On June 10, Odisha will witness swearing-in of its first BJP CM: PM Modi in Mayurbhanj, Odisha
The land of Mayurbhanj is known for women empowerment: PM Modi in Mayurbhanj, Odisha
You trusted BJD for 25 years, but it broke your trust at every step: PM Modi in Mayurbhanj, Odisha

 

जय जगन्नाथ! जय जगन्नाथ! आयो बाबा, बहया मिसी सानम को जोहार गे! भंज भूमि मयूरभंज आपण मानंकु मध्य रे उपस्थित होई मते अत्यंत खुशी लागुची। मां किचकेश्वरी को मेरा कोटि-कोटि प्रणाम! मैं महाराजा श्रीराम चंद्र भंजदेव और पंडित रघुनाथ मुर्मू जी को भी आदगर पुवर्क नमन करता हूं।

भाइयों और बहनों,

आज ओडिशा में ( ये आपका प्यार अच्छे-अच्छे लोगों को ओडिशा के विषय में पुनर्विचार करने के लिए मजबूर कर रहा है। एक सज्जन जो शायद राम दरबार की तस्वीर ले करके आए हैं, कोई बहन ले कर आय़ी हैं, कौन हैं? हां वो बहन ले करके आयी है जरा ले लिजिए भाई, हमारे एसपीजी के लोग अगर पीछे आपने नाम पता लिखा होगा तो मैं आपको चिठ्ठी भेजूंगा। तो आप पूरा राम दरबार ले कर आए हैं। जय श्रीराम,जयश्रीराम। हां दे दिजिए भाई। बहुत बहुत धन्यवाद मुझे इतना उत्तम तोहफा देने के लिए। भारत माता की जय! भारत माता की जय!) आज चुनाव प्रचार का मेरा ये अंतिम दिन है। वैसे भी पूरे देश में कल शाम को पांच बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा। अभी-अभी मैं बंगाल से आ रहा हूं। मैं देख रहा हूं, चाहे मैं झारखंड जाऊं, चाहे बंगाल जाऊं या चाहे ओडिशा आऊं। मैं कल से दो तीन स्थान पर जा कर आया हूं। औऱ ये अद्भुत उमंग उत्साह ये पक्का कर रहा है तीसरी बार मजबूत, मजबूत मोदी सरकार बनना तय है। ( वहां भी एक बेटी तस्वीर ले कर आय़ी है उसके साथ अन्याय मत करो भाई, वो तो मेरी मॉ का चित्र बनाकर लायी है। थैंक्यू बेटा।थैंक्यू। थैंक्स ए लॉट) साथियों, 5 दशक के बाद लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का देश ने निर्णय कर लिया है। जो विकास लोगों ने दशकों में नहीं देखा था, वो पिछले 10 साल में देखा है। 2014 में 11वें नंबर की इकॉनॉमी में थे, आज हम दुनिया की 5वीं बड़ी आर्थिक ताकत बन गए हैं। 2014 से पहले देश के गांवों में स्वच्छता का दायरा हमारे देश में 40 प्रतिशत ही था।आजादी के इतने सालों बाद, स्वच्छता जैसा काम 40 परसेंट था। आज हम 100 प्रतिशत के लक्ष्य पर पहुंच रहे हैं। पहले एलपीजी कनेक्शन सिर्फ आधे देशवासियों के घरों में था, सिर्फ 50-55 प्रतिशत घरों में था। आज करीब-करीब 100 परसेंट, शत प्रतिशत घरों में महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिल चुकी है। 2014 तक देश के 75 प्रतिशत से ज्यादा ग्रामीण परिवारों में नल से जल नहीं आता था। आज करीब 75 प्रतिशत घरों में नल से जल पहुंच रहा है। कभी मुफ्त अनाज और मुफ्त इलाज भी मिल सकता है, ये किसी ने सोचा नहीं था। मोदी ने आज 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज भी दिया है और आने वाले पांच साल यह मुफ्त अनाज मिलता रहेगा।

साथियों,

मैं ऐसी सैंकड़ों बातें बता सकता हूं। लेकिन ये सब तो ट्रेलर है, ट्रेलर है। ( उनको जरा पानी वानी दीजिए। पानी दीजिए, मेरी टीम के डॉक्टर हों तो जरा उनको मदद किजिए। पहले पानी दो उनको, और उनको वहां से बाहर ले जाने का प्रबंध करो भाई। खुले में लाओ जरा उनको। आऱाम से, हड़बड़ी मत करो। आऱाम से। थोड़ी जगह कर दो, उनको हवा मिले ऐसा कर दो। बेटा, तुम थक जाओगी, कब से हाथ हिला रही हो। बेटा मैं तेरे लिए मेहनत कर रहा हूं। जब तुम बड़ी हो जाओगी न तब विकसित भारत तुम्हारी ताकत होगा। मेरी टीम के डॉक्टर पहुंच गए हैं, उनको काम करने दीजिए जरा।बाकी लोग उनको परेशान मत कीजिए।) भारत माता की जय! भारत माता की जय! भारत माता की जय!

साथियों,

आने वाले 5 साल भारत के विकास के लिए अभूतपूर्व उपलब्धियों के होंगे। आने वाले 5 साल में भारत दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनने जा रहा है। आने वाले 5 साल में अनेक क्षेत्रों में आत्मनिर्भर भारत बनते देखेंगे। आने वाले 5 साल में शानदार हाईवे-शानदार एक्सप्रेसवे और रेलवे का पूरी तरह से कायाकल्प होते देखेंगे। इसका सीधा लाभ ओडिशा जैसे देश के हमारे पूर्वी हिस्से को होगा।

भाइयों और बहनों,

मुझे खुशी है कि ओडिशा ने भी BJD के 25 साल के राज को फुल स्टॉप लगाना तय कर लिया है। मैं यहां आपका आशिर्वाज लेने आया हूं, साथ साथ मैं आपको निमंत्रण भी देने आया हूं। 10 जून को भाजपा का ओडिशा का मुख्यमंत्री शपथ लेने वाला है। आज पूरा ओडिशा कह रहा है, आज पूरा ओडिशा कह रहा है ओडिशा सर मुख्यमंत्री ओडिया हैबे! ओडिशा सर मुख्यमंत्री ओडिया है! ओडिशा सर मुख्यमंत्री ओडिया है! ओडिशा कह रहा है दुइ थर पदम…दुइ गुण विकास ! ओडिशा के कोने-कोने में एक ही बात सुनाई दे रही है- ओडिशा लोको चाहांती…मोदी गारंटी !

भाइयों और बहनों,

मयूरभंज की ये धरती नारी सशक्तिकरण की धरती है। अभी तक मयूरभंज का जय-जयकार इसलिए होता था क्योंकि यहां मां सुभद्रा के रथ को केवल महिलाएं खींचती हैं। लेकिन अब मयूरभंज की बेटी,140 करोड़ लोगों के हमारे देश भारत का नेतृत्व कर रही हैं। भारत का नेतृत्व कर रही है। हमारी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी, देश की तीनों सेनाओं को कमांड करती हैं। और वो मयूरभंज की बेटी है। ये मयूरभंज के लिए, ओडिशा के लिए, पूरे देश की नारीशक्ति के लिए गौरव का विषय है।

भाइयों और बहनों,

भाजपा सरकार, आदिवासी गौरव, आदिवासी कल्याण इसके लिए समर्पित भाव से काम कर रही है। ये अटल जी की सरकार थी, जब अलग आदिवासी मंत्रालय बना था। भाजपा ने ही संथाली भाषा को 8वीं अनुसूची में शामिल किया था। भगवान बिरसा मुंडा के गांव जाने वाला अगर देश का कोई पहला प्रधानमंत्री भगवान बिरसा मुंडा के गांव गया था, औऱ उस मिट्टी को माथे पर लगाया था वो नरेन्द्र मोदी था। ये मोदी सरकार है, जिसने भगवान बिरसा मुंडा के जन्म दिवस को जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया। मोदी सरकार ने आदिवासी कल्याण का बजट 5 गुणा बढ़ा दिया। पहली बार उन जनजातियों की सुध ली, औऱ वो लेना वाला भी आपका सेवक मोदी ही है,जो सबसे पिछड़ी हुई हैं उनके लिए पहली बार, 24 हज़ार करोड़ रुपए की पीएम जनमन योजना बनाई है। इस योजना से ओडिशा में भी अति-पिछड़ी आदिवासी जातियों के लिए पक्के घर, स्कूल-अस्पताल, सड़कें ये सारे काम होंगे। बीते 10 सालों में आदिवासी क्षेत्रों में एकलव्य आवासीय विद्यालय का बड़ा नेटवर्क हमने बनाया है। मयूरभंज में भी अनेक एकलव्य आवासीय विद्यालय चल रहे हैं।

साथियों,

ओडिशा भाजपा की सुभद्रा योजना की भी बहुत चर्चा है। इसके तहत बहनों को बड़ी मदद दी जाएगी। मोदी की एक और गारंटी है। ये गारंटी 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की है। इससे भी ओडिशा की लाखों बहनों को सीधा लाभ होने जा रहा है। भाजपा सरकार, आपका बिजली का बिल ज़ीरो, सुना न बिजली बिल जीरो, इतना ही नहीं मोदी सरकार आपका बिजली बिल जीरो तो करेगी ही करेगी लेकिन साथ में आप बिजली बेचकर कमाई करने और बिजली से कमाई के लिए भी काम कर रही है। औऱ योजना कैसी है। योजना का नाम है पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना। आपके छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए मोदी सरकार 75 हज़ार रुपए से ज्यादा आपको देने वाली है। उस 75 हजार से सोलर पैनल लगाएगें, बिजली पैदा होगी आपकी जरूरत की बिजली मुफ्त में मिलेगी औऱ ज्यादा बिजली सरकार खरीद करके सरकार आपको पैसे देगी। ( सज्जन आप कागज अपना नीचे रखिए) इससे आपको डबल फायदा होगा।

साथियों,

इस क्षेत्र में साल पत्ता, सबाईग्रास और केंदुपत्ता जैसी वन उपज के काम से काफी परिवार जुड़े हैं। ओडिशा भाजपा ने केंदुपत्ता की खरीद 2 रुपया प्रति कैरी करने और बोनस देने की गारंटी दी है। हमारी सरकार आएगी तो यहां धान किसानों को, ओडिशा में जब आप बीजेपी की सरकार बनाएगें, 10 जून को बीजेपी के मुख्यमंत्री शपथ लेंगे तो यहां धान किसानों को 3 हजार 100 रुपए प्रति क्विंटल MSP मिला करेगी। ये गांव गांव जा कर बताओगे? आप गांव गांव जा कर बताओगे? हर किसान को बताओगे? ये बहुत बड़ा निर्णय है, छोटा नही है। मोदी सरकार ने जो वनधन योजना चलाई है, यहां भाजपा सरकार बनते ही, उसको भी ठीक से लागू किया जाएगा।

भाइयों और बहनों,

BJD पर आपने 25 साल भरोसा किया, लेकिन BJD ने हर कदम पर आपके भरोसे को तोड़ा है। यही BJD सरकार आदिवासी बंधुओं की ज़मीन हड़पने के लिए ही कानून लेकर आई थी। भाजपा के दबाव में उसे वो कानून वापस लेना पड़ा। अब इस बार इन्हें मौका मिला, तो ये आदिवासियों की ज़मीन हड़पने का अवसर छोड़ेंगे नहीं। BJD ने आपकी खनिज संपदा को भी लूटा है। मोदी ने डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड बनाकर हज़ारों करोड़ रुपया ओडिशा को दिए। BJD ने इसमें भी घोटाला कर दिया। लोग कह रहे हैं कि ओडिशा का लुटा हुआ पैसा विदेशों तक जा रहा है। लूट का माल ये कहीं भी छिपा लें, मोदी पाई-पाई निकालेगा, ये मोदी की गारंटी है,जिसने जनता को लूटा है उसे लौटाना ही पड़ेगा। औऱ ये मोदी की गारंटी है। और लूटने वाले ज़िंदगी भर जेल की चक्की पिसेंगे, जेल की रोटी खा कर गुजारा करेंगे, जनता का द्रोह करने वालों के प्रति कोई सिमपैथी नहीं हो सकती है। जनता को लूटने वालो के प्रति कोई हमदर्दी नहीं हो सकती है। औऱ ये देश में बहुत जरूरी है।

भाइयों और बहनों,

BJD सरकार ने सबसे बड़ा धोखा तो महाप्रभु के श्री रत्न भंडार को लेकर किया है। आज ओडिशा ही नहीं, पूरा देश जानना चाहता है कि रत्न भंडार की चाबी गई कहां। जो जांच हुई थी, उसकी रिपोर्ट में किसका नाम है? मैं, मेरे ओडिशा वासियों को विश्वास दिलाता हूं, कि BJD सरकार जो छुपा रही है उसका खुलासा ओडिशा में भाजपा सरकार बनने के बाद हम करेंगे।

साथियों,

आज नवीन बाबू के सभी शुभचिंतक बहुत चिंता में हैं। वो ये देखकर बहुत परेशान कि पिछले एक साल में अचानक नवीन बाबू की तबीयत इतनी कैसे बिगड़ गई। बरसों से नवीन बाबू के करीबी रहे लोग अब जब मुझसे मिलते हैं तो जरूर नवीन बाबू की तबियत की चर्चा करते हैं। वो बताते हैं कि नवीन बाबू अब खुद से कुछ कर नहीं पा रहे हैं। अरसे तक नवीन बाबू के करीबी रहे लोगों का मानना है कि उनकी तबीयत बिगड़ने के पीछे कोई साजिश भी हो सकती है। सवाल ये कि नवीन बाबू की तबीयत खराब होने के पीछे क्या कोई षड़यंत्र है क्या? ये उड़ीसा के लोगों को जानने का अधिकार है। कहीं इसमें, उस लॉबी का हाथ तो नहीं है, जो नवीन बाबू के नाम पर पर्दे के पीछे ओडिशा में सत्ता भोग रहे हैं? इस रहस्य से पर्दा उठना जरूरी है, उठना चाहिए न? पर्दा उठना चाहिए न? इसका पर्दा उठना चाहिए, इसका जांच आवश्यक है। इसलिए दस जून के बाद, ओडिशा में भाजपा के विजय होने के बाद, हमारी सरकार, ओडिशा की भाजपा सरकार एक स्पेशल कमेटी का गठन करेगी। और ये जांच करेगी कि अचानक नवीन बाबू की तबियत क्यों गिरती जा रही है। उनकी तबियत के साथ ये क्या हो रहा है। सारे तथ्य खोजकर निकाले जाएंगे।

साथियों,

ओडिशा के पास पानी है, आदिवासी क्षेत्रों से होकर पानी बहता है। लेकिन आपको सिंचाई की सुविधा नहीं मिलती। BJD सरकार ने 25 सालों में सिंचाई के लिए यहां कोई बड़ा काम नहीं किया। केंद्र में भी ऐसी सरकारें रही हैं, जिन्होंने सिंचाई के प्रोजेक्ट लटकाए, अटकाए और भटकाए ही हैं। ये सुबर्णरेखा प्रोजेक्ट 1970 से लटका हुआ था। आपने मोदी को सेवा करने का मौका दिया तो कृषि सिंचाई योजना बनाई और ओडिशा के 8 बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम शुरु किया। इनमें से 5 पूरे भी हो चुके हैं। डबल इंजन सरकार यहां सिंचाई के कार्यों को भी तेजी से पूरा कराएगी।

साथियों,

ये मोदी सरकार ही है जिसने बादामपाहाड़ क्षेत्र में 100 साल बाद एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन शुरु किया। लेकिन यहां BJD सरकार रेल प्रोजेक्ट्स को आगे नहीं बढ़ने दे रही है। भाजपा सरकार बनते ही, यहां रेल कनेक्टिविटी और सशक्त होगी।

भाइयों और बहनों,

आने वाला समय ओडिशा का समय है, आने वाला समय पूर्वी भारत का समय है। आपको भाजपा के सभी साथियों को, हमारे जितने भी MLA के उम्मीदवार हैं उन सब को जीताकर, सारे कमल आपको भुवनेश्वर भेजना, इसलिए आशिर्वाद मांगने आया हूं। (मैं अपने सभी MLA साथियों को कहूंगा कि वो आगे आ जाऐं, MLA के जो उम्मीदवार हैं वो एकदम आगे आ जाऐं, MLA के उम्मीदवार आगे आ जाऐं।) मयूरभंज से हमारे साथी नब चरण माझी जी को भी रिकॉर्ड वोटों से जिताकर दिल्ली भेजना है। ( मैं एक मिनट इन सबके बीच फोटो निकाल करके फिर अपना भाषण करता हूं) इनको मिला हर वोट सीधा मोदी को मजबूत करेगा। एमएलए को मिला वोट, ओडिशा के भाग्य को बदलेगा। तो आप ज्यादा से ज्यादा मतदान कराएगें? जरा दोनों हाथ ऊपर करके पूरी ताकत से बताइए, ज्यादा से ज्यादा मतदान कराएगें? सभी पोलिंग बूथों में बीजेपी को जिताएगें? भाजपा की सरकार ओडिशा में बनाएगें? मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाएगें? अच्छा मेरा एक काम औऱ करेंगे? अरे ठंडे हो गए आपलोग,,जरा हाथथ ऊफर करके बताइए न मेरा एक काम करेंगे? ये चुनाव वाला काम नहीं है करेंगे? ये बीजेपी बीजेडी कुछ नही है,ये मेरा अपना काम है, करेंगे? जरा हाथ ऊपर करके बताइए करेंगे? देखिए यहां से जाने केबाद, गांव गांव में जो देवस्थान होते हैं, जो पूजा घर होते हैं, जो तीर्थस्थान होते हैं वहां जरूर जाना और मोदी की तरफ से परमात्मा के सामने माथा टेकना, ये काम करेंगे? करेंगे? लेकिन मोदी के लिए कुछ भ नहीं मांगना है, मोदी के परिवार के लिए भी कुछ नहीं मांगना है। वहां जाकर परमात्मा से विकसित भारत के लिए आशिर्वाद मांगिए, करेंगे? हमारे भारत के लिए आशिर्वाद मांगेगे? हर तीर्थस्थान में जाएगें? बोलिए, भारत माता की जय! भारत माता की जय! भारत माता की जय!

बहुत बहुत धन्यवाद

Explore More
Today, the entire country and entire world is filled with the spirit of Bhagwan Shri Ram: PM Modi at Dhwajarohan Utsav in Ayodhya

பிரபலமான பேச்சுகள்

Today, the entire country and entire world is filled with the spirit of Bhagwan Shri Ram: PM Modi at Dhwajarohan Utsav in Ayodhya
Auckland's Sky Tower lights up in India's tricolour as PM Modi begins historic New Zealand visit

Media Coverage

Auckland's Sky Tower lights up in India's tricolour as PM Modi begins historic New Zealand visit
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
India-New Zealand friendship has gained new momentum and a new direction: PM Modi during the Gala Lunch
July 11, 2026

Your Excellency, Prime Minister क्रिस्टोफर लक्सन,

दोनों देशों के delegates,

नमस्कार!

किया ओरा!

मेरे और मेरे delegation के ऊष्मा भरे स्वागत और आतिथ्य के लिए मैं मेरे मित्र प्रधानमंत्री लक्सन का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ। उन्होंने स्वागत में इतनी गर्मजोशी दिखाई है, कि ऑकलैंड की सर्दी भी आज कुछ कम लग रही है। इस यात्रा के दौरान न्यूजीलैंड के लोगों से जो स्नेह और अपनापन मिला है, वह हमारे हृदय में हमेशा रहेगा।

पिछले वर्ष प्रधानमंत्री लक्सन की भारत यात्रा से हमारे संबंधों के हर क्षेत्र में नई ऊर्जा आई है। उनके नेतृत्व, स्पष्ट विजन, और मजबूत प्रतिबद्धता से, भारत और New Zealand की मित्रता को नयी गति और नयी दिशा मिली है। आज चालीस वर्षों के बाद भारतीय प्रधानमंत्री की यात्रा हो रही है। और मैं हमेशा कहता हूँ, कि बहुत सारे अच्छे काम है, जो मेरे पहले वाले लोग मेरे लिए छोड़ के गए हैं, जो मैं पूरा कर रहा हूँ। साथियों, यह हमारे संबंधों के एक नए अध्याय का शुभारंभ है।

Friends,

भारत और न्यूजीलैंड का लोकतान्त्रिक मूल्यों में दृढ़ विश्वास हमें मिलकर आगे बढ़ने के लिए natural comfort प्रदान करता है। पिछले कुछ वर्षों में हमने हमारे सबंधों को अभूतपूर्व गति प्रदान की है।

आज आज की बैठक में हमने हमारे सहयोग को नई गहराई और व्यापकता देने पर विस्तार से चर्चा की। हमने भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को Strategic Partnership के स्तर पर ले जाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इसके अंतर्गत हम हर क्षेत्र में स्पष्ट लक्ष्यों और ठोस परिणामों के साथ आगे बढ़ेंगे।

इस वर्ष हमने रिकॉर्ड समय में Free Trade Agreement किया। इस उपलब्धि से दोनों देशों के उद्योगों, किसानों और युवाओं के लिए नए द्वार खुलेंगे। हम trade के साथ साथ trust, technology और talent का blue print तैयार कर रहे हैं।

पिछले तीन वर्षों में हमारे व्यापार में 50 पर्सेन्ट से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। हमें विश्वास है कि FTA अगले पाँच वर्षों में हमारे व्यापार को दोगुना करने का मजबूत आधार बनेगा।

न्यूजीलैंड द्वारा भारत में बीस बिलियन डॉलर के investment commitment का भी हम विशेष स्वागत करते हैं। यह न्यूज़ीलैंड की companies को भारत की growth story में long-term partner बनने का अवसर देगा।

Friends,

हमारी Strategic Partnership को सार्थक बनाने के लिए हम दोनों देशों की strengths को practical cooperation में बदल रहे हैं। Fin Tech के क्षेत्र में हम भारत के UPI और न्यूजीलैंड के payment systems को जोड़ने पर आगे बढ़ रहे हैं।

Agriculture, dairy और food processing में हमने सहयोग का एक मजबूत खाका बनाया है। इसका लाभ हमारे किसानों और पशु-पालकों को मिलेगा।

Traditional medicine में न्यूज़ीलैंड और भारत दोनों की समृद्ध और जीवंत परंपराएं हैं। आज हमने हमारे स्वास्थ्य सहयोग में traditional medicines की भूमिका बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।

रक्षा और सुरक्षा में हमारा बढ़ता सहयोग हमारे गहरे strategic trust का प्रतीक है। पिछले वर्ष किए गए Defence Cooperation Agreement से हमारे सहयोग का मजबूत ढांचा तैयार हुआ है। आज हमने इंडो-पैसिफिक में maritime cooperation के लिए एक फ्रैम्वर्क पर सहमति बनाई है। Bilateral naval exercises, Logistics support और hydrography में सहयोग से हमारा आपसी तालमेल बढ़ेगा।

Friends,

हमारे संबंधों की सबसे मजबूत ताकत हमारे people-to-people ties हैं। भारतीय समुदाय के लोगों ने अपने परिश्रम और talent से न्यूजीलैंड में विशेष स्थान बनाया है। उनकी देखरेख के लिए मैं प्रधानमंत्री लक्सन और न्यूजीलैंड सरकार और न्यूजीलैंड के लोगों का आभार व्यक्त करता हूँ।

आज हुआ Cultural Cooperation MOU दोनों देशों के art, culture, heritage तथा creative industries में exchanges को गति देगा। न्यूजीलैंड भारतीय students के लिए एक महत्वपूर्ण destination रहा है। हम न्यूजीलैंड की universities को भारत में campus खोलने के लिए आमंत्रित करते हैं।

इस वर्ष हम दोनों देशों के बीच खेल संबंधों की सौवीं वर्षगांठ मना रहे हैं। सौ साल पहले मेजर ध्यानचंद के नेतृत्व में हॉकी टीम ने यहाँ आकर जो इतिहास रचा था, वह हमारी खेल साझेदारी को आज भी प्रेरित कर रहा है। इस उपलक्ष्य पर हम दोनों देशों में कई स्पोर्ट्स इवेंट्स आयोजित कर रहे हैं। क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में भी सहयोग बढ़ाने के लिए हम Sports Joint Action Plan बनाया है। हाल ही में भुवनेश्वर में न्यूजीलैंड रग्बी और रग्बी इंडिया के कोचिंग प्रोग्राम से अच्छी शुरुवात हुवी है।

Friends,

वैश्विक मंच पर भी भारत और न्यूज़ीलैंड भरोसेमंद साझेदार और करीबी मित्र हैं। हमारा मानना है कि वर्तमान समय की चुनौतियों का सामना करने के लिए UN सहित अन्य वैश्विक संस्थानों में reform आवश्यक है।

आतंकवाद के विषय पर कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ाने के लिए आज हमने Joint Working Group का गठन किया है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच सहयोग इंडो-पेसिफिक में शांति, स्थिरता और सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Friends, मैं आप सभी को माओरी नव वर्ष “मातरिकी” की हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ। जिस तारा-समूह को यहाँ “मातरिकी” नाम दिया गया है, जैसे आपने भी बताया, उसे भारत में प्राचीन काल से “कृत्तिका नक्षत्र” के रूप में जाना जाता है। मुझे विश्वास है कि “मातरिकी” का यह पर्व, हमारे संबंधों को इन्हीं सितारों की तरह जगमगाने की प्रेरणा देगा।

Prime Minister लक्सन,

आपकी मित्रता, आपकी प्रतिबद्धता और मेरी न्यूज़ीलैंड यात्रा को यादगार बनाने के लिए मैं आपका आभार व्यक्त करता हूँ। जैसे रग्बी में टीमवर्क और भरोसा ज़रूरी होता है, वैसे ही हम भी आपसी विश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे। हम एक ही टीम में है, इसलिए टैकल केवल चुनौतियों को करेंगे।

बहुत-बहुत धन्यवाद।