India is not a follower but a first mover: PM Modi in Bengaluru

Published By : Admin | April 20, 2024 | 16:00 IST
India is not a follower but a first mover: PM Modi in Bengaluru
Bengaluru’s role in India's digital revolution is significant: PM Modi in Bengaluru

भारत माता की... भारत माता की...

बेंगालूरिना नन्ना सोदारा सोदरियारिगे, नमस्कारगलु!

ताई भुवनेश्वरी, ताई अण्णम्मा, देवी बनशंकरी, श्री दोड्डागणपति और श्री दोड्डा बसवण्णा के चरणों में मेरा प्रणाम। आज पूरे बैंगलुरु में इतनी बड़ी संख्या में आप यहां आए हैं। और संदेश भी साफ-साफ है। फिर एक बार...मोदी सरकार ! फिर एक बार...मोदी सरकार !

भाइयों और बहनों,

2014 में और 2019 में आपने रिकॉर्ड सीटें जिताकर, जो मज़बूत सरकार बनाई, उसने देश को मजबूत बनाया है। तब दुनिया भारत को फ्रेजाइल फाइव में गिनती थी, दुनिया सोचती थी भारत खुद तो डूबेगा, हमें भी ले डूबेगा। भारत के बैंक बड़ी क्राइसिस में थे, हजारों करोड़ के स्कैम्स ने विदेशी Investors में डर का माहौल पैदा कर दिया था। एक वो समय था, एक आज का समय है। आज जब देश, दुनिया में कहीं पर भी जाइए, सब देश भारत से दोस्ती मजबूत करना चाहते हैं। आज इंवेस्टर्स भारत में रिकॉर्ड पैसा लगा रहे हैं।आज भारत रिकॉर्ड एक्सपोर्ट भी कर रहा है और मैन्यूफैक्चरिंग में भी नए रिकॉर्ड बना रहा है। तब भारत दुनिया, की Eleventh नंबर की इकॉनॉमी था। आज भारत दुनिया, की टॉप-FIVE इकॉनॉमी में से एक हैं। आज भारत, Follow करने वाला नहीं, बल्कि First Mover हो गया है, भारत। और ये Change, आपने देखा है, सिर्फ और सिर्फ Ten Years में आया है। और इसका मूल कारण क्या है, इतना बड़ा परिवर्तन आय़ा कैसे, ये परिवर्तन किसने किया? आपका जवाब गलत है, ये परिवर्तन, आपके एक वोट ने किया है। इस चुनाव में, इंडी अलायंस के लोग एक घिसी-पिटी टेप रिकार्ड लेकर घूम रहे हैं, और मोदी औऱ उसके साथी ट्रैक रिकॉर्ड के साथ, बेंगलुरू के लोगों से, आप सभी से फिर एक बार आशीर्वाद मांगने आया हूं।

भाइयों और बहनों,

आप सभी बीते कुछ समय से NDA और इंडी अलायंस, दोनों का प्रचार अभियान देख रहे हैं। कांग्रेस और इंडी-अलायंस का Issue मोदी है, मोदी का परिवार है, मोदी पर लगाए जा रहे झूठे आरोप हैं। लेकिन मोदी का Focus किस पर है? मोदी का फोकस 21St Century के भारत का विकास है, भारत के नागरिकों की सुविधा और समृद्धि है, भारत की ग्लोबल इमेज है। आप ही मोदी का परिवार हैं...मेरा भारत, मेरा परिवार है।

साथियों,

आप भलीभांति जानते हैं, मैं साधारण गरीब परिवार से आया हूं इसलिए जानता हूं कि ease of living क्या होती है dignity of life क्या होती है। आज जब भारत में तेजी से अर्बनाइजेशन हो रहा है, तब शहरों में रहने वाले गरीब, यहां के मिडिल क्लास, उसकी Quality Of Life में बहुत सुधार आना चाहिए, वो बहुत जरूरी है। इसके लिए NDA सरकार Social, Physical और Digital, इन तीनों प्रकार के Infrastructure पर रिकॉर्ड Investment कर रहा है।

साथियों,

पिछले Ten Years में NDA सरकार द्वारा शहरों में गरीबों को करीब One Crore पक्के घर दिए गए। इनमें से Eighty Four Thousand घर यहां बेंगलुरू में मिले हैं। मिडिल क्लास के लोगों का घर का सपना पूरा करने के लिए सरकार ने उन्हें Interest Subsidy दी है। औऱ ये आजादी के बाद पहली बार हुआ है। ऐसा करके हमारी सरकार ने मिडिल क्लास के Sixty Thousand Crore Rupees से ज्यादा Save कराए हैं। गरीब और मिडिल क्लास के घर Incomplete ना रहे, जो बिल्डर है वो आधा अधूरा छोड़करके पैसे दबा करके चला न जाए, मध्यम वर्ग के पऱिवार का सपना ना टूट जाए इसके लिए NDA सरकार ने RERA कानून बनाया। आज बेंगलुरू के भी Three Thousand से ज्यादा Housing प्रोजेक्ट रेरा के तहत कवर्ड हैं, उसके कारण जो agreement हुआ है, वैसा ही मकान बनाकर देना पड़ता है, जो material लिखा है, वही material उपयोग करके देना पड़ता है। आप, अपने client को गुमराह नहीं कर सकते, उसको लूट नहीं सकते। ऐसा रेरा कानून, आप सब नागरिकों की भलाई के लिए बनाया है। 2014 से पहले आपकी Two Lakhs की Annual Income पर ही इनकम टैक्स लग जाता था। आज आपको Seven Lakhs Rupees तक की Income पर कोई टैक्स नहीं देना पड़ता। 2014 से पहले अलग-अलग तरह के Indirect Taxes आपके कपड़ों का बिल, रेस्त्रां में खाने का बिल, हर तरह के खर्चे बढ़ा देते थे। GST लागू होने के बाद ये Indirect Taxes भी कम हुए हैं। इससे भी आपके Thousands of Crore Rupees खर्च होने से बचे हैं। जो LED बल्ब कभी Four Hundred Rupees का था हम उसकी कीमत हम Forty Rupees तक ले आए हैं। अब घर-घर में LED बल्ब होने से, रोशनी ज्यादा मिलती है, बिजली बिल में मिडिल क्लास के करीब Twenty Thousand Crore Rupees, हर साल Save हो रहे हैं।

अब तो NDA सरकार ने एक और नई योजना शुरू की है। पीएम सूर्यघर- मुफ्त बिजली योजना इससे Electricity का आपका बिल ज़ीरो होगा , इतना ही नहीं Electricity से कमाई भी होगी। इतना ही नहीं, अब जमाना EV का आ रहा है, electric vehicle का आ रहा है,उसके कारण, आप अपनी स्कूटी हो, स्कूटर हो, कार हो अगर वो electric vehicle है तो उसका चार्जिंग भी घर में करवा सकते हो, और आपको घर में चार्जिंग करने के बाद खुद का transportation भी करीब करीब fuel का खर्चा जीरो हो जाएगा

साथियों,

गरीब और मिडिल क्लास का बहुत बड़ा खर्च हेल्थ related होता है। लेकिन आयुष्मान भारत योजना इसमें गेमचेंजर साबित हुई है। आयुष्मान भारत योजना के चलते आज करोड़ों लोगों को Five Lakhs Rupees तक का Free ट्रीटमेंट मिलना सुनिश्चित हुआ है। इससे भी लोगों के One Lakh Crore Rupees, Save हुए हैं। और अब बीजेपी ने अपना जो मेनिफेस्टो घोषित किया है, उसमें इस योजना को Expand कर दिया गया है। देश के हर ऐसे सीनियर सिटिजन्स जिनकी Age, Seventy Years से ऊपर है, उन्हें भी अब Five Lakhs Rupees तक का Free ट्रीटमेंट मिलेगा। ये फैसला सिर्फ सीनियर सिटिजन्स को ही नहीं बल्कि हर युवा को भी Relief देगा जो अपने माता-पिता की हेल्थ के प्रति चिंतित रहते हैं। NDA सरकार ने जो जन-औषधि केंद्र खोले हैं, उनमें Eighty परसेंट डिस्काउंट पर मेडिसिन्स मिलती हैं। इससे भी मिडिल क्लास के करीब Thirty Thousand Crore Rupees, Save हुए हैं।

साथियों,

बेंगलुरू तो डिजिटल इंडिया का इतना बड़ा हब है, भारत की डिजिटल क्रांति में आपकी इतनी बड़ी भूमिका है। आप कल्पना कर सकते हैं कि अगर भारत में मोबाइल डेटा का रेट 2014 वाला ही रहता तो क्या होता। उस समय One GB डेटा Two Fifty Rupees के आसपास होता था। आज One GB डेटा, Ten Rupees के आसपास है। अगर 2014 के पहले उस समय का हाल होता तो मोबाइल का जो बिल आज Five to Seven Hundred का आता है, वहीं Five to Seven Thousand Rupees का आता। आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आपकी Per Month कितनी ज्यादा Saving सिर्फ मोबाइल बिल में हो रही है।

साथियों,

सस्ते डेटा के साथ ही NDA सरकार का जोर डेटा गवर्नेंस पर भी है। हमारी सरकार डेटा सेक्योरिटी के लिए बहुत ही Strong Bill लेकर आई है। डेटा मोनेटाइजेशन की दिशा में भी भारत तेजी से काम कर रहा है। इससे देश में एक Strong सिस्टम बन रहा है, भारत के लिए AI युग में जाना आसान हुआ है।

साथियों, नाडप्रभु कैंपेगौड़ा ने बेंगलुरु को एक शानदार शहर बनाने का सपना देखा था। लेकिन कांग्रेस सरकार ने कुछ ही समय में यहां की Situation बिगाड़ दी है। कांग्रेस ने tech city को tanker city में बदलकर उसे वॉटर माफिया के हवाले कर दिया है। एग्रीकल्चर हो या फिर शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर, हर जगह बजट को कट किया जा रहा है। कांग्रेस सरकार का ध्यान सिर्फ करप्शन पर है, बेंगलुरू के लोगों की समस्याओं पर नहीं है। कर्नाटक में सिर्फ सेंट्रल गवर्नमेंट के प्रोजेक्ट्स तेजी से चल पा रहे हैं। 2014 में नम्मा मेट्रो का नेटवर्क सिर्फ Seventeen किलोमीटर था, आज Seventy किलोमीटर से ज्यादा हो चुका है। बहुत जल्द येलो लाइन भी पूरी हो जाएगी। दशकों से लटके बैंगलुरु सबअर्बन प्रोजेक्ट पर काम शुरु हो चुका है। आप सभी को सैटेलाइट टाउन रिंग रोड का लाभ भी मिलना शुरु हो चुका है।

भाइयों और बहनों,

आज बैंगलुरु के इंटरनेशनल एयरपोर्ट की दुनियाभर में चर्चा होती है। वो दिन दूर नहीं जब भारत के लोग, मेड इन इंडिया पैसेंजर प्लेन में सफर करेंगे। आज वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेनें, Train Travel को तेज़ और कंफर्टेबल बना रही हैं। वो दिन दूर नहीं, जब कर्नाटका को भी बुलेट ट्रेन की High Speed मिलेगी।

साथियों, बीजेपी सरकार ने देश में नए-नए सेक्टरों के दरवाजे खोले, इससे युवाओं के लिए बड़ी संख्या में Employment के अवसर बने हैं। बेंगलुरू को, यहां के प्रोफेशनल्स को इसका बहुत बड़ा लाभ मिला है। हमने स्पेस सेक्टर खोला तो प्राइवेट सेक्टर ने अपना रॉकेट लॉन्च किया। One Point Two Five Lakh से ज्यादा स्टार्टअप्स में युवाओं का सामर्थ्य दिख रहा है। मिशन ग्रीन हाइड्रोजन से इंवेस्टमेंट की संभावनाएं कई गुना बढ़ गई हैं। आसान ड्रोन पॉलिसी से मैपिंग, कृषि, रक्षा, मेडिसिन क्षेत्र में ड्रोन का उपयोग बढ़ा है। 5G के विस्तार से AI और Internet of things में अवसर बनने लगे हैं। डिजिटल इंडिया अभियान ने लाखों डिजिटल Entrepreneurs तैयार किए हैं। PLI स्कीम से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। मोबाइल एक्सपोर्ट में भारत नए रिकॉर्ड बना रहा है। मेट्रो कोच, ट्रेन के डिब्बे, डिफेंस Equipment’s भी एक्सपोर्ट हो रहे हैं। आपने टीवी में देखा होगा, अखबार में पढ़ा होगा, कल ही भारत के ब्रह्मोस मिसाइल का पहला कन्साइनमेंट फिलिपीन्स को भेजा गया है। इसने ग्राउंड लेवल पर बड़ी संख्या में Employment Opportunities पैदा की हैं। क्या कांग्रेस के समय में ये कल्पना भी की जा सकती थी, क्या आपको याद होगा, यही कांग्रेस है जिसने HAL को लेकर कितना बड़ा बवाल किया था। कांग्रेस ने देशभर में मोदी को बदनाम करने की कोशिश की थी। वही HAL आज रिकॉर्ड टर्नओवर, रिकॉर्ड प्रॉफिट, रिकॉर्ड ऑर्डर प्राप्त कर रही है। कर्नाटका में एशिया की सबसे बड़ी हेलीकॉप्टर फैक्ट्री बनी है। अमेरिका के बाद बोइंग की दूसरी सबसे बड़ी फैसिलिटी कर्नाटका में बनी है। ये तभी हो पा रहा है, जब भारत में फैक्ट्रियां बढ़ रही हैं। उसमें काम करने वालों की संख्या बढ़ रही है।

भाइयों और बहनों,

बैंगलुरु युवाशक्ति, युवा टैलेंट और टेक्नॉलॉजी का पावरहाउस है। लेकिन कांग्रेस और इंडी गठबंधन टेक्नॉलॉजी के विरोधी हैं। आज पूरी दुनिया डिजिटल इंडिया की प्रशंसा कर रही है, भारत के फिनटेक की प्रशंसा कर रही है। लेकिन आप भूलिएगा नहीं, कांग्रेस ने आधार का विरोध किया था, अदालतों में घसीट कर ले गए थे। कांग्रेस ने जनधन Accounts का विरोध किया था। कांग्रेस ने डिजिटल पेमेंट्स का मज़ाक उड़ाया था। कांग्रेस ने राशन की योजना में Digital Authentication का विरोध किया। कोरोना के समय बेंगलुरू की IT इंडस्ट्री ने पूरी दुनिया को इतना सपोर्ट किया। लेकिन यही कांग्रेस है जिसने कोरोना के दौरान कोविन प्लेटफॉर्म का विरोध किया। कांग्रेस ने मेड इन इंडिया, कोरोना वैक्सीन को बदनाम किया।

साथियों,

मोदी कहता है देश को, Green Energy Hub बनाएंगे, Pharma Hub बनाएंगे, Electronics Hub बनाएंगे, इलेक्ट्रिकल वेहिकल हब बनाएंगे, Semiconductor Hub बनाएंगे, ग्लोबल Innovation Hub बनाएंगे, ताकि भारत ग्लोबल इकॉनॉमी का हब बने। लेकिन कांग्रेस और इंडी-गठबंधन वाले कहते हैं – मोदी को हटाएंगे। मोदी की गारंटी है 5G के बाद 6G लाएंगे- वो कहते हैं मोदी हटाएंगे। मोदी की गारंटी है AI लाएंगे- वो कहते हैं मोदी हटाएंगे। मोदी की गारंटी है चंद्रयान के बाद गगनयान का गौरव दिलाएंगे- वो कहते हैं मोदी हटाएंगे। कांग्रेस एंटी यूथ है, क्योंकि कांग्रेस. कांग्रेस, एंटी इन्वेस्टमेंट है,कांग्रेस, एंटी आंत्रप्रन्योरशिप है, कांग्रेस, एंटी प्राइवेट सेक्टर है, कांग्रेस, एंटी टैक्सपेयर है, कांग्रेस, एंटी वेल्थ क्रिएटर है।

साथियों,

यहां कांग्रेस सरकार, जिस प्रकार के विचारों को, जिस मानसिकता को बढ़ावा दे रही है, वो भी बहुत खतरनाक है। यहां हमारी बेटियों पर हमले हो रहे हैं, बाज़ारों में बम फूट रहे हैं, भजन-कीर्तन सुनने पर भी हमले हो रहे हैं। ये सामान्य घटनाएं नहीं हैं। और इसलिए, बंगलुरू और कर्नाटका के भाईयों से आग्रह करूंगा ये कांग्रेस से बहुत अलर्ट रहना है। भाइयों और बहनों, यहां बेंगलुरू के ग्रामीण क्षेत्र से भी काफी लोग आए हैं। एग्रीकल्चर को आधुनिक बनाने के लिए भी हमारी सरकार हर प्रयास कर रही है। यहां तो हमारे येदियुरप्पा जी मंच पर हैं, जिन्होंने किसान कल्याण के लिए इतना काम किया है। लेकिन कर्नाटका की कांग्रेस सरकार, किसानों की भी विरोधी है। मुझे बहुत दुख है कि यहां कर्नाटका में किसानों को दी जा रही Four Thousand Rupees की मदद कांग्रेस सरकार ने बंद कर दी है। लेकिन मोदी की गारंटी है कि पीएम किसान सम्मान निधि के Six Thousand Rupees किसान साथियों को मिलते रहेंगे। केंद्र सरकार ने किसानों के अनाज को स्टोर करने के लिए दुनिया की सबसे बड़ी योजना भी शुरू की है। यहां की रूरल बेल्ट में बड़ी मात्रा में रागी उगाई जाती है। हम रागी जैसे हमारे श्री अन्न को दुनिया के बड़े बाज़ारों तक पहुंचाने में जुटे हैं। इसका सीधा लाभ कर्नाटका के हमारे छोटे किसानों को होगा।

साथियों,

ऐसे ही अनेक बड़े संकल्प हैं, जो आपके सपने पूरे करने के लिए NDA सरकार ने संकल्प लिया है। आपके सपने पूरे करने के लिए ही BJP और JDS साथ आए हैं। और इसलिए आपको गारंटी देता हूँ, आपके सपने, ये मेरा संकल्प है। मेरा पल पल, आपके नाम मेरा पल पल, देश के नाम, और मैं आपको वादा करता हूँ,24 बाई 7 फार 2047 और इसलिए 26 अप्रैल को बेंगलूरू नार्थ से शोभा जी, बेंगलूरू रूरल से डॉक्टर सी.एन मंजूनाथ, बेंगलूरू सेंट्रल से पी.सी.मोहन, और बेंगलूरू साउथ से युवा साथी, भाई तेजस्वी सूर्या को भारी मतों से विजयी बनाना है। इस बार बैंगलुरु शहर में वोटिंग के सारे रिकॉर्ड टूटने चाहिए।

साथियों,

वैसे आप सभी के लिए, मैंने अपने भाषणों को कन्नड़ भाषा में translate करके, सोशल मीडिया पर अपलोड करना शुरू किया है। इसमें AI की मदद ली जा रही है. Tweeter यानि X एप पर Namoinkannada नाम से एक एकाउंट भी है, आप इससे जरूर जुडें। औऱ ज्यादा से ज्यादा लोगों को भी इसके बारे में बताऐं। मेरा एक काम करना है. करेगें..मेरा एक काम करेगें..पक्का। पहले तो ज्यादा से ज्यादा मतदान कराओगे,अपना पोलिंग बूथ जीतोगे। फिर मेरा एक पर्सनल काम करोगे, पर्सनल है, करेगें। घर-घर जाना और और हर घर जाकर कहना हमारे मोदी जी आए थे और आपको प्रणाम कहा है। मेरा प्रणाम पहुंचा देगें
मेरे साथ बोलिए।

भारत माता की...

बहुत बहुत धन्यवाद

Explore More
Today, the entire country and entire world is filled with the spirit of Bhagwan Shri Ram: PM Modi at Dhwajarohan Utsav in Ayodhya

பிரபலமான பேச்சுகள்

Today, the entire country and entire world is filled with the spirit of Bhagwan Shri Ram: PM Modi at Dhwajarohan Utsav in Ayodhya
Boost to small exporters, MSMEs as govt removes Rs 10-lakh cap on courier trade

Media Coverage

Boost to small exporters, MSMEs as govt removes Rs 10-lakh cap on courier trade
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Corruption and appeasement politics of LDF and UDF harm Keralam’s culture and faith: PM Modi in Thiruvalla
April 04, 2026
If any group has benefited the most from NDA policies, it is women. Women empowerment is our priority, says PM Modi in Thiruvalla
The Sabarimala Railway Project will unlock new opportunities across the region, directly connecting Sabarimala with devotees: PM Modi
In Keralam, we will form the government, improve quality of life, and address the concerns of fishermen and local communities, says PM Modi
From April 16–18, Parliament will reconvene to deliberate on the Nari Shakti Vandan Act, aiming to ensure 33% women’s representation from 2029: PM

जय केरलम... जय केरलम...

जय विकसिता केरलम... जय विकसिता केरलम

केरलत्तिले एंडे प्रियप्पेट्टा….

सहोदरी सहोदरनमारे, एल्लावर्कम एंडे नमस्कारम।

सर्वप्रथम मैं भगवान श्रीवल्लभन के चरणों में प्रणाम करता हूं।

तिरुवल्ला की इस पवित्र धरती से मैं सबरीमला तीर्थ को, और स्वामी अय्यप्पा को भी प्रणाम करता हूं।

मैं सबसे पहले तो छोटी बिटिया को आशीर्वाद देता हूं जो बढ़िया चित्र बनाकर मुझे भेंट किया है। उधर भी एक नौजवान ने मेरी मां का चित्र मुझे दिया है। मैं इन सबका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। इस बेटी को आशीर्वाद देता हूं। मैं अपना भाषण शुरू करूं उससे पहले इस चुनाव में जो कैंडिडेट है उनसे आग्रह करता हूं कि कैंडिडेट सारे आगे आ जाएं। कैंडिडेट वहां खड़ें हो जाएं जरा। मैं एक दो मिनट जाकर के आता हूं आपके पास।

आज तिरुवल्ला में इतनी बड़ी संख्या में आप सबकी उपस्थिति...NDA पर आप लोगों का ये भरोसा... मेरी माताओं-बहनों का ये स्नेह और विश्वास...पूरे केरलम में आज ऐसा ही माहौल दिख रहा है। मुझे निकट से केरलम के चुनाव देखने का अवसर मिला है। मैं पहले भी आया हूं लेकिन इस बार हवा का रूख कुछ और है। लोगों का मिजाज कुछ और है। केरलम में अब सबसे बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। 9 अप्रैल को वोटिंग और 4 मई को दशकों के कुशासन का अंत की घोषणा....अब ये पक्का हो चुका है....LDF सरकार के जाने का काउंट डाउन शुरू हो चुका है...केरलम में पहली बार बीजेपी और NDA की सरकार आने वाली है।

इस चुनाव में केरलम का तो फायदा होने वाला है लेकिन मेरा एक निजी नुकसान होने वाला है। आपको लगता होगा ऐसी क्या बात है कि केरलम का फायदा होगा और मोदी का नुकसान होगा। जी मेरा व्यक्तिगत नुकसान होने वाला है। आपके मन में होता होगा क्या है बताऊं... बताऊं आपको। ऐसा है ये जो अनूप लड़ रहा है ना चुनाव आपके यहां.. ये पिछले पांच साल से मेरे साथ काम करता है। और देश भर में घूमकर के चीजें खोज कर के लाता है। यानि एक प्रकार से मेरा डेडिकेटेड साथी रहा है। एक प्रकार से ऐसे कामों के लिए वो मेरा बांया हाथ बन गया है। और कभी भी, शायद यहां भी कई लोगों को पता नहीं होगा कि अनूप मेरे साथ इतने सालों से है। कभी बोलता नही है और मैंने इसकी शक्तियों को जाना है। चूपचाप काम करना। अपने काम के लिए दिन रात जुटे रहना। मैंने ऐसा नौजवान मुझे मिला मेरा बहुत काम हो गया। लेकिन मैंने देखा कि जब केरलम को इस नौजवान की सेवाओं का फायदा होगा तो मैंने कहा मेरा भले ही नुकसान हो जाए लेकिन मैं आज अनूप को आपको सुपुर्द करने के लिए आया हूं।

एंडे सुहुर्तगले,

तिरुवल्ला केरलम में विकास के नए युग की शुरुआत का केंद्र बनकर उभरा है। मैं इस जनसमर्थन के लिए तिरुवल्ला की जनता का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं। तिरुवल्ला के लोगों का विश्वास हमारी सबसे बड़ी ताकत है। तिरुवल्लयिले जनंगलुडे विश्वासमाण्, यंगलुडे एट्टवुं वलिय शक्ति।

एंडे सुहुर्तगले,

अभी दो-तीन दिन पहले जब मैं दिल्ली में था...मेरी केरलम के बीजेपी कार्यकर्ताओं से फोन पर लंबी चर्चा हुई। मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में 5 हजार से ज्यादा शक्ति केंद्र, इतने छोटे केरलम में 5 हजार से ज्यादा शक्ति केंद्र में बीजेपी के एक लाख 25 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता मेरे साथ फोन पर जुड़े थे। और तीस-चालीस मिनट इस चर्चा में मैंने देखा, साफ दिखा कि केरलम की जनता ने LDF सरकार की विदाई पक्की कर ली है। इस चुनाव में मेहनत कर रहे सभी बीजेपी-एनडीए कार्यकर्ताओं की मैं हृदय से सराहना करता हूं, उनका बहुत-बहुत अभिनंदन करता हूं।

एंडे सुहुर्तगले,

मैं केरलम की ताकत को देख रहा हूं। अभी मेरा हेलीकॉप्टर जहां लैंड हुआ, हेलीपैड से यहां तक मैं आया, जितने लोग यहां हैं ना इससे ज्यादा लोगो वहां रोड शो में खड़े थे। मेरे लिए बड़ा सरप्राइज था... रोड शो का कार्यक्रम नहीं था, लेकिन पूरे रास्ते भर मैं देख रहा था। लोग ह्यूमन चेन की बात करते हैं लेफ्ट के लोग, आज यहां के लोगों ने ह्यूमल वॉल बनाकर के दिखा दिया।

एंडे सुहुर्तगले,

हमारे केरलम को ईश्वर ने अपार संसाधन और संभावनाएं दी हैं।
यहाँ समंदर में ब्लू इकोनॉमी के असीम अवसर हैं। यहाँ उद्योगों के लिए संभावनाएं हैं। पर्यटन के क्षेत्र में कितना बड़ा potential है। लेकिन फिर भी, केरलम विकास की दौड़ में बाकी राज्यों से लगातार पिछर रहा है..पिछरते-पिछरते जा रहा है।

एंडे सुहुर्तगले,

LDF-UDF की सरकारों ने कभी इस क्षेत्र की परवाह नहीं की।
यहाँ कनेक्टिंग रोड्स का हाल बेहाल है। मुझे आपके ही साथी बता रहे थे कि यहां कई बरसों से एक भी बड़ा पुल नहीं बना है। कोट्टयम में मेडिकल कॉलेज की हालत इतनी खराब है कि उसका वर्णन करना मुश्किल है। जहां बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर की ऐसी कमी हो, वहां आपकी क्वालिटी ऑफ लाइफ कैसी होगी, इसका अंदाजा हर कोई लगा सकता है।

एंडे सुहुर्तगले,

केरलम में कभी BJP सरकार नहीं रही। लेकिन, आप सब के आशीर्वाद से, देश की जनता-जनार्दन के आशीर्वाद से हम केंद्र सरकार के जरिए केरलम के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे। जब कांग्रेस दिल्ली में सत्ता में थी.. और एलडीएफ-यूडीएफ दोनों मिलकर के दिल्ली में सरकार चलाते थे, उस समय जो केरलम को मदद मिली.उसकी तुलना में NDA सरकार ने मोदी सरकार ने 5 गुना ज्यादा पैसा केरलम को भेजा है।

एंडे सुहुर्तगले,

बीजेपी-एनडीए को आपकी Ease of Living और क्वालिटी ऑफ लाइफ, दोनों की चिंता है। हमने पीएम आवास योजना के तहत गरीबों को पक्के घर दिये हैं। जल जीवन मिशन के तहत गांव-गांव पाइप से पानी पहुंचाने का काम हो रहा है। यहां रबर के किसान बड़ी संख्या में रहते हैं...केरलम के किसानों को हमने पीएम-किसान सम्मान निधि के जरिए Around thirteen thousand करोड़ रुपये की सहायता राशि सीधे उनके खातों में पहुंचाई है। इससे रबर के किसानों को भी मदद मिली है।

साथियों,

नॉर्थ-ईस्ट में ईसाई समाज की संख्या बहुत अधिक है। एक राज्य को छोड़कर के नॉर्थ-ईस्ट के सात राज्यों में एनडीए की सरकार है और वहां पिछले 50-60 साल में जो काम नही हुआ है वो हमने कर के दिखाया है। गोवा में ईसाई समाज निर्णायक है। गोवा के अंदर लगातार बिजेपी की एनडीए की सरकार है, गोवा विकास के नए ऊंचाइयों को छू रहा है।
केरलम में भी NDA सरकार बनेगी तो विकास की नई ऊंचाइयों को पाएंगे, स्थानीय किसानों और फिशरमेन की हर समस्या का हम समाधान करेंगे।

एंडे सुहुर्तगले,

केंद्र की NDA सरकार ही केरलम में आधुनिक इनफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाओं पर ज़ोर दे रही है। हम यहाँ नेशनल हाइवेज बनाने को गति दे रहे हैं। रेलवे इनफ्रास्ट्रक्चर का विकास किया गया है। यहाँ रेलवे लाइनों की डबलिंग का काम भी पूरा हो गया है। कोट्यम से अब हाइस्पीड आधुनिक वंदेभारत ट्रेन भी चलाई जा रही है।

एंडे सुहुर्तगले,

यहां सबरीमला रेलवे प्रोजेक्ट इस क्षेत्र में नई संभावनाओं को खोल सकता है। इससे सबरीमला तक सीधी कनेक्टिविटी बनेगी। श्रद्धालुओं की यात्रा आसान होगी... स्थानीय व्यापार को नई गति मिलेगी...और मेरे नौजवान मित्रों को मेरे युवा साथियों के लिए रोजगार के नए-नए रास्ते खुलेंगे। लेकिन साथियों, आपको ये बात हमेशा याद रखनी है। यहां प्रदेश सरकार ने इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने की जगह उसको लटकाए रखा! तिरुवल्ला को इसका बहुत बड़ा नुकसान हो रहा है। जब बीजेपी की डबल इंजन सरकार आएगी, तो ऐसी सभी रुकावटें हटेंगी। और ये मोदी की गारंटी है। NDA की राज्य सरकार में केरलम तेज गति से विकास की राह पर आगे बढ़ेगा।
एनडीए सरकारिनु कीड़िल केरलम
कसनत्तिन्टे पातयिल अतिवेगम मुन्नेरुम।

एंडे सुहुर्तगले,

NDA की नीतियों का सबसे बड़ा लाभ अगर किसी वर्ग को होता है, तो वो मेरी माताएं-बहने महिलाओं को होता है। महिलाओं का सशक्तिकरण, महिलाओं का प्रतिनिधित्व....ये हमारी प्राथमिकता है। हमने महिलाओं के जीवन से जुड़ी हर समस्या के समाधान का प्रयास किया है। हमने घर घर शौचालय बनवाए, जनधन खाते खुलवाए, महिलाओं के नाम उनके घर महिलाओं के नाम पर बनवाए...मुद्रा लोन के जरिए अपना कारोबार शुरू करने वालों में भी बड़ी हिस्सेदारी महिलाओं की है। उनको बैंक से पैसा मिला है। हम वूमन सेल्फ हेल्प ग्रुप्स को भी लाखों करोड़ रुपए की मदद दे रहे हैं। लखपति दीदी का अभियान सफलतापूर्वक आगे बढ़ा रहे हैं। पहले मैंने तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा था। देश में तीन करोड़ लखपति दीदी बन चुकी अब मैंने और नाइनटीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है। केरलम में बीजेपी सरकार आएगी, तो यहाँ भी डबल इंजन सरकार का सबसे बड़ा लाभ मेरी माताओं, बहनों को, बेटियों को, महिलाओं को मिलने वाला है। आपने देखा होगा, अभी हमने एक बड़ा कार्यक्रम शुरू किया है। भविष्य में माताओ-बहनों को कैंसर ना हो, इसलिए 13-14 साल की बच्चियों को उनकी जांच करके वैक्सीन लेने की योजना है। ये भविष्य में हमारी माताओ-बहनों को, ये बटियां जब बड़ी हो जाएंगी, वो कैंसर से बच पाएगी। इतना बड़ा काम आज देश की बेटियों के लिए, महिलाओं के लिए, माताओं के लिए एनडीए-भाजपा सरकार कर रही है।

एंडे सुहुर्तगले,

ये हमारी ही सरकार है जिसने लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को thirty three percent reservation दिया है। और आप सभी की जानकारी में है कि बजट सत्र का हमने पूर्णाहुति करने वी बजाए उसका विस्तार किया है। तीन दिन के लिए 16-17 और 18 अप्रैल को संसद फिर से मिलने वाली है। आपको पता है क्यों मिलने वाली है। जो कानून हमने पारित किया है। 33 पर्सेंट महिलाओं के लिए 2029 में लोकसबा के चुनाव से इसका लाभ मिलना शुरू हो जाए। 33 पर्सेंट बहनें पार्लियामेंट में आकर बैठे। इसके लिए कानून बनाने की जरूरत है। जैसे पार्लियामेंट ने सर्वसम्मति से महिला आरक्षण बिल पास किया था बैसे ही 16-17 -18 को दो काम करने हैं। केरल हो तमिलनाडु हो और बाकी राज्य हो, जिन्होंने जनसंख्या नियंत्रण में अच्छा काम किया है, लोग झूठ फैला रहे हैं कि जनसंख्या कम हो रही हैं तो सीटें कम हो जाएगी। हम इस बार पार्लियामेंट में पक्का करना चाहते हैं कि पार्लियामेंट में कानून में ठप्पा लगाना चाहते हैं कि केरल हो, तमलनाडु हो, कर्नाटक हो, आंध्र हो, गोवा हो, तेलंगाना हो कहीं पर भी लोकसभा की सीटें कम ना हो, इसका ठप्पा लगाने के लिए और दूसरा महिलाओं के लिए जो सीटें होंगी वो अतिरिक्त सीटें बढ़ जाएं इतना बड़ा फायदा हमारे दक्षिण भारत के राज्य को मिले इसके लिए हम कानून संशोधन के लिए हम सत्र बुला रहे हैं। हमने कांग्रेस के लोगों को मीटिंग के लिए बुलाया। हम आशा करते हैं कि वो हमारी बात मानकर के आएंगे।

हमने इंडिया एलायंस के मित्रों से बात की है। आप ही लोगों को बताइए, कांग्रेस के लोगो को बताइए, एलडीएफ के लोगों को बताएं कि महिलाओं के अधिकार ये कानून निर्विरोध पास होना चाहिए। ये उन से वादा लीजिए आपलोग । और में उनसे भी प्रार्थना करता हूं कि मेरी माताओं-बहनों का ये हक 40 सालों से लटका हुआ है। अब 2029 के चुनाव में फिर से लटकना नहीं चाहिए। इसलिए मैं सभी राजनीतिक दलों पर देश की माताएं-बहनें दबाव डालें। सब संसद में आएं और इस कानून को पारित करें। महिला जनप्रतिनिधियों की संख्या इस विषय को देखते हुए नारीशक्ति वंदन कानून में संशोधन किया जाएगा। ये आवश्यक है कि ये संशोधन सर्वसम्मति से पास हो ताकि साल 2029 में होने वाले चुनाव में ही इसका लाभ हमारी माताओं -बहनों को मिलना शुरू हो जाए। मैं सभी दलों से आग्रह करूंगा कि ये नारीशक्ति से हित से जुड़ा काम है, इसलिए खुले मन से, कोई भी राजनीतिक हिसाब किए बिना पूर्ण समर्थन कर के माताओं-बहनों का विश्वास जीतने में आप भी भागीदान बनिए।

एंडे सुहुर्तगले,

आज केरलम में युवाओं का पलायन सबसे बड़ी चिंता बन चुका है। केरलम में रोजगार के लिए यहाँ इंडस्ट्री लगाने की जरूरत है। रोजगार के लिए जरूरी है कि, यहाँ service sector बढ़े। start-ups को जगह मिले, skill को सही value मिले। लेकिन इन सबके आगे केरलम में सबसे बडी दीवार है- करप्शन और कम्यूनलिज्म। जब यहां करप्शन और कम्यूनलिज्म की दीवार टूटेगी, तभी केरलम का विकास होगा। और इसके लिए आपको LDF-UDF दोनों को हराना होगा।

एंडे सुहुर्तगले,

रोजगार की तलाश में यहाँ से लाखों युवा विदेशों में भी गए हैं। NRI के तौर पर भी वो केरलम की सेवा करते हैं। यहाँ अपनी आय का बड़ा हिस्सा remittance के तौर पर भेजते हैं। इसी का परिणाम है, ये क्षेत्र बैंकिंग कैपिटल बनकर उभरा है। लेकिन कांग्रेस ने आपके और आपके संबंधियों के खिलाफ एक बहुत खतरनाक काम किया है। मैं विस्तार से आपको ये बात बताना चाहता

एंडे सुहुर्तगले,

वेस्ट एशिया के युद्ध संकट ने कांग्रेस और उसके साथी दलों के मंसूबों को एक्सपोज कर दिया है। आज पूरा देश देख रहा है... खाड़ी के देशों में कैसे हालात बने हुये हैं। और वहां हमारे लाखों लोग केरल के मेरे भाई-बहन वहां काम कर रहे हैं। लेकिन कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता जानबूझकर ऐसे बयान देते हैं... ऐसे बयान देते हैं... जिनसे वेस्ट एशिया में रहने वाले भारतीयों की सुरक्षा खतरे में पड़ जाए ! वहां के लोगों को बीच में अविश्वास पैदा हो जाए। वहां की सरकार ये तो हमारी दोस्ती अच्छी है कि गल्फ की सभी सरकारें हमारे सभी भारतीयों को अपने ही परिवार मानकर के उनकी रक्षा कर रहे हैं। लेकिन यहां से ऐसी-ऐसी भाषा बोली जा रही है। ऐसी भड़काव बातें हो रही हैं। मैं उनको कह-कह कर थक गया कि ये बोलने का समय नहीं है। ये हमारे लाखों भाई-बहन वहां है ना उनकी सुरक्षा ही मेरा पहला दायित्व है। सबसे बड़ी प्रायरिटी है, कृपा कर के अनाप-शनाप बोलना बंद करो ताकि हमारे नौजवानों को हमारी बेटियों को वहां कोई तकलीफ ना हो।

एंडे सुहुर्तगले,

कांग्रेस चाहती है कि वेस्ट एशिया के देश भारत को अपना दुश्मन समझें...यहां हम कोई गलती कर दे ऐसा कोई बयान कर दे और गल्फ कंट्रीज से भारतीयों को वहां से बाहर निकलने के लिए मूसीबत आ जाए ! इसलिए कांग्रेस...गल्फ कंट्रीज को नाराज करने वाले बयान दे रही है। कांग्रेस चाहती है कि पैनिक फैले और उसे मोदी को गाली देने का मौका मिल जाए। अरे कांग्रेस के लोगो, एलडीएफ के लोगो, यूडीएफ के लोगो, अरे राजनीति अपनी जगह पर है, अरे चुनाव आते जाते रहेंगे, लेकिन मेरे केरलम के लाखों भाई-बहन वहां है मेरे लिए उनकी सुरक्षा सबसे बड़ा काम है और मैं इसके लिए कमिटेड हूं। चुनाव जीतने के लिए, मोदी को गाली देने के लिए....कांग्रेस 1 करोड़ प्रवासियों का जीवन संकट में डालने को तैयार बैठी है। उधर ईरान में हमारा फिशरमैन केरल के हैं तमिलनाडु के हैं, गोवा के हैं आंध्र के हैं, तेलंगाना के हैं, पुड्डुचेरी के हैं। उनकी जिंदगी खतरे में है। हम वहां के संकट में से उनको बाहर ले आ रहे हैं। आज सैकड़ों की तादाद में मेरे मछुआरे भाई-बहन भारत लौटने वाले हैं। हमारे लिए उनकी जिंदगी बचाना ये महत्वपूर्ण है बयानबाजी करने के लिए और बहुत मौके आएंगे अभी तो हमारे लोगों की, हमारे मछुआरे भाई-बहनों को हमें जिंदा वापस लाना है। कांग्रेस को इन सारी चीजों से कोई लेना देना नहीं है। बस चुनाव... चुनाव... चुनाव.. क्या देश के लोगों की चिंता नहीं करोगे... काँग्रेस इस स्वार्थी सियासत के लिए केरलम के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। पाप कर रहे हो।

एंडे सुहुर्तगले,

युद्ध की इन परिस्थितियों में मैं आपकी चिंता समझता हूं। इसलिए गल्फ कंट्रीज के नेताओं से लगातार संपर्क में हूं। इसलिए गल्फ कंट्रीज के नेताओं से मैं लगातार संपर्क में हूं। वहां की सरकारों से हम लगाता बात कर रहे हैं। मैं आप सभी परिजनों को आश्वस्त करता हूँ.... आपका बेटा, आपकी बेटी, आपके परिवारजन भले ही आपसे दूर हों...लेकिन, वो अकेले नहीं हैं। भारत सरकार इन देशों में रह रहे हर भारतीय के साथ है। युद्ध के बीच भी हम भारत के लोगों को हर संभव मदद पहुंचा रहे हैं।

एंडे सुहुर्तगले,

इस चुनाव में LDF-UDF वालों ने मिलकर एक और propaganda शुरू किया है। लेफ्ट वाले कहते हैं कि, कांग्रेस बीजेपी की B टीम है। और, कांग्रेस कहती है कि लेफ्ट BJP की B टीम है। इन्हें ये इसलिए कहना पड़ रहा है... क्योंकि ये दोनों भी जानते हैं कि इस चुनाव में केरलम में अगर कोई पार्टी A टीम है तो A टीम BJP ही है।

साथियों,

आपने ये भी देखा है कि इस चुनाव में LDF और UDF दोनों मिलकर सिर्फ BJP को गालियां दे रही हैं, उनके निशाने पर सिर्फ बीजेपी है। इसकी एक वजह और भी है जो आपको जरूर नोट करनी चाहिए। दरअसल LDF और UDF की सीक्रेट पार्टनरशिप इतनी पक्की है कि ये एक दूसरे पर आरोप लगाने से बच रहे हैं। असल में ये दोनों एक ही सिक्के दो साइड हैं। इनकी दुश्मनी नकली है... WWWF है। LDF और UDF की दोस्ती एवरग्रीन है! जब दिल्ली में सरकार बनती है दोनों साथ होते हैं। बगल में तमिलनाडु में साथ में चुनाव लड़ रहे हैं।

एंडे सुहुर्तगले,

लेफ्ट और काँग्रेस दोनों वोटबैंक के लिए कट्टरपंथी लोगों को राजनीति में आगे बढ़ाते हैं। मुनंबम जैसी घटनाएं केरलम में आम होती जा रही हैं... वहाँ सैकड़ों ईसाई और हिंदू परिवारों को डराया गया। लेकिन, केरलम सरकार पीड़ितों को सहायता देने की जगह कट्टरपंथी ताकतों के साथ ही खड़ी नज़र आती है। ये एक खतरनाक ट्रेंड है। वोटबैंक के लिए केरलम और देश की सुरक्षा से ये खिलवाड़.... केरलम के देशभक्त लोग इसे कभी भी कामयाब नहीं होने देंगे।

एंडे सुहुर्तगले,

लेफ्ट और काँग्रेस का भ्रष्टाचार हो, या उनका तुष्टीकरण... इसका सीधा हमला केरलम की संस्कृति और आस्था पर हो रहा है। पहले इन लोगों ने सबरीमला तीर्थ को बदनाम करने के लिए कैसे-कैसे षड्यंत्र रचे थे! और अब, सबरीमला इनकी लूट और चोरी के निशाने पर भी आ गया है।

एंडे सुहुर्तगले,

सबरीमला में हुये इस पाप का एक पैटर्न है... ये चोरी LDF की सरकार में हुई। और, इसमें चोरी करने वालों के तार काँग्रेस के शीर्ष नेताओं के जुड़े पाए गए। लेफ्ट वाले तो हमेशा से हिन्दू आस्था पर हमले के लिए जाने जाते हैं। इसीलिए, LDF सरकार मामले की जांच CBI को नहीं सौंप रही है। और, जो काँग्रेस हमेशा मंदिर से जुड़े विषयों को अछूत मानती थी... वो आज हिंदुओं की हितैषी बनने का नाटक कर रही है दिखावा कर रही है। मैं ये साफ-साफ कहना चाहता हूँ... NDA सरकार बनने के बाद LDF-UDF को उनके अपराध की सजा जरूर मिलेगी। और जो लूटा है वो लौटाना पड़ेगा। स्वामी अयप्पा और उनके भक्तों के आक्रोश के आगे ये लोग बच नहीं पाएंगे। ये कांग्रेस वाले ये यूडीएफ वाले, ये एलडीएफ वाले हर चीज में झूठ बोलना ये जैसे उनका स्वभाव बन गया है।

देश को गुमराह करना ये उनका स्वभाव बन गया है। जब सीएए लाए तो देश को इतना झूठ बोला... इतना झूठ बोला आज सीएए लागून हुआ देश को कोई नुकसान नहीं हुआ, झूठ बोलने में माहिर है.. केरलम फाइल्स आई फिल्म तो बोलने लगे कि सब झूठ है... कश्मीर फाइल आई तो बोलने लगे सब झूठ है..धुरंधर फिल्म आई तो बोलने लगे कि झूठ है। कुछ भी करो बता देना... झूठ फैला देना। इन दिनो सीआआर को लेकर भी, ऐसा ही झूठ फैलाया जा रहा है। यूसीसी के लिए ऐसा ही झूठ फैलाया जा रहा है। गोवा में सीसीए आया हुआ है, दशकों से है लेकिन झूठ फैलाना एफसीआरए के लिए झूठ फैलाना, सीएए के लिए झूठ फैलाना, धुरंधर जैसी फिल्म के लिए झूठ फैलाना केरलम फिल्म के लिए झूठ फैलाना, कश्मीर फाइल्स के लिए झूठ फैलाना। झूठ फैलाने का कारोबाल लेकर के बैठे हुए हैं।

एंडे सुहुर्तगले,

केरलम की आस्था, संस्कृति इसकी रक्षा हो... केरलम विकास की नई ऊंचाइयों को छूए... ये हम सभी का संकल्प है। आप भाजपा-एनडीए उम्मीदवार को वोट देकर विकसित केरलम की यात्रा शुरू करिए। मैं आपको निमंत्रण देता हूं आप आइए.. ये मेरी जिम्मेदारी है ये मेरी गारंटी है 50 सालों में केरलम का विकास नहीं हुआ, हम पांच साल में करके देंगे।

एंडे सुहुर्तगले,

कल ईस्टर है। मैं ईस्टर की आपको शुभकामनाएं देता हूं। कुछ ही सप्ताह में सभी मलयाली साथी विशु भी मनाएंगे। मैं विशु की भी अग्रिम शुभकामनाएं देता हूं। मैं सबसे पहले तो आप सबसे माफी मांगना चाहता हूं, क्योंकि मैं मलयालम, मलयाली, ये आपकी बहुत सुंदर भाषा है, मैं बोल नहीं पाता हूं, मुझे हिंदी में बोलना पड़ा। लेकिन इसके बावजूद भी, एक भी व्यक्ति यहां से हटा नहीं। मैं जानता हूं यहां गांव के लोग आए हैं, हो सकता है मेरी भाषा नहीं समझ पाते हों, लेकिन ये आपके प्यार की ताकत है। ये आपका आशीर्वाद है... एक भी व्य़क्ति हिल नहीं रहा है हट नहीं रहा है। मेरा ये बहुत बड़ा सौभाग्य है। मैं आपका ये कर्ज, मैं आपका प्यार कभी भूलूंगा नहीं, ये मेरे पर आपका कर्ज है... और मैं केरलम के विकास को प्राथमिकता देकर के सवा गुना विकास करके इस कर्ज को चुकाऊंगा ये आज मैं वादा करता हूं।

मैं आप सब का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं। मेरे साथ बोलिए, दोनों हाथ ऊपर करके बोलिए...

भारत माता की... जय! भारत माता की... जय!

भारत माता की... जय! भारत माता की... जय!

वंदे... वंदे... वंदे... वंदे... वंदे... वंदे... वंदे... वंदे... वंदे...