The JMM-Congress coalition has done everything wrong to make outsiders permanent residents of this land: PM Modi in Jharkhand rally
We ensured that government benefits directly reach beneficiaries without intermediaries: PM in Jharkhand

भारत माता की जय

अंगराज कर्ण के धरती करौं म //
बाबा धाम,// बाबा बासुकिनाथ//
बाबा नायक // गोसुआ महादेव व //
पथरोल काली के// इस पावन धरती पर//
पूरे संथालपरगना के //
अपन सभी क जय जोहार

मैं जब बैठा तो मेरी नजर गई, इतनी बड़ी तादाद में माताएं-बहनें, इधर भी माताएं-बहनें। यहां भी शायद, मेरे चुनाव अभियान में इतनी बड़ी तादाद में माताएं-बहनें आशीर्वाद देने आईं हों, सारे रिकॉर्ड तोड़ दिया आपने। यह मेरा बहुत बड़ा सौभाग्य है।

मुझे देवघर आने का सौभाग्य तो पहले भी मिला है, लेकिन सारठ में पहली बार आप सभी के दर्शन करने का अवसर मिल रहा है। और जहां भी नजर पहुंच रही है, लोग ही लोग हैं। वहां हेलीपैड के पास भी उतनी ही तादाद में लोग हैं। ये अद्भुत दृश्य है, जो लोग राजनीति का गणित लगाकर बैठे रहते हैं। एयरकंडिशन कमरों में जोड़-तोड़ करते रहते हैं कि इधर गया तो ऐसा होगा, उधर गया तो ऐसा होगा। इतना गया तो ऐसा होगा, इतना गया तो ऐसा होगा। अरे देख लो, चुनाव का नतीजा यहां दिखाई दे रहा है। ये झारखंड में बीजेपी-एनडीए सरकार की गारंटी मैं देख रहा हूं, गारंटी मैं देख रहा हूं।

आने वाले नेमान पर्व की आप सभी को बहुत बहुत शुभकामनाएं। दो दिन बाद ही हम धरती आबा बिरसा मुंडा की 150वीं जन्मजयंति का उत्सव मनाने जा रहे हैं। और ये उत्सव हम मनाने जा रहे हैं नहीं, हिंदुस्तान के हर कोने में धरती आबा की जन्म-जयंती मनाई जाएगी। और उससे पहले लोकतंत्र के इस उत्सव में आपने भी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। हर तरफ एक ही गूंज है-
रोटी-बेटी और माटी की पुकार..
झारखंड में भाजपा-NDA की सरकार।
रोटी-बेटी और माटी की पुकार..
रोटी-बेटी और माटी की पुकार..

साथियों,

आज झारखंड में पहले चरण का मतदान हो रहा है। रोटी, बेटी और माटी को बचाने का संकल्प आज हर बूथ पर दिख रहा है। भाजपा ने नारीशक्ति और नौजवानों के भविष्य के लिए जो गारंटियां दी हैं, उनके प्रति भारी समर्थन दिख रहा है। हमारा ये संथाल का क्षेत्र भी इस बार नया इतिहास रचने के लिए तैयार है। संथाल में इस बार JMM-कांग्रेस का सूपड़ा साफ होना तय है।

साथियों,

यहां एक बेटी बढ़िया सा चित्र बनाकर लाई है। बेटी, आपने चित्र के पीछे अपना नाम पता लिखा है। अपना नाम पता लिखा है। अपना नाम पता पीछे लिखा है। अपना नाम पता लिख करके वो चित्र मुझे दीजिए, मैं आपको चिट्ठी लिखूंगा बेटे। देखिए परमात्मा ने उसको कुछ कमी दी है, लेकिन उसका जो प्यार है, स्नेह है। इस बेटी को मेरा बहुत-बहुत आशीर्वाद है। बोलिए, भारत माता की जय, भारत माता की जय।

साथियों,
मैं बीते दिनों झारखंड़ में जहां भी गया, हर जगह विदेशियों की घुसपैठ को लेकर सबसे बड़ी चिंता रही है। झारखंडी गौरव, झारखंडी पहचान, ये आपकी ताकत रही है। और गर्व से कहते हैं ना कि मैं झारखंडी हूं। और कल्पना करिए, अगर ये पहचान ही खत्म हो गई तो क्या होगा? आंकड़े बताते हैं कि संथाल क्षेत्र में आदिवासियों की संख्या करीब-करीब आधी रह गई है। अगर ऐसे ही आदिवासी घटते रहे...तो क्या होगा? आपकी जल-जंगल-जमीन पर दूसरों का कब्जा हो जाएगा। हमें इस स्थिति से मेरे आदिवासी परिवारों को भी बचाना है। झारखंड को भी बचाना है, हर झारखंडी को बचाना है।

साथियों,

आज झारखंड की पहचान बदलने की बहुत बड़ी साजिश हो रही है। JMM-कांग्रेस में बाहर से आए घुसपैठियों को यहां का परमानेंट निवासी बनाने के लिए हर गलत काम किए गए। इन घुसपैठियों के पक्के कागज़ बनाए गए। आदिवासी बेटियों को शादी के नाम पर ठगा गया और ज़मीन हथिया ली गई। इन घुसपैठियों ने आपसे आपका रोजगार छीन लिया, आपकी रोटी भी छीन ली और इस पर यहां की सरकार का दोहरा रवैया देखिए, JMM सरकार ने कोर्ट में कह दिया कि झारखंड में कोई घुसपैठ हुई ही नहीं है। मैं सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग का वीडियो देख रहा था। उनकी आंखों में आसूं थमने का नाम नहीं ले रहे थे, वे फूट-फूट कर रो रहे थे। यहां स्थानीय निवासियों को पानी तक मिलना मुश्किल हो गया है। इसलिए इस चुनाव में रोटी, बेटी और माटी की सुरक्षा सबसे बड़ा महत्व का मुद्दा है। और मैं आपको विश्वास दिलाता हूं। भाजपा-NDA सरकार संथाल की, झारखंड की रोटी, बेटी और माटी की सुरक्षा से कोई खिलवाड़ नहीं होने देगी।

साथियों,

हम बाबा बैद्यनाथ के भक्त हैं। हम सिद्धो-कान्हू, चांद-भैरव और फूलो-झानो की ही तो बेटे-बेटी हैं। हम कर्मा पूजा करने वाले लोग हैं, जो बहन और भाई के मज़बूत रिश्ते का प्रमाण है। मुझे याद है, जब सितंबर में मैं झारखंड आया था, तो उस दिन करमा पूजा का माहौल था। यहां की एक आदिवासी बहन ने मुझे कान के पास जावा पहनाया था। मैं पूरे दिन उस जावा को कान पर लगाए शान से घूमता रहा और दिल्ली पहुंचा तब भी मेरे कान पर से जावा उतरा नहीं था।

साथियों,

हमारे संस्कार, हमारी संस्कृति में माता-बहनों-बेटियों का स्थान बहुत ऊंचा है। लेकिन यहां क्या हो रहा है? यहां हमारी एक बेटी, हमारी बहन को कांग्रेस के नेता गाली देते हैं, भद्दी-भद्दी गालियां देते हैं। बहन सीता सोरेन के लिए इन्होंने क्या-क्या नहीं कहा। आखिर इन लोगों में इतनी हिम्मत आई कैसे? ये हिम्मत इसलिए आई क्योंकि इनको पता है कि महिलाओं को गाली देकर भी उनका कुछ नहीं होगा, सरकार उनकी रक्षा करने के लिए बैठी है। वो जानते हैं कि JMM को आदिवासी बेटी के मान-सम्मान की कोई चिंता नहीं है। इसलिए कांग्रेस और उसके नेता, आदिवासी बेटियों का अपमान करते फिरते हैं। और ऐसा नहीं है कि उनकी ये हरकत सिर्फ झारखंड में होती है। आप जानते हैं, भाजपा ने एक आदिवासी बेटी को राष्ट्रपति बनाने का फैसला किया। हमने द्रौपदी मुर्मू जी को उम्मीदवार बनाया। लेकिन JMM की साथी इसी कांग्रेस ने, द्रौपदी मुर्मू जी को हराने के लिए पूरी शक्ति झोंक दी। आज भी कांग्रेस के नेता, कदम-कदम पर आदिवासी बेटी, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी का अपमान करते हैं। और ये देखकर भी JMM के लोग चुप रहते हैं।

साथियों,

कांग्रेस के इरादे बहुत खतरनाक हैं। कांग्रेस के शहज़ादे ने साफ कर दिया है कि वो SC/ST/OBC आरक्षण को खत्म करना चाहते हैं। इनके पिताजी जब कांग्रेस पार्टी के सर्वेसर्वा थे, आज जो राजकुमार हैं ना उनके पिताजी। तब ही इन्होंने आरक्षण हटाने का ऐलान किया था। उन्होंने अपने विज्ञापनों में आरक्षण को गुलामी बताया था, बंधुआ मज़दूरी बताया था। लेकिन SC/ST/OBC की एकजुटता के कारण वो तब चुनाव हार गए। बुरी तरह हार गए। तबसे आजतक कांग्रेस को कभी भी केंद्र सरकार में पूर्ण बहुमत नहीं मिला। आज भी जिन राज्यों में SC/ST/OBC आबादी ज्यादा है, वहां कांग्रेस का पत्ता साफ हो चुका है। इसलिए कांग्रेस ने अब नई साजिश रची है। कांग्रेस ने आप लोगों की आंखों में धूल झोंकने का एक नया खेल खेला है। ये लोग अब SC/ST/OBC की जो सामूहिक शक्ति बनी है। एसटी कहते ही सारा आदिवासी समाज इकट्ठा हो जाता है। एससी कहते ही सारा दलित समाज इकट्ठा हो जाता है। ओबीसी कहते ही सारा पिछड़ा समाज एक हो जाता है। ये सामूहिक शक्ति जो बनी है ना। ये कांग्रेस वाले इसे तोड़ना चाहते हैं। टुकड़ों, टुकड़ों में बांटना चाहते है। यहां मंडल, यादव, रवानी, कोयरी, घटवार, तेली, कुम्हार, बढ़ई, धानुक, नाई, लोहार, सोनार, ऐसी अनेक जातियां हैं। जो अभी खुद को ओबीसी के रूप में एकजुट बनाए हुए हैं। कांग्रेस चाहती है कि ये सारी जातियां आपस में लड़ें। यहां संथाल, पहाड़िया, कोल, भूमिज, लोहरा, महली, मुंडा, ओरांव, ऐसी अनेक जनजातियां हैं। जो अभी खुद को आदिवासी के रूप में एकजुट किए हुए हैं। कांग्रेस इन जनजातियों को भी आपस में लड़ाना चाहती है। यहां मोची, बौरी, मूसहर, भूईया, पासी, रजवार, तुरी दुसाध, धोबी, हरि-मेहतार ऐसी अनेक जातियां रहती हैं। जो अभी SC के रूप में, दलित के रूप में संगठित हैं। कांग्रेस इस पूरे SC समाज की जातियों को भी आपस में लड़ाना चाहती है। कांग्रेस चाहती है कि SC/ST/OBC की पहचान खत्म हो जाए, सैकड़ों छोटी-छोटी जातियों में समाज टूट जाए बिखर जाए, आपस में लड़ता रहे। जिस दिन ऐसा होगा तो इनकी सामूहिक ताकत खत्म हो जाएगी और कांग्रेस रातों-रात एससी, एसटी और ओबीसी का आरक्षण खत्म कर देगी। कभी उनके पिताजी ने डंके की चोट पर एलान करके गए हैं। इसलिए आपको सावधान करने आया हूं। आपको जगाने आया हूं। आपके लिए मैं लड़ने के लिए मैदान में आया हूं। मेरे भाई-बहन, आपको सावधान ज्यादा रहना है। आपको याद रखना है- एक हैं तो सेफ हैं। एक हैं तो...एक हैं तो... एक हैं तो...एक हैं तो । अपना-अपना परिवार, मोदी के लिए आप ही मेरा परिवार हैं।

साथियों,

JMM हो, कांग्रेस हो, RJD हो, इन लोगों को सिर्फ अपने परिवार के भविष्य की चिंता है। ये इसी तिकड़म में लगे रहते हैं कि इनके परिवार का भला कैसे होगा। लेकिन मोदी को आपके परिवार की चिंता है। आप ही मेरा परिवार हैं। आपके बाल-बच्चों का भविष्य अच्छा हो, मुझे इसकी चिंता है। क्यों, क्योंकि आप ही मेरा परिवार हैं। इन्होंने पांच साल तक क्या किया? इन्होंने अपने परिवार को फायदा पहुंचाने के लिए आपका सबकुछ लूटा। JMM-कांग्रेस ने आपका जल लूटा, जंगल लूटा, ज़मीन लूटी। बालू-गिट्टी लूटा, कोयला लूटा। इन्होंने आपके बच्चों का पेपर लूटा। इन्होंने आपकी सरकारी नौकरी लूटी, अपने चहेतों को दे दी। जो लूटा गया वो सब कुछ आपके हक का था। इससे आपका घर, आपके बच्चों का भविष्य बनना था। लेकिन इन्होंने अपने भविष्य के लिए आपके बच्चों के भविष्य को बर्बाद कर दिया है।

साथियों,

मोदी आपके परिवार का भविष्य संवारने में जुटा है। हमने झारखंड को, संथाल परगना को अपना एम्स दिया। अब आपको अच्छे इलाज के लिए कोलकाता, दिल्ली, मुंबई नहीं जाना पड़ता। यहीं देवघर में ही बेहतरीन इलाज का मिलना संभव हुआ है। आपके बच्चों को अच्छी पढ़ाई मिले, उसके बाद रोजगार का प्रबंध हो, इसके लिए हम काम कर रहे हैं। देवघर में एयरपोर्ट बनने से, सड़क और रेल की सुविधाएं अच्छी होने से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। पर्यटन का व्यवसाय बढ़ रहा है। पर्यटन तो ऐसा सेक्टर है, जिसमें हर कोई कमाता है। झारखंड भाजपा ने भी युवाओं को आकर्षक भत्ते की घोषणा की है। कोचिंग के लिए पैसा देने की घोषणा की है और लाखों युवाओं को पक्की सरकारी नौकरी की गारंटी दी है। ये सारी गारंटियां, आपके परिवार को सशक्त करने के लिए ही हैं। इसलिए बाबा के आशीर्वाद से, आपके आशीर्वाद से, मेरी माताओं-बहनों के आशीर्वाद से ये सारी गारंटी पूरी होकर रहेगी।

साथियों,

भाजपा-NDA की सरकार, आपकी छोटी-छोटी समस्याओं को दूर कर रही है। जिनको कभी किसी ने नहीं पूछा, उनको मोदी पूजता है। गरीब की ज़िंदगी झोंपड़ी में ना गुजरे, इसलिए पीएम आवास के तहत पक्के घर दिए जा रहे हैं। गरीब का बच्चा भूखा ना सोए, इसलिए मुफ्त चावल दिए जा रहे हैं। गरीब से गरीब को, हर बुजुर्ग को मुफ्त इलाज की सुविधाएं दे रहे हैं। घर-घर नल से जल पहुंचाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। पहले गरीब के घर मुफ्त गैस कनेक्शन पहुंचाया और अब सस्ते सिलेंडर देने की गारंटी दे रहे हैं। पहले दूर-सुदूर आदिवासी गांवों में बिजली पहुंचाई। अब आपका बिजली का बिल ज़ीरो करने में जुटे हैं। हम पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना लागू कर चुके हैं। इससे जो परिवार जुड़ना चाहता है, उसको 75-80 हज़ार रुपए केंद्र की सरकार दे रही है। 75-80 हज़ार तक केंद्र सरकार देती है। इससे मुफ्त बिजली भी मिलेगी और अगर ज्यादा बिजली पैदा हुई तो सरकार उसे खरीदेगी और उसका पैसा भी आपको मिलेगा।

साथियों,

कांग्रेस के समय, देश में ऐसी सरकार चलती थी कि दिल्ली से 100 पैसे भेजो तो झारखंड तक सिर्फ 15 पैसा ही पहुंचता था। अब बताओ कौन सी जादूगरी है भाई। दिल्ली से 100 पैसा निकले और झारखंड आत-आते 15 हो जाए। वो कौन सा पंजा था, जो 100 पैसे को 15 पैसा कर देता था। 85 पैसा, भ्रष्टाचार का कांग्रेसी पंजा छीन लेता था। 2014 में जब आपने इस सेवक को , आपके इस बेटे को सेवा का मौका दिया तो मैंने कहा कि मैं ये खेल नहीं चलने दूंगा। 100 पैसे भेजूंगा तो उसके खाते में 100 के 100 पहुंचने चाहिए। बीच में कोई कटकी-पटकी नहीं चलेगी। मैं कांग्रेस और उसके साथियों को आपको लूटने नहीं दूंगा। आपके हक का पैसा आप तक जरूर पहुंचेगा। इसलिए हमने पहले गरीब, आदिवासी, ओबीसी, दलित, माताएं-बहनें, सबके बैंकों में खाते खुलवाए। और जब मैं बैंकों के खाते खुलवाता था ना तब ये बड़े-बड़े दिग्गज मुझे गालियां देते थे, मेरा मजाक उड़ाते थे। कार्टून बनाते थे, लेकिन मैं ऐसे डिगता नही हूं। मैं जनता के लिए जीता हूं, जनता के लिए जूझता हूं। और मैंने बैंक के खाते खुलवाए ताकि सरकार का पैसा सीधा लाभार्थी के बैंक के खाते में जमा हो जाए। कोई बिचौलिया उस पैसे को मार ना ले। 10 साल पहले, कांग्रेस-JMM के राज में किसानों के नाम पर कर्ज़ माफी की घोषणा होती थी। झारखंड के असली किसान को एक फूटी कौड़ी नहीं पहुंचती थी। लेकिन आज पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा सीधे, आपके खाते में जमा हो है। देवघर जिले के किसानों के खाते में भी पीएम सम्मान निधि का करीब 700 करोड़ रुपए पहुंच चुका है। 700 करोड़ रुपया, सिर्फ इस इलाके में। अब झारखंड भाजपा ने गोगो दीदी योजना के तहत हर महीने हज़ारों रुपए बहनों के खाते में सीधा जमा करने की घोषणा की है। ये पैसा भी सीधे हमारी बहनों-बेटियों के बैंक खाते में आएगा। झारखंड भाजपा ने धान किसानों के लिए 3100 रुपए MSP की भी घोषणा की है। ये पैसा भी सीधा किसान के खाते में जाएगा। भाजपा-एनडीए सरकार में कटकी- बटकी का सवाल ही पैदा नहीं होता। कटकी- बटकी का सवाल ही पैदा नहीं होता।

साथियों,

झारखंड, भाजपा ने बनाया है, NDA ने बनाया है। अब हम सभी को मिलकर इसे संवारना है। देश के अग्रीम राज्यों में हमें झारखंड को लाकर खड़ा कर देना है साथियों, आज झारखंड देश-दुनिया को ऊर्जा दे रहा है, ईंधन दे रहा है। हमारा-झारखंड विकसित भारत के निर्माण को भी ऊर्जा देगा। मैं वो दिन देख रहा हूं, जब देश- विदेश में झारखंड के गौरव का परचम लहराएगा।

साथियों,

मेरे लिए आप ही मोदी हैं। आप गांव-गांव, घर-घर जाइए, जिसको पक्का घर नहीं मिला, जिसको मुफ्त राशन मिलने में दिक्कत हो रही है, जिसको मुफ्त इलाज का कार्ड नहीं मिला है, जिसके घर नल से जल की सुविधा नहीं पहुंची है। आप सूची बनाइए, लिस्ट बनाइए, नाम पता। और मेरी तरफ से उनको कह देना हम भी मोदी हैं, मोदी ने हमको मोदी कहा है। और हम मोदी की तरफ से आपको गारंटी देते हैं कि आपको मिलेगा। और मैं आपको गारंटी देता हूं, मेरे लिए आप ही मोदी हैं और आप जिसको भी सही गारंटी देंगे। वो गारंटी ये मोदी पूरी करेगा। अच्छा आप एक काम करेंगे? जरा हाथ ऊपर करके सबके सब बताइए मेरा काम करेंगे। भाजपा-NDA के इन सभी उम्मीदवारों को भारी बुहमत से विजयी बनाना है। पुराने रिकॉर्ड तोड़ने हैं। और मुझे विश्वास है, जो उत्साह मैं देख रहा हूं। परिणाम मुझे साफ दिख रहा है, दोस्तों, मैं आपको वादा करता हूं। मैं चुनाव नतीजे के बाद फिर से झारखंड आऊंगा, और झारखंड में बीजेपी-एनडीए की सरकार का शपथ समारोह होगा और मैं उसमें मौजूद रहूंगा। और मैं आप सबको भी निमंत्रण दे देता हूं, आप सब भी जरूर आना। आज इतनी बड़ी तादाद में आप आए। एक बार फिर आप सभी को जोहार!

मेरे साथ बोलिए,

भारत माता की जय !
भारत माता की जय !
भारत माता की जय !

Explore More
శ్రీరామ జన్మభూమి ఆలయ ధ్వజారోహణ ఉత్సవం సందర్భంగా ప్రధానమంత్రి ప్రసంగం

ప్రముఖ ప్రసంగాలు

శ్రీరామ జన్మభూమి ఆలయ ధ్వజారోహణ ఉత్సవం సందర్భంగా ప్రధానమంత్రి ప్రసంగం
India’s maternal mortality drops nearly 80% since 1990: Global study

Media Coverage

India’s maternal mortality drops nearly 80% since 1990: Global study
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
PM Modi’s speech sparks massive enthusiasm in Palakkad, Keralam
March 29, 2026
A BJP-NDA government in Keralam will ensure rapid development. This is Modi’s guarantee: PM Modi in Palakkad
The track record of the Congress and the Left shows that wherever they come to power, everything deteriorates: PM Modi
In Palakkad, PM Modi says that both the UDF and LDF are targeting the BJP because they fear the party will expose their past misdeeds
If the BJP comes to power, all the scams perpetrated by the LDF and UDF will be thoroughly investigated, and justice will be served: PM

Prime Minister Narendra Modi today addressed a massive public gathering in Palakkad, highlighting the growing momentum for change in Keralam and expressing confidence in the rising support for the BJP-led NDA in the state. “I can clearly see a different atmosphere in the state this time. Keralam is sending a message of change,” he said.

Opening his address, the Prime Minister remarked, “The growing popularity of the NDA, the increasing trust in the BJP, and the overwhelming enthusiasm and presence of people here in Palakkad show that the mood of Keralam has now transformed into a movement.” He further emphasized, “Today, the youth, the women and the farmers of Keralam place their faith in the BJP and NDA.”

The PM credited this shift to the people of Keralam and the dedication of party karyakartas. “This transformation is the result of the blessings of the people of Kerala and the tireless efforts of lakhs of BJP karyakartas. Many of our karyakartas have sacrificed their lives due to political violence. I pay my heartfelt tribute to all of them,” he said.

Launching a sharp attack on both the LDF and UDF, PM Modi stated, “For decades, Keralam has been trapped between two faces of selfish politics -LDF and UDF. One is corrupt, the other is more corrupt. One is communal, the other is more communal. Their policies revolve only around vote bank politics, with no concern for Keralam’s development.”

Highlighting what he termed a 'tacit understanding' between the two alliances, the PM added, “For years, LDF and UDF have taken turns to rule and loot. Now both are targeting the BJP, which shows they fear us. They know that once BJP comes to power, their corruption will be exposed.” He asserted that a future NDA government would investigate all scams and deliver justice to the people of Keralam.

PM Modi also pointed to the developmental support extended by the Centre, stating that Keralam has received significantly higher funds in the last decade compared to previous regimes. However, he criticized the state government for poor utilization of these funds.

On development and employment, PM Modi highlighted the state’s immense potential but lamented the lack of industrial growth and job opportunities, which has led to migration. He contrasted this with initiatives taken by the Centre in Palakkad, including the establishment of an IIT, infrastructure upgrades and plans for a smart industrial city.

Focusing on women-led development, PM Modi said, “Empowering women has been a priority for the BJP. From financial inclusion to healthcare and housing, women are at the center of our schemes. We have also ensured greater political participation through the Nari Shakti Vandan Adhiniyam.”

PM Modi exposed Congress misconduct and raised concerns about women’s safety. He said, “In Palakkad, Congress leaders have increasingly posed a safety concern for women. Just yesterday, the party expelled another leader over allegations of exploiting a woman. This reveals an uncomfortable truth about these parties, one that the women of Keralam should be well aware of.”

He also addressed farmers’ concerns, particularly delays in paddy procurement and payments, and highlighted the benefits provided under central schemes like PM-KISAN.

Touching upon global developments, the Prime Minister reassured citizens about the government’s efforts to safeguard Indians abroad amid ongoing conflicts in West Asia. He stressed that the safety and interests of Indian citizens remain the top priority of the NDA government.

“Since the outbreak of the conflict, I have been in constant touch with world leaders. The safety of Indians in affected regions is our top priority, with our embassies working round the clock to ensure their well-being. For the BJP-NDA government, the security of every Indian is paramount. However, the kind of statements being made by the Congress on this sensitive issue are dangerous, as they risk the safety of nearly one crore Indians in Gulf countries for political gain,” he said.

Concluding his address, PM Modi reiterated the vision for a “Viksit Keralam.” “Our resolve is clear- development, dignity and opportunity for every citizen. NDA guarantees an end to forced migration, respect for every youth’s talent, and development free from corruption and political interference. The kind of transformation seen in the rest of India will now be visible in Keralam as well,” he said.