करे, ये हमारा संकल्प है। ये काम NDA को दिया आपका एक वोट करने वाला है। आपके वोट की वो ताकत है। कोसी और मिथिला के मेरे भाइयों और बहनों, बीते वर्षों में बिहार विकास की रफ्तार पकड़ चुका है। अब विकास की इस रफ्तार को हमें मिलकर और तेज करना है। इसलिए फिर एक बार NDA सरकार ! बिहार में फिर से सुशासन सरकार !

साथियों,

बिहार की पहचान, ज्ञान से भी है और नारी सम्मान से भी है। बिहार हमेशा से ही नारीशक्ति का सशक्त स्थान रहा है। माता सीता हों, देवी भारती हों, विदुषी गार्गी हों, ऐसी अनगिनत महिलाएं, माताएं हमारी प्रेरणाएं हैं। साथियों, नारी-सशक्तिकरण की इस प्रेरक भूमि से मैं आज पूरे देश को महिला क्रिकेट विश्व कप की विजय पर बहुत-बहुत बधाई देता हूं। कल मुंबई में भारत की बेटियों ने इतिहास रच दिया है। भारत ने पहली बार महिला क्रिकेट विश्व कप जीता है। पूरे 25 साल बाद दुनिया को नया विश्व विजेता मिला है और ये गौरव भारत की बेटियों ने पूरे देश को दिया है। आइए, जोरदार ताली बजाकर हमारी इन बेटियों का हम सम्मान करें, उनका गौरव करें। साथियों, ये विजय सिर्फ खेल के मैदान तक ही सीमित नहीं है। ये भारत की बेटियों के नए आत्मविश्वास का भी प्रतीक है। ये छोटे-छोटे गांवों से, कस्बों से निकली बेटियां हैं। ये हमारे किसान, मेहनत-मजदूरी करने वालों, निम्न मध्यम वर्गीय परिवार की बेटियां हैं। इन पर मुझे गर्व है, पूरे देश को गर्व है। मैं इन चैंपियन बेटियों के माता-पिता को भी बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

साथियों,

जब बेटियों को उचित अवसर मिलते हैं, प्रोत्साहन मिलता है, तब जाकर ऐसे परिणाम आते हैं। नारीशक्ति को ज्यादा से ज्यादा अवसर देना, उनके सामने से हर बाधा को दूर करना, बीते 10-11 वर्षों में NDA सरकार इसी लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रही है। आज आप देखिए, हमारी बेटियां हर मोर्चे, हर मैदान में नई बुलंदियां छू रही हैं। आज हमारी बेटियां फाइटर जेट उड़ा रही हैं। सीमा पर, युद्धपोत पर, देश की रक्षा कर रही हैं क्योंकि हमने सेनाओं में बेटियों के लिए नए अवसर बनाए। हमने सैनिक स्कूलों के डिफेंस एकेडमी में बेटियों के लिए दाखिले शुरु किए। हमारे देश की वूमन साइंटिस्ट्स आज चंद्रयान, गगनयान जैसे बड़े अंतरिक्ष अभियानों में बहुत बड़ी भूमिका निभा रही हैं। आज देश में एक लाख 80 हजार से ज्यादा रजिस्टर्ड स्टार्ट अप्स हैं। इनमें से सत्तासी हजार स्टार्ट अप्स में कम से कम एक महिला डायरेक्टर हैं या पार्टनर हैं। आज हमारे गांव की बेटी ड्रोन पायलट बनकर, खेती में ड्रोन क्रांति का नेतृत्व कर रही है। डिजिटल बैंकिंग क्रांति हो या फिर बीमा क्रांति, हमारी बेटियां आज देश को रास्ता दिखा रही हैं। जो कभी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का मजाक उड़ाते थे आज वो भी सोच रहे होंगे कि उन्होंने देश की बेटियों का कितना अपमान किया है।

साथियों,

नारी का सम्मान बढ़ाना, नारी की गरिमा की रक्षा, उनके जीवन की मुश्किलें कम करना, उन्हें रोजगार-स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना, हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। करोड़ों शौचालय बनाकर, करोड़ों घरों में नल से जल पहुंचाकर, उज्ज्वला का गैस कनेक्शन देकर, आयुष्मान भारत के तहत 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की सुविधा देकर, गर्भवती महिलाओं के खाते में सीधे पैसे भेजकर, गर्भवती महिलाओं की छुट्टी बढ़ाकर, हमारी सरकार ने महिलाओं की अनेक चिंताओं, अनेक मुसीबतों को कम करने का काम किया है।

साथियों,

हमारे यहां महिलाओं के नाम पर पहले कोई संपत्ति भी नहीं हुआ करती थी। हमारी सरकार ने चार करोड़ पीएम आवास बनाए, तो पक्का किया कि ज्यादातर घर महिलाओं के नाम हो। आज मुद्रा लोन के तहत जो लाखों करोड़ रुपए दिए जा रहे हैं, उसमें से करीब 70 प्रतिशत लोन हमारी बेटियों ने ही लिया है। बिहार के जीविका दीदी अभियान की भी आज देश में चर्चा होती है।

साथियों,

नारी सशक्तिकरण के हमारे अभियान को बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से भी बहुत बल मिलेगा। इस योजना को लेकर बिहार की बहनों में बहुत उत्साह दिख रहा है। बिहार की करीब एक करोड़ 40 लाख बहनों के खाते में दस-दस हजार रुपए पहुंच चुके हैं। NDA ने घोषणा की है कि फिर सरकार बनने के बाद, इस योजना का और विस्तार किया जाएगा। लेकिन मैं बिहार की हर बहन-बेटी से भी कहूंगा, सतर्क रहिए, ये जंगलराज वाले आपको दी जा रही ऐसी हर मदद को रोकना चाहते हैं।

साथियों,

RJD हो या कांग्रेस, इनका विकास से दूर-दूर तक का कोई नाता नहीं हैं। NDA की पहचान विकास से है और RJD-कांग्रेस की पहचान विनाश से है। मैं सहरसा की जनता के सामने दो उदाहरण देता हूं। साथियों, कोसी महासेतु रेल पुल का शिलान्यास साल 2003 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने किया था। लेकिन इसके बाद 2004 में RJD के समर्थन वाली दिल्ली में मनमोहन जी की कांग्रेस की सरकार बन गई। और उसके बाद यहां 2005 में नीतीश जी के नेतृत्व में सरकार बनी। बिहार के लोगों ने हर गली-मोहल्ले, हर बूथ में से RJD को साफ कर दिया, RJD को रिजेक्ट कर दिया। और इसके कारण ये RJD वालों का पारा, उनका अहंकार सातवें आसमान पर पहुंच गया। वो बिहार के लोगों पर इतना गुस्सा किए, इतना गुस्सा किए कि बिहार को बर्बाद करने पर तुल गए। अब दिल्ली में उनकी सरकार थी, दिल्ली की सरकार उनके समर्थन से चल रही थी। इसलिए इन्होंने दिल्ली सरकार में बैठ करके मनमोहन सिंह जी और सोनिया जी की बगल में बैठ करके बिहार का बदला लेना शुरू किया। नीतीश बाबू की सरकार से बदला लेना शुरू कर दिया। और इन्होंने क्या किया जितने बिहार के लोगों की भलाई के प्रोजेक्ट थे, ये सारे प्रोजेक्ट पर ताले लगा दिए। बिहार का पैसा रोक दिया। कांग्रेस-RJD ने कोसी महासेतु को लटका दिया। इन्होंने आपका बदला लिया आपको बर्बाद करने का रास्ता लिया। उनकी उस पाप का सजा देने का अवसर आया है।

साथियों,

2014 में आपने मुझे दिल्ली में बैठ करके देश की सेवा करने का मौका दिया। आपके आशीर्वाद से मुझे वो मौका मिला। NDA की डबल इंजन सरकार बनाई। अब आपने मुझे सेवा का मौका दिया। बदला लेने वालों को वहां से भी हटाया। मैंने नए सिरे से इसकी फाइल मंगाई, नई तेज़ी से काम शुरू किया। कोसी महासेतु के लिए पैसे दिए, काम शुरु हुआ और आखिरकार साल 2020 में NDA सरकार ने बिहार को ये पुल बनाकर सौंपा।

साथियों,

RJD – कांग्रेस की बदले की राजनीति के कारण, सालों तक बिहार के लोगों को भुगतना पड़ा। एक समय था जब कोसी-मिथिलांचल के बहुत बड़े हिस्से के लोगों को 300 किलोमीटर का सफर करके इस पार से उस पार जाना पड़ता था। आज वही 300 किलोमीटर का सफर 30 किलोमीटर से भी कम रह गया है। हुआ है कि नहीं हुआ है भाई? आप जरा बताइए, हुआ है कि नहीं हुआ है? ये काम हमने किया है कि नहीं किया है? ये काम उन्होंने रोका था कि नहीं रोका था? जिन्होंने आपका नुकसान किया उनको सजा होनी चाहिए कि नहीं होनी चाहिए? पूरी ताकत से बताइए, सजा होनी चाहिए कि नहीं होनी चाहिए? इस चुनाव में उनको सजा दोगे? पूरी तरह सजा दोगे? और हमने सिर्फ कोसी महासेतु ही बनाए, इतना ही नहीं है। कोसी नदी पर अनेक पुल बन रहे हैं, चौड़ी सड़कें बन रही हैं। कोसी नदी पर ही देश का सबसे लंबा पुल मधुबनी में बन रहा है। आज यहां वंदे भारत और अमृत भारत जैसी आधुनिक ट्रेनें चल रही हैं।

साथियों,

दूसरा उदाहरण भी कोसी नदी से ही जुड़ा है। कोसी में भीषण बाढ़ ने अनेक परिवारों को उजाड़ा है। हमें अपनों को खोना पड़ा है। सहरसा हो, सुपौल हो, मधेपुरा हो या अररिया, हर साल बाढ़ आती थी, खेत बर्बाद हो जाते थे। लेकिन कांग्रेस हो या RJD, इन्होंने सिर्फ वादे किए। ये लोग आपके दुख को कभी समझ ही नहीं पाए। साथियों, NDA सरकार ने कोसी की बाढ़ से बचाव के लिए एक के बाद एक कई कदम उठाए हैं। हमने बाढ़ के कहर को रोकने के लिए 11 हजार करोड़ रुपए से अधिक की योजनाएं बनाईं हैं। ये पैसा कोसी, बागमती और गंडक नदी बेसिन में बाढ़ नियंत्रण के लिए सुरक्षा कवच बनेगा। यहां तटबंधों को मज़बूत करेगा। साथियों, हम एक दूरगामी समाधान पर काम कर रहे हैं। हमारी सरकार कोसी और मेची को जोड़ रही है। ये कोसी-मेची लिंक प्रोजेक्ट, अब बर्बादी नहीं, समृद्धि लाएगी। इससे दो लाख हेक्टेयर भूमि को पानी मिलेगा। साथियों, हम सिर्फ पूर्वी कोसी ही नहीं, पश्चिमी कोसी नहर को भी नया जीवन दे रहे हैं। इससे सिंचाई का दायरा बढ़ा रहे हैं। मैं बिहार NDA की टीम को भी बधाई देता हूं। NDA ने अपने घोषणापत्र में बाढ़ नियंत्रण के लिए बड़ी योजना घोषित की है।

साथियों,

कोसी और अन्य नदियों पर जो ये पैसा हम खर्च कर रहे हैं, इससे मछली पालकों को, मखाना किसानों को भी बहुत फायदा होगा। और आप तो देख ही रहे हैं, मछली और मखाना वालों को हमारी सरकार कितनी मदद कर रही है। मखाना के लिए मखाना बोर्ड बनाया गया है। और साथियों, मेरा सपना है कि दुनिया के कोने-कोने में मखाना पहुंचे, मखाना किसानों की आमदनी बढ़े। अभी आपने आकर के मुझे मखाना की माला पहनाई न। आपको गर्व हुआ न। हुआ कि नहीं हुआ। लेकिन आपको शायद पता नहीं होगा, मैं विदेश में जाता हूं न तो दुनिया के इतने बड़े-बड़े नेताओं को भी एक डिब्बा भरकर मखाना देता हूं। और बड़ गर्व से कहता हूं कि ये हैं मेरे बिहार के किसानों की कमाई।

साथियों,

यहां मछली पालकों के हितों को भी हमारी सरकार प्राथमिकता दे रही है। मछली से जुड़े सेक्टर के लिए हमने अलग से मंत्रालय बनाया, अलग बजट दिया। भारत सरकार में पहले कभी मछली की खेती करने वालों, मछली का काम करने वालों के लिए और कोई मंत्रालय ही नहीं था। बजट भी नहीं था। कोई पूछने वाला नहीं था। ये मोदी है, जिसने भारत में एक अलग मिनिस्ट्री बनाई ताकि मेरे मछली पालकों की जिंदगी में मैं बदलाव ला सकूं। मछली पालकों के लिए हमारी सरकार ने मत्स्य संपदा स्कीम बनाई। कभी बिहार दूसरे राज्यों से मछली मंगाता था। आज बिहार दूसरे राज्यों को मछली भेजता है, मछली बेचता है। अब NDA ने अपने घोषणापत्र में जुब्बा सहनी जी के नाम पर मछली पालकों के लिए नई योजना का ऐलान किया है। NDA की सरकार फिर से बनेगी तो मछली पालक साथियों को नौ हज़ार रुपए की अतिरिक्त मदद दी जाएगी।

भाइयों और बहनों,

RJD और कांग्रेस को विकास की भाषा समझ नहीं आती है। RJD और कांग्रेस की डिक्शनरी में क्या शब्द है, क्या भावनाएं भऱी पड़ी हैं, क्या आदतें जुड़ी हुई हैं। RJD और कांग्रेस की डिक्शनरी में कट्टा, क्रूरता, कटुता, कु-संस्कार, कुशासन और करप्शन, ऐसे ही शब्द भरे पड़े हैं। जंगलराज की पाठशाला में इन्होंने बस यही सीखा है। युवा साथियों, आपके माता-पिता ने वो दौर देखा है, जब हमारे रक्षक भी सुरक्षित नहीं थे। खुद पुलिसवालों की जान संकट में रहती थी। माताओं-बहनों, दलित-महादलित, पिछड़ों-अतिपिछड़ों के साथ तो क्या-क्या नहीं होता था। मैं आपको यहीं सहरसा की ही घटना याद दिलाता हूं। हमारे सहरसा के बहादुर डीएसपी सत्यपाल सिंह जी जंगलराज वालों को ठीक कर रहे थे, उन पर नकेल कस रहे थे। ये बात पटना में बैठे RJD के आकाओं को, जंगलराज वालों को पसंद नहीं आई। इसकी कीमत उनको अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। इतना ही नहीं, जिन अपराधियों ने ईमानदार DSP की हत्या की, ऐसे गुनहगारों को खुला छोड़ दिया गया।

साथियों,

आजकल जब हम शानदार सड़कों, पुलों, रेलवे और एयरपोर्ट की बात करते हैं तो जंगलराज वालों को ये जरा भी अच्छा नहीं लगता। क्योंकि अपने समय में ये लोग सड़कें नहीं बनाते थे, सड़कें बनाने वालों को मरवा देते थे। इनके लोगों को अगर ठेका नहीं मिलता था तो ये इंजीनियरों को ही उठा लेते थे या रास्ते से हटा देते थे। ये था RJD का जंगलराज। साथियों, जंगलराज में सबकी जान खतरे में रहती थी। हर अफसर, हर ठेकेदार, हर व्यापारी डर में ही जीता था। इसी का नतीजा था कि यहां विकास रुक गया था। मिलें, फैक्ट्रियां सबकुछ बंद हो गया। सहरसा, मधेपुरा, सुपौल जैसे इलाके, जहां कभी शिक्षा और श्रम की परंपरा थी वहां अपराध और अपहरण की मंडियां लग गईं। साथियों, नीतीश जी की सरकार ने जंगलराज को हटाकर बिहार को सुशासन में बदला। आज डबल इंजन सरकार कोसी-मिथिलांचल में उद्योगों का विस्तार कर रही है। मधेपुरा रेल फैक्ट्री आज मेक इन इंडिया का गौरव बन रही है। इस रेल फैक्ट्री का उद्घाटन 7 साल पहले हुआ था। हाल में ही यहां से भारतीय रेल को पांच सौवां इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव अब रेल को मिल चुका है। साथियों, आज ये क्षेत्र इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव दे रहा है। वो दिन दूर नहीं, जब बिहार में इलेक्ट्रिक गाड़ियां बनेंगी, मोबाइल फोन बनेंगे। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं, बिहार मेक इन इंडिया का बहुत बड़ा केंद्र बनकर ही रहेगा।

साथियों,

कांग्रेस और RJD के जो नामदार हैं, ये लोग जम़ीन से भी कटे हुए हैं। ये लोग भांति-भांति के सपने भले देखते हों। अब कांग्रेस के नामदार बिहार के लोगों को बता रहे हैं कि जब दिल्ली में उनकी सरकार बनेगी...अब देखिए, ये देश अब उनको निकाल के रहने वाला है... तब बिहार में नालंदा जैसी यूनिवर्सिटी बनेगी। अब इनको कुछ पता नहीं, देश कहां चल रहा है। ऐसी यूनिवर्सिटी...वो कहते हैं जिसमें विदेशी छात्र पढ़ने आएंगे। साथियों, झूठ बोलने की इनकी पुरानी आदत है। जब केंद्र में कांग्रेस और RJD की सरकार दस साल तक थी, ये लोग तब भी यही कहते थे कि नालंदा में विश्वविद्यालय बनाएंगे। केंद्र में 10 साल तक इन लोगों की सरकार रही लेकिन इन्होंने कोई काम आगे नहीं बढ़ाया। ये लोग यूनिवर्सिटी के नाम पर सिर्फ 20 करोड़ रुपए देकर भूल गए। अरे, 20 करोड़ रुपये में तो गांव में स्कूल नहीं बन पाती है। साथियों, साल 2014 में जब आपने मुझे सेवा करने का अवसर दिया, हमारी सरकार आई तो हमने नालंदा की गौरव स्थापना का अभियान शुरू किया। पूरे मन से, पूरे परिश्रम से हमने 10 साल में यूनिवर्सिटी को 2 हजार करोड़ से ज्यादा का बजट दिया। हमने शानदार कैंपस बनाया और आज मैं गर्व से कहना चाहता हूं, आज नालंदा यूनिवर्सिटी में 21 से ज्यादा देशों के विद्यार्थी वहां पढ़ रहे हैं। जिन लोगों ने बिहार में स्कूल-कॉलेज-यूनिवर्सिटी के कैंपसों में ताले लगा दिए थे, जिनके राज में ग्रेजुएशन करने में ही पांच-सात साल लग जाते थे, कुछ-कुछ लोगों को तो 10-10 साल लग जाते थे। वो आज बिहार के लोगों को शिक्षा पर ज्ञान दे रहे हैं। जिस सहरसा में आदि शंकराचार्य जी और मंडन मिश्र जी का महान शास्त्रार्थ हुआ था वहां से मैं युवाओं को विश्वास दिलाता हूं कि बिहार में शिक्षा का वही गौरव फिर लौटगा।

साथियों,

कांग्रेस हो या आरजेडी इनको सिर्फ घुसपैठियों से लगाव है। ये लोग घुसपैठियों को बचाने के लिए राजनीतिक यात्राएं करते हैं। ये लोग दुनियाभर में घूमने फिरने जाते हैं। अब मुझे बताइए भैया, क्या बिहार का भविष्य आप तय करेंगे या घुसपैठिया तय करेगा। आप करेंगे कि नहीं करेंगे? क्या घुसपैठियों को करने देंगे क्या? घुसपैठिया आपकी जिंदगी को बनाएगा क्या? ये घुसपैठिये आपकी संपत्ति पर कब्जा कर रहे हैं। आपके संसाधनों पर अपना हक जमा रहे हैं। कहीं मजदूरी का काम हो, 200 रुपया मजदूरी हो, लेकिन ये घुसपैठिये 100 रुपये में काम करने के लिए तैयार हो जाते हैं। तो फिर यहां के नौजवान को काम कौन देगा भाई। और इसीलिए बिहार को बचाना है घुसपैठियों से। घुसपैठियों को निकलाना चाहिए कि नहीं निकालना चाहिए? जरा पूरी ताकत से बताइए घुसपैठिए जाने चाहिए कि नहीं जाने चाहिए? घुसपैठियों को हटाना चाहिए कि नहीं हटाना चाहिए? ये घुसपैठियों को हटाने के लिए हम काम कर रहे हैं।

साथियों,

ये आरजेडी कांग्रेस वाले दुनिया भर में जाते हैं। पता नहीं कहां-कहां जाते हैं। हम तो सोशल मीडिया में पढ़ते हैं तो शर्म आ जाती है। लेकिन इन्हें राम मंदिर की यात्रा का समय नहीं मिलता। अरे मैं इनको कहना चाहता हूं, अरे आपको भगवान राम जी से अगर कोई झगड़ा है, अरे आप वहां जाइए वहां तो निषाद राज का भी मंदिर बना है। वहीं अयोध्या में वाल्मीकि जी का भी मंदिर बना है। वहां अयोध्या में शबरी माता का भी मंदिर बना है। अरे राम जी से आपको तकलीफ हो, अरे कम से कम निषाद राज के चरणों में तो सर झुका के आ जाओ। उसमें तुम्हें क्या शर्म आ रही है? वाल्मीकि जी के माथा टेक करके आ जाओ। अरे शबरी माता के चरणों में जाकर के आ जाओ। नहीं जाएंगे। ये दुनिया भर में जाएंगे।

साथियों,

कांग्रेस का शाही परिवार, आरजेडी का शाही परिवार दुनियाभर के त्यौहार मनाते हैं। और विदेशी त्यौहार मनाने में उनको मजा आता है। लेकिन बात जब छठ महापर्व की आती है तो ये लोग क्या कहते हैं? छठ महापर्व हमारे लिए कितना बड़ा गर्व का अभिमान का अवसर है। यह कहते हैं यह छठ वाले तो यह सब ड्रामा कर रहे ड्रामा। क्या कह रहे हो तुम? साथियों, कांग्रेस ने छठ महापर्व को जिस प्रकार ड्रामा बताया उसके पीछे भी एक बहुत गहरा राज है। दरअसल कांग्रेस नहीं चाहती थी कि RJD का नेता, मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बने। पिछले कई महीनों से वो ऐसा माहौल बना रहे थे। लेकिन RJD ने कांग्रेस की कनपटी पर कट्टा रखकर मुख्यमंत्री की उम्मीदवारी का प्रचार का हथियार भी चोरी कर लिया। इससे कांग्रेस के लोग बहुत गुस्से में हैं। कांग्रेस की लुटिया तो बिहार में सालों पहले ही डूब चुकी थी, उनके पास खोने के लिए कुछ नहीं है। अब कांग्रेस के नेताओं ने, आरजेडी की लुटिया डुबोने की सुपारी ले ली है। और इनका एक नेता तो बड़े बुद्धिमान होने के नाते दावा करते हुए बयान दे रहा है। वो कहता है अब कांग्रेस को खुद के पैरों पर आगे बढ़ना चाहिए। बाकियों की मदद करना बंद कर देना चाहिए। पब्लिकली कहता है, बाकियों की मदद करने में टाइम खराब मत करो। कहता है खुद आगे बढ़ो। इसका मतलब पक्का है। कांग्रेस वाले इस बार आरजेडी की सफाई करने में लगे हैं। साफ करके रहेंगे देख लेना आप।

साथियों,

अपने स्वार्थ के लिए बिहार की, भारत की विरासत का अपमान करने वाले हमारे तीर्थों का विकास नहीं कर सकते। NDA सरकार बिहार को धरोहर आधारित पर्यटन का बहुत बड़ा केंद्र बना रही है। वो दिन दूर नहीं जब पुनौरा धाम में माता जानकी का भव्य मंदिर बनकर तैयार होगा। यहां सहरसा में भी आस्था के हमारे अनेक स्थल हैं। यहां संत कारू खिरहरि जी ने अपनी शिवभक्ति और गाय के प्रति समर्पण के कारण दिव्यता प्राप्त की थी। ये मानवीय मूल्य देश के कोने-कोने तक पहुंचें, इसके लिए NDA सरकार हर प्रयास कर रही है।

साथियों,

अब मतदान की तारीख आ ही गई है। मैं दूसरे राज्यों से यहां अपने गांव में दीवाली और छठ-पर्व मनाने जो साथी आए हैं उनको मैं खास कहना चाहता हूं। आप आए ही हैं और अगर आपका वोट यहां पर है तो वोट दिए बिना वापस मत जाना। यहां वोट देकर के ही जाना और हो सके तो सरकार के शपथ समारोह में आकर के ही जाना। आपका वोट विकसित बिहार बनाएगा। याद रखिए, पहले मतदान फिर जलपान। पहले मतदान...। फिर एक बार फिर आज इतनी बड़ी संख्या में यहां आने के लिए हमारे इन सभी उम्मीदवारों को आशीर्वाद देने के लिए... मैं जरा हमारे इस चुनाव के उम्मीदवारों को कहूंगा आगे आ जाइए आप लोग, आगे वहां खड़े हो जाइए, हां वहां खड़े हो जाइए सब लोग। जो भी चुनाव लड़ रहे हैं उनसे मेरा आग्रह है जरा आगे आ जाइए थोड़ी जगह कर लीजिए। मैं वहां आकर के आप सबको मिलने वाला हूं। थोड़ी आगे जगह कर दीजिए। मैं आ रहा हूं आपके पास। हां। सब खड़े हो जाइए। यहां आप सबके आशीर्वाद मेरे इन सभी साथियों के ऊपर रहे। ताकि बिहार को नई ऊंचाई पर ले जाने का मेरा जो सपना है वो मैं पूरा कर सकूं।

मेरे साथ बोलिए, भारत माता की जय। भारत माता की जय। भारत माता की।

बहुत-बहुत धन्यवाद।

Explore More
Today, the entire country and entire world is filled with the spirit of Bhagwan Shri Ram: PM Modi at Dhwajarohan Utsav in Ayodhya

Popular Speeches

Today, the entire country and entire world is filled with the spirit of Bhagwan Shri Ram: PM Modi at Dhwajarohan Utsav in Ayodhya
India stands tall in shaky world economy as Fitch lifts FY26 growth view to 7.5%

Media Coverage

India stands tall in shaky world economy as Fitch lifts FY26 growth view to 7.5%
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
The days of TMC’s hooliganism are coming to an end: PM Modi in Kolkata, West Bengal
March 14, 2026
The days of TMC’s hooliganism are coming to an end. The countdown for the departure of the TMC government has begun: PM Modi in Kolkata rally
Due to infiltration, Bengal’s ‘roti, beti and mati’ are under threat. Jobs of local people are being snatched away, security of our daughters is at risk and illegal encroachments are taking place: PM Modi
I assure the mothers and sisters of Bengal that under a BJP government, women will be safe and criminals will be behind bars: PM Modi’s promise to West Bengal
First the Congress, then the Communists and now the TMC - they kept coming one after another, filling their pockets while development work in Bengal remained stalled: PM’s concern in West Bengal

भारत माता की... भारत माता की... भारत माता की...

ये बेटी कब से चित्र लेकर खड़ी है कोई कलेक्ट कर लीजिए ताकि वो बेटी आराम से बैठ सके। जरा एसपीजी के लोग इसे कलेक्ट कर लीजिए। धन्यवाद बेटा... बहुत बढ़िया चित्र बनाया आपने...

भारत माता की... भारत माता की...

आमार प्रियो पोश्चिम बोंगोबाशी, भाई ओ बोनेरा, आमार अंतोरेर अंतोस्थल थेके… आपनादेर शोबाइके सश्रोद्धो प्रोणाम।

बंगाल की ये ऐतिहासिक धरती....ये ब्रिगेड परेड ग्राउंड का ऐतिहासिक मैदान.....और, बांग्ला मानुष का ये ऐतिहासिक जन-सैलाब... जहां जहां मेरी नजर पहुंच रही हो लोग ही लोग नजर आ रहे हैं। ये अद्भुत दृश्य है। ये.आपका उत्साह...ये आपका जोश...बंगाल क्या सोच रहा है....बंगाल के मन में क्या चल रहा है....अगर किसी को ये देखना है, तो जरा ये तस्वीरें देख ले!

ब्रिगेड परेड ग्राउंड का इतिहास साक्षी है....जब-जब बंगाल देश को दिशा देता है...ये ब्रिगेड मैदान बंगाल की आवाज़ बनता है। इस मैदान से अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ उठी आवाज. और वो आवाज हिंदुस्तान में एक क्रांति बन गई थी। और उसका नतीजा क्या हुआ...अंग्रेजों के अत्याचार और लूट का खात्मा हुआ! आज एक बार फिर...ब्रिगेड ग्राउंड से नए बंगाल की क्रांति का बिगुल बज गया है। बंगाल में बदलाव अब दीवारों पर भी लिख चुका है... और बंगाल के लोगों के दिलों में भी छप चुका है। अब बंगाल से निर्मम सरकार का अंत होकर रहेगा... अब बंगाल से महाजंगलराज का खात्मा होगा। इसीलिए, बंगाल के हर कोने से आवाज उठ रही है... चाइ बीजेपी शॉरकार चाइ बीजेपी शॉरकार पाल्टानो दोरकार, चाइ बीजेपी शॉरकार

साथियों,

कल TMC ने इस रैली में आने वाले आप सभी लोगों को चोर कहकर गाली दी है। असली चोर कौन है, ये बंगाल की प्रबुद्ध जनता जानती है। अपनी कुर्सी जाते हुए देखकर... यहां की निर्मम सरकार बौखला गई है।

साथियों,

आज भी इस विशाल सभा को रोकने के लिए निर्मम सरकार ने सारे हथियार निकाल लिए आपलोगों को आने से रोकने के लिए ब्रिज बंद करवा दिए, गाड़ियां रुकवा दी, ट्रैफिक जाम करवाया, भाजपा के झंडे उखड़वा दिए, पोस्टर फड़वा दिए। लेकिन निर्मम सरकार साफ-साफ देख लो आज के जनसैलाब को रोक नहीं पाई हो। बंगाल में महाजंगलराज लाने वालों का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। वो दिन दूर नहीं जब बंगाल में फिर से कानून का राज होगा...जो कानून तोड़ेगा... जो अत्याचार करेगा...TMC के किसी अत्याचारी को छोड़ा नहीं जाएगा। चुन-चुन के हिसाब लिया जाएगा।

भाइयों बहनों,

यहां की निर्मम सरकार चाहे अब जितना जोर लगा ले...परिवर्तन की इस आंधी को अब निर्मम सरकार रोक नहीं पाएगी... भाजपा के साथ...एनडीए के साथ...महिषासुरमर्दिनी का आशीर्वाद है। श्री रामकृष्ण परमहंस...स्वामी विवेकानंद....नेताजी सुभाष चंद्र बोस....ऋषि बंकिम चंद्र, गुरुदेव रवीन्द्र नाथ टैगोर....ईश्वर चंद विद्यासागर...बाघा जतिन और खुदीराम बोस...डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी.....लोकमाता रानी रॉशमोनी...ऐसी सभी महान विभूतियों ने जिस बंगाल की परिकल्पना की थी....भारतीय जनता पार्टी की सरकार...उस बंगाल का निर्माण करेगी, नवनिर्माण करेगी।

साथियों,

बंगाल का विकास नेक नीयत से होगा, सही नीतियों से होगा। बंगाल में अभी हमारी सरकार नहीं है। लेकिन फिर भी, केंद्र सरकार के जरिए बीजेपी दिन-रात बंगाल के विकास में लगी हुई है। आज भी, मैंने 18 हजार करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है। अभी-अभी 18 हजार करोड़.. कितना... कितना.. 18 हजार करोड़... कितना... कितना... कितना... चार दिन पहले ही, कैबिनेट ने पश्चिम बंगाल के लिए मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है। ये सभी प्रोजेक्ट पश्चिम बंगाल में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएंगे। इसका फायदा यहां के सामान्य मानवी, किसान, व्यापारी और स्टूडेंट्स को मिलेगा।

भाइयो और बहनों,

यहां की निर्मम सरकार ने बंगाल के युवाओं को पलायन का अभिशाप दिया है। आप सब जानते हैं.... बंगाल के युवा प्रतिभा और हुनर में सबसे आगे हैं। बंगाल के युवा मेहनत करने में सबसे आगे हैं। बंगाल एक समय पर पूरे भारत के विकास को गति देता था... बंगाल व्यापार और उद्योगों में सबसे आगे था। लेकिन, आज हालात क्या हैं? यहाँ का युवा ना डिग्री ले पा रहा है... और ना ही उसे रोजगार मिल रहा है! आपके बेटे-बेटियों को काम की तलाश में दूसरे राज्यों में पलायन करना पड़ता है।

साथियों,

पहले कांग्रेस, फिर कम्युनिस्ट और अब TMC…. ये लोग एक के बाद एक आते रहे.... अपनी जेबें भरते रहे.... और बंगाल में विकास के काम ठप्प पड़े रहे। इनफ्रास्ट्रक्चर के मामले में हमारा बंगाल पीछे होता चला गया। उद्योग धंधे बंद होते चले गए। यहाँ टीएमसी सरकार में नौकरियां खुलेआम बेची जा रही हैं। भर्तियों में घोटाले हो रहे हैं। अब समय आ गया है.... अब समय आ गया है.... ये हालात बदलें, बंगाल के युवाओं को बंगाल में काम मिले! ये नौजवान बंगाल के विकास का नेतृत्व करें! एई शोप्नो आपनार, आर एई शोप्नो पूरोन कोरा.... मोदीर गारंटी! मोदीर गारंटी!

साथियों,

TMC सरकार का एक ही एजेंडा है.... ये टीएमसी वाले न खुद काम करेंगे, न करने देंगे! जब तक इनको अपना कटमनी नहीं मिल जाता.... ये किसी भी योजना को गाँव-गरीब तक नहीं पहुँचने देते! इसीलिए, TMC सरकार केंद्र की योजनाओं को रोककर रखती है। आप देखिए.... हम कारीगरों और कामगारों को आगे बढ़ाने के लिए पीएम-विश्वकर्मा योजना चला रहे हैं। हमारे कुम्हार, लोहार, बढ़ई... ऐसे हुनरमंद लोगों को इसका लाभ मिल रहा है। लेकिन, निर्मम सरकार ने बंगाल में योजना पर ब्रेक लगा रखा है। मुझे बताइए भाइयों, मेरे इन विश्वकर्मा भाइयों को भारत सरकार के पैसे पहुंचने चाहिए कि नहीं पहुंचने चाहिए, उनको मदद मिलनी चाहिए कि नहीं मिलनी चाहिए , उनका भविष्य उज्ज्वल होना चाहिए कि नहीं होना चाहिए.. केंद्र सरकार पैसे दे रही है, बंगाल को कुछ नहीं करना है लेकिन उसके बावजूद भी ये विश्वकर्मा समाज के छोटे-छोटे भाई-बहनों को उससे वंचित रखा जाता है।

साथियों,

देशवासियों को मुफ्त बिजली देने के लिए हमने पीएम-सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना शुरू की है। केंद्र की भाजपा सरकार इसके लिए हर लाभार्थी को 75 से 80 हजार रुपए देती है। आपको, बंगाल के मेरे भाई-बहनों को, हर परिवार को मोदी सरकार 75 से 80 हजार रुपए रुपये देती है। जो लाभार्थी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जुड़ता है, उसके घर का बिजली बिल जीरो हो जाता है...लेकिन बंगाल सरकार इसे भी लागू नहीं होने दे रही। आप मुझे बताइए आपका बिजली बिल जीरो होना चाहिए कि नहीं। बिजली बिल जीरो करने के लिए मोदी की मदद मिलनी चाहिए कि नहीं चाहिए। जो इसे रोकते हैं वो आपके दुश्मन हैं कि नहीं हैं… बंगाल के दुश्मन हैं कि नहीं हैं… हर परिवार के दुश्मन हैं कि नहीं है।

साथियों,

बंगाल के विकास में चाय बागानों और उनमें काम करने वाले श्रमिकों की बड़ी भूमिका है। लेकिन चाय बागानों के श्रमिकों को PM चाह श्रमिक प्रोत्साहन योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। मुझे बताइए.. चाय बागान के मेरे श्रमिकों को ये लाभ मिलना चाहिए कि नहीं मिलना चाहिए… उनको मदद मिलनी चाहिए कि नहीं मिलनी चाहिए। केंद्र सरकार की इस योजना में बंगाल सरकार रोड़े अटका रही है।

साथियों,

आप सबने देश भर में पीएम-आवास योजना की सफलता के बारे में सुना है! दुनिया के लोग भी जब सुनते हैं ना तो अचरज करते हैं। जो लोग बंगाल से बाहर रह रहे हैं… ऐसे हर गरीब परिवार को पक्का घर मिल रहा है। लेकिन यहां क्या हुआ? योजना का नाम बदल दिया गया। लाभार्थियों की सूची में गड़बड़ की। और जिन गरीबों को घर मिलना चाहिए था, वे आज भी इंतजार कर रहे हैं। ईमानदारी से, ट्रांसपैरेंसी से बंगाल के गरीबों को पक्का घर मिलना चाहिए कि नहीं मिलना चाहिए….ये टीएमसी सरकार मिलने देगी क्या… ये निर्मम सरकार मिलने देगी क्या… ये सरकार जानी चाहिए कि नहीं जानी चाहिए… गरीबों को घर मिलना चाहिए कि नहीं मिलना चाहिए

साथियों,

इतना ही नहीं, यही हाल जल जीवन मिशन का भी है। बंगाल में लोग पूछ रहे हैं...जब देश के बाकी हिस्सों में हर घर जल पहुंच सकता है, तो बंगाल में क्यों नहीं? भाइयों बहनों, केवल बिजली, पानी, सड़क और घर इसकी ही बात नहीं है....ये टीएमसी की सरकार...अपनी स्वार्थी राजनीति की वजह से आयुष्मान योजना को लागू नहीं कर रही है। देश के करोड़ों लोग इस योजना के तहत पाँच लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज का लाभ उठा रहे हैं। मुझे बताइए, गरीबों को बीमारी में पांच लाख रुपये तक की मदद पहुंचनी चाहिए कि नहीं पहुंचनी चाहिए.. मोदी दे रहा है मिलनी चाहिए कि नहीं मिलनी चाहिए… ये टीएमसी सरकार बीमार लोगों का दुश्मन है कि नहीं है.. अत्याचारी है कि नहीं है… लेकिन बंगाल के गरीब परिवारों को पांच लाख रुपये वाली आयुष्मान योजना से भी, उस अधिकार से वंचित रखा गया है।

साथियों,

आज बंगाल के किसान की हालत भी किसी से छिपी नहीं है. मुझे बताया गया है कि दो-तीन दिन पहले ही चंद्रकोना में हमारे एक आलू किसान ने खुदकुशी कर ली है। आत्महत्या कर ली है। पश्चिमी मिदनापुर से हुगली और बर्धवान तक....किसानों से झूठ वायदे और सरकारी खरीद में घोटाला ही ये टीएमसी सरकार की पहचान बन गया है। TMC के कट, कमीशन और करप्शन के कारण.... गंदी राजनीति के लिए किसानों की जिंदगी से, गरीबों और मध्यम वर्ग की जिंदगी से माताओं और बहनों की सुरक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा है। इसीलिए....TMC जाएगी.... तो हर गरीब को पक्का घर मिलेगा। गरीब को पक्का घर मिलना चाहिए कि नहीं मिलना चाहिए… मिलना चाहिए कि नहीं मिलना चाहिए.. ये मोदी की गारंटी है। हर गरीब परिवार को बता देना कि जैसे ही टीएमसी की सरकार जाएगी गरीबों का पक्का घर बनना शुरू हो जाएगा। TMC जाएगी.... तो हर घर साफ जल पहुंचेगा। TMC जाएगी.... तो हर गरीब को मुफ्त इलाज मिलेगा। TMC जाएगी.... तो कारीगरों को नए अवसर मिलेंगे। TMC जाएगी.... तभी बंगाल में सुशासन आएगा।

साथियों,

हमारे बंगाल ने आज़ादी के बाद विभाजन सहा! विभाजन की आग देखी.... मजहबी दंगे देखे.... बाद के दशकों में अस्थिरता देखी.... घुसपैठ का दौर देखा... रक्तपात सहा! इस सबकी सबसे बड़ी भुक्तभोगी अगर कोई थीं, तो बंगाल की माताएं, बहनें, बेटियां, बंगाल की महिलाएं थीं। लेफ्ट की सरकार में अपहरण, हत्या, बलात्कार का वो दौर कोई नहीं भूल सकता। इसलिए बंगाल के आप लोग... लेफ्ट को हटाकर बढ़ी आशा के साथ TMC को लेकर आए! आपने TMC पर भरोसा किया! लेकिन, TMC ने लेफ्ट के गुंडों और माफियाओं को ही अपनी पार्टी में भर्ती कर लिया। आज बंगाल में अपराधियों को खुली छूट है। आए दिन बहन-बेटियों के खिलाफ दिल दहलाने वाले अपराध होते हैं। बंगाल का कोई इलाका ऐसी घटनाओं से अछूता नहीं है। आप याद करिए.... कॉलेज परिसर में दुष्कर्म की घटना.... नाबालिग बेटियों से दुष्कर्म के मामले.... TMC कार्यालय में महिला से बलात्कार.... 7-8 साल की बच्चियों से बलात्कार के खौफनाक कुकृत्य.... कहीं आदिवासी बेटी के साथ दुष्कर्म.... ऐसे ज़्यादातर मामलों में अपराधी कोई न कोई कोई न कोई TMC का नेता होता है... या TMC से जुड़ा होता है!

साथियों,

यहां निर्मम सरकार खुलेआम बलात्कारियों को संरक्षण देती है। अपराधियों को बचाने की पूरी कोशिश की जाती है। आप मुझे बताइए.. अपराधियों को बचाया जाता कि नहीं बचाया जाता… बलात्कारियों को बचाया जाता कि नहीं बचाया जाता.. संदेशखाली की वो तस्वीरें, और TMC सरकार का रवैया...आर.जी. कर अस्पताल की उस बेटी के साथ हुई दरिंदगी...बंगाल के लोग भूले नहीं हैं....TMC कैसे खुलेआम अपराधियों के साथ खड़ी नज़र आती थी।

साथियों,

इसी मानसिकता का परिणाम है... आज महिलाओं के खिलाफ एसिड अटैक… एसिड अटैक जैसे घिनौने अपराध इतने ज्यादा पश्चिम बंगाल में हो रहे हैं। जो बंगाल एक समय देश का सबसे प्रगतिशील राज्य होता था...आज वहाँ शाम होते ही माएं बेटियों को फोन करके कहती हैं....बाड़ी फिरे ऐशो शोन्धे नामार आगे। शक्ति की पूजा करने वाले बंगाल को ऐसे हालात मंजूर नहीं होंगे। मैं बंगाल की मेरी माताओं बहनों को भरोसा दिलाता हूँ....आप भाजपा को बीजेपी को अपना आशीर्वाद दीजिये। बीजेपी सरकार में महिलाएं सुरक्षित होंगी...और अपराधी जेल में होंगे। और ये मोदी की गारंटी है।

साथियों,

TMC सरकार गुंडों और अपराधियों की बैसाखी पर चलती है। रंगबाजी और कटमनी... ये TMC की कमाई का जरिया है। ये लोग जानते हैं.... जिस दिन बंगाल के लोग खुलकर सामने आ गए...TMC की विदाई पक्की है। और मैं ये दृश्य देखकर कह सकता हूं कि अब टीएमसी को बचाने वाला कोई नहीं बचा है इसीलिए, ये बंगाल के आप लोगों को डरा-धमकाकर रखना चाहते हैं। इसके लिए TMC वाले माफिया गिरोहों को पालते हैं। ये कट्टरपंथियों को संरक्षण देते हैं। और ऐसे गिरोहों की ताकत बढ़ाने के लिए घुसपैठियों को बुलाते हैं.... घुसपैठियों को

साथियों,

ये TMC 'माँ, माटी, मानुष' के नारे पे सत्ता में आई थी..... आज वही माँ रो रही है… माटी को लूटा जा रहा है.... और, बंगाली मानुष बंगाल छोड़ने पर मजबूर हो रहा है। घुसपैठियों की वजह से आज बंगाल की ‘रोटी, बेटी, माटी’ उस पर सबसे बड़ा खतरा आ गया है। ये लोग बंगाल के लोगों का रोजगार छीन रहे हैं। हमारी बहन बेटियों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। और, बंगाल के लोगों की ज़मीनों पर, बंगाल की माटी पर इन घुसपैठियों को कब्जा दिलवाया जा रहा है। इसका परिणाम आज सबके सामने है। बीते दशकों में बंगाल के ज़्यादातर इलाकों में डेमोग्राफी बदल गई है। बंगाली हिंदुओं को जानबूझकर अल्पसंख्यक बनाया जा रहा है। तुष्टीकरण का ऐसा खुला खेल.... जब शरणार्थी हिंदुओं को नागरिकता देने की बात होती है, तो पूरी TMC उसका विरोध करती है। वो हिन्दू... जिन्होंने कभी विभाजन का समर्थन नहीं किया था! जिन्होंने हमेशा अविभाजित बंगाल को, भारत को अपनी मातृभूमि माना! TMC वाले उन्हें नागरिकता देने का विरोध करते हैं। क्योंकि, उनके लिए उनका वोट बैंक ही सबसे प्रमुख है। वो हिंदुओं को वो अपना वोटबैंक नहीं समझते! उनसे उनके आपराधिक गिरोह नहीं बढ़ते! इसीलिए, ये लोग SIR का भी विरोध करते हैं। ताकि, घुसपैठियों के नाम वोटर लिस्ट से हट ना जाएं...वोटर लिस्ट शुद्ध ना हो जाए! ये तो ऐसे लोग है … जिनकी मृत्यु हो जाए उनके नाम तक निकालने को तैयार नहीं हैं ।

भाइयों बहनों,

डेमोग्राफी के इस खतरनाक बदलाव ने आज बंगाल को असुरक्षित बना दिया है। और अब तो, यहां खुलेआम धमकी दी जा रही है! कहा जा रहा है कि एक खास कम्यूनिटी वाले मिलकर आप लोगों को खत्म कर देंगे! संवैधानिक कुर्सी पर बैठकर ऐसी धमकी !!! करोड़ों बंगाली लोगों को खत्म करने की बात !!!....आपके मुंह में शोभा नहीं देती है मैं पूछना चाहता हूँ…वो कौन लोग हैं, जो TMC सरकार के इशारों पर करोड़ों लोगों को खत्म कर देंगे?

साथियों,

धमकाने-डराने की इस राजनीति को...TMC ने इसे अपना हथियार बना लिया है। चुनाव में वोटरों को धमकी... सरकार के नीतियों के आलोचकों को धमकी... मीडिया को धमकी... विपक्ष को धमकी... ये बंगाल में खौफ का कैसा माहौल बनाकर रखना चाहते हैं... ये पूरे देश को जानना चाहिए... ये लोग कहते हैं... तृणमूल को जिसका वोट नहीं, TMC को जिसका वोट नहीं, तो वो बंगाली नहीं! तृणमूल को वोट नहीं, तो सरकार योजना का लाभ नहीं! तृणमूल को वोट नहीं, तो घरों में बिजली पानी नहीं! TMC सिंडीकेट के जरिए नहीं जाओगे, तो कोई सप्लाइ नहीं! लेकिन साथियों, मैं TMC को याद दिलाना चाहता हूँ... TMC की गुंडागर्दी के दिन अब खत्म होने जा रहे हैं। TMC सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। यहां बंगाल में बीजेपी सरकार बनने के बाद एक तरफ हम, सबका साथ, सबका विकास ये मंत्र लेकर चलेंगे, दूसरी तरफ सबका हिसाब लिया जाएगा। टीएमसी के वे गुंडे, TMC के ये गुंडे जो आपको डराते हैं...बीजेपी सरकार में उनके डर भरे दिन शुरू होना तय है। बीजेपी सरकार में खौफ हर अपराधी को होगा... खौफ हर घुसपैठिए को होगा...खौफ तुष्टीकरण की राजनीति करने वालों को होगा...क्योंकि, कानून अपना काम करेगा! कानून का राज आएगा ऐसे लोगों को मुंह छिपाने की जगह नहीं मिलेगी। ऐसे अपराधियों की सिर्फ एक ही जगह होगी- एक ही जगह होगी जेल। जेल। जेल।

साथियों,

बंगाल की निर्मम सरकार में आज सबसे ज्यादा प्रताड़ित यहाँ का दलित, आदिवासी और हमारे गरीब भाई-बहन हैं। आदिवासी समाज के साथ कैसा अन्याय होता है... ये किसी से छिपा नहीं है। लेकिन, अब तो TMC सरकार ने सभी सीमाएं लांघ दी हैं। आप देखिए...अभी कुछ दिन पहले हमारे देश की महामहिम राष्ट्रपति... आदिवासी समाज की बेटी… आदरणीय द्रौपदी मुर्मू जी बंगाल आईं थीं। उन्हें संथाल आदिवासी परंपरा के पावन उत्सव में शामिल होना था। लेकिन अहंकार में डूबी इस निर्मम सरकार ने न केवल उस कार्यक्रम का बहिष्कार किया, बल्कि उसे पूरी तरह बदइंतजामी के हवाले कर दिया। क्योंकि, एक आदिवासी बेटी इतने बड़े पद पर है.... TMC वालों को उनका सम्मान मंजूर नहीं हुआ! द्रौपदी मुर्मू जी, जो हमेशा अपनी सरलता के लिए जानी जाती हैं.... उन्हें खुद बड़े दुखी मन से खेद व्यक्त करना पड़ा! भारत के राष्ट्रपति को अपनी तकलीफ बतानी पड़ी! TMC वालों को ये याद रखना पड़ेगा...उन्होंने केवल द्रौपदी मुर्मू जी का अपमान नहीं किया है। उन्होंने करोड़ों आदिवासियों का अपमान किया है। उन्होंने करोड़ों महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने देश के सर्वोच्च पद की गरिमा को ठेस पहुंचाई है। इन्होंने भारत के संविधान का अपमान किया है। इन्होंने बाबा साहेब आंबेडकर का अपमान किया है और इसका जवाब बंगाल के लोगों से टीएमसी को मिलने वाला है। निर्मम सरकार को मिलने वाला है।

साथियों,

TMC सरकार ने बंगाल को पूरी तरह से अराजकता के हवाले कर दिया है। संवैधानिक व्यवस्था पर आए हर दिन हमले करने के वो रास्ते खोजते रहते हैं, हमले करते रहते हैं। पिछले कुछ महीनों में आपने देखा है....जब भी चुनाव आयोग निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाता है, मतदाता सूची की शुद्धि की कोशिश करता है, तब टीएमसी उसके खिलाफ हमला करने लगती है। जो संस्था स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए जिम्मेदार है, उसी की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े किए जाते हैं। ऐसा ही व्यवहार देश की सेना को लेकर दिखाई देता है। जब 2019 में भारतीय वायुसेना ने बालाकोट में आतंकवादी ठिकानों पर निर्णायक कार्रवाई की, तब TMC ने देश की वायुसेना से कार्रवाई का सबूत मांगा।

साथियों,

यहां राज्य सरकार...पुलिस को स्वतंत्र रूप से जांच करने नहीं देती। जब राष्ट्रीय एजेंसियां TMC सरकार के भ्रष्टाचार या गंभीर अपराधों की जांच करना चाहती हैं, तो उन्हें भी रोकने की कोशिश होती है। अब जरा सोचिए, न्याय के लिए लोग आखिर कहां जाएंगे? साथियों, तृणमूल वाले यही अराजकता दिल्ली तक फैलाने की कोशिश करते हैं। आपने संसद में भी देखा है… सदन के भीतर कैसे कागज फाड़े जाते हैं, कैसे बहस को रोका जाता है, कैसे सदन की कार्यवाही को बाधित किया जाता है। देश...TMC की शर्मनाक हरकतें देखकर हैरान होता है। साथियों,बंगाल के प्रबुद्ध लोग अब इस अराजकतावादी सरकार के खिलाफ संकल्प ले चुके हैं। इस अराजक सरकार को उखाड़ फेंकने का काम इसी धरती के लोग करने वाले हैं।

साथियों,

आज यहां जो जनसैलाब उमड़ा है...ये पश्चिम बंगाल की जागती हुई चेतना है। यह उस बदलाव की आहट है, जिसका इंतजार वर्षों से किया जा रहा है। पश्चिम बंगाल में दार्जिलिंग की पहाड़ियों से लेकर सुंदरबन के द्वीपों तक, उत्तर बंगाल के चाय बागानों से लेकर कोलकाता की गलियों तक, आज हर जगह पर एक ही चर्चा है। बदलाव चाहिए... और ये बदलाव अब होकर रहेगा। साथियों, बंगाल की आत्मा कभी हार मानने वाली नहीं है। बंगाल… का नौजवान कभी हार मानने वाला नहीं है। बंगाल की बेटियां कभी हार मानने वाली नहीं है। बंगाल का किसान कभी हार मानने वाला नहीं है। जब-जब इस भूमि के सामने चुनौतियाँ आई हैं, तब-तब यहाँ की जनता ने साहस के साथ उनका सामना किया है। गुरुदेव रवींद्रनाथ ठाकुर ने भी हमें यही संदेश दिया है। उन्होंने कहा था...

“बिपोदे मोरे रोक्खा करो ए नोहे मोर प्रार्थना,
बिपोदे आमि ना जेनो कोरि भॉय।”

आज भी वही समय है। कुछ लोग आपको डराने की कोशिश करेंगे। कुछ लोग कहेंगे कि बदलाव संभव नहीं है। लेकिन याद रखिए, और याद जरूर रखें.. जब जनता ठान लेती है, तो कोई भी ताकत उसे रोक नहीं सकती। और बंगाल की जनता ने जब भी ठाना है, इतिहास बदल कर दिखाया है। आज मुझे इस ऐतिहासिक ब्रिगेड मैदान में वही आत्मविश्वास, मेरी आंखों के सामने दिखाई दे रहा है। याद रखिए...इस बार चुनाव सिर्फ सरकार बदलने का नहीं... इस बार चुनाव बंगाल की आत्मा को बचाने का है। इस बार चुनाव व्यवस्था बदलने का है। इस बार चुनाव कट-मनी से छुटकारे का है। इस बार चुनाव डर से मुक्ति का है। मैं आने वाले परिवर्तन के लिए मेरे बंगाल के भाइयों बहनों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।

मेरे साथ बोलिए, मेरे साथ पूरी ताकत से बोलिए..

पाल्टानो दोरकार, चाइ बीजेपी शॉरकार!

पाल्टानो दोरकार, चाइ बीजेपी शॉरकार!

पश्चिम बोंगेर जॉनोगोनेर जॉय होक!

जय हिंद।

भारत माता की...जय

भारत माता की...जय

भारत माता की...जय

वंदे.. वंदे... वंदे... वंदे.. मातरम्!