भारत माता की...
भारत माता की...
भारत माता की...
मैं अपना भाषण शुरू करूं... उससे पहले मैं देख रहा हूं...कि बहुत मेरे बाल मित्र बहुत प्यारे-प्यारे चित्र बनाकर ले आए हैं, वे पेंटिंग करके लाए हैं। कुछ बच्चे बहुत पीछे है...यहां जो व्यवस्था देखते हों मैं कहूंगा कि वो बच्चा निराश ना हो। एक छोटा बालक तो बहुत दूर से कब से चित्र ऊपर करके खड़ा हुआ है। ये सब कलेक्ट कर लीजिए... अगर आप लोगो ने इसके पीछे एड्रेस लिखा होगा तो मेरी चिट्ठी आपको आएगी। मैं जरूर आपको पत्र लिखूंगा... लेकिन जो भी करना है तुरंत कर दीजेए वरना बाद में फिर बीच में मत लाइए... मिल जाएगा बेटा... दे दीजिए इनको.. ये जो मेरे एसपीजी के मित्र है ना दे दीजिए इनको... आप अपना नाम पता लिखकर भेज दीजिए मुझे.. वहां पीछे एस बच्ची खड़ी है.. वहां बहुत दूर...
भारत माता की... भारत माता की... भारत मता की...
अब दूसरा काम.. कोई जरा उस बच्ची को मदद कीजिए भाई... वो बेचारी बहुत छोटी बालिका है... उसका हाथ दुख जाएगा... भारत माता की... भारत माता की... अब दूसरा काम... भाषण शुरू करने से पहले जो हमारे उम्मीदवार है... मैं उनको बुलाता हूं आगे आ जाएं जो कैंडिडेट हैं आगे आ जाएं.. और मैं उनको मिल के आता हूं। तब तक आपका भारत माता की जय रुकना नहीं चाहिए। भारत माता की... अभी भी एक पेंटिंग वहां भटक रहा है जरा देखो भाई... जो भी है भेज दो भाई.. उस छोटी बच्ची को परेशान मत करो भाई.. बहुत प्यारी बच्ची है.. कोई बढ़िया सा कपड़े पहन कर आई है...उसको बिठाओ भाई.. मुझे बच्चियों का भी आशीर्वाद मिल जाता है।
भारत माता की... भारत माता की... जॉय मां काली! जॉय मां दुर्गा! नमोश्कार! केमोन आछेन शबाई?
साथियों,
मैं सबसे पहले बंगाल के लोगों को और तमिलनाडु के लोगों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। खासकर के मैं आज बंगाल की बात करूंगा। लंबे समय से बंगाल में परिवर्तन की जो लहर दिख रही थी... कल पहले चरण के मतदान ने उस पर मुहर लगा दी है। कल बीजेपी के पक्ष में जो समर्थन दिखा है... उसने बीजेपी की विजय का शंखनाद कर दिया है। जिस बंगाल में TMC ने लोकतंत्र के मंदिर को कुचल दिया था...अपनी तानाशाही से लोकतंत्र के मंदिर को खंडित कर दिया था...
उस बंगाल में पहले चरण में जनता ने लोकतंत्र के मंदिर का पुनर्निर्माण कर दिया है। अब दूसरे चरण में आपको इस लोकतंत्र के मंदिर पर विजय ध्वज फहराना है। लेकिन साथियों... इस वजह से अब TMC बहुत बुरी तरह बौखला गई है... कल रात भर टीएमसी अपने गुंडों को ताकत दे रही थी… मैदान में आओ… मैदान में आओ। मैं बंगाल की जनता से कहूंगा... बीजेपी के सभी कार्यकर्ताओं से कहूंगा...हमें आशीर्वाद देने वाली जनता से कहूंगा। मत भूलिए...ये क्रांति की धरती है...ये वीरों की धरती है…और ये मत भूलना हर बुझता हुआ दीपक...थोड़ा फड़फड़ाता है...वैसे ही TMC का दीया बुझने से पहले थोड़ा फड़फड़ा रहा है...4 मई को नतीजे आने के बाद...TMC के गुंडों को बंगाल में छिपने की जगह नहीं मिलेगी...उन्हें कोई बचाने वाला नहीं मिलेगा। कल पहले चरण के मतदान ने...तृणमूल के महा-जंगलराज के अंत का उद्घोष कर दिया है। आज बंगाल में एक ही गूंज है...पाल्टानो दोरकार...पाल्टानो दोरकार...पाल्टानो दोरकार...दोनो मुट्ठी बंद कर के पूरी ताकत से बोलिए... पाल्टानो दोरकार...पाल्टानो दोरकार...

साथियों,
गुलामी की बेड़ियां तोड़ने के लिए...नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने राष्ट्र का आह्वान किया था...नेता जी ने नारा दिया था...तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा! साथियों, ये बंगाल में नई क्रांति की बेला है। ये क्रांति, आपके एक वोट से होगी। इसलिए मैं बंगाल की जनता से करबद्ध प्रार्थना करता हूं...आप हमें वोट रूपी आशीर्वाद दीजिए... हम मिलकर बंगाल को अनेक कष्टों से आज़ादी दिलाएंगे। आज़ादी...TMC के भॉय से। आज़ादी...TMC के भ्रष्टाचार से। आज़ादी...TMC के सिंडिकेट से। आज़ादी...बेटियों पर अत्याचार से। आज़ादी...पलायन की मजबूरी से। आज़ादी...बेरोजगारी और बेकारी से। आज़ादी...घुसपैठियों के कब्ज़े से। बंगाल का गौरव फिर से लौटाने के लिए... बंगाल को फिर से अवसरों की भूमि बनाने के लिए...ये आज़ादी बहुत ज़रूरी है।
साथियों,
कल शाम को मुझे बेलूर मठ जाने का सौभाग्य मिला...वहां की पवित्र मिट्टी को प्रणाम करना मेरे जीवन का बहुत बड़ा आशीर्वाद होता है।
फिर हावड़ा में रोड शो के दौरान जनता-जनार्दन का आशीर्वाद मिला...
आज सुबह मुझे मां गंगा के दर्शन का, उनके सानिध्य में कुछ समय बिताने का, लोगों से मिलने का अवसर मिला... मैं मां दक्षिणेश्वर काली और मां दुर्गा को नमन करते हुए...यहां आईं, सभी बहनों-बेटियों का वंदन करता हूं। मैं देख रहा हूं...बंगाल की नारीशक्ति...21वीं सदी के बंगाल की नई गाथा लिखने जा रही है। बंगाल की हर महिला कह रही है- अब नहीं सहेंगे, TMC सरकार बदलकर रहेंगे।
साथियों,
TMC एक महिला विरोधी पार्टी है। और बीजेपी, वीमेन-लेड डवलपमेंट मॉडल पर चलती है। आप देखिए...जिस मां ने अपनी बेटी को डॉक्टर बनाया...और जिसकी बेटी को टीएमसी के महा-जंगलराज ने छीन लिया...बीजेपी ने उस मां को अपना उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी ने, संदेशखाली की पीड़ित बहनों को भी नेतृत्व का अवसर दिया. लेकिन टीएमसी, इन्हीं बहनों को गाली देने में जुटी है।
साथियों,
जब बंगाल की बेटियां न्याय मांगती हैं...तो TMC की निर्मम सरकार, बेटियों को एक ही बात कहती है...रेप से बचना है, जिंदा रहना है, तो घर से बाहर ही न निकलो। ये टीएमसी बोल रही है, सरकार जिसके पास है वो बोल रहे हैं..और कुछ सिरफिरे लोग मेरे इतने से वाक्य निकाल कर के चालू कर देंगे सोशल मीडिया में और इसलिए मैं पूरा वाक्य कह रहा हूं टीएमसी के लोग बोल रहे हैं। ये नहीं चाहते बेटियां खुले में घूमें...खुले आसमान के सपने देखें...

साथियों,
मैं आज बंगाल की हर बेटी को ये भरोसा दिलाने आया हूं... बीजेपी, बेटियों के सपने नहीं कुचलने देगी। जब मैं आया यहां पर, तो रैली में आई एक बहन ने राखी भेंट की। बंगाल की बहनों को उनका ये भाई भरोसा देता है कि बहनों की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि होगी। और इतना ही नहीं, 4 मई को बीजेपी सरकार बनने के बाद… उन पर हुए
हर अन्याय, हर अत्याचार की फाइलें खुलेंगी। मैं फिर से कहता हूं फाइलें खुलेंगी। और ये मोदी की गारंटी है।
साथियों,
बीजेपी, बंगाल की हर बहन-बेटी के सपनों को पूरा करने...उनका जीवन आसान बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। बंगाल की बहनों से बीजेपी का सीधा वायदा है...बीजेपी आपको सुरक्षा देगी, बीजेपी आपको सम्मान देगी और बीजेपी से ही आपको समृद्धि मिलने वाली है। बीजेपी सरकार में यहाँ की हर महिला के जीवन में खुशहाली आएगी। गरीब बहनों को मुफ्त राशन मिलेगा। कोई सिंडिकेट आपका हक नहीं छीन पाएगा।
आपका घर का सपना भी पूरा होगा। पीएम आवास योजना के तहत डेढ़ लाख रुपये तक की मदद मिलेगी। और जो घर बनेगा...वो महिलाओं के नाम पर ही होगा। अभी यहाँ आयुष्मान योजना रोकी गई है। बीजेपी सरकार बनेगी तो महिलाओं को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। कितने लाख रुपये….कितने लाख रुपये….कितने लाख रुपये… पांच लाख रुपये बीजेपी सरकार बनते ही पहली ही कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को लागू करने का निर्णय लिया जाएगा।
साथियों,
बीजेपी सरकार ने ऐसी व्यवस्था बनाई है...कि हम जो पैसे भेजते हैं...
वो सीधे महिलाओं के बैंक खातों में आते हैं। कोई बिचौलिया आपके पैसे बीच में लूट नहीं सकता। बंगाल बीजेपी की बड़ी घोषणा की हर तरफ चर्चा है। मातृशक्ति भोरशा कार्ड के तहत...हर साल महिला को 36 हजार रुपये सीधे बहनों के हाथ में जाएंगे। हर साल 36 हजार रुपया…कितना…..कितना…..कितना…..गर्भवती बहनों को 21 हजार रुपये की मदद दी जाएगी। बच्चे के जन्म पर अतिरिक्त सहायता भी मिलेगी।
बेटियों की पढ़ाई अब बीच में नहीं रुकेगी। ग्रेजुएशन के लिए 50 हजार रुपये की सीधी मदद दी जाएगी। रोजगार और आत्मनिर्भरता के नए रास्ते खुलेंगे। लखपति दीदी अभियान से लाखों बहनों को जोड़ा जाएगा।
मुद्रा योजना के तहत आपको 20 लाख रुपये तक का लोन मिलेगा...
ताकि बहनें अपना काम शुरू कर सकें। खेती से जुड़ी बहनों को हर साल 9 हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी।
साथियों,
बीजेपी सरकार बहनों की आमदनी भी बढ़ाएगी और बचत भी बढ़ाएगी।
अभी बंगाल में बिजली की हालत खस्ता है। आपके घर का बिजली बिल जीरो हो जाए...जीरो बिजली बिल कितना….बिजली बिल कितना….बिजली बिल कितना….जीरो ये बिजली बिल जीरो करने के लिए लिए हमने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना शुरू की है। इसके तहत आपके परिवार को आपके घर की छत पर सोलर प्लांट लगाने के लिए 80 हजार रुपए तक की मदद दी जाएगी। यहां दमदम जैसे शहरी क्षेत्र में तो इस योजना का आपको बहुत लाभ मिल सकता है। यानि बंगाल की बहनों-बेटियों की पढ़ाई, कमाई, दवाई और सुनवाई...बीजेपी, बहनों-बेटियों को हर चीज़ का भरोसा दे रही है।
साथियों,
बंगाल में बीजेपी सरकार बनेगी, तो उसके लिए यहां के मिडिल क्लास का हित भी सर्वोपरि होगा। मिडिल क्लास सुबह से रात तक मेहनत करता है… बच्चों के सपनों के लिए बचत करता है… हर महीने ईमानदारी से टैक्स भरता है…। मिडिल क्लास का जीवन आसान बने, इसके लिए बीते 11 वर्षों में केंद्र सरकार ने अनेक निर्णय लिए हैं। 2014 से पहले जब TMC के समर्थन वाली दिल्ली में एक सरकार चलती थी वो केंद्र में थी... तब 2 लाख से अधिक की सालाना आय पर टैक्स लगाती थी
टीएमसी उस सरकार में भागीदार थी। दो लाख रुपये पर टैक्स लगता था। हमने मिडिल क्लास को टैक्स में भारी छूट दी। आज 12 लाख रुपए तक की आय पर टैक्स जीरो है, जीरो।

साथियों,
2014 तक कांग्रेस की सरकारों के समय...हर चीज पर बहुत ज्यादा टैक्स लगा करता था। लेकिन बीजेपी सरकार ने मिडिल क्लास की जरूरत के अधिकतर सामान पर... GST या तो बहुत कम कर दिया है...या फिर ज़ीरो कर दिया है। साथियों, आज आप जो मोबाइल इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं...मोबाइल उपयोग करते हो ना…करते हो ना मोबाइल… जरा जोर से बताओ ना… आपलोग करते हो मोबाइल फोन का उपयोग… आपलोग करते हो… वो कांग्रेस के जमाने में बहुत महंगा होता था।
कांग्रेस सरकार के समय 1 GB डेटा 300 रुपए में आता था...अब वही डेटा 10 रुपए से भी कम में आता है। मोबाइल डेटा सस्ता होने की वजह आज हर मध्यम वर्ग परिवार के हर महीने 4-5 हजार रुपए बच रहे हैं। आपके पक्के घर का सपना भी...बीजेपी सरकार की प्राथमिकता है। इसलिए पीएम आवास स्कीम के तहत.. मिडिल क्लास परिवारों को...ब्याज में भी राहत दी जा रही है।
साथियों,
पहले मिडिल क्लास परिवारों का बहुत बड़ा खर्चा, बच्चों की हायर एजुकेशन पर होता था। बच्चों को डॉक्टर बनाने के लिए...विदेश भेजना मजबूरी होती थी। लेकिन बीते 11 वर्षों में, देश में मेडिकल की सीटें दो गुना से अधिक बढाई जा चुकी हैं। इससे मिडिल क्लास परिवार के... हज़ारों रुपए बच रहे हैं। साथियों, अब ये बहुत ज़रूरी है...कि बंगाल के मिडिल क्लास को डबल इंजन सरकार का डबल बेनिफिट मिले। इसलिए मेरा बंगाल के मिडिल क्लास से विशेष आग्रह है...आप यहां बीजेपी सरकार बनाइए... हम दमदम के आप लोगों का जीवन आसान बनाने के लिए पूरा दम लगा देंगे।
साथियों,
भारतीय जनता पार्टी वो राजनीतिक दल है...जिसकी बुनियाद में बंगाल के विचार हैं, बंगाल का प्रवाह है। हमें गर्व है डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी पर...जिनकी प्रेरणा से जनसंघ का जन्म हुआ...फिर समय के साथ भाजपा की स्थापना हुई। डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संकल्प था- देश का संविधान पूरे देश में लागू होना चाहिए.. और उन्होंने नारा देकर लड़ाई लड़ी थी। वो कहते थे देश में दो विधान, दो निशान, दो प्रधान नहीं चलेंगे। उनके आशीर्वाद से हमने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हटाया... जम्मू-कश्मीर में देश का संविधान लागू किया।
साथियों,
डॉक्टर मुखर्जी, देश के पहले उद्योग मंत्री भी थे। अगर उनके विजन को आगे बढ़ाया होता तो देश आज और उंचाइयों पर होता। साथियों, डॉक्टर मुखर्जी का विजन, उनकी नीतियां, आज भी बंगाल के औद्योगिक विकास को नई ऊर्जा दे सकती हैं। लेकिन हम यहां देखते हैं..कैसे TMC ने अपने 15 साल में बंगाल के औद्योगिक विकास को चौपट करके रख दिया है। TMC के खोखले वादों और सिंडिकेट राज ने...कोलकाता सहित बंगाल के सभी शहरों के उद्योगों को, MSME’s को बर्बाद कर दिया है। यही TMC सरकार है, जिसने बंगाल में दो हज़ार बड़े उद्योग लाने का वादा किया था। लेकिन आज दमदम जैसे पुराने औद्योगिक शहरों की स्थिति खराब है। यहां फैक्ट्रियों में ताले लग रहे हैं।
साथियों,
कभी देश के दूसरे हिस्सों से लोग रोजगार के लिए कोलकाता आते थे... लेकिन आज युवाओं का पलायन, यहां की सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। आप स्पोर्ट्स का ही सेक्टर लीजिए...कोलकाता से बड़ा स्पोर्ट्स का हब देश में कहीं नहीं था। लेकिन आज बंगाल के युवा खिलाड़ी भी अच्छे अवसरों के लिए छोड़कर जा रहे हैं। आखिर क्यों? इसका जवाब, आपको कुछ समय पहले भी मिला है। जब कोलकाता के ग्राउंड से शर्मनाक तस्वीरें आईं। ये TMC के नेता, विधायक, मंत्री सिर्फ यही खेला खेल रहे हैं।
साथियों,
निर्मम सरकार के राज में बंगाल की नगर पालिकाओं में 'कैश-फॉर-जॉब' घोटाला भी सामने आया है। इन लोगों ने रोजगार को बेचने का काम किया है। जब तक ये TMC वाले सत्ता में हैं, तब तक किसी गरीब के बच्चे को नौकरी नहीं मिलेगी। ये इनका कारनामा है यहां के युवाओं को रोजगार देने के लिए... आपको बीजेपी सरकार लानी ही होगी।

साथियों,
दमदम! यह सिर्फ एक स्टेशन या एक इलाका नहीं है, यह कोलकाता का प्रवेश द्वार है। लेकिन दुख इस बात का है कि ये क्षेत्र विकास की दौड़ में पिछड़ रहा है। हर मानसून में यहाँ की गलियाँ तालाब बन जाती हैं। आज दमदम का दम पानी में निकल रहा है। साथियों, ये शहर आज भी 150 साल पुराने ड्रेनेज सिस्टम पर निर्भर हैं.. जबकि पांच दशक में आबादी छह-सात गुना बढ़ गई है .. कलकत्ता हाईकोर्ट ने बार-बार अवैध निर्माण पर टिप्पणी की है। वीआईपी रोड और जेसोर रोड का जाम, दमदम का दम घोंट रहा है। नगर पालिका का बजट हर साल करोड़ों का होता है...लेकिन वो पैसा जनता पर नहीं खर्च हो रहा? मैं आपसे पूछता हूं...क्या कालिंदी और जापुर के हालात बदले हैं क्या? बदले हैं क्या?
साथियों,
जापुर, मधुगढ़ .. हर जगह लोग आज पानी की समस्या से त्रस्त है।
यहां 'बैगजोला नहर' उत्तर दमदम की जीवन रेखा है। लेकिन आज वहां अनियोजित विकास ने उसे एक चोक पॉइंट बना दिया है। ये विकास नहीं, जनता की उम्मीदों का विनाश करने का काम हुआ है। साथियों, ये TMC के लोग आपको ये 150 साल पुराने पाइपों में उलझाए रखना चाहते हैं। कोशिश यही है कि हर बारिश में इनका जुगाड़ वाला टेंडर चलता रहे! आपको याद होगा... कुछ साल पहले, दमदम में एक दुखद हादसा हुआ। एक भाई खुले नाले में गिर गए... उनकी जान चली गई!
और जब निर्मम सरकार के मेयर से पूछा गया... तो उन्होंने उतना ही असंवेदनशील बयान दिया। अपनी नाकामी छुपाने के लिए, ये लोग उन हर गरीब बच्चों को ढाल बना रहे हैं... जिन्हें TMC सरकार ने आज तक शौचालय नहीं दिया।
साथियों,
दमदम की तरक्की के बीच में ये निर्मम सरकार के बिचौलियों की दीवार खड़ी है। इस दीवार को हमें साथ मिल कर तोड़ना होगा! हमें जुगाड़ वाला दमदम नहीं चाहिए, हमें इंजीनियरिंग वाला दमदम चाहिए। और ये काम...आधुनिक सोच वाली बीजेपी ही कर सकती है।
साथियों,
आपकी Ease of Living बीजेपी सरकार की प्राथमिकता है। लेकिन TMC ऐसी पार्टी है जो विकास का हर काम रोकती है। यहां कोलकाता मेट्रो का काम... जो सॉल्ट लेक जैसे बड़े आईटी हब को सीधी कनेक्टिविटी देने वाला है... वो TMC सरकार के कारण अटका पड़ा है। TMC इस मेट्रो रूट से जुड़े एक प्रोजेक्ट की NOC पिछले एक साल से अटकाए हुए है। जब तक TMC यहां रहेगी...कोलकाता में ट्रैफिक की कुव्यवस्था कभी नहीं सुधर पाएगी।
साथियों,
दूसरे चरण में यहां के सभी भाजपा उम्मीदवारों को विधानसभा पहुंचाना है... यहां, इन सारे उम्मीदवारों को आपका आशीर्वाद चाहिए इसके लिए आज मैं आपके पास आया हूं। बीजेपी की सरकार बनानी चाहिए... इसलिए मैं आपका आशीर्वाद लेने आया हूं। बीजेपी का सीएम बनाना चाहिए इसलिए मैं आपसे आशीर्वाद लेने आया हूं ताकि पीएम और सीएम मिलकर काम कर सकें।
इसी आह्वान के साथ...एक बार फिर आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद...
मेरे साथ बोलिए भारत मता की...
भारत मता की...
भारत मता की...
भारत मता की...
वंदे.. वंदे.. वंदे.. वंदे.. वंदे.. वंदे...


