Quoteஜார்கண்ட் மாநிலத்தை நக்சலைட்டுகளின் ஆதிக்கத்திலிருந்து விடுவிக்க பிஜேபி முயற்சி மேற்கொண்டது : தல்தோன்கஞ்சில் பிரதமர் மோடி.
Quoteபிஜேபி தலைமையில் வலுவான, நிலையான அரசு அமைவது ஜார்கண்டிற்கு மிகவும் அவசியம் என பிரதமர் தெரிவித்துள்ளார்.
Quoteகடந்த ஐந்தாண்டுகளில் ஊழலை ஒழிக்க ஜார்கண்ட் அரசு இரவு பகலாக பாடுபட்டது என பிரதமர் மோடி தெரிவித்தார்.
Quoteதல்தோன்கஞ்சில் பேசிய பிரதமர் மோடி, ராமபிரானின் அவதார தலம் பற்றிய சர்ச்சைக்கு தீர்வு காணாமல் காங்கிரஸ் முட்டுக்கட்டை போட்டு வந்தது.

भारत माता की जय, भारत माता की जय, भारत माता की जय। 

वो जो सारे नौजवान वहां चढ़ गए हैं, उनसे मेरी प्रार्थना है कि आप नीचे आइए। देखिए उसमें बिजली का तार होता है और अगर आप को कुछ हो गया तो मुझको सबसे ज्यादा दुख होगा। हां जल्दी नीचे आ जाइए, यहां के सारे नवजवान बहुत समझदार हैं, जरा उनको नीचे आने में मदद कीजिए भाई, बहुत लोग ऐसे होते हैं चढ़ जाने के बाद नीचे आना नहीं आता है। शाबाश, आखिरी एक वीर सपूत बच गया है, वो भी आ रहा है, मैं आपका बहुत आभारी हूं दोस्तो। बस आपका यही प्यार है जो मुझे काम करने की ताकत देता रहता है।

|

मंच पर विराजमान झारखंड के लोकप्रिय मुख्यमंत्री और भावी मुख्यमंत्री श्रीमान रघुवर दास जी, संसद में मेरे साथी भाई सुनील कुमार सिंह जी, श्रीमान बीडी राम, भारतीय जनता पार्टी के हमारे वरिष्ठ साथी श्रीमान ओम माथुर जी, आदित्य साहू जी, श्री मनोज सिंह, सुबोध कुमार सिंह, श्रीमान अशोक शर्मा जी, लाल अमित नाथ जी, ओम प्रकाश केसरी जी, नरेंद्र पांडे जी, प्रदीप शर्मा जी और इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार, पार्टी से श्रीमान शशि भूषण मेहता जी, विश्रामपुर से श्रीमान रामचंद्र चंद्रवंशी जी, डॉल्टनगंज से उम्मीदवार श्रीमान आलोक चौरसिया जी, छत्तरपुर से श्रीमति पुष्पा देवी जी, होसिनाबाद से श्रीमान विनोद सिंह जीगढ़वा से श्रीमान सत्येंद्र तिवारी जी, भवनाथपुर से श्रीमान भानुप्रताप साही जी, मनिका से श्रीमान रघुपाल सिंह जी, लातेहार से श्रीमान प्रकाश राम जी, छत्रा से श्रीमान जनार्दन पासवान जी, मेरे साथ भारत माता की जय बोलकर के मेरे इन सभी साथियों को आशीर्वाद दीजिए। भारत माता की जय, भारत माता की जय, भारत माता की जय, बहुत-बहुत धन्यवाद। 

राजा मेदनी राय वीर, यहां के सपूत नीलांबर-पीतांबर की धरती पर, भगवान बंशीधर को भी मेरा नमन। तीन दिन पूर्व लातेहार में नक्सली हमले में शहीद पुलिस वालों को मैं अपनी श्रद्धांजलि देता हूं। उनके परिवार वालों के साथ अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। साथियो, आप सभी इतनी भारी संख्या में इतनी दूर-दूर से आए हो, काफी देर से आप इंतजार कर रहे हैं। आपका यही प्यार, यही अपनापन मेरी ऊर्जा का स्रोत है। मुझे बार-बार झारखंड आने के लिए प्रेरित करता रहता है। आपका प्यार इतना है कि मैं खींचा चला आता हूं, ऐसे में आज यहां डॉल्टनगंज के झारखंड विधानसभा की शुरुआत करते हुए मैं विशेष आनंद की अनुभूति करता हूं।

|

साथियो, झारखंड की धरती और उसमें भी पलामू भाजपा के लिए हमेशा से एक मजबूत किला रहा है। आज अगर पूरे भारत में कमल शान से खिला है तो इसकी बहुत बड़ी भूमिका यहां की जनता-जनार्दन, यहां के भाजपा के कार्यकर्ता और आप सबके आशीर्वाद हैं। यहां का जनजातीय समुदाय, यहां के पिछड़े, दलित, वंचित, व्यापारी, कारोबारी, हर वर्ग कमल के निशान के साथ खड़ा रहा है। मैं ये हाल फिलहाल की बात नहीं कर रहा हूं बल्कि 80 के दशक में भी जब भाजपा का जनाधार इतना व्यापक नहीं थायहां तक कि कांग्रेस के लोग हमारा मजाक उड़ाया करते थे तब भी इस क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी मजबूत थी। ऐसा इसलिए था क्योंकि भगवान बिरसा मुंडा की इस धरती पर राष्ट्रवाद के प्रति, स्वराज के प्रति, अपनी परंपरा और संस्कृति के प्रति हमेशा से ही प्रबल भावना रही है। इसी भावना के साथ भाजपा भी, झारखंड की सेवा करने, झारखंड का विकास करने का प्रयास करती रही है। साथियो, इसी भावना को आपने 2014 में भी व्यक्त किया और कुछ महीने पहले लोकसभा के चुनाव में भी आपने भारी समर्थन किया। आज यहां जो जन सैलाब, चारों तरफ लोग ही लोग नजर आ रहे हैं उत्साह से भर हुए, उमंग से भर हुए संकल्पवान नागरिक, उसने इस बार विधानसभा चुनाव का नतीजा भी स्पष्ट कर दिया है। 

भाइयो-बहनो, भाजपा की अगुवाई में एक स्थिर और मजबूत सरकार का दोबारा बनना यहां बहुत जरूरी है क्योंकि झारखंड के लिए ये समय बिल्कुल वैसा ही जैसा हमारे परिवार में बच्चों के जीवन में आता है। 19-20 साल की उम्र में ही परिवार में बच्चों का भविष्य तय हो जाता है, झारखंड राज्य भी युवा अवस्था में है इस दौरान यहां जो दिशा मिलेगी उसका झारखंड के भविष्य पर बहुत प्रभाव पड़ेगा। बीते पांच वर्ष में दिल्ली और रांची के डबल इंजन ने झारखंड के विकास को जो गति दी है उसे बनाए रखने की जरूरत है, बीते पांच वर्षों में यहां की भाजपा सरकार ने नए झारखंड के लिए सामाजिक न्याय के पांच सूत्रों पर काम किया है। पहला सूत्र है स्थिरता, दूसरा सूत्र है सुशासन, तीसरा सूत्र है समृद्धि, चौथा सूत्र है सम्मान और पांचवां सूत्र है सुरक्षा। साथियो, भाजपा ने झारखंड को एक स्थिर सरकार दी है, झारखंड में भ्रष्टाचार समाप्त करने के लिए दिन-रात काम किया है, पारदर्शी व्यवस्थाएं बनाई हैं, भाजपा ने झारखंड को लुटने से बचाया है, यहां समृद्धि का मार्ग खोला है, भाजपा ने हर समाज के हर व्यक्ति को सम्मान से जीने का हक दिलाया है, उसका गौरव बढ़ाया है। भाजपा ने झारखंड को नक्सलवाद और अपराध से मुक्ति दिलाने के लिए, भयमुक्त वातावरण के लिए प्रयास किया है। भाइयो-बहनो, आप याद कीजिए पांच वर्ष पहले झारखंड में क्या स्थिति थी, अस्थिरता, भ्रष्टाचार, नक्सलवाद, सब कुछ चरम पर था। यहां पलामू में तो कई इलाकों में शाम 6 बजे ही जीवन थम जाता था, शाम ढलने के बाद रांची से पलामू आना-जाना बंद हो जाता था अगर कभी मजबूरी पड़ जाती तो परिवार पूरी रात प्रार्थना और इंतजार में बिताता था लेकिन आज यहां स्थिति करीब-करीब सामान्य हो रही है। आज रात भर लोग सामान्य आवागमन कर रहे हैं, पलामू के जीवन में इससे बड़ा बदलाव आया है। साथियो, झारखंड में नक्सलवाद की ये समस्या इसलिए भी बेकाबू हुई है क्योंकि यहां राजनीतिक अस्थिरता थी, यहां सरकारें पिछले दरवाजे से बनती और बिगड़ जाती थीं क्योंकि उनके मूल में स्वार्थ होता था करप्शन होता था। इन स्वार्थी लोगों में झारखंड की सेवा की कोई भावना नहीं है, इन स्वार्थी लोगों के गठबंधन का एक मात्र एजेंडा है सत्ताभोग और झारखंड के संसाधनों का दुरुपयोग। और इसी फिराक में ये एक बार फिर आपको भ्रमित कर रहे हैं, आपसे वोट मांग रहे हैं।

|

साथियो, जिस तरह की स्थिति इन भ्रष्ट राजनीतिक दलों ने यहां की बना दी थी, उसमें यहां सड़क, बिजली, पानी का इंतजाम कैसे हो सकता था, नए उद्योग कैसे लगते, नए रोजगार का निर्माण कैसे होता, किसान के खेत को सिंचाईं, उपज से उचित कमाई और बच्चों की पढ़ाई, अस्थिरता के वातावरण में कैसे संभव हो पाती। इन लोगों की नजर यहां की मिट्टी के नीचे जो संपदा थी ना, उस पर थी। उन्हें जमीन पर बसे इंसान के जीवन की कोई परवाह नहीं थी, अनिश्चितता की स्थिति का लाभ ऐसे लोगों ने उठाया जिनकी दुकान हिंसा पर चलती थी। यही उद्योग यहां भरपूर फला-फूला। साथियो, बीते पांच वर्ष में इस स्थिति को काफी हद तक बदलने में केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार ने मिलकर सफलता पाई है। झारखंड के इतिहास में ये पहली बार हुआ है जब पूरे पांच वर्ष तक रघुवर दास जी के रूप में एक ही मुख्यमंत्री यहां रहे हैं। भाजपा सरकार के ईमानदार प्रयासों की वजह से ही आज झारखंड के गांव-गांव में सड़कें पहुंच रही हैं, गांव-गांव में बिजली पहुंच रही है। बदलते हुए हालात में अब यहां रोजगार के नए साधन तैयार हो रहे हैं। नई बसें, ट्रक, टेंपो के माध्यम से तो रोजगार मिल ही रहा है, अब यहां एक नया स्टील प्लांट भी जल्द ही तैयार होने वाला है। इतना ही नहीं, यहां से जो बॉक्साइट निकल रहा है उसका बड़ा हिस्सा यहीं के विकास में लगे इसका भी प्रावधान पहली बार भाजपा की सरकार ने ही किया है। हमने डिस्ट्रिक्ट मिनिरल फंड बनाया है ताकि आदिवासी इलाकों की संपदा से उन इलाकों के लोगों का विकास हो सके। इसके तहत करीब पांच हजार करोड़ रुपए झारखंड में आदिवासियों के कल्याण के लिए मिले हैं। इसी फंड से यहां स्कूल, अस्पताल और दूसरी सुविधाएं बनाने में मदद मिल रही हैं। यही नहीं जंगल में रहने वाले साथियों के जमीन से जुड़े क्लेम भी तेजी से सेटेल किए जा रहे हैं। मुझे बताया गया है कि यहां कुल एक लाख से ज्यादा क्लेम किए गए हैं, इसमें से करीब 60 हजार का निपटारा कर दिया गया है, बाकियों के लिए भी तेजी से प्रयास किया जा रहा है। विरोधी हताशा में कुछ भी कहें लेकिन आपके जल, जंगल और जमीन की रक्षा, आपके हितों पर भाजपा दीवार बनकर खड़ी रहेगी, कोई आंच नहीं आने देगी ये मैं आपको विश्वास दिलाने आया हूं।

|

बहनो और भाइयो, हमारा प्रयास है कि मेदनी राय जी ने जिस प्रकार प्रजा हितकारी शासन चलाया वैसा ही साधन, झारखंड देश को दें। कहते हैं कि मेदनी राय जी घरों में जा-जाकर पता करते थे कि किस परिवार को क्या समस्या है। आपने भी ऐसी सरकारें देखी हैं जिसमें आपको सरकारों के पीछे चक्कर लगाना पड़ता था, भागना पड़ता था। अब हमारी सरकार खुद चलकर आपके पास आती है, आपकी कठिनाइयों को समझने का प्रयास करती है। आज हम तकनीक की मदद से खुद देश के आम नागरिक देश के लोगों तक सीधे पहुंच रहे हैं। यही कारण है कि आज हर गरीब परिवार को अपना पक्का आवास मिल रहा है, जिनको अबी नहीं मिला है उनको मैं विश्वास दिलाता हूं काम तेजी से चल रहा है और 2022 जब आजादी के 75 साल होंगे, आजादी के लिए लड़ाई लड़ने वाले, जीवन देने वाले बिरसा मुंडा जी को याद करते हुए हिंदुस्तान के एक भी गरीब को अपने घर ना हो ऐसी स्थिति हम रहने नहीं देंगे। और अगर सरकारें बदलती हैं तो मैं बताना चाहता हूं कि क्या हाल होता है। उत्तर प्रदेश में पहले और लोगों की सरकार थी, भारत सरकार गरीबों के लिए घर बनाने के लिए दबाव डाल रही थी लेकिन तब उत्तर प्रदेश में ऐसी सरकार थी, वो कागज पर भी लिस्ट बनाने के लिए भी परवाह नहीं करती थी। जब तक पुरानी सरकार रही, भारत सरकार ने पैसे दिए, दबाव डाला, योजनाएं कीं लेकिन घर बनाने का काम नहीं हुआ। जैसे ही योगी जी की सरकार आई और हमारे मंत्री महोदय काम पर लग गए।

आज पूरे देश में सबसे ज्यादा घर बनाने का काम उत्तर प्रदेश में हम कर पाए हैं। इसलिए भाइयो-बहनो, झारखंड में भी हम ये गरीबों के लिए काम इसलिए कर पा रहे हैं कि यहां आपने भाजपा की सरकार बनाई है, कोई और आएंगे तो उनको इन चीजों की परवाह ही नहीं है। अगर उनको परवाह होती तो आजादी के 70 साल ऐसे बर्बाद नहीं होते भाइयो-बहनो। हर गरीब परिवार को आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है, अभी तक झारखंड के पौने 2 लाख गरीब मरीजों को इसका लाभ मिल भी चुका है और हां ये झारखंड के लिए गौरव की बात है कि पूरे देश को आयुष्मान बनाने से जुड़ी इस ऐतिहासिक योजना की शुरुआत झारखंड से ही की गई थी। झारखंड ने ही इस योजना को अपनाकर पूरे देश को दिशा दिखाई है। दिल्ली और रांची में डबल इंजन की सरकार में झारखंड को एक्स्ट्रा फायदा भी हुआ है यानी केंद्र और राज्य की योजनाओं का डबल लाभ मिल रहा है। इसके भी उदाहरण, आज इतने उत्साही लोग हैं तो मेरा भी उत्साह बढ़ जाता है बताने के लिए। उज्जवला योजना से, गरीब से गरीब के घर में मुफ्त गैस कनेक्शन मिला है, जिसका लाभ देश के 8 करोड़ परिवारों को मिला है। इसके साथ ही झारखंड के 33 लाख और पलामू के 50 हजार से अधिक परिवार को दूसरा सिलिंडर राज्य की भाजपा सरकार ने फ्री दिया है। बताइए, ये डबल इंजन का लाभ हुआ कि नहीं हुआइसी तरह पीएम सम्मान निधि के तहत भी देश के हर किसान परिवार के बैंक खाते में सीधी मदद पहुंच रही है लेकिन झारखंड देश का ऐसा राज्य है जहां छोटे किसानों को जिनके पास पांच एकड़ तक की जमीन है उनको 25 हजार रुपए तक की मदद अतिरिक्त मिल रही है, बताइए डबल फायदा हुआ कि नहीं हुआ, डबल इंजन का लाभ मिला कि नहीं मिला, आपके घर तक फायदा पहुंचा कि नहीं पहुंचा? डबल इंजन का यही लाभ होता है क्योंकि विकास में निरंतरता होती है, अवरोध या रुकावट के राजनीतिक खेल नहीं खेले जाते हैं वरना अगर दिल्ली में एक सरकार होती और राज्य में दूसरी तो ऐसे लाभ मिलना मुश्किल था।

|

साथियो, आज भी पश्चिम बंगाल के किसानों को लाभ नहीं पहुंच सकामध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ के किसानों को लाभ पहुंचने में दिक्कत आ रही है, राजस्थान के किसानों को उनका हक पहुंचने में रुकावटें डाली जाती हैं, क्यों? क्योंकि दूसरी सरकार है और उनको लगता है कि ये किसानों को मिल गया तो मोदी का जय-जयकार होगा, अरे मोदी का नाम मत लो लेकिन किसान को तो दो। इसलिए भाइयो-बहनो, कोई रुकावट डाले ऐसे लोगों को आज ही रोक दीजिए, उनको रांची पहुंचने ही मत दीजिए। ये चुनाव सिर्फ दलों के बीच का, व्यक्तियों के बीच का नहीं है बल्कि झारखंड को लूटने वालों और झारखंड की सेवा करने वालों के बीच में है। ये चुनाव दो कार्य संस्कृतियों के बीच का है, दो धाराओं के बीच का है। वोट डालने से पहले इस बात को समझना बहुत जरूरी है, किसने क्या काम किया, किस मंशा से काम किया और आगे उसकी बातों पर किसका विश्वास किया जा सकता है। साथियो, भाजपा ने जो भी वादे किए, जो भी ऐलान किए थे वो एक के बाद एक जमीन पर उतार रहे हैं। चाहे वे कितने भी मुश्किल रहे, चाहे उनमें कितनी भी समस्याएं रही हों, झारखंड को, देश को साथ लेते हुए उनका समाधान खोजा है जबकि दूसरी तरफ कांग्रेस और उसके साथी हैं जो सिर्फ रेवड़ियां बांटना जानते हैं। उनके पास समस्याएं हैं, हमारे पास समाधान है। उनके पास सिर्फ झूठे आरोप हैं, हमारे पास अपने काम की रिपोर्ट है। उनके पास कोरी घोषणाएं हैं और हमारे पास विकास का प्रमाण है।

भाइयो और बहनो, याद करिए उत्तर कोयल जलाशय योजना 40-42 साल से अटकी हुई थी, तब जो दल सत्ता में थे उन्होंने कभी गंभीर कोशिश ही नहीं की, कि इस परियोजना को पूरा किया जाए। बरसों तक पलामू, लातेहार और गढ़वा के लाखों किसान परेशान रहे लेकिन कांग्रेस और उसके साथी दलों ने उनकी चिंता नहीं की। लेकिन किसान की मेहनत, किसान के सपने, किसान की गरिमा क्या होती है ये भाजपा समझती है। दिल्ली और रांची में भाजपा की सरकार बनने के बाद इस प्रोजेक्ट से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया गया। हमारा प्रयास होगा कि सरकार में वापसी के बाद इस परियोजना को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। साथियो, कांग्रेस और उसके साथी दलों के काम करने का तरीका ही यही है कि समस्याओं को टालते रहे और उनके नाम पर वोट बटोरते रहो। इसी वजह से इन लोगों ने जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 का मामला लटका कर के रखा हुआ था। सोचिए जम्मू-कश्मीर में झारखंड सहित देश के अन्य जवान आज भी वहां तैनात हैं। जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा के लिए यहां के अनेक वीर जवानों को बलिदान देना पड़ा, अनेक माताओं को अपने सपूत खोने पड़े। इन सब के जिम्मेदार थी कांग्रेस और उसके सहयोगी दल, भाजपा ने आपसे इस चुनौती के समाधान का वादा किया था और अपना वादा पूरा करके दिखाया। 

भाइयो-बहनो, भागवान राम की जन्मभूमि अयोध्या का विवाद भी इन लोगों ने दशकों से लटकाया हुआ था। कांग्रेस अगर चाहती तो उसका समाधान निकाल सकती थी लेकिन कांग्रेस ने ऐसा नहीं किया, कांग्रेस ने अपने वोट बैंक की ही परवाह की। कांग्रेस की सोच से देश और समाज का नुकसान हुआ, समाज में दरारें बनी, दीवारें बनी। साथियो, भाजपा ने देश से वादा किया था कि इसका भी जल्द से जल्द समाधान निकालेंगे और ये सब काम हम एक भारत श्रेष्ठ भारत के सपने को पूरा करने के लिए कर रहे हैं। भारत एक हो, भारत श्रेष्ठ हो, जन-जन से जुड़ा हुआ हो इसलिए एकता के मंत्र को लेकर के आगे बढ़ रहे हैं और आज देखिए, आज राम जन्मभूमि से जुड़ा विवाद हल हो चुका है और समस्या का समाधान होता है तो हर किसी को आनंद होता है। 

साथियो, भाजपा कोई संकल्प लेती है तो उसे सिद्ध करती है, गरीब, आदिवासी, पिछड़े, देश के लिए जीने वाले एक-एक व्यक्ति की मान-मर्यादा, सामाजिक न्याय भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिकता है। इसी सोच के चलते ही अटल बिहारी वाजपेयी जी ने आदिवासी समाज को, पिछड़े-वंचित समाज को ये झारखंड देने का बहुत बड़ा काम किया है भाइयो। इसी कमिटमेंट के कारण उन्होंने पहली बार अलग से जनजातीय मंत्रालय बनाया ताकी जंगलों में रहने वाले हर साथी की समस्याओं का समाधान हो सके। सोचिए आजादी के बाद पांच दशक तक देश की एक बड़ी आबादी से जुड़े मामलों की देख-रेख के लिए अलग मंत्रालय ही नहीं था, इतना ही नहीं आजादी के इतने वर्षों तक पिछड़ों के लिए, ओबीसी के लिए जो आयोग बना था वो भी सिर्फ नाम मात्र का था। उसको संवैधानिक दर्जा देने के लिए तब भी कोई पहल नहीं हुई जब आरजेडी के सहयोग से दिल्ली में कांग्रेस की सरकार चलती थी। ये भाजपा की सरकार ही है जिसने ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया है। लेकिन साथियो, सामाजिक न्याय तब तक अधूरा होता जब तक सामान्य वर्ग के गरीब परिवारों को भी इससे नहीं जोड़ा जाता। आजादी के इतने वर्षों तक कांग्रेस और उनके सहयोगियों की सरकारें इसे भी टालती रहींये भाजपा की सरकार है जिसने सामान्य वर्ग के गरीब परिवारों को भी सरकारी नौकरी और शिक्षण संस्थानों में दस प्रतिशत का आरक्षण देने का काम किया। 

साथियो, सबका साथ-सबका विकास के प्रति हमारा ये समर्पण और समस्या के समाधान के लिए हमारी प्रतिबद्धता यही झारखंड के हर वोटर को आश्वस्त करती है। अभी भी यहां जो कुछ पुरानी समस्याएं बाकी हैं उनका समाधान भी दिल्ली और रांची, भाजपा की सरकार ही बची-कुची समस्याओं का समाधान कर सकती है। इसके लिए आप सभी की भागीदारी बहुत जरूरी है। 30 नवंबर को आपको सिर्फ एक ही बात याद रखनी है, आपको सिर्फ और सिर्फ कमल का फूल याद रखना है, कमल के फूल का बटन दबाना है। आप अपना वोट डालें और अगले पांच वर्ष तक फिर एक मजबूत भाजपा सरकार यहां बनाएं। आप यहां भारी संख्या में हम सभी को आशीर्वाद देने के लिए पधारे इसके लिए मैं आपका बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं। दोनों हाथ ऊपर करके, मुट्ठी बंद करके पूरी ताकत से मेरे साथ बोलिए भारत माता की जय, भारत माता की जय, भारत माता की जय, बहुत-बहुत धन्यवाद।

Explore More
ஒவ்வொரு இந்தியனின் இரத்தமும் கொதிக்கிறது: ‘மன் கீ பாத்’ (மனதின் குரல்) நிகழ்ச்சியில் பிரதமர் மோடி

பிரபலமான பேச்சுகள்

ஒவ்வொரு இந்தியனின் இரத்தமும் கொதிக்கிறது: ‘மன் கீ பாத்’ (மனதின் குரல்) நிகழ்ச்சியில் பிரதமர் மோடி
Indian economy remains positive amid global turbulence: Finance Ministry

Media Coverage

Indian economy remains positive amid global turbulence: Finance Ministry
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
India is going to open doors of new possibilities of space for the world: PM Modi
June 28, 2025
QuoteI extend my heartiest congratulations and best wishes to you for hoisting the flag of India in space: PM
QuoteScience and Spirituality, both are our Nation’s strength: PM
QuoteThe success of Chandrayaan mission and your historic journey renew interest in science among the children and youth of the country: PM
QuoteWe have to take Mission Gaganyaan forward, we have to build our own space station and also land Indian astronauts on the Moon: PM
QuoteYour historic journey is the first chapter of success of India's Gaganyaan mission and will give speed and new vigour to our journey of Viksit Bharat: PM
QuoteIndia is going to open doors of new possibilities of space for the world: PM

प्रधानमंत्रीशुभांशु नमस्कार!

शुभांशु शुक्लानमस्कार!

प्रधानमंत्रीआप आज मातृभूमि से, भारत भूमि से, सबसे दूर हैं, लेकिन भारतवासियों के दिलों के सबसे करीब हैं। आपके नाम में भी शुभ है और आपकी यात्रा नए युग का शुभारंभ भी है। इस समय बात हम दोनों कर रहे हैं, लेकिन मेरे साथ 140 करोड़ भारतवासियों की भावनाएं भी हैं। मेरी आवाज में सभी भारतीयों का उत्साह और उमंग शामिल है। अंतरिक्ष में भारत का परचम लहराने के लिए मैं आपको हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। मैं ज्यादा समय नहीं ले रहा हूं, तो सबसे पहले तो यह बताइए वहां सब कुशल मंगल है? आपकी तबीयत ठीक है?

|

शुभांशु शुक्ला: जी प्रधानमंत्री जी! बहुत-बहुत धन्यवाद, आपकी wishes का और 140 करोड़ मेरे देशवासियों के wishes का, मैं यहां बिल्कुल ठीक हूं, सुरक्षित हूं। आप सबके आशीर्वाद और प्यार की वजह से… बहुत अच्छा लग रहा है। बहुत नया एक्सपीरियंस है यह और कहीं ना कहीं बहुत सारी चीजें ऐसी हो रही हैं, जो दर्शाती है कि मैं और मेरे जैसे बहुत सारे लोग हमारे देश में और हमारा भारत किस दिशा में जा रहा है। यह जो मेरी यात्रा है, यह पृथ्वी से ऑर्बिट की 400 किलोमीटर तक की जो छोटे सी यात्रा है, यह सिर्फ मेरी नहीं है। मुझे लगता है कहीं ना कहीं यह हमारे देश के भी यात्रा है because जब मैं छोटा था, मैं कभी सोच नहीं पाया कि मैं एस्ट्रोनॉट बन सकता हूं। लेकिन मुझे लगता है कि आपके नेतृत्व में आज का भारत यह मौका देता है और उन सपनों को साकार करने का भी मौका देता है। तो यह बहुत बड़ी उपलब्धि है मेरे लिए और मैं बहुत गर्व feel कर रहा हूं कि मैं यहां पर अपने देश का प्रतिनिधित्व कर पा रहा हूं। धन्यवाद प्रधानमंत्री जी!

प्रधानमंत्रीशुभ, आप दूर अंतरिक्ष में हैं, जहां ग्रेविटी ना के बराबर है, पर हर भारतीय देख रहा है कि आप कितने डाउन टू अर्थ हैं। आप जो गाजर का हलवा ले गए हैं, क्या उसे अपने साथियों को खिलाया?

शुभांशु शुक्ला: जी प्रधानमंत्री जी! यह कुछ चीजें मैं अपने देश की खाने की लेकर आया था, जैसे गाजर का हलवा, मूंग दाल का हलवा और आम रस और मैं चाहता था कि यह बाकी भी जो मेरे साथी हैं, बाकी देशों से जो आए हैं, वह भी इसका स्वाद लें और चखें, जो भारत का जो rich culinary हमारा जो हेरिटेज है, उसका एक्सपीरियंस लें, तो हम सभी ने बैठकर इसका स्वाद लिया साथ में और सबको बहुत पसंद आया। कुछ लोग कहे कि कब वह नीचे आएंगे और हमारे देश आएं और इनका स्वाद ले सकें हमारे साथ…

प्रधानमंत्री: शुभ, परिक्रमा करना भारत की सदियों पुरानी परंपरा है। आपको तो पृथ्वी माता की परिक्रमा का सौभाग्य मिला है। अभी आप पृथ्वी के किस भाग के ऊपर से गुजर रहे होंगे?

शुभांशु शुक्ला: जी प्रधानमंत्री जी! इस समय तो मेरे पास यह इनफॉरमेशन उपलब्ध नहीं है, लेकिन थोड़ी देर पहले मैं खिड़की से, विंडो से बाहर देख रहा था, तो हम लोग हवाई के ऊपर से गुजर रहे थे और हम दिन में 16 बार परिक्रमा करते हैं। 16 सूर्य उदय और 16 सनराइज और सनसेट हम देखते हैं ऑर्बिट से और बहुत ही अचंभित कर देने वाला यह पूरा प्रोसेस है। इस परिक्रमा में, इस तेज गति में जिस हम इस समय करीब 28000 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहे हैं आपसे बात करते वक्त और यह गति पता नहीं चलती क्योंकि हम तो अंदर हैं, लेकिन कहीं ना कहीं यह गति जरूर दिखाती है कि हमारा देश कितनी गति से आगे बढ़ रहा है।

प्रधानमंत्रीवाह!

शुभांशु शुक्ला: इस समय हम यहां पहुंचे हैं और अब यहां से और आगे जाना है।

प्रधानमंत्री: अच्छा शुभ अंतरिक्ष की विशालता देखकर सबसे पहले विचार क्या आया आपको?

शुभांशु शुक्ला: प्रधानमंत्री जी, सच में बोलूं तो जब पहली बार हम लोग ऑर्बिट में पहुंचे, अंतरिक्ष में पहुंचे, तो पहला जो व्यू था, वह पृथ्वी का था और पृथ्वी को बाहर से देख के जो पहला ख्याल, वो पहला जो thought मन में आया, वह ये था कि पृथ्वी बिल्कुल एक दिखती है, मतलब बाहर से कोई सीमा रेखा नहीं दिखाई देती, कोई बॉर्डर नहीं दिखाई देता। और दूसरी चीज जो बहुत noticeable थी, जब पहली बार भारत को देखा, तो जब हम मैप पर पढ़ते हैं भारत को, हम देखते हैं बाकी देशों का आकार कितना बड़ा है, हमारा आकार कैसा है, वह मैप पर देखते हैं, लेकिन वह सही नहीं होता है क्योंकि वह एक हम 3D ऑब्जेक्ट को 2D यानी पेपर पर हम उतारते हैं। भारत सच में बहुत भव्य दिखता है, बहुत बड़ा दिखता है। जितना हम मैप पर देखते हैं, उससे कहीं ज्यादा बड़ा और जो oneness की फीलिंग है, पृथ्वी की oneness की फीलिंग है, जो हमारा भी मोटो है कि अनेकता में एकता, वह बिल्कुल उसका महत्व ऐसा समझ में आता है बाहर से देखने में कि लगता है कि कोई बॉर्डर एक्जिस्ट ही नहीं करता, कोई राज्य ही नहीं एक्जिस्ट करता, कंट्रीज़ नहीं एक्जिस्ट करती, फाइनली हम सब ह्यूमैनिटी का पार्ट हैं और अर्थ हमारा एक घर है और हम सबके सब उसके सिटीजंस हैं।

प्रधानमंत्रीशुभांशु स्पेस स्टेशन पर जाने वाले आप पहले भारतीय हैं। आपने जबरदस्त मेहनत की है। लंबी ट्रेनिंग करके गए हैं। अब आप रियल सिचुएशन में हैं, सच में अंतरिक्ष में हैं, वहां की परिस्थितियां कितनी अलग हैं? कैसे अडॉप्ट कर रहे हैं?

शुभांशु शुक्ला: यहां पर तो सब कुछ ही अलग है प्रधानमंत्री जी, ट्रेनिंग की हमने पिछले पूरे 1 साल में, सारे systems के बारे में मुझे पता था, सारे प्रोसेस के बारे में मुझे पता था, एक्सपेरिमेंट्स के बारे में मुझे पता था। लेकिन यहां आते ही suddenly सब चेंज हो गया, because हमारे शरीर को ग्रेविटी में रहने की इतनी आदत हो जाती है कि हर एक चीज उससे डिसाइड होती है, पर यहां आने के बाद चूंकि ग्रेविटी माइक्रोग्रेविटी है absent है, तो छोटी-छोटी चीजें भी बहुत मुश्किल हो जाती हैं। अभी आपसे बात करते वक्त मैंने अपने पैरों को बांध रखा है, नहीं तो मैं ऊपर चला जाऊंगा और माइक को भी ऐसे जैसे यह छोटी-छोटी चीजें हैं, यानी ऐसे छोड़ भी दूं, तो भी यह ऐसे float करता रहा है। पानी पीना, पैदल चलना, सोना बहुत बड़ा चैलेंज है, आप छत पर सो सकते हैं, आप दीवारों पर सो सकते हैं, आप जमीन पर सो सकते हैं। तो पता सब कुछ होता है प्रधानमंत्री जी, ट्रेनिंग अच्छी है, लेकिन वातावरण चेंज होता है, तो थोड़ा सा used to होने में एक-दो दिन लगते हैं but फिर ठीक हो जाता है, फिर normal हो जाता है।

|

प्रधानमंत्री: शुभ भारत की ताकत साइंस और स्पिरिचुअलिटी दोनों हैं। आप अंतरिक्ष यात्रा पर हैं, लेकिन भारत की यात्रा भी चल रही होगी। भीतर में भारत दौड़ता होगा। क्या उस माहौल में मेडिटेशन और माइंडफूलनेस का लाभ भी मिलता है क्या?

शुभांशु शुक्ला: जी प्रधानमंत्री जी, मैं बिल्कुल सहमत हूं। मैं कहीं ना कहीं यह मानता हूं कि भारत already दौड़ रहा है और यह मिशन तो केवल एक पहली सीढ़ी है उस एक बड़ी दौड़ का और हम जरूर आगे पहुंच रहे हैं और अंतरिक्ष में हमारे खुद के स्टेशन भी होंगे और बहुत सारे लोग पहुंचेंगे और माइंडफूलनेस का भी बहुत फर्क पड़ता है। बहुत सारी सिचुएशंस ऐसी होती हैं नॉर्मल ट्रेनिंग के दौरान भी या फिर लॉन्च के दौरान भी, जो बहुत स्ट्रेसफुल होती हैं और माइंडफूलनेस से आप अपने आप को उन सिचुएशंस में शांत रख पाते हैं और अपने आप को calm रखते हैं, अपने आप को शांत रखते हैं, तो आप अच्छे डिसीजंस ले पाते हैं। कहते हैं कि दौड़ते हो भोजन कोई भी नहीं कर सकता, तो जितना आप शांत रहेंगे उतना ही आप अच्छे से आप डिसीजन ले पाएंगे। तो I think माइंडफूलनेस का बहुत ही इंपॉर्टेंट रोल होता है इन चीजों में, तो दोनों चीजें अगर साथ में एक प्रैक्टिस की जाएं, तो ऐसे एक चैलेंजिंग एनवायरमेंट में या चैलेंजिंग वातावरण में मुझे लगता है यह बहुत ही यूज़फुल होंगी और बहुत जल्दी लोगों को adapt करने में मदद करेंगी।

प्रधानमंत्री: आप अंतरिक्ष में कई एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं। क्या कोई ऐसा एक्सपेरिमेंट है, जो आने वाले समय में एग्रीकल्चर या हेल्थ सेक्टर को फायदा पहुंचाएगा?

शुभांशु शुक्ला: जी प्रधानमंत्री जी, मैं बहुत गर्व से कह सकता हूं कि पहली बार भारतीय वैज्ञानिकों ने 7 यूनिक एक्सपेरिमेंट्स डिजाइन किए हैं, जो कि मैं अपने साथ स्टेशन पर लेकर आया हूं और पहला एक्सपेरिमेंट जो मैं करने वाला हूं, जो कि आज ही के दिन में शेड्यूल्ड है, वह है Stem Cells के ऊपर, so अंतरिक्ष में आने से क्या होता है कि ग्रेविटी क्योंकि एब्सेंट होती है, तो लोड खत्म हो जाता है, तो मसल लॉस होता है, तो जो मेरा एक्सपेरिमेंट है, वह यह देख रहा है कि क्या कोई सप्लीमेंट देकर हम इस मसल लॉस को रोक सकते हैं या फिर डिले कर सकते हैं। इसका डायरेक्ट इंप्लीकेशन धरती पर भी है कि जिन लोगों का मसल लॉस होता है, ओल्ड एज की वजह से, उनके ऊपर यह सप्लीमेंट्स यूज़ किए जा सकते हैं। तो मुझे लगता है कि यह डेफिनेटली वहां यूज़ हो सकता है। साथ ही साथ जो दूसरा एक्सपेरिमेंट है, वह Microalgae की ग्रोथ के ऊपर। यह Microalgae बहुत छोटे होते हैं, लेकिन बहुत Nutritious होते हैं, तो अगर हम इनकी ग्रोथ देख सकते हैं यहां पर और ऐसा प्रोसेस ईजाद करें कि यह ज्यादा तादाद में हम इन्हें उगा सके और न्यूट्रिशन हम प्रोवाइड कर सकें, तो कहीं ना कहीं यह फूड सिक्योरिटी के लिए भी बहुत काम आएगा धरती के ऊपर। सबसे बड़ा एडवांटेज जो है स्पेस का, वह यह है कि यह जो प्रोसेस है यहां पर, यह बहुत जल्दी होते हैं। तो हमें महीनों तक या सालों तक वेट करने की जरूरत नहीं होती, तो जो यहां के जो रिजल्‍ट्स होते हैं वो हम और…

प्रधानमंत्री: शुभांशु चंद्रयान की सफलता के बाद देश के बच्चों में, युवाओं में विज्ञान को लेकर एक नई रूचि पैदा हुई, अंतरिक्ष को explore करने का जज्बा बढ़ा। अब आपकी ये ऐतिहासिक यात्रा उस संकल्प को और मजबूती दे रही है। आज बच्चे सिर्फ आसमान नहीं देखते, वो यह सोचते हैं, मैं भी वहां पहुंच सकता हूं। यही सोच, यही भावना हमारे भविष्य के स्पेस मिशंस की असली बुनियाद है। आप भारत की युवा पीढ़ी को क्या मैसेज देंगे?

शुभांशु शुक्ला: प्रधानमंत्री जी, मैं अगर मैं अपनी युवा पीढ़ी को आज कोई मैसेज देना चाहूंगा, तो पहले यह बताऊंगा कि भारत जिस दिशा में जा रहा है, हमने बहुत बोल्ड और बहुत ऊंचे सपने देखे हैं और उन सपनों को पूरा करने के लिए, हमें आप सबकी जरूरत है, तो उस जरूरत को पूरा करने के लिए, मैं ये कहूंगा कि सक्सेस का कोई एक रास्ता नहीं होता कि आप कभी कोई एक रास्ता लेता है, कोई दूसरा रास्ता लेता है, लेकिन एक चीज जो हर रास्ते में कॉमन होती है, वो ये होती है कि आप कभी कोशिश मत छोड़िए, Never Stop Trying. अगर आपने ये मूल मंत्र अपना लिया कि आप किसी भी रास्ते पर हों, कहीं पर भी हों, लेकिन आप कभी गिव अप नहीं करेंगे, तो सक्सेस चाहे आज आए या कल आए, पर आएगी जरूर।

प्रधानमंत्री: मुझे पक्का विश्वास है कि आपकी ये बातें देश के युवाओं को बहुत ही अच्छी लगेंगी और आप तो मुझे भली-भांति जानते हैं, जब भी किसी से बात होती हैं, तो मैं होमवर्क जरूर देता हूं। हमें मिशन गगनयान को आगे बढ़ाना है, हमें अपना खुद का स्पेस स्टेशन बनाना है, और चंद्रमा पर भारतीय एस्ट्रोनॉट की लैंडिंग भी करानी है। इन सारे मिशंस में आपके अनुभव बहुत काम आने वाले हैं। मुझे विश्वास है, आप वहां अपने अनुभवों को जरूर रिकॉर्ड कर रहे होंगे।

शुभांशु शुक्ला: जी प्रधानमंत्री जी, बिल्कुल ये पूरे मिशन की ट्रेनिंग लेने के दौरान और एक्सपीरियंस करने के दौरान, जो मुझे lessons मिले हैं, जो मेरी मुझे सीख मिली है, वो सब एक स्पंज की तरह में absorb कर रहा हूं और मुझे यकीन है कि यह सारी चीजें बहुत वैल्युएबल प्रूव होंगी, बहुत इंपॉर्टेंट होगी हमारे लिए जब मैं वापस आऊंगा और हम इन्हें इफेक्टिवली अपने मिशंस में, इनके lessons अप्लाई कर सकेंगे और जल्दी से जल्दी उन्हें पूरा कर सकेंगे। Because मेरे साथी जो मेरे साथ आए थे, कहीं ना कहीं उन्होंने भी मुझसे पूछा कि हम कब गगनयान पर जा सकते हैं, जो सुनकर मुझे बहुत अच्छा लगा और मैंने बोला कि जल्द ही। तो मुझे लगता है कि यह सपना बहुत जल्दी पूरा होगा और मेरी तो सीख मुझे यहां मिल रही है, वह मैं वापस आकर, उसको अपने मिशन में पूरी तरह से 100 परसेंट अप्लाई करके उनको जल्दी से जल्दी पूरा करने की कोशिश करेंगे।

प्रधानमंत्री: शुभांशु, मुझे पक्का विश्वास है कि आपका ये संदेश एक प्रेरणा देगा और जब हम आपके जाने से पहले मिले थे, आपके परिवारजन के भी दर्शन करने का अवसर मिला था और मैं देख रहा हूं कि आपके परिवारजन भी सभी उतने ही भावुक हैं, उत्साह से भरे हुए हैं। शुभांशु आज मुझे आपसे बात करके बहुत आनंद आया, मैं जानता हूं आपकी जिम्मे बहुत काम है और 28000 किलोमीटर की स्पीड से काम करने हैं आपको, तो मैं ज्यादा समय आपका नहीं लूंगा। आज मैं विश्वास से कह सकता हूं कि ये भारत के गगनयान मिशन की सफलता का पहला अध्याय है। आपकी यह ऐतिहासिक यात्रा सिर्फ अंतरिक्ष तक सीमित नहीं है, ये हमारी विकसित भारत की यात्रा को तेज गति और नई मजबूती देगी। भारत दुनिया के लिए स्पेस की नई संभावनाओं के द्वार खोलने जा रहा है। अब भारत सिर्फ उड़ान नहीं भरेगा, भविष्य में नई उड़ानों के लिए मंच तैयार करेगा। मैं चाहता हूं, कुछ और भी सुनने की इच्छा है, आपके मन में क्योंकि मैं सवाल नहीं पूछना चाहता, आपके मन में जो भाव है, अगर वो आप प्रकट करेंगे, देशवासी सुनेंगे, देश की युवा पीढ़ी सुनेगी, तो मैं भी खुद बहुत आतुर हूं, कुछ और बातें आपसे सुनने के लिए।

|

शुभांशु शुक्ला: धन्यवाद प्रधानमंत्री जी! यहां यह पूरी जर्नी जो है, यह अंतरिक्ष तक आने की और यहां ट्रेनिंग की और यहां तक पहुंचने की, इसमें बहुत कुछ सीखा है प्रधानमंत्री जी मैंने लेकिन यहां पहुंचने के बाद मुझे पर्सनल accomplishment तो एक है ही, लेकिन कहीं ना कहीं मुझे ये लगता है कि यह हमारे देश के लिए एक बहुत बड़ा कलेक्टिव अचीवमेंट है। और मैं हर एक बच्चे को जो यह देख रहा है, हर एक युवा को जो यह देख रहा है, एक मैसेज देना चाहता हूं और वो यह है कि अगर आप कोशिश करते हैं और आप अपना भविष्य बनाते हैं अच्छे से, तो आपका भविष्य अच्छा बनेगा और हमारे देश का भविष्य अच्छा बनेगा और केवल एक बात अपने मन में रखिए, that sky has never the limits ना आपके लिए, ना मेरे लिए और ना भारत के लिए और यह बात हमेशा अगर अपने मन में रखी, तो आप आगे बढ़ेंगे, आप अपना भविष्य उजागर करेंगे और आप हमारे देश का भविष्य उजागर करेंगे और बस मेरा यही मैसेज है प्रधानमंत्री जी और मैं बहुत-बहुत ही भावुक और बहुत ही खुश हूं कि मुझे मौका मिला आज आपसे बात करने का और आप के थ्रू 140 करोड़ देशवासियों से बात करने का, जो यह देख पा रहे हैं, यह जो तिरंगा आप मेरे पीछे देख रहे हैं, यह यहां नहीं था, कल के पहले जब मैं यहां पर आया हूं, तब हमने यह यहां पर पहली बार लगाया है। तो यह बहुत भावुक करता है मुझे और बहुत अच्छा लगता है देखकर कि भारत आज इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंच चुका है।

प्रधानमंत्रीशुभांशु, मैं आपको और आपके सभी साथियों को आपके मिशन की सफलता के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। शुभांशु, हम सबको आपकी वापसी का इंतजार है। अपना ध्यान रखिए, मां भारती का सम्मान बढ़ाते रहिए। अनेक-अनेक शुभकामनाएं, 140 करोड़ देशवासियों की शुभकामनाएं और आपको इस कठोर परिश्रम करके, इस ऊंचाई तक पहुंचने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं। भारत माता की जय!

शुभांशु शुक्ला: धन्यवाद प्रधानमंत्री जी, धन्यवाद और सारे 140 करोड़ देशवासियों को धन्यवाद और स्पेस से सबके लिए भारत माता की जय!