Government is constantly working to create conducive environment for business in the country: PM Modi
In the past 4 years, old laws have been abolished and hundreds of rules are made easier: PM Modi
It is our constant endeavour to simplify procedures for small entrepreneurs: PM Modi

यहां उपस्थित सभी भाइयो और बहनों।

साथियो, आमतौर पर बड़ी business summit के साथ इस प्रकार के आयोजन हम विदेश में ही देखते थे। अब vibrant Gujarat के साथ ही Ahmadabad Shopping Festivalकी शुरूआत, जैसा मैंने कहा- एक सराहनीय पहल है। इस आयोजन के प्रति आपके उत्‍साह को मैं अनुभव कर सकता हूं।

मुझे बताया गया है कि गुजरात के अलग-अलग हिस्‍सों से street vendor से लेकर shopping mall तक के व्‍यापारी इस festival में शामिल हुए हैं। हस्‍तशिल्पियों से ले करके इलेक्‍ट्रॉनिक और होटल, रेस्‍तरां से जुड़े कारोबारी अपने उत्‍पादों का प्रचार-प्रसार करने यहां पहुंचे हैं।

खादी और दूसरी हस्‍तकला से जुड़े कारीगरों और शिल्पियों के लिए तो यहां सरस मेला का भी आयोजन किया गया है। जब थोड़ी देर पहले मैं stalls में गया था तो गुजरात की परम्‍परा और गुजरात के हस्‍तशिल्‍प की बेहतरीन झलक मुझे देखने को मिली।

Festival में गुजरात के बाहर से आए बहुत से उद्यमी भी हिस्‍सा ले रहे हैं। कपड़े हों, गहने हों, इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स हों, हमारी पुरातन संस्‍कृति और आधुनिकता का एक अद्भुत समावेश इस festival में नजर आ रहा है, खासतौर पर विरासत मेले से। और मैं सबसे कहूंगा कि विरासत मेले में जरूरत जाइए। कम समय है तो भी विरासत मेले में जरूर जाइए।

पाटन का पटोला हो, बांधनी साड़ी हो, क‍च्‍छ का हेंडीक्रॉफ्ट हो, मिरर वर्क हो, आदिवासी क्षेत्रों की कलाकृतियों का, बांस से बनी चीजें हो, जूट से बनी चीजे हों; इतना बड़ा जूट का झोला। और यहां मैंने देखा खम्‍बात से पत्‍थरों से बनी वस्‍तुएं भी, आदिवासियों के द्वारा बनी वार्ली पेंटिंग; ये गुजरात की सांस्‍कृतिक समृद्धि का एक बेहतरीन उदाहरण है।

हमारे देश में ऐसी वस्‍तुओं का इतना व्‍यापक और विशाल संग्रह है, भंडार है कि पूरी दुनिया में हम बहुत तेजी के साथ अपनी पहचान को और मजबूत कर सकते हैं। इस तरह के festival निश्चित तौर पर छोटे उद्यमी को बड़ा मार्केट पाने में बहुत मददगार होते हैं। उन्‍हें ऐसे आयोजनों से एक बहुत बड़ा प्‍लेटफॉर्म मिलता है।

साथियो, देश में व्‍यापार और कारोबार के लिए अनुकूल माहौल बनाने के लिए सरकार नित्‍य नए प्रयास कर रही है। बीते साढ़े चार वर्षों में सैंकड़ो नियमों को आसान बनाया गया है।पुराने कानूनों को समाप्‍त किया गया और पारदर्शिता को व्‍यवस्‍था कहा हिस्‍सा बनाया जा रहा है। इन्‍हीं सबका नतीजा है कि चार वर्ष पहले जहां हम ease of doing business ranking में 142वें नंबर पर थे, आज 77वीं rank पर हम पहुंच चुके हैं; यानी 65 rank का रिकॉर्ड जंप। बदलाव, बिजली पानी का कनेक्‍शन हो, पर्यावरण की clearance हो, construction permit हो, transportation के नियम हों- करीब-करीब हर व्‍यवस्‍था पहले की तुलना में बहुत आसान हुई है।

गुड्स और सर्विस टैक्‍स यानी जीएसटी भी देश में एक ईमानदार व्‍यापार व्‍यवस्‍था बनाने की दिशा में एक बहुत बड़ा कदम है। पहले जो दर्जनों टैक्‍स लगते थे, उनको अब एक में ही समेट दिया गया है।

हाल ही में जीएसटी काउंसिल ने एक फैसला लिया कि अब 40 लाख रुपये टर्नओवर तक; यहां सारे व्‍यापारी लोग हैं, उनके काम की बात है; 40 लाख रुपये टर्नओवर तक उन सारे व्‍यापारियों के लिए GST registration अनिवार्य नहीं है। पहले ये सीमा 20 लाख रुपये की थी।

साथियो, जीएसटी की व्‍यवस्‍था को और सशक्‍त, और सरल करने के प्रयास लगातार चल रहे हैं। आप जैसे व्‍यापारियो, ग्राहकों के सुझावों पर और अनुभवों के आधार पर निरंतर सुधार की प्रक्रिया चल रही है।

भाइयो और बहनों, छोटे और मझले उद्योग हमारी अर्थव्‍यवस्‍था की रीढ़ हैं। भारत जितना export करता है, उसमें 40 से 45 प्रतिशत का योगदान देश के छोटे और मध्‍यम वर्ग के उद्यमियों का होता है। आप जैसे उद्यमियों का, उनको और मजबूत करने के लिए सरकार छोटे-छोटे उत्‍पादों के export पर भी बल दे रही है।

एक बहुत बड़़ा बाजार भारत के बाहर भी हिन्‍दुस्‍तान का इंतजार कर रहा है। वो ग्‍लोबल मार्केट में अपनी जगह बना सकें, भारत की बढ़ती साख का फायदा उठा सकें; इसके लिए केन्‍द्र सरकार छोटे उद्यमियों की हर संभव मदद कर रही है।

सरकार दे दो-ढाई महीने पहले ही निर्णय लिया है कि जीएसटी पंजीकृत हर MSME को एक करोड़ रुपये तक के नए कर्ज या incremental loan की रकम पर ब्‍याज में दो प्रतिशत की छूट दी जाएगी। विशेषकर अपने exporter भाइयों, बहनों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने निर्यातकों को pre-shipment और post-shipment की अवधि में जो लोन मिलता है, उसकी ब्‍याज की दर में छूट को तीन प्रतिशत से बढ़ाकर पांच प्रतिशत कर दिया है।

इसके अलावा इस साल की शुरूआत में भी सरकार ने छोटे उद्योगों से जुड़ा एक और अहम फैसला लिया है। इस फैसले से टेक्‍सटाइल, लैदर, हैंडीक्रॉफ्ट मशीनरी से जुड़े छोटे उद्यमियों को बहुत लाभ होगा।

साथियो, pre और post-shipment रूप में क्रेडिट में जो ब्‍याज की राहत दी जाती थी, उसका लाभ manufacturing sector से जुड़े उद्यमों को ही मिलता था। बहुत दिनों से मांग हो रही थी कि इसमें merchant exporters- उनको भी जोड़ा जाए। जिनकी MSME sector में बड़ी भूमिका है।

दो हफ्ते पहले सरकार ने ये मांग मान ली है और इसका बहुत बड़ा फायदा export से जुड़े छोटे-छोटे कारोबारियों को होने जा रहा है। एक अनुमान के मुताबिक करीब-करीब 600 करोड़ रुपये का लाभ ये export करने वाले छोटे कारोबारियों को मिलेगा।

सरकार द्वारा छोटे और मध्‍यम उद्योगों को नया मार्केट मिले, cash flow में दिक्‍कत न आए, कैश पैसा कहीं फंसे न; इसके लिए तमाम नई व्‍यवस्‍था भी शुरू की गई है।

साथियो, सरकार ने एक ऑनलाइन प्‍लेटफॉर्म GEM (जैम) यानी government e-market place भी बनाया गया है। इस प्‍लेटफॉर्म की विशेषता ये है कि केन्‍द्र सरकार के हर विभाग में अधिकतर खरीददारी इसी GEM Portal से होती है। सरकार ने ये भी नियम बनाया है कि करीब 25 प्रतिशत खरीददारी छोटे और लघु उद्योगों से ही की जाए।

इसका लाभ ये हुआ है कि अब देश के दूर-सुदूर के गांव में रहने वाला कोई छोटा उद्यमी भी, कोई गृहणी भी, अपने उत्‍पाद सीधे सरकार को बेच सकते हैं। जिसका परिणाम है कि इस प्‍लेटफॉर्म के माध्‍यम से अब तक लगभग साढ़े 16 हजार करोड रुपये का कारोबार हो चुका है। साढ़े 16 हजार, ये रकम छोटी नहीं है और इतने कम समय में हुआ है।

साथियो, सरकार का प्रयास है कि छोटे उद्यमियों के लिए प्रक्रियाओं को जितना आसान किया जा सकता है, उतना किया जाए। हम उस व्‍यवस्‍था की तरफ बढ़ रहे हैं जब जीएसटी और जो दूसरे रिटर्न हैं, उन्‍हीं के आधार पर बैंक छोटे उद्यमियों को ऋण की सुविधा दें।

छोटे उद्यमियों को बैंकों के चक्‍कर न लगाने पड़ें, इसी सोच के साथ सरकार ने एक portal शुरू किया है, जिसके माध्‍यम से उद्यमियों को सिर्फ fifty nine minute में एक करोड़ रुपये तक के ऋण की सैद्धांतिक मंजूरी मिल रही है; एक घंटा भी नहीं उनसठ मिनट में।

साथियो, हैंडलूम, पॉवरलूम, हैंडीक्राफ्ट- इससे जुड़े लाखों परिवारों के कौशल का प्रचार भी हो रहा है, उसका प्रसार भी हो रहा है। इसके लिए सरकार ने अनेक योजनाएं लागू की हैं। देशभर में हाट मेलों की व्‍यवस्‍था तो की जा रही है, प्रदर्शनियों के लिए विश्‍व स्‍तर के भी सेंटर बनाए जा रहे हैं। जैसा मैंने पहले कहा, इस तरह के आयोजन उन्‍हें एक बड़ा मार्केट तलाशने, उनका export बढ़ाने में, उससे मदद मिलती है।

भाइयो और बहनों, एक और विरासत है जिसका गुजरात सहित पूरे देश से एक भावात्‍मक लगाव है। ये विरासत बापू के सत्‍याग्रह से भी जुड़ी है और स्‍वतंत्रता आंदोलन के लिए किए गए त्‍याग और तप और बलिदान से भी। ये विरासत खादी की है, जिसका स्‍मरण मात्र ही स्‍वतंत्रता आंदोलन से जोड़ देता है।

इसलिए हमारी सरकार ने खादी को फिर से शिखर पर ले जाने का बीड़ा उठाया और आज सरकार की नीतियों का ही नतीजा है कि खादी देश के साथ-साथ विदेश के फैशन का भी हिस्‍साबन चुका है। आज देश में खादी की अभूतपूर्वक बिक्री हो रही है।

साथियो, सरकार पूरी निष्‍ठा के साथ आप सभी की आकांक्षाओं को साकार करने में जुटी है। टूरिज्‍म हो, मैन्‍युफैक्‍चरिंग हो या हमारा सर्विस सेक्‍टर; रोजगार के करोड़ों अवसर बीते साढ़े चार वर्ष में बने हैं।Make in India आज Global brand बन चुका है।

भाइयो और बहनों, देशवासियों के विश्‍वास के कारण विकास की गति अब रुकने वाली नहीं है। जवान हो, किसान हो या फिर नौजवान; हर किसी के सपनों का नया भारत सामने है। हमें हर नकारात्‍मक से बचते हुए सकारात्‍मता और ईमानदार प्रयास करने की जरूरत-भर है। और इसलिए उन दिशा में जब हम आगे बढ़ रहे हैं तब मैं सभी व्‍यापारी साथियों को अनेक-अनेक शुभकामनाएं देता हूं।

आज मैं दोपहर को आया, ये मेरा चौथा कार्यक्रम है। गांधीनगर में एक international trade fair का उद्घाटन किया गया। अब अहमदाबाद का गौरव, गुजरात का गौरव, ऐसा सरदार वल्‍लभ भाई अस्‍पताल- आधुनिक अस्‍पताल, बेहतरीन अस्‍पताल- ये लोकार्पण करने का अवसर मिला और इसी साबरमती की नदी के तट पर बैठ करके एक बालक जो पढ़ाई किया करता था और जिसने साइंस और टैक्‍नोलॉजी की दुनिया में देश का नाम रोशन कर दिया, space की दुनिया में भारत की जगह बन गई; ऐसे इसी धरती की संतान, इस शहर का गौरव, देश की शान डॉक्‍टर विक्रम साराभाई की प्रतिमा का भी मुझे लोकार्पण करने का अवसर मिला है।

ये वर्ष डॉक्‍टर विक्रम साराभाई की जन्‍मशती का वर्ष है और डॉक्‍टर विक्रम साराभाई की जन्‍मशती का वर्ष हमारे गुजरात के बालकों में विज्ञान के प्रति आकर्षण पैदा करे, scientific temperament की तरफ हम लोगों को ले जाए; मैं समझता हूं ये उनको बहुत बड़ी श्रद्धांजलि होगी। और मैंने देखा, वाकई ऐसा लगता है कि विक्रम साराभाई खुद वहां बैठ करके अपना अध्‍ययन कार्य कर रहे हैं। कला की दृष्टि से भी उत्‍तम जगह इस river front की शान को बढ़ा रही है। मेरे लिए खुशी की बात थी कि आज वहां मुझे उसका उद्घाटन करने का अवसर मिला।

आज जब ये shopping festival का प्रारंभ हो रहा है तो मैं गुजरात सरकार को, अहमदाबाद को और हमारे शैलेश भाई पटवारी जैसे मित्रों से आग्रह करूंगा कि इसको हर वर्ष का एक निश्चित कार्यक्रम बनाया जा सकता है क्‍या? और उसी समय हर वर्ष हो, लेकिन इसके साथ आपने देखा होगा दुनिया में कई जगह इस प्रकार के shopping festival बहुत popular हुए हैं।

जिन लोगों ने न्‍यूयार्क का ये shopping festival देखा होगा, उसके साथ एक event जुड़ा हुआ है और उसको कहते हैंMessage Day Parade, ये बहुत  popular है।सारे व्‍यापारी अपनी-अपनी चीजों को इस प्रकार के माध्‍यम से इसको आगे बढ़ाते हैं।Message Day Parade  की जो परेड होती है, दुनिया के लोग उसको देखने के लिए आ जाते हैं।

क्‍या हम भी एक निश्चित तारीख तय करके हमारे सारे उत्‍पादों का; चाहे गांव का गरीब छोटा सा एक शिल्‍पकार बनाता हो- तो भी उसको प्रतिष्‍ठा मिले और message  parade में सब लोग जुटें, एक बहुत बड़ा फेस्टिवल के रूप में popular हो जाए और दूसरे दिन festival  की शुरूआत हो जाए।

मैं समझता हूं कि इस काम को करने की दिशा में शैलेश भाई और उनकी टीम काम पर लगें। काफी young नौजवानों ने इसे बड़े उत्‍साह से आयोजित किया है1 मुझे विश्‍वास है कि इसको और आगे बढ़ाएंगे।

और मेरा दूसरा आग्रह रहेगा- देखिए, एक जमाना था गुजरात की छवि क्‍या थी- हमारी पहचान एक सामान्‍य trader की थी। Trader भी कैसा, एक जगह से माल लेना, दूसरी जगह पर बेचना और बीच में से जो अपनी मेहनत का दलाली का मिला, उतना लेना। उसी को वो अपना कारोबार चलाता था। वहां से धीरे-धीरे-धीरे आज गुजरात manufacturing state बन गया।

Trader state से manufacturing state बनना अपने आप में गुजरात की एक बहुत बड़ी, लम्‍ब‍ी सफल यात्रा का नतीजा है। और इसलिए इस ताकत को समझते हुए गुजरात अपने आप में एक प्रकार से global community है। गुजरात के लोगों को ग्‍लोबल एक्‍सपोजर है। हर तहसील में, जिले में, नजदीक के गांव में कोई न कोई परिवार विदेश में गया हुआ है, रहता है; उसको दुनिया की जानकारियां रहती हैं।

गुजरात का व्‍यापारी 200, 400 साल पहले छोटे-छोटे नाव लेकर दुनिया में अपना माल बेचने की ताकत रखता था। मैं एक बार अस्‍तराखान गया; Russia में एक जगह है, एक स्‍टेट है। मैंने वहां देखा कि जो अच्‍छे से अच्‍छी दुकान है, बहुत अच्‍छा मोल है- तो उसका नाम बड़े आग्रह से ‘ओखा’ रखा जाता है। हमारा द्ववारिका के पास जो ‘ओखा’ है, वो। क्‍यों? 400 साल पहले हमारे लोग व्‍यापार करने के लिए वहां जाते थे और वहां जो माल बड़ा गौरव से बिकता था तो माना जाता था ‘ओखा’ से आया है। आज भी पीढ़ियां चली गईं लेकिन ‘ओखा’ ब्रांड लग गया तो माल बिल्‍कुल अच्‍छा; ये हम लोगों की परम्‍परा है।

मैं मानता हूं कि अब गुजरात और गुजरात की धरती पर काम करने वाले हर लोग, विश्‍व व्‍यापार में अपनी जगह बनानी चाहिए। हमारा export कैसे बढ़े, target करें और ये छोटी-छोटी चीजों की बाजार में ताकत बहुत बड़ी होती है। छोटे-छोटे पुर्जे, छोटे-छोटे हैंडीक्राफ्टस; इसके लिए बहुत बड़ा मार्केट होता है। अगर इसका फायदा हम उठा लेते हैं तो गुजरात के‍ लिए एक नया अवसर पैदा होगा।

और हमारे पास natural links हैं। Fear of unknown जिसको कहते हैं, वो गुजरातियों के लिए नहीं हैं कहीं पर भी, कहीं न कहीं, कोई न कोई परिचित है। हम कोशिश करें, सामूहिकता का प्रयास करें, incentive का लाभ उठाएं और दुनिया के बाजार में हम अपना डंका बजाएं; इसी एक अपेक्षा के साथ मैं फिर एक बार आज अहमदाबाद, बदला हुआ अहमदाबाद; इस काम को किया है।

मैं ग्राहकों को इस shopping के अंदर सबसे ज्‍यादा फायदा उठाने के लिए आग्रह करूंगा। और अहमदाबादी, मुझे पक्‍का विश्‍वास है, इसका फायदा उठाएगा।Discount की खबर अपने-आप में बहुत बड़ी होती है और उसमें भी लॉटरी का नंबर; फिर तो double bonanza जैसा हो जाता है। तो मैं अहमदाबादियों को और गुजरात के लोगों को और इस समय विदेशों से आए हुए मेहमानों को भी इस अवसर का बहुत फायदा उठाने के लिए आग्रह करता हूं।

फिर बहुत-बहुत शुभकमानाएं देता हूं।

बहुत-बहुत धन्‍यवाद देता हूं।

Explore More
Today, the entire country and entire world is filled with the spirit of Bhagwan Shri Ram: PM Modi at Dhwajarohan Utsav in Ayodhya

பிரபலமான பேச்சுகள்

Today, the entire country and entire world is filled with the spirit of Bhagwan Shri Ram: PM Modi at Dhwajarohan Utsav in Ayodhya
Indian Railways renews 54,600 km of tracks since 2014, boosting speed potential and safety

Media Coverage

Indian Railways renews 54,600 km of tracks since 2014, boosting speed potential and safety
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
India is not just progressing, India is moving to the Next: PM Modi
March 12, 2026
We have One goal, one destination, ‘Viksit Bharat’: PM
Despite many global crises, the world's leaders and experts look to India with great hope: PM
If you want to be part of the future, you have to be in India : PM
India is not just progressing; India is moving to the Next level : PM
India will make every effort to ensure that its farmers and citizens are protected from the burden of global challenges : PM

आज 12 मार्च का दिन बहुत ऐतिहासिक है। 12 मार्च, 1930 को महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम से दांडी यात्रा शुरू की थी। ये भारत के स्वतंत्रता आंदोलन का एक टर्निंट प्वाइंट था। क्योंकि इस यात्रा ने देश के कोने-कोने को एक लक्ष्य के साथ जोड़ दिया था और ये लक्ष्य था- भारत की आजादी। आज इस ऐतिहासिक यात्रा के करीब 100 वर्षों के आसपास हम भारतीय फिर एक नई यात्रा पर निकले हैं। ये यात्रा है- विकसित भारत की यात्रा। हमारा लक्ष्य एक है, हमारी मंजिल एक है - विकसित भारत। और इस लक्ष्य की प्राप्ति में ऐसी समिट्स में हुआ मंथन इनसे निकला अमृत बड़ी भूमिका निभाता है। मैं आप सभी का आभारी हूं आपने मुझे नेक्स्ट समिट के लिए आमंत्रित किया। यहां देश से दुनिया से बहुत सारे साथी आए हैं, कुछ पुराने परिचित भी हैं, मैं आप सभी का अभिनंदन करता हूं।

साथियों,

21वीं सदी का ये कालखंड ना भूतो न भविष्यति जैसा है। एक तरफ युद्ध की विभिषिका है, सप्लाई चेन फिर से तहस-नहस हो रही है संयुक्त राष्ट्र जैसी वैश्विक संस्थाओं की प्रासंगिकता पर सवालिया निशान लग रहा है, और ऐसे कालखंड में हमारा भारत इन विपरीत परिस्थितियों में भी आगे बढ़ रहा है। आज दुनिया इतिहास के जिस महत्वपूर्ण पड़ाव पर खड़ी है, उस पड़ाव पर जिस देश के नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है- वो है भारत। वर्तमान में इतने सारे संकटों के बीच दुनिया का हर गंभीर नेतृत्व हर जानकार भारत को लेकर बहुत उम्मीदों से भरा हुआ है। अभी हाल ही में फिनलैंड के प्रेसिडेंट एलेक्जेंडर स्टब भारत आए थे। उन्होंने कहा कि अब दुनिया की दिशा, ग्लोबल साउथ तय करेगा और उस दिशा को निर्धारित करने वाली सबसे बड़ी शक्ति होगा - भारत। इससे पहले कनाडा के पीएम कार्नी ने भी कहा था कि अगले तीन दशकों में दुनिया की Economic Gravity जिस सेंटर की ओर शिफ्ट हो रही है, उसका नाम भारत है। फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों भी मानते हैं कि भारत दुनिया के सबसे बड़े मुद्दों को सुलझाने वाला एक इनएविटेबल पार्टनर बन चुका है। आज टेक वर्ल्ड और अर्थ जगत के ग्लोबल लीडर्स के बयानों का निचोड़ निकालें तो एक ही भाव सामने आता है, अगर आप भविष्य का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो आपको भारत से जुड़ना ही होगा, भारत में होना ही होगा।

साथियों,

अभी-अभी भारत ने टी-ट्वेंटी वर्ल्ड कप जीता है। हर कोई खुश है और भारत में तो क्रिकेट का मामला ऐसा है कि अगर किसी ऑफिस में कोई करोड़ों की बात चलती हो, कोई बढ़िया प्रेज़ेंटेशन चल रहा होता है विदेश के मेहमान प्रेज़ेंटेशन कर रहे हों फिर भी वो जरा स्लाइड से नजर हटा कर के वो स्कोर क्या देखता है। और कोई न कोई तो पूछ ही लेता है- भाई स्कोर क्या हुआ ठीक ऐसी ही स्थिति, आज भारतीय अर्थव्यवस्था की है। आज हर कोई इकॉनॉमी की रनिंग कमेंट्री चाहता है। भारत की इकॉनॉमी का पिछले महीने क्या स्टेटस था आज क्या हाल है ये सब जानने के लिए देशवासी उत्सुक रहते हैं। मुझे याद नहीं पड़ता, इतनी उत्सुकता देश में पहले थी या नहीं थी ? और थी तो कब थी? ये दिखाता है कि आज भारतीयों की एस्पिरेशन्स और आत्मविश्वास किस स्तर पर हैं। यही, दुनिया के भारत पर भरोसे का सबसे बड़ा कारण भी है।

और साथियों,

निश्चित तौर पर जब इतनी सारी उम्मीदें जुड़ी हों, दुनिया की नजर हमारे देश पर हो तो हम सभी की जिम्मेदारी और ज्यादा जाती है।

साथियों,

आज का भारत सिर्फ आगे नहीं बढ़ रहा। भारत खुद को Next Level पर ले जा रहा है। आज देश में Next Generation फिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर बन रहा है, हम नेक्स्ट जेनरेशन डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की ओर बढ़ रहे हैं UPI ने Digital Payments को Next Phase में पहुँचा दिया है। आज भारत दुनिया में सबसे तेज़ real-time digital payments करने वाला देश बना है।

साथियों,

भारत आज नेक्स्ट जेनरेशन रिफॉर्म्स भी कर रहा है, वो Reform एक्सप्रेस पर सवार है। कभी भारत में कई काम, कई निर्णय Next to Impossible माने जाते थे, आज भारत वो निर्णय भी ले रहा है। कभी कहा जाता था कि Article 370 हटाना नामुमकिन है। लेकिन आज जम्मू-कश्मीर में Article 370 की दीवार गिर चुकी है। कभी लगता था कि देश में सबका बैंकिंग सिस्टम से जुड़ना असंभव है। लेकिन आज 50 करोड़ से ज्यादा जनधन खातों ने ये संभव कर दिखाया है। कभी लगता था कि ट्रिपल तलाक को खत्म करना असंभव है। लेकिन आज मुस्लिम बहनों को इस अन्याय से मुक्ति मिली है। कभी महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में तैंतीस परसेंट आरक्षण भी असंभव लगता था। लेकिन आज इसके लिए कानून बन चुका है। कभी अंतरिक्ष और advanced technology को लेकर भी भारत की लिमिट्स बताई जाती थीं। लेकिन आज मून मिशन, Semiconductor Mission, क्वांटम मिशन, ये सब भारत को Next फ्रंटियर of Technology की ओर ले जा रहे हैं।

साथियों,

आज का भारत केवल सपने नहीं देख रहा। भारत उन्हें सच कर रहा है। इसीलिए आज दुनिया कह रही है- India is not just progressing. India is moving to the Next.

साथियों,

देश के विकास का एक बहुत बड़ा आधार होता है कि हम चुनौतियों से कैसे मुकाबला कर रहे हैं। हम सभी जानते हैं कि वैश्विक परिस्थितियाँ अचानक बदलती हैं। बीते वर्षों में हमने पहले कोरोना की आपदा देखी फिर रूस-यूक्रेन का संकट देखा और अब हमारे बहुत पास में ही एक और बड़ा युद्ध चल रहा है। इस युद्ध ने पूरे विश्व को बहुत बड़े ऊर्जा संकट में धकेल दिया है।

साथियों,

ऐसी विकट परिस्थितियों में बहुत अहम है कि एक देश के तौर पर हम इसका कैसे मुकाबला करते हैं। संकट काल एक प्रकार से, पूरे राष्ट्र की परीक्षा होती है। शांति के साथ धैर्य के साथ हमें परिस्थितियों से निपटना होता है जनविश्वास बढ़ाकर जनता को जागरूक करते हुए, हमें चलना होता है। और इसमें हर किसी की भूमिका होती है। हर राजनीतिक दल की, मीडिया की, सामाजिक संस्थाओं की, इंडस्ट्री की, युवाओ की गांव की शहर की हर किसी की भूमिका अहम होती है। और हमने कोरोना काल में देखा है जब सब मिलकर चलते हैं तो संकट से मुकाबले के लिए देश का सामर्थ्य कई गुणा बढ़ जाता है। आज देश के सामने एक और चुनौती है और इसलिए हमें मिलकर प्रयास करने होंगे, राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने कर्तव्य निभाने होंगे।

साथियों,

आजकल बहुत चर्चा LPG को लेकर हो रही है। कुछ लोग हैं जो पैनिक क्रिएट करने का प्रयास कर रहे हैं, अपना एजेंडा चलाना चाहते हैं। मैं इस समय उन पर राजनीतिक टिप्पणी नहीं करना चाहता. लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि ऐसा करके वो जनता के समक्ष खुद तो एक्सपोज़ हो ही रहे हैं और देश का भी बड़ा नुकसान कर रहे हैं।

साथियों,

आज युद्ध से जो ये वैश्विक संकट आया है उसके प्रभाव से कोई देश अछूता नहीं है। कम अधिक मात्रा में हर कोई शिकार है, भारत सरकार भी, इस संकट से निपटने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही है। और हम अलग-अलग स्तरों पर प्रयास कर रहे हैं। बीते दिनों, दुनिया के कई देशों के शीर्ष नेताओं से मेरी इसको लेकर बातचीत हुई है। सप्लाई चेन में जो बाधाएं आई हैं, उससे हम कैसे पार पाएं, इसके लिए भी निरंतर प्रयास चल रहे हैं।

साथियों,

भारत के तेज विकास के लिए अलग-अलग एनर्जी सोर्सेस को बढ़ावा देना निरंतर जरूरी रहा है। और इसको मजबूत करने के लिए हमने दो स्तरों पर एक साथ काम किया है। पहला देश में एनर्जी एक्सेस बढ़े हमने इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया।

और दूसरा- Energy के लिए हमें सिर्फ विदेशों पर निर्भर ना रहना पड़े, इसके लिए Energy सेक्टर में आत्मनिर्भरता पर बल दिया। अब मैं आपको Gas सेक्टर के ही कुछ आंकड़े देता हूं। साल 2014 तक देश में सिर्फ 14 करोड़ LPG कनेक्शन थे। यानि देश के करीब-करीब आधे परिवारों पास ही LPG कनेक्शन था। आज दोगुने से भी अधिक यानि करीब 33 करोड़ घरेलू LPG कनेक्शन हैं। बीते 11 वर्षों में हमने अपनी बॉटलिंग कैपेसिटी को दोगुना किया है। डिस्ट्रिब्यूशन सेंटर भी 13 हज़ार से बढ़कर 25 हज़ार से अधिक हो गए हैं 2014 में देश में सिर्फ 4 LNG Terminals थे, आज इनकी संख्या भी बढ़कर दोगुनी हो गई है। गैस पाइपलाइन जो करीब साढ़े तीन हज़ार किलोमीटर होती थी उसको 10 हज़ार किलोमीटर तक विस्तार दिया है। क्योंकि करीब 60 परसेंट LPG विदेशों से आती है इसलिए देश के बड़े पोर्ट्स पर इंपोर्ट टर्मिनल कैपैसिटी भी बहुत बढ़ाई गई है।

साथियों,

साल 2014 से पहले तक देश में सिर्फ 25-26 लाख घरों में ही, पाइप से सस्ती गैस यानि PNG की सुविधा थी। आज ये संख्या भी सवा करोड़ से अधिक पहुंच गई है। 2014 में देश में CNG पर चलने वाली गाड़ियां भी 10 लाख से ज्यादा नहीं थी। आज ये संख्या 70 लाख से अधिक है। और ये तभी संभव हो पा रहा है क्योंकि बीते दशक में देश के 600 से अधिक जिलों में City Gas Distribution network स्थापित किए गए हैं।

साथियों,

इस वैश्विक संकट ने एक बार फिर दिखाया है कि किसी भी देश का आत्मनिर्भर होना इतना अधिक जरूरी क्यों है। इसलिए ही बीते वर्षों में हमने भारत को एनर्जी सेक्टर्स में आत्मनिर्भर बनाने के लिए होलिस्टिक तरीके से काम किया है।

साथियों,

पेट्रोलियम पर निर्भरता को कम करने के लिए हमने इथेनॉल पर, बायोफ्यूल पर बल दिया। 2014 से पहले देश में सिर्फ एक-डेढ़ परसेंट इथेनॉल ब्लेंडिंग कैपेसिटी ही थी। आज हम पेट्रोल में 20 परसेंट इथेनॉल ब्लेंडिंग के करीब पहुंच रहे हैं। अगर ये काम न किया होता तो हमें बीते 11 वर्षों में करीब 18 करोड़ बैरल अतिरिक्त तेल विदेशों से खरीदना पड़ता। आज की स्थिति देखें तो इथेनॉल के कारण हमें प्रतिवर्ष करीब साढ़े चार करोड़ बैरल कम ऑयल इंपोर्ट करना पड़ रहा है। यानि करीब डेढ़ लाख करोड़ रुपए की बचत तो देश को सिर्फ इसी से हुई है।

साथियों,

भारत में पेट्रोलियम का बहुत बड़ा कंज्यूमर हमारी रेलवे भी है। हमारे देश में रेलवे लाइनों के इलेक्ट्रिफिकेशन का काम 60 साल पहले शुरू हुआ था। बावजूद इसके 2014 तक सिर्फ 20 परसेंट रेलवे रूट का इलेक्ट्रिफिकेशन ही हो पाया था। बाकी रेलवे रूट्स पर हजारों डीजल इंजन चला करते थे। आज भारत में ब्रॉडगेज नेटवर्क का करीब-करीब 100 percent बिजलीकरण हो चुका है। इससे, साल 2024-25 में ही भारतीय रेलवे ने करीब 180 करोड़ लीटर डीज़ल की बचत की है। अगर इलेक्ट्रिफिकेशन न हुआ होता तो हर वर्ष इतना डीज़ल बनाने के लिए एक्स्ट्रा क्रूड ऑयल इंपोर्ट करना पड़ता। ऐसे ही, हमने मेट्रो का नेटवर्क बढ़ाया, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पर फोकस किया।

ऐसे ही एक और बहुत बड़ा काम हमने रीन्युएबल एनर्जी को लेकर किया है। आज हमारी टोटल installed power generation capacity का आधा हिस्सा रीन्यूएबल सोर्स से आता है। हमारी कुल रिन्यूएबल क्षमता आज 250 गीगावाट के ऐतिहासिक आंकड़े को पार कर गई है। आप सोचिए साल 2014 में भारत की सोलर पावर कैपेसिटी सिर्फ दो गीगावॉट थी, आज ये करीब चालीस गुणा बढ़कर hundred and thirty गीगावॉट हो चुकी है। घरेलू उपयोग में गैस के अलावा बिजली अधिक से अधिक काम आए इसके लिए पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना लागू की गई। अभी तक इस स्कीम के तहत करीब 30 लाख परिवारों ने रूफटॉप सोलर लगाए हैं।

साथियों,

इसके अलावा हमने गोबरधन स्कीम पर भी काम किया। इसके तहत Compressed Biogas बनाने पर काम किया गया। अभी तक देश में 100 से अधिक प्लांट चालू हो चुके हैं और 600 से ज्यादा पर काम चल रहा है।

साथियों,

पेट्रोल-डीज़ल के क्षेत्र में हमने कैपेसिटी बिल्डिंग की दिशा में भी व्यापक प्रयास किया है। 2014 से पहले भारत के पास strategic पेट्रोलियम रिज़र्व यानि संकट के समय के लिए कच्चा तेल स्टोर करने की कैपेसिटी ना के बराबर थी। आज हमारे पास, 50 लाख टन से अधिक का strategic पेट्रोलियम रिज़र्व है। और इससे भी अधिक कैपेसिटी पर काम चल रहा है। बीते दशक में अपनी रिफाइनिंग कैपेसिटी में भी हमने सालाना 40 मिलियन टन से अधिक की वृद्धि की है। तभी भारत आज दुनिया के सबसे बड़े refining hubs में से एक बना है। यानि आप अंदाजा लगा सकते हैं कि हम भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कितने बड़े पैमाने पर और कितनी बड़ी दिशाओ में काम कर रहे हैं। ये युद्ध की वजह से जो संकट बना है, उसका मुकाबला भी हम जरूर कर पाएंगे। मेरा 140 करोड़ देशवासियों पर पूरा भरोसा है। जैसे एक साथ संगठित होकर कोविड के संकट से हमने देश को बाहर निकाला था उसी प्रकार हम इस वैश्विक संकट को भी पार कर लेंगे। और मैं फिर दोहराउंगा जहां तक सरकार का प्रश्न है, हम किसी भी प्रकार के प्रयत्न या प्रयास में कोई कमी नहीं आने देंगे। हमारे हर निर्णय में जनता का हित सर्वोपरि रहेगा।

साथियों,

यूक्रेन युद्ध से लेकर आज तक हमने ये देखा है कि कैसे इसका प्रभाव वैश्विक मार्केट से लेकर दुनिया के नागरिकों पर पड़ता रहा है। लेकिन भारत सरकार का हमेशा से हर संभव प्रयास रहा है कि युद्ध से बनी परिस्थितियों का बोझ भारत के नागरिकों पर ना पड़े। जैसे जब रूस-यूक्रेन का संकट बढ़ा था , तो उस कालखंड में फर्टिलाइजर की कीमतें आसमान छूने लगी थीं। इसके बावजूद यूरिया की जो बोरी अंतरराष्ट्रीय बाजार में 3000 रुपए में मिल रही थी वो हमने अपने किसानों को सिर्फ 300 रुपए में दी थी। दुनिया में 3000 रुपया चल रहा था हमारे यहाँ 300 में दिया जा रहा था , इस बार भी हमारा हर संभव प्रयास होगा कि देश के किसान देश के नागरिकों के जीवन पर युद्ध का कम से कम प्रभाव पड़े।

साथियों,

आज के इस अहम समय में... आज इस मंच से राज्य सरकारों से भी एक अनुरोध है। ये जरूरी है कि कालाबाज़ारी न हो, अफवाहें न फैलें इसलिए स्थिति की गंभीरता से मॉनीटरिंग आवश्यक है जो कालाबाजारी कर रहे हैं, उनके खिलाफ कड़े एक्शन भी जरूरी हैं।

साथियों,

बीता एक दशक, आत्मनिर्भरता के साथ-साथ संवेदनशील गवर्नेंस का भी रहा है। हमारे देश का एक बड़ा हिस्सा, वहां रहने वाले लोग दिल्ली में बैठी कांग्रेस सरकारों की सोच से भी दूर रहे। लेकिन हमारी सरकार ने विकास की दौड़ में पीछे रह गए लोगों को गवर्नेंस की प्राथमिकताओं से जोड़ा। आज इन इलाकों में हाउसिंग हो, रोड्स हों, स्कूल-हॉस्पिटल हों ऐसे इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण के लिए ही Aspirational District योजना, Aspirational ब्लाक योजना पीएम जनमन योजना जैसी स्पेशल अभियान चलाए जा रहे हैं।

साथियों,

कांग्रेस की सरकारों का एक बहुत बड़ा पाप ये भी रहा कि उन्होंने देश के एक बड़े हिस्से को माओवादी आतंक की आग में जलने के लिए छोड़ दिया था। देश के करीब-करीब हर बड़े राज्य का बहुत बड़ा हिस्सा माओवादी आतंक की गिरफ्त में था। लेकिन साथियों,

बीते सालों में देश ने इस स्थिति को बदलने का संकल्प लिया। हम बुलंद हौसले के साथ आगे बढ़े। और इसका नतीजा आज देश देख रहा है। साल 2013 में 180 से अधिक जिले, 180 से ज्यादा डिस्ट्रिक्ट माओवादी आतंक से प्रभावित थे। आज माओवादी आतंक से प्रभावित जिलों की संख्या सिंगल डिजिट में पहुंच चुकी है।

साथियों,

बीते एक साल में ही 2100 से ज्यादा नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है 900 से ज्यादा गिरफ्तारियां हुईं हैं, और जो हथियार छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे, ऐसे 300 से अधिक कट्टर नक्सलियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है। इसका परिणाम ये हुआ कि जो इलाके कभी डर के साए में जीने को मजबूर थे वहां आज विकास की नई ऊर्जा का संचार हो रहा है।

साथियों,

भारत आज जिस गति से आगे बढ़ रहा है, उसकी प्रगति की गति को रोकना असंभव है। 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षा आज next level पर है। मैं जानता हूं कि जब एक सपना पूरा होता है तो नए सपने, नई आकाक्षाएं जन्म लेती हैं। मैं इसे बोझ नहीं मानता, बल्कि जनता के विश्वास की पूंजी मानता हूं। हां...देश में मेरे कुछ ऐसे शुभचिंतक हैं जिनको लगता है कि उम्मीदों के बोझ तले मोदी कभी तो दबेगा, कभी तो कुचला जाएगा लेकिन उनकी नीयत इतनी खोटी है, कि उनकी उम्मीदें पूरी ही नहीं होती, और देशवासियों का आशीर्वाद जब तक है तब तक ये पूरी होंगी भी नहीं। अब सिर्फ 140 करोड़ भारतीयों की आशाएं और आकांक्षाएं ही पूरी होंगी। भारत हर सेक्टर में आत्मनिर्भर बनेगा भारत हर हाल में विकसित बनेगा।

इसी भावना के साथ मैं अपनी बात को विराम देता हूं।

आप सभी का फिर से बहुत-बहुत आभार।

धन्यवाद